logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झारखंड में जेपीएससी पेपर लीक छात्र आंदोलन Hemant Soren #JPSC #jpscexam #JPSchools #JSSC #JharkhandNews #jharkhand #jharkhandpolitics @sauravjbt

9 hrs ago
user_Saurav Jbt
Saurav Jbt
Waiter/Waitress चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
9 hrs ago

झारखंड में जेपीएससी पेपर लीक छात्र आंदोलन Hemant Soren #JPSC #jpscexam #JPSchools #JSSC #JharkhandNews #jharkhand #jharkhandpolitics @sauravjbt

More news from बिहार and nearby areas
  • सफाईकर्मियों की हड़ताल से चेवाड़ा नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था प्रभावित, कूड़े से उठ रही दुर्गंध। सफाईकर्मियों की हड़ताल से चेवाड़ा नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था प्रभावित, कूड़े से उठ रही दुर्गंध। गौरतलब है कि चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे तक नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में रखे गए अधिकांश डस्टबिन कूड़े से भरे नजर आए। समय पर कूड़ा उठाव नहीं होने के कारण डस्टबिन से दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, सफाईकर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इसके चलते नगर पंचायत की नियमित सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कई वार्डों में डस्टबिन भर जाने के कारण कूड़ा बाहर तक फैलने लगा है। गर्मी और उमस के बीच कूड़े से उठ रही बदबू ने आसपास के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ही कूड़ा उठाव की व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो गंदगी के कारण मच्छरों और मक्खियों का प्रकोप बढ़ सकता है। इससे डेंगू, मलेरिया, दस्त और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में बदबू के कारण ग्राहकों को भी असुविधा हो रही है, जबकि मोहल्लों में रहने वाले लोग भी स्वच्छ वातावरण नहीं मिलने से चिंतित हैं।नगरवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से सफाईकर्मियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल करने तथा वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से नियमित कूड़ा उठाव सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि स्वच्छता सीधे जनस्वास्थ्य से जुड़ा विषय है और इसे लंबे समय तक प्रभावित रहने देना उचित नहीं होगा। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आने वाले दिनों में नगर क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
    1
    सफाईकर्मियों की हड़ताल से चेवाड़ा नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था प्रभावित, कूड़े से उठ रही दुर्गंध। 
सफाईकर्मियों की हड़ताल से चेवाड़ा नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था प्रभावित, कूड़े से उठ रही दुर्गंध। गौरतलब है कि  चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे तक नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में रखे गए अधिकांश डस्टबिन कूड़े से भरे नजर आए। समय पर कूड़ा उठाव नहीं होने के कारण डस्टबिन से दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, सफाईकर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इसके चलते नगर पंचायत की नियमित सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कई वार्डों में डस्टबिन भर जाने के कारण कूड़ा बाहर तक फैलने लगा है। गर्मी और उमस के बीच कूड़े से उठ रही बदबू ने आसपास के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ही कूड़ा उठाव की व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो गंदगी के कारण मच्छरों और मक्खियों का प्रकोप बढ़ सकता है। इससे डेंगू, मलेरिया, दस्त और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में बदबू के कारण ग्राहकों को भी असुविधा हो रही है, जबकि मोहल्लों में रहने वाले लोग भी स्वच्छ वातावरण नहीं मिलने से चिंतित हैं।नगरवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से सफाईकर्मियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल करने तथा वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से नियमित कूड़ा उठाव सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि स्वच्छता सीधे जनस्वास्थ्य से जुड़ा विषय है और इसे लंबे समय तक प्रभावित रहने देना उचित नहीं होगा। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आने वाले दिनों में नगर क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    49 min ago
  • सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश आज दिनांक 07 अगस्त 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अपनी बात जिला पदाधिकारी के समक्ष रखी। ​आज के इस कार्यक्रम में आम जनता से कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें ज्यादातर मामले जमीन से संबंधित थे, जैसे जमीन मापी कराने, रसीद कटवाने, लगान निर्धारण कराने, नल का जल उपलब्ध कराने, घर तोड़ने पर रोक लगाने, बरबीघा अंचलाधिकारी द्वारा जमीन संबंधित गलत रिपोर्ट देने, वकाया वेतन भुगतान कराने, वंशावली निर्गत कराने, पेयजल की आपूर्ति कराने, कैमरा ग्राम में पेपर ब्लॉक निर्माण कराने, दारू निर्माण पर रोक लगाने, गरीब लोगों को लॉन दिलाकर उससे लॉन का पैसे छीन लेने, नल जल ऑपरेटरों का मानदेय दिलाने, पारिवारिक योजना का लाभ दिलाने, रुदासी ग्राम में तालाब अतिक्रमणकारियों को हटाने, ऐफनी ग्राम में वार्ड 4 में पेयजल की आपूर्ति कराने और वार्ड नंबर 09 में नल का जल चालू है कि नहीं जिसका रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देश जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया, जबरदस्ती खेत जोतने, दवगों द्वारा घर से निकलने, जमावंदी में सुधार कराने, प्राथमिकी दर्ज कराने, राष्ट्रीय बचत भुगतान कराने, जन वितरण प्रणाली विक्रेता द्वारा कम राशन देने, स्पष्टीकरण से मुक्त कराने, नल का जल का पाईप मरमती कराने, नल का जल उपलब्ध कराने हेतु उसमें मोटर लगाने पुल पोलिया का निर्माण कराने आदि जैसे मामले प्राप्त हुआ। ​जिला पदाधिकारी महोदय ने स्वयं प्रत्येक फरियादी को अपने पास बुलाकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और प्राप्त आवेदनों की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित कर इन मामलों की निष्पक्ष जांच करने और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि ​जनसुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ​"जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनका निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। किसी भी परिवादी को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें," ​इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जनता दरबार प्रभारी पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी और संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। ​ *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।*
    3
    सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
आज दिनांक 07 अगस्त 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अपनी बात जिला पदाधिकारी के समक्ष रखी। ​आज के इस कार्यक्रम में आम जनता से कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें ज्यादातर मामले जमीन से संबंधित थे, जैसे जमीन मापी कराने, रसीद कटवाने, लगान निर्धारण कराने, नल का जल उपलब्ध कराने, घर तोड़ने पर रोक लगाने, बरबीघा अंचलाधिकारी द्वारा जमीन संबंधित गलत रिपोर्ट देने, वकाया वेतन भुगतान कराने, वंशावली निर्गत कराने, पेयजल की आपूर्ति कराने, कैमरा ग्राम में पेपर ब्लॉक निर्माण कराने, दारू निर्माण पर रोक लगाने, गरीब लोगों को लॉन दिलाकर उससे लॉन का पैसे छीन लेने, नल जल ऑपरेटरों का मानदेय दिलाने, पारिवारिक योजना का लाभ दिलाने, रुदासी ग्राम में तालाब अतिक्रमणकारियों को हटाने, ऐफनी ग्राम में वार्ड 4 में पेयजल की आपूर्ति कराने और वार्ड नंबर 09 में नल का जल चालू है कि नहीं जिसका रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देश जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया, जबरदस्ती खेत जोतने, दवगों द्वारा घर से निकलने, जमावंदी में सुधार कराने, प्राथमिकी दर्ज कराने, राष्ट्रीय बचत भुगतान कराने, जन वितरण प्रणाली विक्रेता द्वारा कम राशन देने, स्पष्टीकरण से मुक्त कराने, नल का जल का पाईप मरमती कराने, नल का जल उपलब्ध कराने हेतु उसमें मोटर लगाने पुल पोलिया का निर्माण कराने आदि जैसे मामले प्राप्त हुआ। 
​जिला पदाधिकारी महोदय ने स्वयं प्रत्येक फरियादी को अपने पास बुलाकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और प्राप्त आवेदनों की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित कर इन मामलों की निष्पक्ष जांच करने और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि ​जनसुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 
​"जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनका निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। किसी भी परिवादी को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें,"
​इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जनता दरबार प्रभारी पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी और संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।
​
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    7 hrs ago
  • झारखंड में जेपीएससी पेपर लीक छात्र आंदोलन Hemant Soren #JPSC #jpscexam #JPSchools #JSSC #JharkhandNews #jharkhand #jharkhandpolitics @sauravjbt
    1
    झारखंड में जेपीएससी पेपर लीक छात्र आंदोलन
Hemant Soren 
#JPSC #jpscexam #JPSchools #JSSC #JharkhandNews #jharkhand #jharkhandpolitics
@sauravjbt
    user_Saurav Jbt
    Saurav Jbt
    Waiter/Waitress चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    9 hrs ago
  • शनिवार को रामगढ़ में पंचायत समिति की अहम बैठक 16वें वित्त आयोग की राशि और योजनाओं पर होगी चर्चा शनिवार को रामगढ़ में पंचायत समिति की अहम बैठक 16वें वित्त आयोग की राशि और योजनाओं पर होगी चर्चा भास्कर न्यूज़, लखीसराय। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में शनिवार को दिन के 12 बजे पंचायत समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी विभागीय पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि बैठक में प्रखंड व अंचल के सभी विभागीय पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। साथ ही क्षेत्र के विधायक, सांसद एवं सभी जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। 16वें वित्त आयोग की राशि पर होगी चर्चा बीडीओ ने बताया कि बैठक में सरकार द्वारा पहली बार दी गई 16वें वित्त आयोग की राशि से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा बैठक में उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों और मुखियाओं से उनके पंचायत से संबंधित योजनाओं को भी चिन्हित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपनी-अपनी पंचायत की समस्याओं को बैठक में रखें। जो भी विभागीय कार्य होंगे उसका अनुपालन शत-प्रतिशत किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों से की अपील बीडीओ अभिषेक कुमार ने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे समय पर बैठक में उपस्थित होकर पंचायत के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करें, ताकि प्रखंड का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में प्रखंड के विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ लंबित योजनाओं पर भी निर्णय लिए जाने की संभावना है।
    1
    शनिवार को रामगढ़ में पंचायत समिति की अहम बैठक 
16वें वित्त आयोग की राशि और योजनाओं पर होगी चर्चा 
शनिवार को रामगढ़ में पंचायत समिति की अहम बैठक 
16वें वित्त आयोग की राशि और योजनाओं पर होगी चर्चा 
भास्कर न्यूज़, लखीसराय। 
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में शनिवार को दिन के 12 बजे पंचायत समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सभी विभागीय पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद 
प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि बैठक में प्रखंड व अंचल के सभी विभागीय पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। साथ ही क्षेत्र के विधायक, सांसद एवं सभी जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।
16वें वित्त आयोग की राशि पर होगी चर्चा  
बीडीओ ने बताया कि बैठक में सरकार द्वारा पहली बार दी गई 16वें वित्त आयोग की राशि से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा बैठक में उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों और मुखियाओं से उनके पंचायत से संबंधित योजनाओं को भी चिन्हित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपनी-अपनी पंचायत की समस्याओं को बैठक में रखें। जो भी विभागीय कार्य होंगे उसका अनुपालन शत-प्रतिशत किया जाएगा।
जनप्रतिनिधियों से की अपील 
बीडीओ अभिषेक कुमार ने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे समय पर बैठक में उपस्थित होकर पंचायत के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करें, ताकि प्रखंड का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में प्रखंड के विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ लंबित योजनाओं पर भी निर्णय लिए जाने की संभावना है।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    51 min ago
  • लखीसराय बालगुदर संग्रहालय परिसर में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर मेला आयोजित लखीसराय में सदर प्रखंड क्षेत्र के बालगुदर संग्रहालय परिसर में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर मेला आयोजित लखीसराय। प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत संग्रहालय परिसर के ऑडिटोरियम हॉल, बालगुदर में भव्य सोलर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।मेले में पंजीकृत सोलर वेंडरों ने रूफटॉप सोलर, सरकारी सब्सिडी, बैंक ऋण और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। एसबीआई, यूबीआई, पीएनबी और बिहार ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों ने भी लोगों को ऋण संबंधी सुविधाओं से अवगत कराया। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने मौके पर ही ऑनलाइन आवेदन किया। इस दौरान योजना के सफल लाभुकों को सम्मानित किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए डीआरएस सोलर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुधा रंजन कुमार को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि, सोलर वेंडर और बड़ी संख्या में लाभुक मौजूद रहे।
    1
    लखीसराय बालगुदर संग्रहालय परिसर में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर मेला आयोजित
लखीसराय में सदर प्रखंड क्षेत्र के बालगुदर संग्रहालय परिसर में  पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर मेला आयोजित
लखीसराय। प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत  संग्रहालय परिसर के ऑडिटोरियम हॉल, बालगुदर में भव्य सोलर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।मेले में पंजीकृत सोलर वेंडरों ने रूफटॉप सोलर, सरकारी सब्सिडी, बैंक ऋण और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। एसबीआई, यूबीआई, पीएनबी और बिहार ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों ने भी लोगों को ऋण संबंधी सुविधाओं से अवगत कराया। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने मौके पर ही ऑनलाइन आवेदन किया। इस दौरान योजना के सफल लाभुकों को सम्मानित किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए डीआरएस सोलर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुधा रंजन कुमार को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि, सोलर वेंडर और बड़ी संख्या में लाभुक मौजूद रहे।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    6 hrs ago
  • पक़रीबरावा आरसीएम लीडर डॉ. जागेश्वर चौहान का नहाने के दौरान गिरने से निधन, अमरपुर गांव में छाया मातमी सन्नाटा पक़रीबरावा आरसीएम लीडर डॉ. जागेश्वर चौहान का नहाने के दौरान गिरने से निधन, अमरपुर गांव में छाया मातमी सन्नाटा
    1
    पक़रीबरावा आरसीएम लीडर डॉ. जागेश्वर चौहान का नहाने के दौरान गिरने से निधन, अमरपुर गांव में छाया मातमी सन्नाटा
पक़रीबरावा आरसीएम लीडर डॉ. जागेश्वर चौहान का नहाने के दौरान गिरने से निधन, अमरपुर गांव में छाया मातमी सन्नाटा
    user_Avdhesh kumar raj
    Avdhesh kumar raj
    Journalist पकड़ीबरावां, नवादा, बिहार•
    2 hrs ago
  • अगर लंबी रेस का घोड़ा बनना है, तो सतर्क रहिए और फूँक-फूँककर कदम बढ़ाइए। सावधानी ही आपकी असली ढाल है। अगर लंबी रेस का घोड़ा बनना है, तो सतर्क रहिए और फूँक-फूँककर कदम बढ़ाइए। सावधानी ही आपकी असली ढाल है।
    1
    अगर लंबी रेस का घोड़ा बनना है, तो सतर्क रहिए और फूँक-फूँककर कदम बढ़ाइए। सावधानी ही आपकी असली ढाल है।
अगर लंबी रेस का घोड़ा बनना है, तो सतर्क रहिए और फूँक-फूँककर कदम बढ़ाइए। सावधानी ही आपकी असली ढाल है।
    user_Reaction Bihar News
    Reaction Bihar News
    पत्रकार जमुई, जमुई, बिहार•
    31 min ago
  • चकंदरा गांव के महादलित टोला में पहुंचा प्रशासन, पीएम अजय योजना के तहत सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं। चकंदरा गांव के महादलित टोला में पहुंचा प्रशासन, पीएम अजय योजना के तहत सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं। गौरतलब है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रखंड की चकंद्रा पंचायत के ग्राम माने स्थित महादलित टोला में पीएम अजय योजना के तहत जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ-साथ उनका आकलन किया गया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।शिविर के दौरान ग्रामीणों ने आवास, पेयजल, स्वच्छता, कृषि, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही पात्र परिवारों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि पीएम अजय योजना का उद्देश्य महादलित समुदाय के लोगों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। इसी उद्देश्य से प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है और उनका समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक (स्वच्छता), पंचायत सचिव सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की गई। यह कार्यक्रम शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे संपन्न हुआ।
    1
    चकंदरा गांव के महादलित टोला में पहुंचा प्रशासन, पीएम अजय योजना के तहत सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं। 
चकंदरा गांव के महादलित टोला में पहुंचा प्रशासन, पीएम अजय योजना के तहत सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं। गौरतलब है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रखंड की चकंद्रा पंचायत के ग्राम माने स्थित महादलित टोला में पीएम अजय योजना के तहत जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ-साथ उनका आकलन किया गया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।शिविर के दौरान ग्रामीणों ने आवास, पेयजल, स्वच्छता, कृषि, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही पात्र परिवारों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि पीएम अजय योजना का उद्देश्य महादलित समुदाय के लोगों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। इसी उद्देश्य से प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है और उनका समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है।
कार्यक्रम में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक (स्वच्छता), पंचायत सचिव सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की गई। यह कार्यक्रम शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे संपन्न हुआ।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.