Shuru
Apke Nagar Ki App…
पक़रीबरावा आरसीएम लीडर डॉ. जागेश्वर चौहान का नहाने के दौरान गिरने से निधन, अमरपुर गांव में छाया मातमी सन्नाटा पक़रीबरावा आरसीएम लीडर डॉ. जागेश्वर चौहान का नहाने के दौरान गिरने से निधन, अमरपुर गांव में छाया मातमी सन्नाटा
Avdhesh kumar raj
पक़रीबरावा आरसीएम लीडर डॉ. जागेश्वर चौहान का नहाने के दौरान गिरने से निधन, अमरपुर गांव में छाया मातमी सन्नाटा पक़रीबरावा आरसीएम लीडर डॉ. जागेश्वर चौहान का नहाने के दौरान गिरने से निधन, अमरपुर गांव में छाया मातमी सन्नाटा
More news from बिहार and nearby areas
- पक़रीबरावा आरसीएम लीडर डॉ. जागेश्वर चौहान का नहाने के दौरान गिरने से निधन, अमरपुर गांव में छाया मातमी सन्नाटा पक़रीबरावा आरसीएम लीडर डॉ. जागेश्वर चौहान का नहाने के दौरान गिरने से निधन, अमरपुर गांव में छाया मातमी सन्नाटा1
- बकसौती मे वर्णवाल महिला संघ के महिला समिति का हुआ गठन पुनम वर्णवाल बनी अध्यक्ष, साधना सचिव तो सुनीता बनी कोषाध्यक्ष बकसौती में बरनवाल महिला संघ की महिला समिति का हुआ गठन, महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर, गोविंदपुर (नवादा): गोविंदपुर प्रखंड के बकसौती बाजार में शुक्रवार को साधना बरनवाल के आवास पर बरनवाल महिला संघ की महिला समिति का गठन किया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कोमल वर्णवाल एवं पुष्पा कुमारी तथा उपस्थित सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को संगठित करना, संगठन को मजबूत बनाना तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल करना रहा। इस अवसर पर राष्ट्रीय बरनवाल महिला संघ की उपाध्यक्ष कोमल वर्णवाल एवं पुष्पा कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ बिहारशरीफ से आईं बबीता जी, शर्मिला जी, शारदा देवी, नीलम जी सहित दर्जनों महिलाओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में सर्वसम्मति से महिला समिति का गठन किया गया, जिसमें पूनम बरनवाल को अध्यक्ष, साधना बरनवाल को सचिव तथा सुनीता बरनवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। उपस्थित महिलाओं ने मुख्य अतिथियों एवं अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, पूनम वर्णवाल को अध्यक्ष एवं साधना वर्णवाल को सचिव और सुनीता वर्णवाल को कोषाध्यक्ष बनाया जाने पर संगठन की महिलाओं ने बधाई दिया और संघ के द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की एकजुटता से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं से संगठन से जुड़कर सामाजिक एवं महिला उत्थान के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम का समापन "नारी शक्ति, राष्ट्र शक्ति" के संदेश के साथ हुआ। उपस्थित महिलाओं ने संगठन को गांव-गांव तक विस्तार करने का संकल्प लिया।1
- *बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से जनसुराज में उत्साह, हिसुआ में लड्डू बांटकर मनाया जश्न* संजय वर्मा नवादा : बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत की खबर आते ही शुक्रवार को पूरे नवादा जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। खासकर हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हिसुआ पांचू गढ़ इलाके में जश्न का माहौल रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रौशन चंद्रवंशी एवं संचालन ई॰ गोपाल कृष्ण ने किया। कार्यकर्ताओं ने पांचू गढ़ चौक पर एकत्र होकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी गई और लड्डू वितरित किए गए। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता "जनसुराज जिंदाबाद" और "प्रशांत किशोर जिंदाबाद" के नारे लगाते नजर आए। *"हर घर में चर्चा, लोगों को बड़ी उम्मीदें"* जश्न के दौरान मौजूद ई॰ गोपाल कृष्ण ने आम लोगों से चुनाव परिणाम को लेकर फीडबैक भी लिया। लोगों का कहना था कि बांकीपुर की जीत सिर्फ एक सीट की जीत नहीं है, बल्कि यह बदलाव की शुरुआत है। जिला परिषद सदस्य सूर्यदेव वर्मा ने कहा "प्रशांत जी की जीत की चर्चा आज हर घर में है। आम जनता मौजूदा सम्राट चौधरी सरकार के कामकाज से निराश हो चुकी है। लोगों को प्रशांत जी से शिक्षा, रोजगार और पलायन रोकने को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं। आज का जश्न इसी उम्मीद का प्रतीक है।" जनसुराज पार्टी के पूर्व जिला प्रवक्ता गुलाम मुस्तफा ने कहा कि बांकीपुर का परिणाम यह साबित करता है कि जनता अब पुरानी राजनीति से ऊब चुकी है और एक नए विकल्प की तलाश में है। उन्होंने कहा यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के भरोसे का नतीजा है। पार्टी नेताओं ने कहा कि उपचुनाव में मिली यह जीत 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएगी। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में जनसुराज का जनाधार और मजबूत होगा। इस अवसर पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नरहट प्रत्युष कुमार, नगर अध्यक्ष नरेश कुमार मालाकार ,अजय चंद्रवंशी, सुनील कुमार चंद्रवंशी , उमेश चंद्रवंशी, आलम, दिलीप कुमार, सरस्वती देवी, गोपाल कुमार उडसा समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता, युवा और स्थानीय लोग मौजूद रहे। *बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से जनसुराज में उत्साह, हिसुआ में लड्डू बांटकर मनाया जश्न* संजय वर्मा नवादा : बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत की खबर आते ही शुक्रवार को पूरे नवादा जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। खासकर हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हिसुआ पांचू गढ़ इलाके में जश्न का माहौल रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रौशन चंद्रवंशी एवं संचालन ई॰ गोपाल कृष्ण ने किया। कार्यकर्ताओं ने पांचू गढ़ चौक पर एकत्र होकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी गई और लड्डू वितरित किए गए। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता "जनसुराज जिंदाबाद" और "प्रशांत किशोर जिंदाबाद" के नारे लगाते नजर आए। *"हर घर में चर्चा, लोगों को बड़ी उम्मीदें"* जश्न के दौरान मौजूद ई॰ गोपाल कृष्ण ने आम लोगों से चुनाव परिणाम को लेकर फीडबैक भी लिया। लोगों का कहना था कि बांकीपुर की जीत सिर्फ एक सीट की जीत नहीं है, बल्कि यह बदलाव की शुरुआत है। जिला परिषद सदस्य सूर्यदेव वर्मा ने कहा "प्रशांत जी की जीत की चर्चा आज हर घर में है। आम जनता मौजूदा सम्राट चौधरी सरकार के कामकाज से निराश हो चुकी है। लोगों को प्रशांत जी से शिक्षा, रोजगार और पलायन रोकने को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं। आज का जश्न इसी उम्मीद का प्रतीक है।" जनसुराज पार्टी के पूर्व जिला प्रवक्ता गुलाम मुस्तफा ने कहा कि बांकीपुर का परिणाम यह साबित करता है कि जनता अब पुरानी राजनीति से ऊब चुकी है और एक नए विकल्प की तलाश में है। उन्होंने कहा यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के भरोसे का नतीजा है। पार्टी नेताओं ने कहा कि उपचुनाव में मिली यह जीत 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएगी। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में जनसुराज का जनाधार और मजबूत होगा। इस अवसर पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नरहट प्रत्युष कुमार, नगर अध्यक्ष नरेश कुमार मालाकार ,अजय चंद्रवंशी, सुनील कुमार चंद्रवंशी , उमेश चंद्रवंशी, आलम, दिलीप कुमार, सरस्वती देवी, गोपाल कुमार उडसा समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता, युवा और स्थानीय लोग मौजूद रहे।4
- सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश आज दिनांक 07 अगस्त 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अपनी बात जिला पदाधिकारी के समक्ष रखी। आज के इस कार्यक्रम में आम जनता से कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें ज्यादातर मामले जमीन से संबंधित थे, जैसे जमीन मापी कराने, रसीद कटवाने, लगान निर्धारण कराने, नल का जल उपलब्ध कराने, घर तोड़ने पर रोक लगाने, बरबीघा अंचलाधिकारी द्वारा जमीन संबंधित गलत रिपोर्ट देने, वकाया वेतन भुगतान कराने, वंशावली निर्गत कराने, पेयजल की आपूर्ति कराने, कैमरा ग्राम में पेपर ब्लॉक निर्माण कराने, दारू निर्माण पर रोक लगाने, गरीब लोगों को लॉन दिलाकर उससे लॉन का पैसे छीन लेने, नल जल ऑपरेटरों का मानदेय दिलाने, पारिवारिक योजना का लाभ दिलाने, रुदासी ग्राम में तालाब अतिक्रमणकारियों को हटाने, ऐफनी ग्राम में वार्ड 4 में पेयजल की आपूर्ति कराने और वार्ड नंबर 09 में नल का जल चालू है कि नहीं जिसका रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देश जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया, जबरदस्ती खेत जोतने, दवगों द्वारा घर से निकलने, जमावंदी में सुधार कराने, प्राथमिकी दर्ज कराने, राष्ट्रीय बचत भुगतान कराने, जन वितरण प्रणाली विक्रेता द्वारा कम राशन देने, स्पष्टीकरण से मुक्त कराने, नल का जल का पाईप मरमती कराने, नल का जल उपलब्ध कराने हेतु उसमें मोटर लगाने पुल पोलिया का निर्माण कराने आदि जैसे मामले प्राप्त हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय ने स्वयं प्रत्येक फरियादी को अपने पास बुलाकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और प्राप्त आवेदनों की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित कर इन मामलों की निष्पक्ष जांच करने और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि "जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनका निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। किसी भी परिवादी को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें," इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जनता दरबार प्रभारी पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी और संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।*3
- झारखंड में जेपीएससी पेपर लीक छात्र आंदोलन Hemant Soren #JPSC #jpscexam #JPSchools #JSSC #JharkhandNews #jharkhand #jharkhandpolitics @sauravjbt1
- शनिवार को रामगढ़ में पंचायत समिति की अहम बैठक 16वें वित्त आयोग की राशि और योजनाओं पर होगी चर्चा शनिवार को रामगढ़ में पंचायत समिति की अहम बैठक 16वें वित्त आयोग की राशि और योजनाओं पर होगी चर्चा भास्कर न्यूज़, लखीसराय। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में शनिवार को दिन के 12 बजे पंचायत समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी विभागीय पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि बैठक में प्रखंड व अंचल के सभी विभागीय पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। साथ ही क्षेत्र के विधायक, सांसद एवं सभी जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। 16वें वित्त आयोग की राशि पर होगी चर्चा बीडीओ ने बताया कि बैठक में सरकार द्वारा पहली बार दी गई 16वें वित्त आयोग की राशि से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा बैठक में उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों और मुखियाओं से उनके पंचायत से संबंधित योजनाओं को भी चिन्हित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपनी-अपनी पंचायत की समस्याओं को बैठक में रखें। जो भी विभागीय कार्य होंगे उसका अनुपालन शत-प्रतिशत किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों से की अपील बीडीओ अभिषेक कुमार ने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे समय पर बैठक में उपस्थित होकर पंचायत के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करें, ताकि प्रखंड का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में प्रखंड के विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ लंबित योजनाओं पर भी निर्णय लिए जाने की संभावना है।1
- चेवाड़ा में स्वच्छता कार्यों की समीक्षा, पंचायतवार प्रगति पर हुई चर्चा चेवाड़ा में स्वच्छता कार्यों की समीक्षा, पंचायतवार प्रगति पर हुई चर्चा। गौरतलब है कि चेवाड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को स्वच्छता कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार ने की। बैठक में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक (स्वच्छता), सभी पंचायत सचिव एवं सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।बैठक के दौरान प्रखंड की सभी पंचायतों में संचालित स्वच्छता एवं ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित कार्यों की पंचायतवार समीक्षा की गई। अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति, साफ-सफाई की व्यवस्था तथा चल रहे कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। समीक्षा के क्रम में संबंधित पंचायतों के पंचायत सचिवों एवं स्वच्छता पर्यवेक्षकों को कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर लंबित कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार ने स्वच्छता कार्यों में नियमित निगरानी और आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित कर्मियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। बैठक में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं जनभागीदारी बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। स्वच्छता कार्यों की समीक्षा बैठक शुक्रवार शाम करीब 4 बजे संपन्न हुई।1
- चकंदरा गांव के महादलित टोला में पहुंचा प्रशासन, पीएम अजय योजना के तहत सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं। चकंदरा गांव के महादलित टोला में पहुंचा प्रशासन, पीएम अजय योजना के तहत सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं। गौरतलब है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रखंड की चकंद्रा पंचायत के ग्राम माने स्थित महादलित टोला में पीएम अजय योजना के तहत जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ-साथ उनका आकलन किया गया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।शिविर के दौरान ग्रामीणों ने आवास, पेयजल, स्वच्छता, कृषि, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही पात्र परिवारों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि पीएम अजय योजना का उद्देश्य महादलित समुदाय के लोगों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। इसी उद्देश्य से प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है और उनका समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक (स्वच्छता), पंचायत सचिव सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की गई। यह कार्यक्रम शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे संपन्न हुआ।1