logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवादा LIVE: प्रजातंत्र चौक पर हड़कंप, देखें पूरी रिपोर्ट

13 hrs ago
user_S BIHAR NEWS 12
S BIHAR NEWS 12
Chef Nardiganj, Nawada•
13 hrs ago
b4dd2851-d3d4-4973-8055-721d57fdaba3

नवादा LIVE: प्रजातंत्र चौक पर हड़कंप, देखें पूरी रिपोर्ट

More news from बिहार and nearby areas
  • राष्ट्रव्यापी पदयात्रा के दूसरे दिन भाकपा ने किसानों-मजदूरों के मुद्दों को उठाया, गांव-गांव पहुंचकर किया जनसंपर्क बिहारशरीफ, 7 अगस्त। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नालंदा जिला परिषद की ओर से चल रही राष्ट्रव्यापी पदयात्रा का दूसरा दिन गुरुवार को जिला सचिव राजकिशोर प्रसाद एवं अंचल मंत्री सकलदेव प्रसाद यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। पदयात्रा गैबी मिर्जापुर, सलमानपुर, धर्म सिंह सहित दर्जनों गांवों से होकर गुजरी, जहां ग्रामीणों से संवाद किया गया। भाकपा के जिला सचिव राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि गांवों में किसानों और मजदूरों में महंगाई, बेरोजगारी तथा खेती से जुड़ी समस्याओं को लेकर गहरा असंतोष है। किसानों ने बताया कि सिंचाई के लिए पानी की कमी से खेती प्रभावित हो रही है, उर्वरकों की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है तथा सरकारी कार्यालयों में बिना रिश्वत के काम नहीं होने की शिकायतें सामने आई हैं। पदयात्रा के दौरान भाकपा नेताओं ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी, युवाओं को रोजगार, किसानों के कर्ज माफ करने, वृद्धा पेंशन 5,000 रुपये प्रतिमाह करने, भूमिहीन परिवारों को 5 डिसमिल जमीन देने, महंगाई पर नियंत्रण, निजीकरण पर रोक, किसानों की जमीन का जबरन अधिग्रहण बंद करने, राशन कार्ड से गरीबों का नाम नहीं हटाने, मजदूर और किसान विरोधी कानून वापस लेने, ईवीएम के स्थान पर मतपत्र से चुनाव कराने, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने, महिला आरक्षण लागू करने, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने तथा बिहार और नालंदा में बड़े उद्योग स्थापित करने सहित कई मांगें उठाईं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने आंदोलन का समर्थन व्यक्त किया। साथ ही आगामी दिल्ली रैली की तैयारी को लेकर गांवों में स्थानीय समितियों का गठन भी किया गया। पदयात्रा में गंगा विष्णु यादव, अनूप लाल यादव, राजेंद्र यादव, विनोद यादव, भगत जी, कामेश्वर कुमार, विनोद कुमार, शुभम यादव, कल्लू यादव, बिलाल यादव, चंदन कुमार, शंकर कुमार, रजनी यादव सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। वंदे भारत न्यूज़, बिहारशरीफ।
    1
    राष्ट्रव्यापी पदयात्रा के दूसरे दिन भाकपा ने किसानों-मजदूरों के मुद्दों को उठाया, गांव-गांव पहुंचकर किया जनसंपर्क
बिहारशरीफ, 7 अगस्त। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नालंदा जिला परिषद की ओर से चल रही राष्ट्रव्यापी पदयात्रा का दूसरा दिन गुरुवार को जिला सचिव राजकिशोर प्रसाद एवं अंचल मंत्री सकलदेव प्रसाद यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। पदयात्रा गैबी मिर्जापुर, सलमानपुर, धर्म सिंह सहित दर्जनों गांवों से होकर गुजरी, जहां ग्रामीणों से संवाद किया गया।
भाकपा के जिला सचिव राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि गांवों में किसानों और मजदूरों में महंगाई, बेरोजगारी तथा खेती से जुड़ी समस्याओं को लेकर गहरा असंतोष है। किसानों ने बताया कि सिंचाई के लिए पानी की कमी से खेती प्रभावित हो रही है, उर्वरकों की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है तथा सरकारी कार्यालयों में बिना रिश्वत के काम नहीं होने की शिकायतें सामने आई हैं।
पदयात्रा के दौरान भाकपा नेताओं ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी, युवाओं को रोजगार, किसानों के कर्ज माफ करने, वृद्धा पेंशन 5,000 रुपये प्रतिमाह करने, भूमिहीन परिवारों को 5 डिसमिल जमीन देने, महंगाई पर नियंत्रण, निजीकरण पर रोक, किसानों की जमीन का जबरन अधिग्रहण बंद करने, राशन कार्ड से गरीबों का नाम नहीं हटाने, मजदूर और किसान विरोधी कानून वापस लेने, ईवीएम के स्थान पर मतपत्र से चुनाव कराने, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने, महिला आरक्षण लागू करने, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने तथा बिहार और नालंदा में बड़े उद्योग स्थापित करने सहित कई मांगें उठाईं।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने आंदोलन का समर्थन व्यक्त किया। साथ ही आगामी दिल्ली रैली की तैयारी को लेकर गांवों में स्थानीय समितियों का गठन भी किया गया।
पदयात्रा में गंगा विष्णु यादव, अनूप लाल यादव, राजेंद्र यादव, विनोद यादव, भगत जी, कामेश्वर कुमार, विनोद कुमार, शुभम यादव, कल्लू यादव, बिलाल यादव, चंदन कुमार, शंकर कुमार, रजनी यादव सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
वंदे भारत न्यूज़, बिहारशरीफ।
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    1 hr ago
  • पक़रीबरावा आरसीएम लीडर डॉ. जागेश्वर चौहान का नहाने के दौरान गिरने से निधन, अमरपुर गांव में छाया मातमी सन्नाटा पक़रीबरावा आरसीएम लीडर डॉ. जागेश्वर चौहान का नहाने के दौरान गिरने से निधन, अमरपुर गांव में छाया मातमी सन्नाटा
    1
    पक़रीबरावा आरसीएम लीडर डॉ. जागेश्वर चौहान का नहाने के दौरान गिरने से निधन, अमरपुर गांव में छाया मातमी सन्नाटा
पक़रीबरावा आरसीएम लीडर डॉ. जागेश्वर चौहान का नहाने के दौरान गिरने से निधन, अमरपुर गांव में छाया मातमी सन्नाटा
    user_Avdhesh kumar raj
    Avdhesh kumar raj
    Journalist पकड़ीबरावां, नवादा, बिहार•
    1 hr ago
  • बकसौती मे वर्णवाल महिला संघ के महिला समिति का हुआ गठन पुनम वर्णवाल बनी अध्यक्ष, साधना सचिव तो सुनीता बनी कोषाध्यक्ष बकसौती में बरनवाल महिला संघ की महिला समिति का हुआ गठन, महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर, गोविंदपुर (नवादा): गोविंदपुर प्रखंड के बकसौती बाजार में शुक्रवार को साधना बरनवाल के आवास पर बरनवाल महिला संघ की महिला समिति का गठन किया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कोमल वर्णवाल एवं पुष्पा कुमारी तथा उपस्थित सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को संगठित करना, संगठन को मजबूत बनाना तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल करना रहा। इस अवसर पर राष्ट्रीय बरनवाल महिला संघ की उपाध्यक्ष कोमल वर्णवाल एवं पुष्पा कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ बिहारशरीफ से आईं बबीता जी, शर्मिला जी, शारदा देवी, नीलम जी सहित दर्जनों महिलाओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में सर्वसम्मति से महिला समिति का गठन किया गया, जिसमें पूनम बरनवाल को अध्यक्ष, साधना बरनवाल को सचिव तथा सुनीता बरनवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। उपस्थित महिलाओं ने मुख्य अतिथियों एवं अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, पूनम वर्णवाल को अध्यक्ष एवं साधना वर्णवाल को सचिव और सुनीता वर्णवाल को कोषाध्यक्ष बनाया जाने पर संगठन की महिलाओं ने बधाई दिया और संघ के द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की एकजुटता से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं से संगठन से जुड़कर सामाजिक एवं महिला उत्थान के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम का समापन "नारी शक्ति, राष्ट्र शक्ति" के संदेश के साथ हुआ। उपस्थित महिलाओं ने संगठन को गांव-गांव तक विस्तार करने का संकल्प लिया।
    1
    बकसौती मे वर्णवाल महिला संघ के महिला समिति का हुआ गठन पुनम वर्णवाल बनी अध्यक्ष, साधना सचिव तो सुनीता बनी कोषाध्यक्ष 
बकसौती में बरनवाल महिला संघ की महिला समिति का हुआ गठन, महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर, 
गोविंदपुर (नवादा): गोविंदपुर प्रखंड के बकसौती बाजार में शुक्रवार को साधना बरनवाल के आवास पर बरनवाल महिला संघ की महिला समिति का गठन किया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कोमल वर्णवाल एवं पुष्पा कुमारी तथा उपस्थित सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को संगठित करना, संगठन को मजबूत बनाना तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल करना रहा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय बरनवाल महिला संघ की उपाध्यक्ष कोमल वर्णवाल एवं पुष्पा कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ बिहारशरीफ से आईं बबीता जी, शर्मिला जी, शारदा देवी, नीलम जी सहित दर्जनों महिलाओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
बैठक में सर्वसम्मति से महिला समिति का गठन किया गया, जिसमें पूनम बरनवाल को अध्यक्ष, साधना बरनवाल को सचिव तथा सुनीता बरनवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
उपस्थित महिलाओं ने मुख्य अतिथियों एवं अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, 
पूनम वर्णवाल को अध्यक्ष एवं साधना वर्णवाल को सचिव और सुनीता वर्णवाल को कोषाध्यक्ष बनाया जाने पर संगठन की महिलाओं ने बधाई दिया और संघ के द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, 
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की एकजुटता से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं से संगठन से जुड़कर सामाजिक एवं महिला उत्थान के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
कार्यक्रम का समापन "नारी शक्ति, राष्ट्र शक्ति" के संदेश के साथ हुआ। उपस्थित महिलाओं ने संगठन को गांव-गांव तक विस्तार करने का संकल्प लिया।
    user_Kanhai chaudhary
    Kanhai chaudhary
    गोविंदपुर, नवादा, बिहार•
    1 hr ago
  • 0 से 6 वर्ष के बच्चों के भाषा विकास हेतु “परवरिश” एवं “बोल साथी” कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन शुक्रवार को दोस्त लर्निंग फाउंडेशन संस्था की तरफ से 0 से 6 वर्ष के बच्चों में विद्यालय तत्परता की तैयारी एवं 3 से 6 वर्ष के बच्चों के भाषा विकास हेतु “परवरिश” एवं “बोल साथी” कार्यक्रम का शुभारंभ रजौली अनुमंडल के इंटर विद्यालय सिरदला में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजनरायण प्रसाद की मौजूदगी किया गया। इसमें सभी स्कूल के चहक के नामित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को कार्यक्रम के सभी पहलुओं से अवगत हेतु उन्मुखीकरण किया गया। दोस्त लर्निंग फाउंडेशन का विश्वास है की पूरी दुनिया हमारा क्लासरूम है और हम बातें, स्नेह, खेल के साथ बच्चों में गुणात्मक सुधार ला सकते हैं। “परवरिश” कार्यक्रम एक संक्षिप्त ऑडियो संदेश (फोनकास्ट) है। जिनमें सरल सुझाव दिए जाते हैं कि माता-पिता अपने बच्चे की आवश्यकताओं को कैसे समझें और उनकी वृद्धि एवं विकास में कैसे सहयोग करें। जबकि “बोल साथी” WhatsApp (व्हाट्सऐप), Chatbot बॉट है, जो परिवारों को बच्चों के साथ दैनिक बातचीत और कहानी-कथन के लिए प्रोत्साहित कर मौखिक भाषा के विकास में सहयोग करता है। इसके जरिए हम कम आय वाले परिवारों के बच्चों की स्कूल-तैयारी को सुदृढ़ करने का प्रयास करेंगे। अभिभावकों एवं परिवारों को सशक्त बनाना है ताकि वे प्रत्येक बच्चे के लिए सुरक्षित, स्नेहपूर्ण और सीखने से भरपूर वातावरण तैयार करने का प्रयास करेंगे। जिससे वह स्कूल के लिए तैयार हो सके। प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षक गौतम कुमार और बृजनंदन कुमार चौधरी के द्वारा दोस्त लर्निंग के अलावे FLN एवं विद्यालय स्तर पर अभिभावकों एवं शिक्षकों की जवाबदेही की बाते सदन में रखी। फाउंडेशन की तरफ से कार्यक्रम का उन्मुखीकरण सूरज कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इसमे संस्था की तरफ राज्य के प्रतिनिधि तौर पर लव कुमार ने मंच संचालन किया। इसमें प्रखंड के प्रथम क्लास के नामित शिक्षक एवं शिक्षिकाएं ने अपनी उपस्थति दर्ज कराई।
    3
    0 से 6 वर्ष के बच्चों के भाषा विकास हेतु “परवरिश” एवं “बोल साथी” कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन 
शुक्रवार को दोस्त लर्निंग फाउंडेशन संस्था की तरफ से 0 से 6 वर्ष के बच्चों में विद्यालय तत्परता की तैयारी एवं 3 से 6 वर्ष के बच्चों के भाषा विकास हेतु “परवरिश” एवं “बोल साथी” कार्यक्रम का शुभारंभ रजौली अनुमंडल के इंटर विद्यालय सिरदला में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजनरायण प्रसाद की मौजूदगी किया गया। इसमें सभी स्कूल के चहक के नामित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को कार्यक्रम के सभी पहलुओं से अवगत हेतु उन्मुखीकरण किया गया। 
दोस्त लर्निंग फाउंडेशन का विश्वास है की पूरी दुनिया हमारा क्लासरूम है और हम बातें, स्नेह, खेल के साथ बच्चों में गुणात्मक सुधार ला सकते हैं। “परवरिश” कार्यक्रम एक संक्षिप्त ऑडियो संदेश (फोनकास्ट) है। जिनमें सरल सुझाव दिए जाते हैं कि माता-पिता अपने बच्चे की आवश्यकताओं को कैसे समझें और उनकी वृद्धि एवं विकास में कैसे सहयोग करें। जबकि “बोल साथी” WhatsApp (व्हाट्सऐप), Chatbot बॉट है, जो परिवारों को बच्चों के साथ दैनिक बातचीत और कहानी-कथन के लिए प्रोत्साहित कर मौखिक भाषा के विकास में सहयोग करता है। इसके जरिए हम कम आय वाले परिवारों के बच्चों की स्कूल-तैयारी को सुदृढ़ करने का प्रयास करेंगे। अभिभावकों एवं परिवारों को सशक्त बनाना है ताकि वे प्रत्येक बच्चे के लिए सुरक्षित, स्नेहपूर्ण और सीखने से भरपूर वातावरण तैयार करने का प्रयास करेंगे। जिससे वह स्कूल के लिए तैयार हो सके। 
प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षक गौतम कुमार और बृजनंदन कुमार चौधरी के द्वारा दोस्त लर्निंग के अलावे FLN एवं विद्यालय स्तर पर अभिभावकों एवं शिक्षकों की जवाबदेही की बाते सदन में रखी। फाउंडेशन की तरफ से कार्यक्रम का उन्मुखीकरण सूरज कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इसमे संस्था की तरफ राज्य के प्रतिनिधि तौर पर लव कुमार ने मंच संचालन किया। इसमें प्रखंड के प्रथम क्लास के नामित शिक्षक एवं शिक्षिकाएं ने अपनी उपस्थति दर्ज कराई।
    user_Prafull Kumar Suman
    Prafull Kumar Suman
    रजौली, नवादा, बिहार•
    4 hrs ago
  • बंद पड़े उर्दू विद्यालय में बगैर अनुमति के वार्ड सदस्य ने चहारदीवारी फांदकर रखवाया बांस का गेबियन प्रभारी बीईओ बोले-विद्यालय के एचएम को अविलंब गेबियन हटवाकर विद्यालय परिसर को खाली कराने का दिया है निर्देश रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन शुक्रवार को अवकाश के कारण बंद पड़े उर्दू प्राथमिक विद्यालय करबला नगर में विद्यालय के प्रधानाध्यापक की बगैर अनुमति के ही पंचायत के वार्ड नंबर 9 के वार्ड सदस्य पिंटू चौधरी द्वारा चहारदीवारी फांदकर विद्यालय परिसर में बांस का गेबियन रखवाने का मामला प्रकाश में आया है। जब मीडियाकर्मियों द्वारा बांस का गेबियन रखवाने वाले व्यक्ति से जानकारी ली गई तो उसने बताया कि वह पंचायत का वार्ड सदस्य हैं और इस विद्यालय का विद्यालय शिक्षा समिति का अध्यक्ष है। इसीलिए वह बांस का गेबियन विद्यालय परिसर में रखवा रहा है। जब उससे पूछा गया कि क्या विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने उन्हें बांस का गेबियन रखवाने की अनुमति दी है। इस पर उन्होंने कहा कि उसने किसी से नहीं पूछा है। विद्यालय के पास ही विद्यालय की रसोइया शकीला खातून का भी घर है। जब उनसे जानकारी ली गई तो उन्होंने भी कहा कि उसे भी गेबियन रखवाने की कोई जानकारी नहीं है। सुना है कि यहां पर पेड़ लगाए जाएंगे जिसकी घेराबंदी के लिए गेबियन आया है। लेकिन विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय परिसर में गेबियन रखने की अनुमति नहीं दी गई है। वह इसकी सूचना प्रधानाध्यापिका को देगी। इसके बाद प्रभारी बीईओ राकेश कुमार से मोबाइल पर संपर्क कर उन्हें सारी बातों की जानकारी दी गई तो उन्होंने बताया कि विद्यालय के एचएम को अविलंब गेबियन हटवाकर विद्यालय परिसर को खाली कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया कि शुक्रवार को ही देर शाम तक परिसर खाली करवा दें।
    3
    बंद पड़े उर्दू विद्यालय में बगैर अनुमति के वार्ड सदस्य ने चहारदीवारी फांदकर रखवाया बांस का गेबियन 


प्रभारी बीईओ बोले-विद्यालय के एचएम को अविलंब गेबियन हटवाकर विद्यालय परिसर को खाली कराने का दिया है निर्देश
रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन 
शुक्रवार को अवकाश के कारण बंद पड़े उर्दू प्राथमिक विद्यालय करबला नगर में विद्यालय के प्रधानाध्यापक की बगैर अनुमति के ही पंचायत के वार्ड नंबर 9 के वार्ड सदस्य पिंटू चौधरी द्वारा चहारदीवारी फांदकर विद्यालय परिसर में बांस का गेबियन रखवाने का मामला प्रकाश में आया है।
जब मीडियाकर्मियों द्वारा बांस का गेबियन रखवाने वाले व्यक्ति से जानकारी ली गई तो उसने बताया कि वह पंचायत का वार्ड सदस्य हैं और इस विद्यालय का विद्यालय शिक्षा समिति का अध्यक्ष है। इसीलिए वह बांस का गेबियन विद्यालय परिसर में रखवा रहा है। जब उससे पूछा गया कि क्या विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने उन्हें बांस का गेबियन रखवाने की अनुमति दी है। इस पर उन्होंने कहा कि उसने किसी से नहीं पूछा है। विद्यालय के पास ही विद्यालय की रसोइया शकीला खातून का भी घर है। जब उनसे जानकारी ली गई तो उन्होंने भी कहा कि उसे भी गेबियन रखवाने की कोई जानकारी नहीं है। सुना है कि यहां पर पेड़ लगाए जाएंगे जिसकी घेराबंदी के लिए गेबियन आया है। लेकिन विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय परिसर में गेबियन रखने की अनुमति नहीं दी गई है। वह इसकी सूचना प्रधानाध्यापिका को देगी। 
इसके बाद प्रभारी बीईओ राकेश कुमार से मोबाइल पर संपर्क कर उन्हें सारी बातों की जानकारी दी गई तो उन्होंने बताया कि विद्यालय के एचएम को अविलंब गेबियन हटवाकर विद्यालय परिसर को खाली कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया कि शुक्रवार को ही देर शाम तक परिसर खाली करवा दें।
    user_Prafull Kumar Suman
    Prafull Kumar Suman
    रजौली, नवादा, बिहार•
    4 hrs ago
  • आरक्षण को हम लोग किसी भी कीमत पर हटने नहीं देंगे। अनिल पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच
    1
    आरक्षण को हम लोग किसी भी कीमत पर हटने नहीं देंगे। अनिल पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच
    user_Shuru User
    Shuru User
    Arts Organisation रहूई, नालंदा, बिहार•
    9 hrs ago
  • श्री श्री 108❤ ऊं नमः शिवाय ♥️ हर हर महादेव जी हर हर ♥️ सबका जीवन मंगलमय हो सबके जीवन में खुशियों कि बरसात हो ♥️ जय बाबा शिव गुरु विडियो न0-613🚩🌅⛲🪷❤👋
    1
    श्री श्री 108❤ ऊं नमः शिवाय ♥️ हर हर महादेव जी हर हर ♥️ सबका जीवन मंगलमय हो सबके जीवन में खुशियों कि बरसात हो ♥️ जय बाबा शिव गुरु विडियो न0-613🚩🌅⛲🪷❤👋
    user_Garibnath Sahani
    Garibnath Sahani
    Singer Bihar•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.