logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीसराय बालगुदर संग्रहालय परिसर में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर मेला आयोजित लखीसराय में सदर प्रखंड क्षेत्र के बालगुदर संग्रहालय परिसर में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर मेला आयोजित लखीसराय। प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत संग्रहालय परिसर के ऑडिटोरियम हॉल, बालगुदर में भव्य सोलर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।मेले में पंजीकृत सोलर वेंडरों ने रूफटॉप सोलर, सरकारी सब्सिडी, बैंक ऋण और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। एसबीआई, यूबीआई, पीएनबी और बिहार ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों ने भी लोगों को ऋण संबंधी सुविधाओं से अवगत कराया। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने मौके पर ही ऑनलाइन आवेदन किया। इस दौरान योजना के सफल लाभुकों को सम्मानित किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए डीआरएस सोलर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुधा रंजन कुमार को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि, सोलर वेंडर और बड़ी संख्या में लाभुक मौजूद रहे।

7 hrs ago
user_Atmanand Singh
Atmanand Singh
पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
7 hrs ago

लखीसराय बालगुदर संग्रहालय परिसर में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर मेला आयोजित लखीसराय में सदर प्रखंड क्षेत्र के बालगुदर संग्रहालय परिसर में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर मेला आयोजित लखीसराय। प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत संग्रहालय परिसर के ऑडिटोरियम हॉल, बालगुदर में भव्य सोलर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।मेले में पंजीकृत सोलर वेंडरों ने रूफटॉप सोलर, सरकारी सब्सिडी, बैंक ऋण और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। एसबीआई, यूबीआई, पीएनबी और बिहार ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों ने भी लोगों को ऋण संबंधी सुविधाओं से अवगत कराया। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने मौके पर ही ऑनलाइन आवेदन किया। इस दौरान योजना के सफल लाभुकों को सम्मानित किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए डीआरएस सोलर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुधा रंजन कुमार को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि, सोलर वेंडर और बड़ी संख्या में लाभुक मौजूद रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • शनिवार को रामगढ़ में पंचायत समिति की अहम बैठक 16वें वित्त आयोग की राशि और योजनाओं पर होगी चर्चा शनिवार को रामगढ़ में पंचायत समिति की अहम बैठक 16वें वित्त आयोग की राशि और योजनाओं पर होगी चर्चा भास्कर न्यूज़, लखीसराय। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में शनिवार को दिन के 12 बजे पंचायत समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी विभागीय पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि बैठक में प्रखंड व अंचल के सभी विभागीय पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। साथ ही क्षेत्र के विधायक, सांसद एवं सभी जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। 16वें वित्त आयोग की राशि पर होगी चर्चा बीडीओ ने बताया कि बैठक में सरकार द्वारा पहली बार दी गई 16वें वित्त आयोग की राशि से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा बैठक में उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों और मुखियाओं से उनके पंचायत से संबंधित योजनाओं को भी चिन्हित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपनी-अपनी पंचायत की समस्याओं को बैठक में रखें। जो भी विभागीय कार्य होंगे उसका अनुपालन शत-प्रतिशत किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों से की अपील बीडीओ अभिषेक कुमार ने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे समय पर बैठक में उपस्थित होकर पंचायत के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करें, ताकि प्रखंड का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में प्रखंड के विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ लंबित योजनाओं पर भी निर्णय लिए जाने की संभावना है।
    1
    शनिवार को रामगढ़ में पंचायत समिति की अहम बैठक 
16वें वित्त आयोग की राशि और योजनाओं पर होगी चर्चा 
शनिवार को रामगढ़ में पंचायत समिति की अहम बैठक 
16वें वित्त आयोग की राशि और योजनाओं पर होगी चर्चा 
भास्कर न्यूज़, लखीसराय। 
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में शनिवार को दिन के 12 बजे पंचायत समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सभी विभागीय पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद 
प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि बैठक में प्रखंड व अंचल के सभी विभागीय पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। साथ ही क्षेत्र के विधायक, सांसद एवं सभी जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।
16वें वित्त आयोग की राशि पर होगी चर्चा  
बीडीओ ने बताया कि बैठक में सरकार द्वारा पहली बार दी गई 16वें वित्त आयोग की राशि से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा बैठक में उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों और मुखियाओं से उनके पंचायत से संबंधित योजनाओं को भी चिन्हित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपनी-अपनी पंचायत की समस्याओं को बैठक में रखें। जो भी विभागीय कार्य होंगे उसका अनुपालन शत-प्रतिशत किया जाएगा।
जनप्रतिनिधियों से की अपील 
बीडीओ अभिषेक कुमार ने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे समय पर बैठक में उपस्थित होकर पंचायत के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करें, ताकि प्रखंड का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में प्रखंड के विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ लंबित योजनाओं पर भी निर्णय लिए जाने की संभावना है।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    1 hr ago
  • लखीसराय बालगुदर संग्रहालय परिसर में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर मेला आयोजित लखीसराय में सदर प्रखंड क्षेत्र के बालगुदर संग्रहालय परिसर में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर मेला आयोजित लखीसराय। प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत संग्रहालय परिसर के ऑडिटोरियम हॉल, बालगुदर में भव्य सोलर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।मेले में पंजीकृत सोलर वेंडरों ने रूफटॉप सोलर, सरकारी सब्सिडी, बैंक ऋण और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। एसबीआई, यूबीआई, पीएनबी और बिहार ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों ने भी लोगों को ऋण संबंधी सुविधाओं से अवगत कराया। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने मौके पर ही ऑनलाइन आवेदन किया। इस दौरान योजना के सफल लाभुकों को सम्मानित किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए डीआरएस सोलर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुधा रंजन कुमार को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि, सोलर वेंडर और बड़ी संख्या में लाभुक मौजूद रहे।
    1
    लखीसराय बालगुदर संग्रहालय परिसर में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर मेला आयोजित
लखीसराय में सदर प्रखंड क्षेत्र के बालगुदर संग्रहालय परिसर में  पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर मेला आयोजित
लखीसराय। प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत  संग्रहालय परिसर के ऑडिटोरियम हॉल, बालगुदर में भव्य सोलर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।मेले में पंजीकृत सोलर वेंडरों ने रूफटॉप सोलर, सरकारी सब्सिडी, बैंक ऋण और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। एसबीआई, यूबीआई, पीएनबी और बिहार ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों ने भी लोगों को ऋण संबंधी सुविधाओं से अवगत कराया। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने मौके पर ही ऑनलाइन आवेदन किया। इस दौरान योजना के सफल लाभुकों को सम्मानित किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए डीआरएस सोलर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुधा रंजन कुमार को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि, सोलर वेंडर और बड़ी संख्या में लाभुक मौजूद रहे।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    7 hrs ago
  • झारखंड में जेपीएससी पेपर लीक छात्र आंदोलन Hemant Soren #JPSC #jpscexam #JPSchools #JSSC #JharkhandNews #jharkhand #jharkhandpolitics @sauravjbt
    1
    झारखंड में जेपीएससी पेपर लीक छात्र आंदोलन
Hemant Soren 
#JPSC #jpscexam #JPSchools #JSSC #JharkhandNews #jharkhand #jharkhandpolitics
@sauravjbt
    user_Saurav Jbt
    Saurav Jbt
    Waiter/Waitress चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    10 hrs ago
  • अगर लंबी रेस का घोड़ा बनना है, तो सतर्क रहिए और फूँक-फूँककर कदम बढ़ाइए। सावधानी ही आपकी असली ढाल है। अगर लंबी रेस का घोड़ा बनना है, तो सतर्क रहिए और फूँक-फूँककर कदम बढ़ाइए। सावधानी ही आपकी असली ढाल है।
    1
    अगर लंबी रेस का घोड़ा बनना है, तो सतर्क रहिए और फूँक-फूँककर कदम बढ़ाइए। सावधानी ही आपकी असली ढाल है।
अगर लंबी रेस का घोड़ा बनना है, तो सतर्क रहिए और फूँक-फूँककर कदम बढ़ाइए। सावधानी ही आपकी असली ढाल है।
    user_Reaction Bihar News
    Reaction Bihar News
    पत्रकार जमुई, जमुई, बिहार•
    1 hr ago
  • सफाईकर्मियों की हड़ताल से चेवाड़ा नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था प्रभावित, कूड़े से उठ रही दुर्गंध। सफाईकर्मियों की हड़ताल से चेवाड़ा नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था प्रभावित, कूड़े से उठ रही दुर्गंध। गौरतलब है कि चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे तक नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में रखे गए अधिकांश डस्टबिन कूड़े से भरे नजर आए। समय पर कूड़ा उठाव नहीं होने के कारण डस्टबिन से दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, सफाईकर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इसके चलते नगर पंचायत की नियमित सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कई वार्डों में डस्टबिन भर जाने के कारण कूड़ा बाहर तक फैलने लगा है। गर्मी और उमस के बीच कूड़े से उठ रही बदबू ने आसपास के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ही कूड़ा उठाव की व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो गंदगी के कारण मच्छरों और मक्खियों का प्रकोप बढ़ सकता है। इससे डेंगू, मलेरिया, दस्त और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में बदबू के कारण ग्राहकों को भी असुविधा हो रही है, जबकि मोहल्लों में रहने वाले लोग भी स्वच्छ वातावरण नहीं मिलने से चिंतित हैं।नगरवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से सफाईकर्मियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल करने तथा वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से नियमित कूड़ा उठाव सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि स्वच्छता सीधे जनस्वास्थ्य से जुड़ा विषय है और इसे लंबे समय तक प्रभावित रहने देना उचित नहीं होगा। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आने वाले दिनों में नगर क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
    1
    सफाईकर्मियों की हड़ताल से चेवाड़ा नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था प्रभावित, कूड़े से उठ रही दुर्गंध। 
सफाईकर्मियों की हड़ताल से चेवाड़ा नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था प्रभावित, कूड़े से उठ रही दुर्गंध। गौरतलब है कि  चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे तक नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में रखे गए अधिकांश डस्टबिन कूड़े से भरे नजर आए। समय पर कूड़ा उठाव नहीं होने के कारण डस्टबिन से दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, सफाईकर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इसके चलते नगर पंचायत की नियमित सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कई वार्डों में डस्टबिन भर जाने के कारण कूड़ा बाहर तक फैलने लगा है। गर्मी और उमस के बीच कूड़े से उठ रही बदबू ने आसपास के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ही कूड़ा उठाव की व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो गंदगी के कारण मच्छरों और मक्खियों का प्रकोप बढ़ सकता है। इससे डेंगू, मलेरिया, दस्त और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में बदबू के कारण ग्राहकों को भी असुविधा हो रही है, जबकि मोहल्लों में रहने वाले लोग भी स्वच्छ वातावरण नहीं मिलने से चिंतित हैं।नगरवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से सफाईकर्मियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल करने तथा वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से नियमित कूड़ा उठाव सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि स्वच्छता सीधे जनस्वास्थ्य से जुड़ा विषय है और इसे लंबे समय तक प्रभावित रहने देना उचित नहीं होगा। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आने वाले दिनों में नगर क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    1 hr ago
  • बेगूसराय कांग्रेस पार्टी के शशि शेखर राय नेता ने बांकीपुर विधानसभा का जीत पर बड़ा बयान देते हुए..
    1
    बेगूसराय कांग्रेस पार्टी के शशि शेखर राय नेता ने बांकीपुर विधानसभा का जीत पर बड़ा बयान देते हुए..
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    3 hrs ago
  • कोली गांव में 11 हजार बिजली तार के संपर्क में आने से भैंस की मौत। भैंस बचाने दौड़े चरवाहा, झटका लगने से बची जान। कोली गांव में 11 हजार बिजली तार के संपर्क में आने से भैंस की मौत। भैंस बचाने दौड़े चरवाहा, झटका लगने से बची जान। लखीसराय। रामगढ़ चौक प्रखंड के कोली गांव में शुक्रवार की शाम करंट लगने से एक किसान की एक लाख रुपये की भैंस की मौत हो गई। हादसे में चरवाहा बाल-बाल बच गया। घटना से पीड़ित परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। चरवाहा भैंस लेकर लौट रहा था घर जानकारी के अनुसार कोली गांव निवासी बीनो यादव के पुत्र सुरेंद्र यादव प्रतिदिन की तरह शुक्रवार शाम करीब 6 बजे भैंस चराकर गांव लौट रहा था। इसी दौरान दो आना नाला के पास वहियार में 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल के पास लगे विद्युत प्रवाहित लोहे के स्टे वायर के संपर्क में भैंस आ गई। करंट लगते ही भैंस तड़पकर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। झटका लगने से बची चरवाहे की जान । ग्रामीण हरे राम कुशवाहा, भरत यादव, सतीश महतो, टुल्लू यादव आदि ने बताया कि भैंस को तड़पते देख सुरेंद्र उसे बचाने के लिए दौड़ा। इसी दौरान उसे भी तेज झटका लगा और वह दूर जा गिरा। समय रहते दूर गिरने के कारण उसकी जान बच गई, नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। गरीब किसान को लगा एक लाख का झटका ग्रामीणों ने बताया कि मृत भैंस अगले दो महीने में बच्चा देने वाली थी। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपये थी। भैंस की मौत से किसान परिवार पूरी तरह बर्बाद हो गया है। प्रशासन ने दिया आश्वासन इस संबंध में रामगढ़ चौक अंचल अधिकारी राकेश कुमार चौधरी ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा दिया जाएगा। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि गांव के आसपास खुले में लटके 11 हजार के तारों और स्टे वायर को तुरंत ठीक किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
    1
    कोली गांव में 11 हजार बिजली तार के संपर्क में आने से भैंस की मौत। 
भैंस बचाने दौड़े चरवाहा, झटका लगने से बची जान।

कोली गांव में 11 हजार बिजली तार के संपर्क में आने से भैंस की मौत। 
भैंस बचाने दौड़े चरवाहा, झटका लगने से बची जान।
लखीसराय। 
रामगढ़ चौक प्रखंड के कोली गांव में शुक्रवार की शाम करंट लगने से एक किसान की एक लाख रुपये की भैंस की मौत हो गई। हादसे में चरवाहा बाल-बाल बच गया। घटना से पीड़ित परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है।
चरवाहा भैंस लेकर लौट रहा था घर 
जानकारी के अनुसार कोली गांव निवासी बीनो यादव के पुत्र सुरेंद्र यादव प्रतिदिन की तरह शुक्रवार शाम करीब 6 बजे भैंस चराकर गांव लौट रहा था। इसी दौरान दो आना नाला के पास वहियार में 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल के पास लगे विद्युत प्रवाहित लोहे के स्टे वायर के संपर्क में भैंस आ गई।
करंट लगते ही भैंस तड़पकर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
झटका लगने से बची चरवाहे की जान ।
ग्रामीण हरे राम कुशवाहा, भरत यादव, सतीश महतो, टुल्लू यादव आदि ने बताया कि भैंस को तड़पते देख सुरेंद्र उसे बचाने के लिए दौड़ा। इसी दौरान उसे भी तेज झटका लगा और वह दूर जा गिरा। 
समय रहते दूर गिरने के कारण उसकी जान बच गई, नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
गरीब किसान को लगा एक लाख का झटका  
ग्रामीणों ने बताया कि मृत भैंस अगले दो महीने में बच्चा देने वाली थी। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपये थी। भैंस की मौत से किसान परिवार पूरी तरह बर्बाद हो गया है।
प्रशासन ने दिया आश्वासन  
इस संबंध में रामगढ़ चौक अंचल अधिकारी राकेश कुमार चौधरी  ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा दिया जाएगा।
घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि गांव के आसपास खुले में लटके 11 हजार के तारों और स्टे वायर को तुरंत ठीक किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    3 hrs ago
  • जमुई में JCB की खुदाई से झुका मकान! | नाला निर्माण के दौरान बड़ा हादसा टला | परिवार बेघर होने की कगार पर जमुई शहर के महाराजगंज मोहल्ले में नाला निर्माण के दौरान जेसीबी से की गई खुदाई के बाद एक मकान गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। मकान एक ओर झुक गया है और उसकी दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। घटना के बाद परिवार के सदस्य जान बचाकर घर से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि यह मकान कपिल देव रावत और मुन्ना रावत का है। हादसे के बाद दोनों परिवारों के सामने रहने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। भय के कारण परिवार अब मकान के अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है, क्योंकि उन्हें आशंका है कि भवन कभी भी गिर सकता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाला निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया और जेसीबी से की गई खुदाई के कारण मकान की नींव कमजोर हो गई। लोगों ने जिला प्रशासन से भवन का तकनीकी निरीक्षण कराने, पीड़ित परिवार को सुरक्षित आश्रय और उचित मुआवजा देने तथा लापरवाही बरतने वाले संवेदक और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। 👉 जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर देखने के लिए City Channel जमुई को Subscribe करें। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Comment में अपनी राय जरूर दें।
    1
    जमुई में JCB की खुदाई से झुका मकान! | नाला निर्माण के दौरान बड़ा हादसा टला | परिवार बेघर होने की कगार पर

जमुई शहर के महाराजगंज मोहल्ले में नाला निर्माण के दौरान जेसीबी से की गई खुदाई के बाद एक मकान गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। मकान एक ओर झुक गया है और उसकी दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। घटना के बाद परिवार के सदस्य जान बचाकर घर से बाहर निकल आए।
बताया जा रहा है कि यह मकान कपिल देव रावत और मुन्ना रावत का है। हादसे के बाद दोनों परिवारों के सामने रहने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। भय के कारण परिवार अब मकान के अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है, क्योंकि उन्हें आशंका है कि भवन कभी भी गिर सकता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाला निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया और जेसीबी से की गई खुदाई के कारण मकान की नींव कमजोर हो गई। लोगों ने जिला प्रशासन से भवन का तकनीकी निरीक्षण कराने, पीड़ित परिवार को सुरक्षित आश्रय और उचित मुआवजा देने तथा लापरवाही बरतने वाले संवेदक और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।
👉 जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर देखने के लिए City Channel जमुई को Subscribe करें।
👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Comment में अपनी राय जरूर दें।
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.