11 बजे बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों की सेवाओं पर सवाल; सीडीपीओ बोले- जारी होगा स्पष्टीकरण 11 बजे बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों की सेवाओं पर सवाल; सीडीपीओ बोले- जारी होगा स्पष्टीकरण हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सरकार बच्चों के पोषण और गर्भवती-धात्री महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर जिम्मेदारों की मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। शुक्रवार को दैनिक भास्कर की पड़ताल में ग्राम पंचायत सोहवल सलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-4 सुबह करीब 11 बजे बंद मिला। निरीक्षण के समय केंद्र पर न तो आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद मिलीं और न ही सहायिका। केंद्र पर ताला लगा होने से विभागीय सेवाओं के संचालन की स्थिति सामने आ गई। मौके पर ग्रामीणों पवन, ममता और किस्मता से जानकारी ली गई। ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र बंद है। उनका कहना था कि केंद्र नियमित रूप से खुलना चाहिए, ताकि बच्चों और लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय से मिल सके। मामले में दैनिक भास्कर ने बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता से बात की। उन्होंने मामले में संबंधित को स्पष्टीकरण जारी करने और नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही। सवाल यह है कि जब सुबह 11 बजे ही आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला तो विभागीय निगरानी व्यवस्था कितनी सक्रिय है? केंद्रों के नियमित संचालन की जिम्मेदारी तय होने के बावजूद ऐसी स्थिति सामने आना व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब निगाह विभाग की कार्रवाई पर है कि स्पष्टीकरण के बाद जिम्मेदार पर क्या कार्रवाई होती है और केंद्र का संचालन नियमित कराने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
11 बजे बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों की सेवाओं पर सवाल; सीडीपीओ बोले- जारी होगा स्पष्टीकरण 11 बजे बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों की सेवाओं पर सवाल; सीडीपीओ बोले- जारी होगा स्पष्टीकरण हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सरकार बच्चों के पोषण और गर्भवती-धात्री महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर जिम्मेदारों की मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। शुक्रवार को दैनिक भास्कर की पड़ताल में ग्राम पंचायत सोहवल सलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-4 सुबह करीब 11 बजे बंद मिला। निरीक्षण के समय केंद्र पर न तो आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद मिलीं और न ही सहायिका। केंद्र पर ताला लगा होने से विभागीय सेवाओं के संचालन की स्थिति सामने आ गई। मौके पर ग्रामीणों पवन, ममता और किस्मता से जानकारी ली गई। ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र बंद है। उनका कहना था कि केंद्र नियमित रूप से खुलना चाहिए, ताकि बच्चों और लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय से मिल सके। मामले में दैनिक भास्कर ने बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता से बात की। उन्होंने मामले में संबंधित को स्पष्टीकरण जारी करने और नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही। सवाल यह है कि जब सुबह 11 बजे ही आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला तो विभागीय निगरानी व्यवस्था कितनी सक्रिय है? केंद्रों के नियमित संचालन की जिम्मेदारी तय होने के बावजूद ऐसी स्थिति सामने आना व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब निगाह विभाग की कार्रवाई पर है कि स्पष्टीकरण के बाद जिम्मेदार पर क्या कार्रवाई होती है और केंद्र का संचालन नियमित कराने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
- 11 बजे बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों की सेवाओं पर सवाल; सीडीपीओ बोले- जारी होगा स्पष्टीकरण 11 बजे बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों की सेवाओं पर सवाल; सीडीपीओ बोले- जारी होगा स्पष्टीकरण हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सरकार बच्चों के पोषण और गर्भवती-धात्री महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर जिम्मेदारों की मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। शुक्रवार को दैनिक भास्कर की पड़ताल में ग्राम पंचायत सोहवल सलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-4 सुबह करीब 11 बजे बंद मिला। निरीक्षण के समय केंद्र पर न तो आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद मिलीं और न ही सहायिका। केंद्र पर ताला लगा होने से विभागीय सेवाओं के संचालन की स्थिति सामने आ गई। मौके पर ग्रामीणों पवन, ममता और किस्मता से जानकारी ली गई। ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र बंद है। उनका कहना था कि केंद्र नियमित रूप से खुलना चाहिए, ताकि बच्चों और लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय से मिल सके। मामले में दैनिक भास्कर ने बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता से बात की। उन्होंने मामले में संबंधित को स्पष्टीकरण जारी करने और नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही। सवाल यह है कि जब सुबह 11 बजे ही आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला तो विभागीय निगरानी व्यवस्था कितनी सक्रिय है? केंद्रों के नियमित संचालन की जिम्मेदारी तय होने के बावजूद ऐसी स्थिति सामने आना व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब निगाह विभाग की कार्रवाई पर है कि स्पष्टीकरण के बाद जिम्मेदार पर क्या कार्रवाई होती है और केंद्र का संचालन नियमित कराने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।1
- बीकापुर तहसील में बंद पड़ा शौचालय , वादकारी जनता परेशान , सरकारी अफसर कब होंगे मेहरबान1
- ब्राह्मण जाति नहीं ब्राह्मण वर्ण है,जिसने संसार को जीना सिखाया उसी को गाली दी जा रही है, ब्राह्मण को मारो,अंग्रेजों के नारे थे,अंग्रेज मैकाले की संताने वामपंथी आज भी वही नारे लगा रही है,ब्राह्मण को मारो, जिसने संसार को जीना सिखाया संसार के सभी लोगों का भला चाहाउसी को गाली दी जा रही है,पप्पू बोलता है मनु स्मृति,अगर पप्पू ने मनु स्मृति कभी पढ़ा हो तो मनु स्मृति का एक भी श्लोक भी सुना दे तो मैं कथा करना छोड़ सकता हूं। ब्राह्मण जाति नहीं ब्राह्मण वर्ण है,रवि नंदन शास्त्री जी महाराज1
- राजस्थान के रोटेरियन्स ने संकीर्तन, दर्शन किया राजस्थान के रोटेरियन्स ने संकीर्तन, दर्शन किया राजस्थान के रोटेरियन्स ने संकीर्तन, दर्शन किया अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में आज रोटरी क्लब श्रीगंगानगर सिटी राजस्थान की 50 सदस्यीय टोली ने श्री श्रीराम नाम संकीर्तन किया।ट्रस्ट की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि रोटेरियन राकेश गोयल के नेतृत्व में आई टोली ने द्वितीय बेला में संकीर्तन पश्चात परिसर में प्रतिष्ठित समस्त देवी-देवताओं का दर्शन पूजन किया।1
- अयोध्या मे गीतांजलि स्टूडियो की 5वीं वर्षगांठ पर 50% तक की छूट अयोध्या के गद्दोपुर चौराहा स्थित गीतांजलि स्टूडियो ने 5वीं वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर Kérastase और पुरुषों के लिए Kinekt के नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए गए। बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर मोहम्मद आरिफ और सैलून मैनेजर दीपक सिंह ने बताया कि ग्राहकों के विश्वास से स्टूडियो ने अयोध्या में खास पहचान बनाई है। उन्होंने ओनर निहारिका मैम, टीम और ग्राहकों का आभार जताया। वर्षगांठ पर रविवार तक 30 से 50 प्रतिशत तक की छूट और चुनिंदा फेशियल पर विशेष ऑफर दिया जा रहा है। जल्द ही Thalgo, L'Oréal और Redken जैसे प्रीमियम ब्रांड्स भी उपलब्ध होंगे।2
- क्या लेकर आया बंदे, क्या लेकर जाएगा? — जिंदगी की कड़वी सच्चाई मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी द्वारा विशेष विचार समाचार इंसान इस दुनिया में खाली हाथ आता है और जाते समय भी अपने साथ कुछ लेकर नहीं जाता। फिर भी पूरी जिंदगी धन-दौलत, जमीन-जायदाद, पद, प्रतिष्ठा और अहंकार के पीछे भागते हुए निकल जाती है। यही जीवन की सबसे बड़ी और कड़वी सच्चाई है। आज मनुष्य अपने सुख के लिए दूसरों को दुख देता है, रिश्तों को पीछे छोड़ देता है और धन-संपत्ति को ही जीवन की सफलता समझने लगता है। लेकिन समय बीतने के बाद एहसास होता है कि पैसा बहुत कुछ खरीद सकता है, मगर सच्चा प्रेम, सम्मान, विश्वास और बीता हुआ समय नहीं खरीद सकता। जिस घर, जमीन और संपत्ति को पाने के लिए इंसान पूरी जिंदगी संघर्ष करता है, एक दिन वही सब पीछे छूट जाता है। साथ जाता है तो केवल उसके कर्म, व्यवहार और लोगों के दिलों में छोड़ी हुई उसकी यादें। इसलिए जीवन में जितना संभव हो, ईमानदारी से जिएं, जरूरतमंद की मदद करें, किसी का दिल न दुखाएं और अपने रिश्तों की कद्र करें। क्योंकि आखिर में सवाल यही रह जाता है— “क्या लेकर आया था बंदे, और क्या लेकर जाएगा?” दुनिया में नाम धन से नहीं, बल्कि अच्छे कर्मों और इंसानियत से अमर होता है। इसलिए जब तक जीवन है, मानवता के लिए जिएं और ऐसा कर्म करें कि आपके जाने के बाद भी लोग आपको सम्मान और प्रेम से याद करें। संदेश: धन-संपत्ति यहीं रह जाएगी, शरीर भी मिट्टी में मिल जाएगा; लेकिन अच्छे कर्मों की खुशबू लंबे समय तक संसार में बनी रहती है।1
- भीषण विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों के साथ कैंडल जलाकर सपा के दिव्यांग नेता पंडित समरजीत ने किया विरोध प्रदर्शन अयोध्या भीषण विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों के साथ कैंडल जलाकर सपा के दिव्यांग नेता पंडित समरजीत ने किया विरोध प्रदर्शन विधानसभा बीकापुर क्षेत्र के ग्राम सभा गुंधौर में रात में भीषण विद्युत कटौती को लेकर जताया विरोध तथा अंधेरे में रह रहे ग्रामीणों में वितरित किया कैंडल। सपा सरकार बनते ही ग्रामीण क्षेत्रों तथा शहरी क्षेत्रो में 300 यूनिट मिलेगी मुफ्त बिजली तथा रहेगी 24 घंटे बिजली। विरोध जताते हुए समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिव्यांग पंडित समरजीत ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप- भाजपा सरकार में भीषण विद्युत कटौती से अयोध्या के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में मचा है हाहाकार, ग्रामीण क्षेत्रो के साथ सौतेला व्यवहार अपना रही है भाजपा सरकार, बिल बढ़ोतरी करके सरकार भर रही है अपना खजाना। 2027 में यही प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को सिखाएगी सबक, करेगी सत्ता के बाहर। कार्यक्रम में मजदूर सभा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार निषाद, जय राम वर्मा, अवधेश कुमार रावत, जोखू वर्मा, घनश्याम पाल, उदय राज कनौजिया, बृजलाल, सीताराम।2
- सोहवल सलोनी में ग्राम चौपाल, तीन विभागों के अधिकारी रहे नदारद सोहवल सलोनी में ग्राम चौपाल, तीन विभागों के अधिकारी रहे नदारद समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीणों को नहीं मिला मौके पर समाधान, अधिकारियों की अनुपस्थिति पर उठे सवाल*श हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोहवल सलोनी में शुक्रवार सुबह 10 बजे आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याएं रखीं। ग्राम प्रधान पति रामसुंदर यादव की अध्यक्षता में हुई चौपाल में ग्राम सचिव संतोष कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिया। चौपाल में राजकुमारी ने आवास की मांग रखी। सुरेश ने विद्युत विभाग से संबंधित समस्या बताई, जबकि रमेश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की समस्या रखी। शिवम और शुभम ने परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराने की मांग की। ग्राम सचिव ने आवास के लिए पात्र ग्रामीणों को नियमानुसार योजना का लाभ दिलाने की बात कही। चौपाल में सफाई कर्मी गंगाराम, रामतीर्थ, प्रदीप कुमार और देवी दयाल मौजूद रहे। वहीं स्वास्थ्य, विद्युत और राजस्व विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति रही। इससे इन विभागों से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीणों को मौके पर समाधान नहीं मिल सका। कुछ ग्रामीण निराश होकर वापस लौट गए। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य शासन की योजनाओं और जनसमस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान कराना है। ऐसे में संबंधित विभागों के अधिकारियों की गैरमौजूदगी से चौपाल की उपयोगिता प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने आगामी चौपालों में सभी संबंधित विभागों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है। इस दौरान प्रमोद कुमार, रामलाल, रेनू, गुरुदीन और राजेश समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।1