logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झौथरी को मॉडल ब्लॉक बनाने की कवायद तेज: केंद्रीय प्रभारी राकेश मीणा ने जमीनी हकीकत परखी, कुपोषण उन्मूलन व शिक्षा सुधार पर दिए सख्त निर्देश सीमलवाड़ा(डूंगरपुर)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के तहत चयनित झौथरी ब्लॉक के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से शनिवार को केंद्रीय प्रभारी अधिकारी एवं नई दिल्ली स्थित डीपीआईआईटी के निदेशक राकेश कुमार मीणा ने ब्लॉक का विस्तृत दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों और पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से जायजा लिया तथा पंचायत समिति सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्य करने के निर्देश दिए। दौरे के दौरान केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम का उद्देश्य केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं से किया संवाद केंद्रीय प्रभारी अधिकारी राकेश कुमार मीणा ने सबसे पहले आंगनबाड़ी केंद्र अमरपुरा एवं आंगनबाड़ी केंद्र झौथरी का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को मिलने वाले पोषाहार की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था, पेयजल, बच्चों की दैनिक गतिविधियों तथा गर्भवती महिलाओं को वितरित किए जाने वाले पोषाहार की उपलब्धता की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के नामांकन, नियमित उपस्थिति, पोषण ट्रैकर में गर्भवती महिलाओं के पंजीयन एवं पोषण सेवाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बच्चों को ट्रॉफी देकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा गर्भवती महिलाओं से सीधे संवाद कर पोषण सामग्री एवं अन्य सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में फीडबैक लिया। महिलाओं ने समय पर सभी सुविधाएं मिलने की जानकारी दी, जिस पर केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर सीडीपीओ संगीता रोत ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित गतिविधियों एवं पोषण संबंधी कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की। पीएम श्री विद्यालय में शिक्षा और पोषण व्यवस्था की जांच इसके बाद केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, विकासनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा 1 से 8 तक संचालित पीएम पोषण योजना के तहत मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था का अवलोकन किया। भोजनशाला, स्टोर कक्ष, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं रखरखाव का निरीक्षण करते हुए भोजन तैयार करने वाले कार्मिकों एवं हेल्परों से मानदेय भुगतान की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत दूध वितरण, साप्ताहिक भोजन मेन्यू, पोषाहार की गुणवत्ता, मात्रा, स्वच्छता एवं भोजन वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। विद्यालय में उन्होंने विद्यार्थियों के नामांकन, पुस्तकालय, खेल गतिविधियों, पेयजल व्यवस्था एवं प्री-प्राइमरी कक्षाओं का भी अवलोकन किया। विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन किया तथा उन्हें नियमित अध्ययन कर जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने और उसे प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिसर में उन्होंने "हरियालो राजस्थान" अभियान के तहत कदम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। समीक्षा बैठक में विभागवार प्रगति की हुई गहन समीक्षा दौरे के अंतिम चरण में पंचायत समिति झौथरी सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय प्रभारी अधिकारी राकेश कुमार मीणा ने शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, राजीविका, जल संसाधन, सूचना प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं प्रगति की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक विभाग निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करे तथा योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक बिना किसी बाधा के पहुंचे। "मिशन महुआ" के सकारात्मक परिणामों की सराहना बैठक में सीडीपीओ संगीता रोत ने आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के तहत संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं पोषण जागरूकता शिविरों के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि "मिशन महुआ" के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों में आयरन की कमी दूर करने के लिए नवाचार आधारित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इस पर केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने पोषण पखवाड़ा के दौरान व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने तथा राजीविका, आईसीडीएस, आयुर्वेद, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा शिक्षा विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कुपोषण उन्मूलन की दिशा में प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए। अधिकारी रहे मौजूद निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक के दौरान उपखंड अधिकारी संजय सरपोटा, तहसीलदार लाल सिंह सरपोटा, मुख्य आयोजना अधिकारी अमित शर्मा, प्रगति प्रसार अधिकारी मयंक चौबीसा, ब्लॉक विकास अधिकारी शंकरलाल मीणा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी असलम अली, एपीबी फेलो राहुल भोई, सहायक विकास अधिकारी महेश यादव, सीडीपीओ संगीता रोत, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Gunwant kalal
Gunwant kalal
Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
1 hr ago

झौथरी को मॉडल ब्लॉक बनाने की कवायद तेज: केंद्रीय प्रभारी राकेश मीणा ने जमीनी हकीकत परखी, कुपोषण उन्मूलन व शिक्षा सुधार पर दिए सख्त निर्देश सीमलवाड़ा(डूंगरपुर)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के तहत चयनित झौथरी ब्लॉक के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से शनिवार को केंद्रीय प्रभारी अधिकारी एवं नई दिल्ली स्थित डीपीआईआईटी के निदेशक राकेश कुमार मीणा ने ब्लॉक का विस्तृत दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों और पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से जायजा लिया तथा पंचायत समिति सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्य करने के निर्देश दिए। दौरे के दौरान केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम का उद्देश्य केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं से किया संवाद केंद्रीय प्रभारी अधिकारी राकेश कुमार मीणा ने सबसे पहले आंगनबाड़ी केंद्र अमरपुरा एवं आंगनबाड़ी केंद्र झौथरी का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को मिलने वाले पोषाहार की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था, पेयजल, बच्चों की दैनिक गतिविधियों तथा गर्भवती महिलाओं को वितरित किए जाने वाले पोषाहार की उपलब्धता की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के नामांकन, नियमित उपस्थिति, पोषण ट्रैकर में गर्भवती महिलाओं के पंजीयन एवं पोषण सेवाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बच्चों को ट्रॉफी देकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा गर्भवती महिलाओं से सीधे संवाद कर पोषण सामग्री एवं अन्य सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में फीडबैक लिया। महिलाओं ने समय पर सभी सुविधाएं मिलने की जानकारी दी, जिस पर केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर सीडीपीओ संगीता रोत ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित गतिविधियों एवं पोषण संबंधी कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की। पीएम श्री विद्यालय में शिक्षा और पोषण व्यवस्था की जांच इसके बाद केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, विकासनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा 1 से 8 तक संचालित पीएम पोषण योजना के तहत मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था का अवलोकन किया। भोजनशाला, स्टोर कक्ष, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं रखरखाव का निरीक्षण करते हुए भोजन तैयार करने वाले कार्मिकों एवं

हेल्परों से मानदेय भुगतान की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत दूध वितरण, साप्ताहिक भोजन मेन्यू, पोषाहार की गुणवत्ता, मात्रा, स्वच्छता एवं भोजन वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। विद्यालय में उन्होंने विद्यार्थियों के नामांकन, पुस्तकालय, खेल गतिविधियों, पेयजल व्यवस्था एवं प्री-प्राइमरी कक्षाओं का भी अवलोकन किया। विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन किया तथा उन्हें नियमित अध्ययन कर जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने और उसे प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिसर में उन्होंने "हरियालो राजस्थान" अभियान के तहत कदम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। समीक्षा बैठक में विभागवार प्रगति की हुई गहन समीक्षा दौरे के अंतिम चरण में पंचायत समिति झौथरी सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय प्रभारी अधिकारी राकेश कुमार मीणा ने शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, राजीविका, जल संसाधन, सूचना प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं प्रगति की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक विभाग निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करे तथा योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक बिना किसी बाधा के पहुंचे। "मिशन महुआ" के सकारात्मक परिणामों की सराहना बैठक में सीडीपीओ संगीता रोत ने आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के तहत संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं पोषण जागरूकता शिविरों के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि "मिशन महुआ" के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों में आयरन की कमी दूर करने के लिए नवाचार आधारित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इस पर केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने पोषण पखवाड़ा के दौरान व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने तथा राजीविका, आईसीडीएस, आयुर्वेद, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा शिक्षा विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कुपोषण उन्मूलन की दिशा में प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए। अधिकारी रहे मौजूद निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक के दौरान उपखंड अधिकारी संजय सरपोटा, तहसीलदार लाल सिंह सरपोटा, मुख्य आयोजना अधिकारी अमित शर्मा, प्रगति प्रसार अधिकारी मयंक चौबीसा, ब्लॉक विकास अधिकारी शंकरलाल मीणा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी असलम अली, एपीबी फेलो राहुल भोई, सहायक विकास अधिकारी महेश यादव, सीडीपीओ संगीता रोत, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सड़क बनी मुसीबत, झाड़ियां बनी आफत: नवागरा मार्ग पर हर सफर जोखिम भरा धंबोला जीएसएस से नवागरा जाने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार बना हुआ है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़क के दोनों ओर उगी कंटीली झाड़ियां फैलकर मार्ग तक पहुंच गई हैं, जिससे आवागमन और भी कठिन हो गया है। बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना की आशंका के बीच सफर करने को मजबूर हैं। दूसरी ओर सड़क किनारे फैली कंटीली झाड़ियां सामने से आने वाले वाहनों को देखने में भी बाधा बन रही हैं। कई स्थानों पर वाहन चालकों को एक-दूसरे को रास्ता देने में मुश्किल होती है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग रोजाना नवागरा सहित आसपास के गांवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत और झाड़ियों की सफाई नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से सड़क के गड्ढों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा सड़क किनारे फैली कंटीली झाड़ियों की कटाई करवाने की मांग की है, ताकि राहगीरों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
    3
    सड़क बनी मुसीबत, झाड़ियां बनी आफत: नवागरा मार्ग पर हर सफर जोखिम भरा
धंबोला जीएसएस से नवागरा जाने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार बना हुआ है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़क के दोनों ओर उगी कंटीली झाड़ियां फैलकर मार्ग तक पहुंच गई हैं, जिससे आवागमन और भी कठिन हो गया है। बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना की आशंका के बीच सफर करने को मजबूर हैं। दूसरी ओर सड़क किनारे फैली कंटीली झाड़ियां सामने से आने वाले वाहनों को देखने में भी बाधा बन रही हैं। कई स्थानों पर वाहन चालकों को एक-दूसरे को रास्ता देने में मुश्किल होती है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग रोजाना नवागरा सहित आसपास के गांवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत और झाड़ियों की सफाई नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से सड़क के गड्ढों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा सड़क किनारे फैली कंटीली झाड़ियों की कटाई करवाने की मांग की है, ताकि राहगीरों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • नगर निकाय चुनावों में जीत के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत, डूंगरपुर सर्किट हाउस में जिला कांग्रेस की रणनीति बैठक प्रभारी हीरालाल दरांगी और जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा ने कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क व बूथ मजबूती का दिया गुरुमंत्र संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। आगामी नगर परिषद डूंगरपुर और नगर पालिका सागवाड़ा के चुनावों में विजय पताका फहराने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। शनिवार को डूंगरपुर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीत का खाका तैयार किया। बैठक के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हीरालाल दरांगी एवं जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और चुनावी रणनीति पर गहन मंथन किया गया। - बूथ स्तर पर मजबूती और अनुशासन ही जीत की कुंजी : हीरालाल दरांगी बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता एवं जिला प्रभारी हीरालाल दरांगी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी मतभेदों को भुलाकर पूरी एकजुटता और अनुशासन के साथ चुनाव मैदान में उतरें। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की वास्तविक शक्ति उसका बूथ स्तरीय कार्यकर्ता होता है। दरांगी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर घर-घर संपर्क साधे। उन्होंने कांग्रेस सरकार की जनहितैषी नीतियों, सामाजिक न्याय और स्थानीय विकास के मुद्दों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर बल दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि कार्यकर्ता निष्ठा और समर्पण के साथ जिम्मेदारी संभालेंगे, तो डूंगरपुर और सागवाड़ा दोनों ही निकायों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित होगी। - समन्वय और टीम भावना से करेंगे काम : गणेश घोघरा जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव संगठन की ताकत और एकजुटता की परीक्षा हैं। उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और युवा कार्यकर्ताओं से समन्वय और टीम भावना के साथ काम करने की अपील की। घोघरा ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता बूथ स्तर तक संगठन को अभेद्य बनाना और प्रत्येक मतदाता तक सीधे पहुँचना है। कांग्रेस हमेशा से जन-सरोकारों की आवाज़ उठाती रही है और जनता के इसी अटूट विश्वास के बल पर हम दोनों निकायों में ऐतिहासिक विजय दर्ज करेंगे। - शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति बैठक में क्षेत्र के प्रमुख नेताओं ने अपनी उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार किया। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री डॉ. शंकर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या, पूर्व विधायक सुरेन्द्र बामणिया, पूर्व विधायक पूंजीलाल परमार, पूर्व उप जिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार, संगठन महासचिव नारायण पंड्या, निवर्तमान उप जिला प्रमुख सुरता परमार, वरिष्ठ नेता करणसिंह चौहान, विधायक प्रत्याशी राकेश रोत व कैलाश रोत सहित ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन संगठन महासचिव नारायण पंड्या ने किया, जबकि अंत में क्रय-विक्रय सहकारी समिति की डायरेक्टर अंशुमाला पंचाल ने सभी आगत अतिथियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
    1
    नगर निकाय चुनावों में जीत के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत, डूंगरपुर सर्किट हाउस में जिला कांग्रेस की रणनीति बैठक
प्रभारी हीरालाल दरांगी और जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा ने कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क व बूथ मजबूती का दिया गुरुमंत्र
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। आगामी नगर परिषद डूंगरपुर और नगर पालिका सागवाड़ा के चुनावों में विजय पताका फहराने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। शनिवार को डूंगरपुर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीत का खाका तैयार किया। बैठक के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हीरालाल दरांगी एवं जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और चुनावी रणनीति पर गहन मंथन किया गया।
- बूथ स्तर पर मजबूती और अनुशासन ही जीत की कुंजी : हीरालाल दरांगी
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता एवं जिला प्रभारी हीरालाल दरांगी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी मतभेदों को भुलाकर पूरी एकजुटता और अनुशासन के साथ चुनाव मैदान में उतरें। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की वास्तविक शक्ति उसका बूथ स्तरीय कार्यकर्ता होता है।
दरांगी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर घर-घर संपर्क साधे। उन्होंने कांग्रेस सरकार की जनहितैषी नीतियों, सामाजिक न्याय और स्थानीय विकास के मुद्दों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर बल दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि कार्यकर्ता निष्ठा और समर्पण के साथ जिम्मेदारी संभालेंगे, तो डूंगरपुर और सागवाड़ा दोनों ही निकायों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित होगी।
- समन्वय और टीम भावना से करेंगे काम : गणेश घोघरा
जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव संगठन की ताकत और एकजुटता की परीक्षा हैं। उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और युवा कार्यकर्ताओं से समन्वय और टीम भावना के साथ काम करने की अपील की।
घोघरा ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता बूथ स्तर तक संगठन को अभेद्य बनाना और प्रत्येक मतदाता तक सीधे पहुँचना है। कांग्रेस हमेशा से जन-सरोकारों की आवाज़ उठाती रही है और जनता के इसी अटूट विश्वास के बल पर हम दोनों निकायों में ऐतिहासिक विजय दर्ज करेंगे।
- शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति
बैठक में क्षेत्र के प्रमुख नेताओं ने अपनी उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार किया। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री डॉ. शंकर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या, पूर्व विधायक सुरेन्द्र बामणिया, पूर्व विधायक पूंजीलाल परमार, पूर्व उप जिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार, संगठन महासचिव नारायण पंड्या, निवर्तमान उप जिला प्रमुख सुरता परमार, वरिष्ठ नेता करणसिंह चौहान, विधायक प्रत्याशी राकेश रोत व कैलाश रोत सहित ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन संगठन महासचिव नारायण पंड्या ने किया, जबकि अंत में क्रय-विक्रय सहकारी समिति की डायरेक्टर अंशुमाला पंचाल ने सभी आगत अतिथियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सनातन संस्कृति और संस्कार को आगे बडाना ही हमारा लक्ष, राष्ट्रीय संत नरसिंह गीरी महाराज, प्राइम न्यूज राजस्थान ब्यूरो रिपोर्ट धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ बांसवाड़ा राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ भारत के संघ प्रमुख संत नरसिंह गीरी महाराज ने राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के गांगड़तलाई के सोडला दुदा में धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति और संस्कार ही हमारे धर्म रक्षा का स्तंभ है , सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए हमारा राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ भारत राजस्थान मध्यप्रदेश व गुजरात सहित पुरे भारत में कार्य करने का मानस बना चुका है , राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ की तीन प्रदेशों में साधु संतों महात्माओं सनातनियों, बुद्धिजीवियों की एक विशाल टीम आगे आकर सनातन संस्कृति की धर्म ध्वजा पताका फहराई जा रही है राष्ट्रीय प्रमुख संत नरसिंह गीरी महाराज ने कहा कि ईश्वर ने हमें मनुष्य जीवन दिया संत ने कहा कि 84लाख योनी के बाद हमे मनुष्य जन्म लेता है संत ने कहा कि भगवान ने भी मनुष्य रुप लेकर असुरों दानवों का सर्व नास किया तथा असत्य पर सत्य की विजय पताका फहराई हमारे वैदो पुराणों ग्रंथों शास्त्रों मे भी रिशी मुनियों ने मानव कल्याण के लिए घौर जप-तप यज्ञ हवन अनुष्ठान आराधनाएं की और हमारी धर्म संस्कृति को जीवित रखा उसी का परीणाम आज हम सनातनी हे संत नरसिंह गीरी महाराज ने कहा कि आज हमारेरच क्ष सनातन धर्म की संस्कृति को कुछ लोग रोंदने का कुचक्र रच रहे हैं,पर आज हमारे देश के साधु संत सन्यासी सनातनी बुद्धिमान लोग कुचक्र को कतई सफर नहीं होने देंगे तथा असत्य पर सत्य की ही विजय होगी, गांगड़तलाई धर्म सभा में राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ भारत की कार्यकारिणी का जमकर स्वागत कियाम गया नारी शक्ति प्रमुख साधना पंचाल डुंगरीपाडा ने कहा कि आज की नारी अबला नहीं है सबला हे आज की नारी शक्ति बहुत आगे बढ़ चुकी है, नारी शक्ति प्रमुख साधना पंचाल ने कहा कि राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ भारत का राष्ट्रीय कार्ललय राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ मे महश्री वाल्मीकि रामनाम धाम आश्रम में अनाथ बच्चों के लिए खुशीयों भरा पेगाम लेकर आया है जंहा अनाथ आश्रम की गुरु मां शारदा देवी डामोर इन अनाथ बच्चों की मां का फर्ज नीभा रहे हैं युवा संत जिला उपाध्यक्ष धनसिंग महाराज महामंत्री धिरा महाराज, तहसील के मन्नु महाराज गुजरात प्रदेश के माही सागर संतरामपुर के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण भाई डिडोड,नारी शक्ति जिला अध्यक्ष सवीता बेन डिडोड,के साथ पुरी टीम ने धर्मसभा में शिरकत की वही गांगड़तलाई की कार्यकारिणी सदस्यों को परिचय पत्र दिए गांगड़तलाई प्रखंड में प्रताप महाराज पांच मुर्ती धाम कुपडा को संगठन मंत्री का दायित्व सोपा,क्षभारता भाई डामोर जय कल्याण गलियापाडा जांबुडी को मंत्री नरसिंह महाराज को उपाध्यक्ष मानसिंह मछार बसंत लाल परमार को मिडिया प्रभारी, सविता बेन दामाद को नारी शक्ति,राजु गरासिया सज्जनगढ़ समु डामोर सज्जनगढ़ ने भी धर्म सभा में भाग लिया कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ भारत के राछक्ष्ट्रीय मिडिया प्रभारी रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी ने कीया तथा आभार गांगड़तलाई प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण भाई ने माना संगठन की अगली धर्म सभा सोमवार 3जुलाई मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला मे आयोजित होगी
    4
    सनातन संस्कृति और संस्कार को आगे बडाना ही हमारा लक्ष, राष्ट्रीय संत नरसिंह गीरी महाराज,
प्राइम न्यूज राजस्थान 
ब्यूरो रिपोर्ट धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ बांसवाड़ा 
राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ भारत के संघ प्रमुख संत नरसिंह गीरी महाराज ने राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के गांगड़तलाई  के सोडला दुदा में धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति और संस्कार ही हमारे धर्म रक्षा का स्तंभ है , सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए हमारा राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ भारत राजस्थान मध्यप्रदेश व गुजरात सहित पुरे भारत में कार्य करने का मानस बना चुका है , राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ की तीन प्रदेशों में साधु संतों महात्माओं सनातनियों, बुद्धिजीवियों की एक विशाल टीम आगे आकर सनातन संस्कृति की धर्म ध्वजा पताका फहराई जा रही है राष्ट्रीय प्रमुख संत नरसिंह गीरी महाराज ने कहा कि ईश्वर ने हमें मनुष्य जीवन दिया संत ने कहा कि 84लाख योनी के बाद हमे मनुष्य जन्म लेता है संत ने कहा कि भगवान ने भी मनुष्य रुप लेकर असुरों दानवों का सर्व नास किया तथा असत्य पर सत्य की विजय पताका फहराई हमारे वैदो पुराणों ग्रंथों शास्त्रों मे भी रिशी मुनियों ने मानव कल्याण के लिए घौर जप-तप यज्ञ हवन अनुष्ठान आराधनाएं की और हमारी धर्म संस्कृति को जीवित रखा उसी का परीणाम आज हम सनातनी हे संत नरसिंह गीरी महाराज ने कहा कि आज हमारेरच क्ष सनातन धर्म की संस्कृति को कुछ लोग    रोंदने का कुचक्र रच रहे हैं,पर आज हमारे देश के साधु संत सन्यासी सनातनी बुद्धिमान लोग कुचक्र  को कतई सफर नहीं होने देंगे तथा असत्य पर सत्य की ही  विजय होगी, गांगड़तलाई धर्म सभा में राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ भारत की कार्यकारिणी का जमकर स्वागत कियाम गया 
नारी शक्ति प्रमुख साधना पंचाल डुंगरीपाडा ने कहा कि आज की नारी अबला नहीं है सबला हे आज की नारी शक्ति बहुत आगे बढ़ चुकी है, नारी शक्ति प्रमुख साधना पंचाल ने कहा कि राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ भारत का राष्ट्रीय कार्ललय राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ मे महश्री वाल्मीकि रामनाम धाम आश्रम में अनाथ बच्चों के लिए खुशीयों भरा पेगाम लेकर आया है जंहा अनाथ आश्रम की गुरु मां शारदा देवी डामोर इन अनाथ बच्चों की मां का फर्ज नीभा रहे हैं 
युवा संत जिला उपाध्यक्ष धनसिंग महाराज  महामंत्री धिरा महाराज, तहसील के मन्नु महाराज गुजरात प्रदेश के माही सागर संतरामपुर  के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण भाई डिडोड,नारी शक्ति जिला अध्यक्ष सवीता बेन डिडोड,के साथ पुरी टीम ने धर्मसभा में शिरकत की वही गांगड़तलाई की कार्यकारिणी सदस्यों को परिचय पत्र दिए  गांगड़तलाई प्रखंड में प्रताप महाराज पांच मुर्ती धाम कुपडा को संगठन मंत्री का दायित्व सोपा,क्षभारता भाई डामोर जय कल्याण गलियापाडा जांबुडी को मंत्री नरसिंह महाराज को उपाध्यक्ष  
मानसिंह मछार बसंत लाल परमार को मिडिया प्रभारी, सविता बेन दामाद को नारी शक्ति,राजु गरासिया सज्जनगढ़ समु डामोर सज्जनगढ़ ने भी धर्म सभा में भाग लिया कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ भारत के राछक्ष्ट्रीय मिडिया प्रभारी रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी ने कीया तथा आभार गांगड़तलाई प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण भाई ने माना संगठन की अगली धर्म सभा सोमवार 3जुलाई मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला मे आयोजित होगी
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • दिनांक 8 एवं 9 अगस्त को पारसोला एवं धरियावद में विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर तैयारी बैठक का हुआ आयोजन
    2
    दिनांक 8 एवं 9 अगस्त को पारसोला एवं धरियावद में विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर तैयारी बैठक का हुआ आयोजन
    user_जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज झाड़ोल दौरे पर, बीड़ा में ग्राम विकास चौपाल में करेंगे संवाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज झाड़ोल दौरे पर, बीड़ा में ग्राम विकास चौपाल में करेंगे संवाद
    1
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज झाड़ोल दौरे पर, बीड़ा में ग्राम विकास चौपाल में करेंगे संवाद
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज झाड़ोल दौरे पर, बीड़ा में ग्राम विकास चौपाल में करेंगे संवाद
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • ओल्ड सिटी वार्ड 12 नया वार्ड नंबर 14 में दाईजी पुलिया मार्ग पर मंदिरों के बाहर उफनते सिवरेज आम जन परेशान प्रशासन मस्त ओल्ड सिटी वार्ड नंबर 14 में एक बारिश में ही स्मार्ट सिटी के कामों की पोल खुल रही है दाईजी पुलिया मार्ग पर एक बारिश में ही सिवरेज उफनने लग गए है और सबसे बड़ी बात यहाँ मंदिर है और जो भी श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे है बदबू से परेशान हो रहे है कई बार स्मार्ट सिटी के अधिकारी ओर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि को क्षेत्र वासियों ने बताया पर स्थाई समाधान नहीं हुआ
    1
    ओल्ड सिटी वार्ड 12 नया वार्ड नंबर 14 में दाईजी पुलिया मार्ग पर मंदिरों के बाहर उफनते सिवरेज आम जन परेशान प्रशासन मस्त
ओल्ड सिटी वार्ड नंबर 14 में एक बारिश में ही स्मार्ट सिटी के कामों की पोल खुल रही है दाईजी पुलिया मार्ग पर एक बारिश में ही सिवरेज उफनने लग गए है और सबसे बड़ी बात यहाँ मंदिर है और जो भी श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे है बदबू से परेशान हो रहे है कई बार स्मार्ट सिटी के अधिकारी ओर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि को क्षेत्र वासियों ने बताया पर स्थाई समाधान नहीं हुआ
    user_कौशल आमेटा
    कौशल आमेटा
    Girwa, Udaipur•
    23 min ago
  • गौरी माता के आशीर्वाद संग सजी बाल विवाह की अनूठी रस्म, नन्हीं बालिकाओं ने निकाला वर्गोंडा धंबोला। क्षेत्र में सावन मास के पावन अवसर पर छोटी-छोटी बालिकाओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ गौरी व्रत का आयोजन किया। व्रत की परंपरा के तहत बालिकाओं ने सजे-धजे वर्गोंडा (वरघोड़ा) के साथ दूल्हा-दुल्हन की बारात निकाली और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह की रस्में संपन्न करवाईं। रंग-बिरंगे परिधानों और पारंपरिक आभूषणों से सजी बालिकाएं सिर पर गौर माता की प्रतिमा लेकर गीत गाती हुई गांव की गलियों से निकलीं। पूरे मार्ग में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बना रहा। इसके बाद छोटी छोटी बालिकाओं को दूल्हा-दुल्हन के रूप मे विधिवत पूजन कर विवाह की सभी रस्में निभाई गईं। गौरी व्रत के दौरान बालिकाएं माता पार्वती और भगवान शिव की आराधना कर उत्तम जीवनसाथी, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं। यह लोक परंपरा क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है। आयोजन के दौरान महिलाओं और ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। धार्मिक उल्लास और लोक परंपराओं से सराबोर इस आयोजन ने गांव में उत्सव जैसा वातावरण बना दिया।
    4
    गौरी माता के आशीर्वाद संग सजी बाल विवाह की अनूठी रस्म, नन्हीं बालिकाओं ने निकाला वर्गोंडा
धंबोला। क्षेत्र में सावन मास के पावन अवसर पर छोटी-छोटी बालिकाओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ गौरी व्रत का आयोजन किया। व्रत की परंपरा के तहत बालिकाओं ने सजे-धजे वर्गोंडा (वरघोड़ा) के साथ दूल्हा-दुल्हन की बारात निकाली और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह की रस्में संपन्न करवाईं। रंग-बिरंगे परिधानों और पारंपरिक आभूषणों से सजी बालिकाएं सिर पर गौर माता की प्रतिमा लेकर गीत गाती हुई गांव की गलियों से निकलीं। पूरे मार्ग में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बना रहा। इसके बाद छोटी छोटी बालिकाओं को दूल्हा-दुल्हन के रूप मे विधिवत पूजन कर विवाह की सभी रस्में निभाई गईं। गौरी व्रत के दौरान बालिकाएं माता पार्वती और भगवान शिव की आराधना कर उत्तम जीवनसाथी, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं। यह लोक परंपरा क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है। आयोजन के दौरान महिलाओं और ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। धार्मिक उल्लास और लोक परंपराओं से सराबोर इस आयोजन ने गांव में उत्सव जैसा वातावरण बना दिया।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • धनमाता पहाड़ी से सटे इलाकों में बारिश के दौरान बढ़ रही घटनाएं, सुरमों का चौक में 7 फीट लंबा अजगर निकलने से फैली दहशत नाली से मकान के पाइप में घुसा वन्यजीव, कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। शहर के सुरमों का चौक इलाके में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राहगीरों ने एक विशालकाय 7 फीट लंबे अजगर को घूमते देखा। अचानक इतने बड़े अजगर को देखकर क्षेत्रवासियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। नाली में दिखने के कुछ ही देर बाद अजगर एक स्थानीय मकान के निकासी पाइप में जा घुसा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निवर्तमान पार्षद ब्रिजेश सोमपुरा ने तुरंत एनिमल रेस्क्यू टीम को मामले की सूचना दी। - रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम के सदस्य कृष्णा भोई एवं पंकज भोई मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को मकान के पाइप से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद अजगर को आबादी वाले क्षेत्र से दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। अजगर के पकड़े जाने के बाद ही स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली और रेस्क्यू टीम के त्वरित कार्य की सराहना की। - पहाड़ी इलाकों से नीचले क्षेत्रों में पहुंच रहे वन्यजीव मामले पर चिंता जताते हुए निवर्तमान पार्षद ब्रिजेश सोमपुरा ने बताया कि धनमाता पहाड़ी से सटे मालीवाड़ा और आसपास के इलाकों में आए दिन सांप और अजगर निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। विशेषकर बारिश के मौसम में ये जहरीले जीव और वन्यजीव पहाड़ी से बहकर या रेंगकर निचले रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। - नगर परिषद से सुरक्षा उपायों की मांग निवर्तमान पार्षद सोमपुरा ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि मालीवाड़ा और सुरमों का चौक जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त रोड लाइट की व्यवस्था की जाए और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तुरंत चालू कराया जाए। साथ ही, नालियों की नियमित सफाई, झाड़ियों की कटाई और कचरा हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। पार्षद ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का वन्यजीव या सांप दिखने पर घबराएं नहीं और न ही उसे नुकसान पहुंचाने या खुद पकड़ने का प्रयास करें। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग या विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को सूचित करें।
    1
    धनमाता पहाड़ी से सटे इलाकों में बारिश के दौरान बढ़ रही घटनाएं, सुरमों का चौक में 7 फीट लंबा अजगर निकलने से फैली दहशत
नाली से मकान के पाइप में घुसा वन्यजीव, कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। शहर के सुरमों का चौक इलाके में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राहगीरों ने एक विशालकाय 7 फीट लंबे अजगर को घूमते देखा। अचानक इतने बड़े अजगर को देखकर क्षेत्रवासियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।
नाली में दिखने के कुछ ही देर बाद अजगर एक स्थानीय मकान के निकासी पाइप में जा घुसा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निवर्तमान पार्षद ब्रिजेश सोमपुरा ने तुरंत एनिमल रेस्क्यू टीम को मामले की सूचना दी।
- रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा
सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम के सदस्य कृष्णा भोई एवं पंकज भोई मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को मकान के पाइप से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद अजगर को आबादी वाले क्षेत्र से दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। अजगर के पकड़े जाने के बाद ही स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली और रेस्क्यू टीम के त्वरित कार्य की सराहना की।
- पहाड़ी इलाकों से नीचले क्षेत्रों में पहुंच रहे वन्यजीव
मामले पर चिंता जताते हुए निवर्तमान पार्षद ब्रिजेश सोमपुरा ने बताया कि धनमाता पहाड़ी से सटे मालीवाड़ा और आसपास के इलाकों में आए दिन सांप और अजगर निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। विशेषकर बारिश के मौसम में ये जहरीले जीव और वन्यजीव पहाड़ी से बहकर या रेंगकर निचले रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।
- नगर परिषद से सुरक्षा उपायों की मांग
निवर्तमान पार्षद सोमपुरा ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि मालीवाड़ा और सुरमों का चौक जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त रोड लाइट की व्यवस्था की जाए और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तुरंत चालू कराया जाए। साथ ही, नालियों की नियमित सफाई, झाड़ियों की कटाई और कचरा हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
पार्षद ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का वन्यजीव या सांप दिखने पर घबराएं नहीं और न ही उसे नुकसान पहुंचाने या खुद पकड़ने का प्रयास करें। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग या विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को सूचित करें।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.