अयोध्या भीषण विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों के साथ कैंडल जलाकर सपा के दिव्यांग नेता पंडित समरजीत ने किया अयोध्या भीषण विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों के साथ कैंडल जलाकर सपा के दिव्यांग नेता पंडित समरजीत ने किया विरोध प्रदर्शन विधानसभा बीकापुर क्षेत्र के ग्राम सभा गुंधौर में रात में भीषण विद्युत कटौती को लेकर जताया विरोध तथा अंधेरे में रह रहे ग्रामीणों में वितरित किया कैंडल। सपा सरकार बनते ही ग्रामीण क्षेत्रों तथा शहरी क्षेत्रो में 300 यूनिट मिलेगी मुफ्त बिजली तथा रहेगी 24 घंटे बिजली। विरोध जताते हुए समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिव्यांग पंडित समरजीत ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप- भाजपा सरकार में भीषण विद्युत कटौती से अयोध्या के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में मचा है हाहाकार, ग्रामीण क्षेत्रो के साथ सौतेला व्यवहार अपना रही है भाजपा सरकार, बिल बढ़ोतरी करके सरकार भर रही है अपना खजाना। 2027 में यही प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को सिखाएगी सबक, करेगी सत्ता के बाहर। कार्यक्रम में मजदूर सभा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार निषाद, जय राम वर्मा, अवधेश कुमार रावत, जोखू वर्मा, घनश्याम पाल, उदय राज कनौजिया, बृजलाल, सीताराम।
अयोध्या भीषण विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों के साथ कैंडल जलाकर सपा के दिव्यांग नेता पंडित समरजीत ने किया अयोध्या भीषण विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों के साथ कैंडल जलाकर सपा के दिव्यांग नेता पंडित समरजीत ने किया विरोध प्रदर्शन विधानसभा बीकापुर क्षेत्र के ग्राम सभा गुंधौर में रात में भीषण विद्युत कटौती को लेकर जताया विरोध तथा अंधेरे में रह रहे ग्रामीणों
में वितरित किया कैंडल। सपा सरकार बनते ही ग्रामीण क्षेत्रों तथा शहरी क्षेत्रो में 300 यूनिट मिलेगी मुफ्त बिजली तथा रहेगी 24 घंटे बिजली। विरोध जताते हुए समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिव्यांग पंडित समरजीत ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप- भाजपा सरकार में भीषण विद्युत कटौती से अयोध्या के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में मचा है हाहाकार,
ग्रामीण क्षेत्रो के साथ सौतेला व्यवहार अपना रही है भाजपा सरकार, बिल बढ़ोतरी करके सरकार भर रही है अपना खजाना। 2027 में यही प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को सिखाएगी सबक, करेगी सत्ता के बाहर। कार्यक्रम में मजदूर सभा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार निषाद, जय राम वर्मा, अवधेश कुमार रावत, जोखू वर्मा, घनश्याम पाल, उदय राज कनौजिया, बृजलाल, सीताराम।
- गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन नई दिशा, नई ऊर्जा और मंगलमय जीवन का संदेश देता है गणेशोत्सव गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों, माताओं-बहनों एवं भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन। विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश सभी के जीवन से विघ्न-बाधाओं को दूर कर सुख, शांति, समृद्धि और सफलता प्रदान करें। गणेश चतुर्थी केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि एकता, भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और सकारात्मक सहभागिता का भी संदेश देती है। भगवान गणेश हमें ज्ञान, विवेक, विनम्रता और सद्बुद्धि के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। आइए, इस पावन पर्व पर हम सभी समाज में प्रेम और सद्भाव बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखने तथा जरूरतमंदों की सहायता करने का संकल्प लें। गणपति बप्पा मोरया! मंगलमूर्ति मोरया! मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन रिपोर्टर – सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी1
- यूजीसी कानून के विरोध में अयोध्या में पैदल मार्च, छह सूत्रीय मांगों को लेकर पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन अयोध्या। यूजीसी कानून के विरोध और विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या में भारतीय चाणक्य परिषद एवं श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में पैदल मार्च निकाला गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित कृपा निधान तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया और सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी कानून को वापस लेने के साथ ही आरक्षण व्यवस्था में आर्थिक आधार को लागू करने की मांग की। ज्ञापन में यूजीसी कानून की वापसी, आर्थिक आधार पर आरक्षण, सवर्ण आयोग का गठन, समान नागरिक संहिता लागू करने, एससी/एसटी कानून में संशोधन तथा भगवान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से उठाई जा रही हैं, लेकिन यदि सरकार ने इन पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो 24 अक्टूबर से पटना से दिल्ली तक पैदल यात्रा निकाली जाएगी और 2 नवंबर को संसद का घेराव किया जाएगा। पैदल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। आयोजकों ने कहा कि यह आंदोलन केवल ज्ञापन देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मांगों के समाधान के लिए चरणबद्ध तरीके से देशव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा।3
- बीकापुर तहसील में बंद पड़ा शौचालय , वादकारी जनता परेशान , सरकारी अफसर कब होंगे मेहरबान1
- 11 बजे बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों की सेवाओं पर सवाल; सीडीपीओ बोले- जारी होगा स्पष्टीकरण 11 बजे बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों की सेवाओं पर सवाल; सीडीपीओ बोले- जारी होगा स्पष्टीकरण हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सरकार बच्चों के पोषण और गर्भवती-धात्री महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर जिम्मेदारों की मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। शुक्रवार को दैनिक भास्कर की पड़ताल में ग्राम पंचायत सोहवल सलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-4 सुबह करीब 11 बजे बंद मिला। निरीक्षण के समय केंद्र पर न तो आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद मिलीं और न ही सहायिका। केंद्र पर ताला लगा होने से विभागीय सेवाओं के संचालन की स्थिति सामने आ गई। मौके पर ग्रामीणों पवन, ममता और किस्मता से जानकारी ली गई। ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र बंद है। उनका कहना था कि केंद्र नियमित रूप से खुलना चाहिए, ताकि बच्चों और लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय से मिल सके। मामले में दैनिक भास्कर ने बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता से बात की। उन्होंने मामले में संबंधित को स्पष्टीकरण जारी करने और नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही। सवाल यह है कि जब सुबह 11 बजे ही आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला तो विभागीय निगरानी व्यवस्था कितनी सक्रिय है? केंद्रों के नियमित संचालन की जिम्मेदारी तय होने के बावजूद ऐसी स्थिति सामने आना व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब निगाह विभाग की कार्रवाई पर है कि स्पष्टीकरण के बाद जिम्मेदार पर क्या कार्रवाई होती है और केंद्र का संचालन नियमित कराने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।1
- (अंकुर गर्ग ) जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन बोली ,सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रहा प्रशासन ,नहीं बचेंगे दोषी ,परिवार को मिलेंगी सुरक्षा व सहायता ,कानून -व्यवस्था कायम (अंकुर गर्ग ) जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन बोली ,सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रहा प्रशासन ,नहीं बचेंगे दोषी ,परिवार को मिलेंगी सुरक्षा व सहायता ,कानून -व्यवस्था कायम2
- कार्यवाई हो जाने के बावजूद धरने पर बैठे मंत्री संजय निषाद कार्यवाई हो जाने के बावजूद धरने पर बैठे मंत्री संजय निषाद कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बैठे धरने पर, कहा विनोद साहनी अमर रहे गोंडा।बीते 9 सितंबर को कर्नलगंज के परसपुर थाना अंतर्गत विनोद कुमार साहनी जो बर्तन व्यवसाई था इसको कुछ लोगों द्वारा घर आते समय पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया यहां से लखनऊ रेफर किया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रकरण में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी थी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई और परसपुर थाना के इंचार्ज और शाहपुर चौकी के इंचार्ज को बर्खास्त नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा ।पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना अध्यक्ष परसपुर और चौकी इंचार्ज शाहपुर एवं बीट के सिपाही को निलंबित कर दिया, तथा हत्या में शामिल तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गई।इसके पश्चात आज प्रातः मंत्री संजय कुमार निषाद गोंडा पहुंचे और कलेक्ट्रेट में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए और नारे बाजी करते रहे।जिनके साथ भाजपा के विधायक करनैलगंज अजय सिंह जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन भी जमीन पर बैठे रहे। संजय निषाद नारे लगाते हुए कह रहे थे कि हत्यारो को फांसी दो और सब पर कार्यवाही की जाए।1
- सपा ने अयोध्या का विकास नहीं, विनाश किया" - भाजपा नेता अवधेश पांडे बादल का हमला अयोध्या भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पांडे बादल ने सपा सांसद अवधेश प्रसाद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा शासन में अयोध्या को विकास नहीं, बल्कि उपेक्षा, कर्फ्यू, दंगे और कारसेवकों पर गोलीबारी मिली।उन्होंने कहा कि 2017 से पहले की नाकामियों के लिए सपा को प्रायश्चित करना चाहिए, बयानबाजी नहीं।भाजपा सरकार के कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज अयोध्या का कायाकल्प हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, वशिष्ठ बस स्टेशन, मेडिकल कॉलेज, 4-लेन व 6-लेन सड़कें, ओवरब्रिज और रेलवे दोहरीकरण इसके प्रमाण हैं..उन्होंने चुनौती दी कि सपा अपने शासन का अयोध्या से जुड़ा एक भी विकास कार्य दिखाए।1
- भगवान की लाठी में आवाज नहीं होती, लेकिन न्याय जरूर होता है मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन रिपोर्टर – सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी द्वारा आज के समय में इंसान को इंसान के साथ प्रेम, सम्मान और मानवता का व्यवहार करना चाहिए। किसी को जानबूझकर दुख देना, अपमानित करना या उसके अधिकारों का हनन करना कभी उचित नहीं है। कहा जाता है कि “भगवान की लाठी में आवाज नहीं होती, लेकिन जब चलती है तो इंसान को अपने कर्मों का एहसास जरूर करा देती है।” जीवन में यदि कोई व्यक्ति किसी को दुःख देता है, उसके साथ अन्याय करता है या उसकी भावनाओं को ठेस पहुँचाता है, तो उसे यह याद रखना चाहिए कि हर कर्म का परिणाम होता है। भले ही दुनिया की नजरों से कोई बात छिप जाए, लेकिन ईश्वर सब देख रहे हैं। इसलिए किसी कमजोर या मजबूर व्यक्ति को परेशान करने के बजाय उसके साथ इंसानियत और संवेदनशीलता से पेश आना चाहिए। हमें इंसान से नहीं, बल्कि अपने कर्मों और भगवान के न्याय से डरना चाहिए। ईश्वर की न्याय व्यवस्था में देर हो सकती है, लेकिन अन्याय नहीं। इसलिए जीवन में सदैव अच्छे कर्म करें, किसी का दिल न दुखाएँ और जरूरतमंद के साथ खड़े होकर मानवता का परिचय दें। संदेश: “किसी को इतना दुःख मत दो कि उसकी खामोशी भगवान तक पहुँच जाए, क्योंकि भगवान कब, कहाँ और किस रूप में न्याय करेंगे—यह कोई नहीं जानता।” मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन रिपोर्टर – सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी1
- सोहवल सलोनी में ग्राम चौपाल, तीन विभागों के अधिकारी रहे नदारद सोहवल सलोनी में ग्राम चौपाल, तीन विभागों के अधिकारी रहे नदारद समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीणों को नहीं मिला मौके पर समाधान, अधिकारियों की अनुपस्थिति पर उठे सवाल*श हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोहवल सलोनी में शुक्रवार सुबह 10 बजे आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याएं रखीं। ग्राम प्रधान पति रामसुंदर यादव की अध्यक्षता में हुई चौपाल में ग्राम सचिव संतोष कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिया। चौपाल में राजकुमारी ने आवास की मांग रखी। सुरेश ने विद्युत विभाग से संबंधित समस्या बताई, जबकि रमेश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की समस्या रखी। शिवम और शुभम ने परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराने की मांग की। ग्राम सचिव ने आवास के लिए पात्र ग्रामीणों को नियमानुसार योजना का लाभ दिलाने की बात कही। चौपाल में सफाई कर्मी गंगाराम, रामतीर्थ, प्रदीप कुमार और देवी दयाल मौजूद रहे। वहीं स्वास्थ्य, विद्युत और राजस्व विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति रही। इससे इन विभागों से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीणों को मौके पर समाधान नहीं मिल सका। कुछ ग्रामीण निराश होकर वापस लौट गए। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य शासन की योजनाओं और जनसमस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान कराना है। ऐसे में संबंधित विभागों के अधिकारियों की गैरमौजूदगी से चौपाल की उपयोगिता प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने आगामी चौपालों में सभी संबंधित विभागों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है। इस दौरान प्रमोद कुमार, रामलाल, रेनू, गुरुदीन और राजेश समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।1