नगर निकाय चुनावों में जीत के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत, डूंगरपुर सर्किट हाउस में जिला कांग्रेस की रणनीति बैठक प्रभारी हीरालाल दरांगी और जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा ने कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क व बूथ मजबूती का दिया गुरुमंत्र संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। आगामी नगर परिषद डूंगरपुर और नगर पालिका सागवाड़ा के चुनावों में विजय पताका फहराने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। शनिवार को डूंगरपुर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीत का खाका तैयार किया। बैठक के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हीरालाल दरांगी एवं जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और चुनावी रणनीति पर गहन मंथन किया गया। - बूथ स्तर पर मजबूती और अनुशासन ही जीत की कुंजी : हीरालाल दरांगी बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता एवं जिला प्रभारी हीरालाल दरांगी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी मतभेदों को भुलाकर पूरी एकजुटता और अनुशासन के साथ चुनाव मैदान में उतरें। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की वास्तविक शक्ति उसका बूथ स्तरीय कार्यकर्ता होता है। दरांगी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर घर-घर संपर्क साधे। उन्होंने कांग्रेस सरकार की जनहितैषी नीतियों, सामाजिक न्याय और स्थानीय विकास के मुद्दों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर बल दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि कार्यकर्ता निष्ठा और समर्पण के साथ जिम्मेदारी संभालेंगे, तो डूंगरपुर और सागवाड़ा दोनों ही निकायों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित होगी। - समन्वय और टीम भावना से करेंगे काम : गणेश घोघरा जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव संगठन की ताकत और एकजुटता की परीक्षा हैं। उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और युवा कार्यकर्ताओं से समन्वय और टीम भावना के साथ काम करने की अपील की। घोघरा ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता बूथ स्तर तक संगठन को अभेद्य बनाना और प्रत्येक मतदाता तक सीधे पहुँचना है। कांग्रेस हमेशा से जन-सरोकारों की आवाज़ उठाती रही है और जनता के इसी अटूट विश्वास के बल पर हम दोनों निकायों में ऐतिहासिक विजय दर्ज करेंगे। - शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति बैठक में क्षेत्र के प्रमुख नेताओं ने अपनी उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार किया। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री डॉ. शंकर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या, पूर्व विधायक सुरेन्द्र बामणिया, पूर्व विधायक पूंजीलाल परमार, पूर्व उप जिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार, संगठन महासचिव नारायण पंड्या, निवर्तमान उप जिला प्रमुख सुरता परमार, वरिष्ठ नेता करणसिंह चौहान, विधायक प्रत्याशी राकेश रोत व कैलाश रोत सहित ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन संगठन महासचिव नारायण पंड्या ने किया, जबकि अंत में क्रय-विक्रय सहकारी समिति की डायरेक्टर अंशुमाला पंचाल ने सभी आगत अतिथियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

- ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.471 किग्रा गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार डीएसटी की गुप्त सूचना पर कुआँ थाना क्षेत्र में हुई छापेमारी, 45 वर्षीय आरोपी चढ़ा हत्थे संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। नशा मुक्त जिला बनाने की दिशा में चलाए जा रहे अभियान को लेकर डूंगरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर द्वारा संचालित ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4.471 किलोग्राम सूखा गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। - मकान में दबिश देकर पकड़ा गांजा जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ का अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को डीएसटी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना कुआँ के अंतर्गत आने वाले ग्राम डूंगरसारण में एक मकान के भीतर अवैध गांजे का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए चिन्हित मकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान मौके पर गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन करने पर वह 4.471 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने मौके से गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शंकर पुत्र रतना रोत (उम्र 45 वर्ष), निवासी डूंगरसारण, थाना कुआँ, जिला डूंगरपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाधिकारी कुआँ द्वारा आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों का भी सुराग लगने की संभावना है।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने को लेकर मंथन, कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का आह्वान। भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने को लेकर मंथन, कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का आह्वान। डूंगरपुर। आगामी नगर परिषद डूंगरपुर एवं नगर पालिका सागवाड़ा चुनावों की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को सर्किट हाउस, डूंगरपुर में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हीरालाल दरांगी एवं जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती तथा दोनों निकायों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। मुख्य वक्ता एवं जिला प्रभारी हीरालाल दरांगी ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव कांग्रेस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने कहा कि संगठन की असली शक्ति बूथ स्तर का कार्यकर्ता है, इसलिए हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर घर-घर संपर्क करें तथा कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों, सामाजिक न्याय, विकास और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाएं। उन्होंने कहा कि हमें पूरी एकजुटता, अनुशासन और समर्पण के साथ चुनाव मैदान में उतरना है। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएगा तो डूंगरपुर नगर परिषद एवं सागवाड़ा नगर पालिका में कांग्रेस की विजय निश्चित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतभेद भुलाकर संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए कांग्रेस को मजबूत बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और आगामी नगर निकाय चुनाव संगठन की मजबूती की परीक्षा हैं। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। बूथ स्तर तक मजबूत संगठन खड़ा कर प्रत्येक मतदाता तक पहुँचना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी आवाज़ उठाने वाली पार्टी रही है और इसी विश्वास के आधार पर कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाएँ। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की एकजुटता और जनता के समर्थन से कांग्रेस दोनों नगर निकायों में शानदार विजय प्राप्त करेगी। बैठक में पूर्व राज्यमंत्री डॉ. शंकर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या, पूर्व विधायक सुरेन्द्र बामणिया, पूर्व विधायक पूंजीलाल परमार, पूर्व उप जिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार, संगठन महासचिव नारायण पंड्या, पूर्व उप जिला प्रमुख सुरता परमार, वरिष्ठ नेता करणसिंह चौहान, विधायक प्रत्याशी राकेश रोत, कैलाश रोत, पूर्व प्रधान बसन्ती बगड़िया, निमिषा भगोरा, कांता देवी कोटेड, नगर अध्यक्ष सागवाड़ा ललित पंचाल, ब्लॉक अध्यक्ष धीरज मेहता, विनोद कटारा, दीक्षांत पाटीदार, बंशीलाल साद, मनोज पाटीदार, गुलशन मनात, सुखदेव यादव, उर्मिला अहारी, डॉ. गोविंद पटेल, अंशुमाला पंचाल, मोहम्मद इकबाल, जाहिद मलिक, चुन्नीलाल, नीलेश पटेल, मस्तक मलिक, हीरालाल पटेल, शार्दुल चोबीसा, मनोहर सिंह, कारीलाल सालेडा, शंकर डामोर, बच्चूलाल खराड़ी, नारायण भगोरा, बालकृष्ण परमार, रूपचंद भगोरा, दशरथ ननोमा, केवलाराम कोटेड, जवाहरलाल पंचाल, उमेश रावल, नारायण भराड़ा, रमेश वरहाट, सुरेश फूमतिया, हेमेंद्र सिंह, गणेश कटारा, शांतिलाल, नरेश कलासुआ, अब्दुल रहमान, भगवती प्रसाद पंड्या, कारूलाल, कालूराम कलासुआ, जीवतलाल कलासुआ, गौतमलाल खराड़ी, भरत जोशी, डायालाल पाटीदार, विनोद कुमार, विमल भाई, वालजी पाटीदार, मगनलाल मोर, रवि जादू, हंसा रावत, हेमेंद्र सिंह राठौड़, सरोज जोहियाला, हसमेन शेख, रमीज राजा, गुड्डू भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन संगठन महासचिव नारायण पंड्या ने किया तथा आभार डायरेक्टर क्रय-विक्रय सहकारी समिति अंशुमाला पंचाल ने व्यक्त किया।1
- *सुरमों का चौक में 7 फीट लंबा अजगर निकलने से मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा* *सुरमों का चौक में 7 फीट लंबा अजगर निकलने से मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा* गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 8 सुरमों का चौक में शनिवार को करीब सात फीट लंबा अजगर निकल आने से क्षेत्रवासियों में दहशत फैल गई। अजगर पहले नाली में दिखाई दिया, जिसे देखकर आसपास के लोग घबरा गए। कुछ देर बाद वह एक मकान के निकासी पाइप में घुस गया। घटना की सूचना मिलते ही निवर्तमान पार्षद ब्रिजेश सोमपुरा ने तत्काल एनिमल रेस्क्यू टीम को सूचना दी। रेस्क्यू टीम के कृष्णा भोई एवं पंकज भोई मौके पर पहुंचे और अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली तथा रेस्क्यू टीम के त्वरित एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। निवर्तमान पार्षद सोमपुरा ने कहा कि धनमाता पहाड़ी से लगते मालीवाड़ा क्षेत्र में आए दिन जहरीले जानवर निकलते है। बारिश के दौरान वह नीचले भागों में चले आते है। क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से नगर परिषद को मालीवाड़ा व आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त रोड लाइट व्यवस्था, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू कराने, नालियों की नियमित सफाई, झाड़ियों की कटाई तथा कचरा हटाने के लिए विशेष अभियान चलाना चाहिए, ताकि किसी को नुकसान ना हो सके। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर घबराएं नहीं और न ही उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास करें, बल्कि तुरंत वन विभाग या रेस्क्यू टीम को सूचना दें।2
- सुरंग हिंडोले में झूले श्रीनाथजी, संध्या बेला में उमड़ा भक्ति का सैलाब पुष्टिमार्गीय श्री गोवर्धन नाथजी हवेली मंदिर, धंबोला में गुरुवार को शाम 7 बजे से 8 बजे तक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हिंडोला उत्सव का आयोजन हुआ। मनोरथी प्रदीप महेंद्र प्रसाद पंड्या परिवार की ओर से सुरंग के हिंडोले का मनोरथ संपन्न कराया गया। विशेष श्रृंगार एवं आकर्षक सुरंग स्वरूप हिंडोले में विराजित ठाकुरजी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में वैष्णव श्रद्धालु उपस्थित रहे। उत्सव के दौरान पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुरूप हिंडोला पदों का मधुर गान किया गया। भजन-कीर्तन और संकीर्तन से एक घंटे तक संपूर्ण हवेली परिसर भक्तिमय वातावरण में गूंजता रहा। मुखिया अजय भोगीलाल पंड्या ने ठाकुरजी को हिंडोला झुलाकर सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की। मंदिर को मनोहारी सजावट से सजाया गया, जिससे उत्सव की छटा देखते ही बन रही थी। संध्या बेला में आयोजित इस हिंडोला उत्सव में वैष्णव समाज के महिला-पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुरूप भक्ति-भाव से ठाकुरजी की सेवा एवं दर्शन का लाभ प्राप्त किया।4
- वृक्ष हमारे पृथ्वी की धरोहर है इसका संतुलन बनाए रखना हमारा कर्तव्य लालजी भाई पाटीदार बिलोदा घोड़ी वाले ने मेरी नाव बस्ती में जबकि मैं वह उपस्थित नहीं था और वहां उसने मेरे नेम कटवा दिए इसलिए मैं शिकायत कर रहा हूं क्योंकि जिला वृक्ष काटना मतलब एक जीवित मनुष्य के काटने के बराबर है इसलिए मैंने वीडियो अपलोड किया कृपया करके प्रशासन कोई सख्त कदम उठाए तो अच्छी बात है मानवाधिकार सुरक्षा संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन जिला अध्यक्ष डेनी पटेल1
- रात के अंधेरे मे वाहन धारियों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश आठ को किया गिरफ्तार एक आर्टिका कार को भी किया जब्त रात के अंधेरे मे वाहन धारियों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश आठ को किया गिरफ्तार एक आर्टिका कार को भी किया जब्त डी एस टी टीम ओर बिछिवाड़ा पुलिस ने सयुक्त कार्यवाही करते हुए गिरोह का पर्दाफाश किया । जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार को तीसरी आख के नंबर के जरिये सूचना मिली थी नेशनल हाइवे पर कुछ लोग रात को रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर अवैध वसूली ओर ठगी कर रहे है । जिस पर पुलिस अधीक्षक ने तत्परता दिखाते हुए डी एस टी टीम ओर बिछिवाड़ा पुलिस को मोके पर रवाना किया। दोनो की सयुक्त कार्यवाही से गिरोह का पर्दाफाश हुआ। मामले मे पुलिस ने आठ जनो को गिरफ्तार किया एवं उनके कब्जे से रसीदे ओर नकदी बरामद की ओर एक आर्टिका कार को भी जब्त किया।1
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज झाड़ोल दौरे पर, बीड़ा में ग्राम विकास चौपाल में करेंगे संवाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज झाड़ोल दौरे पर, बीड़ा में ग्राम विकास चौपाल में करेंगे संवाद1
- नगर निकाय चुनावों में जीत के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत, डूंगरपुर सर्किट हाउस में जिला कांग्रेस की रणनीति बैठक प्रभारी हीरालाल दरांगी और जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा ने कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क व बूथ मजबूती का दिया गुरुमंत्र संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। आगामी नगर परिषद डूंगरपुर और नगर पालिका सागवाड़ा के चुनावों में विजय पताका फहराने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। शनिवार को डूंगरपुर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीत का खाका तैयार किया। बैठक के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हीरालाल दरांगी एवं जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और चुनावी रणनीति पर गहन मंथन किया गया। - बूथ स्तर पर मजबूती और अनुशासन ही जीत की कुंजी : हीरालाल दरांगी बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता एवं जिला प्रभारी हीरालाल दरांगी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी मतभेदों को भुलाकर पूरी एकजुटता और अनुशासन के साथ चुनाव मैदान में उतरें। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की वास्तविक शक्ति उसका बूथ स्तरीय कार्यकर्ता होता है। दरांगी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर घर-घर संपर्क साधे। उन्होंने कांग्रेस सरकार की जनहितैषी नीतियों, सामाजिक न्याय और स्थानीय विकास के मुद्दों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर बल दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि कार्यकर्ता निष्ठा और समर्पण के साथ जिम्मेदारी संभालेंगे, तो डूंगरपुर और सागवाड़ा दोनों ही निकायों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित होगी। - समन्वय और टीम भावना से करेंगे काम : गणेश घोघरा जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव संगठन की ताकत और एकजुटता की परीक्षा हैं। उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और युवा कार्यकर्ताओं से समन्वय और टीम भावना के साथ काम करने की अपील की। घोघरा ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता बूथ स्तर तक संगठन को अभेद्य बनाना और प्रत्येक मतदाता तक सीधे पहुँचना है। कांग्रेस हमेशा से जन-सरोकारों की आवाज़ उठाती रही है और जनता के इसी अटूट विश्वास के बल पर हम दोनों निकायों में ऐतिहासिक विजय दर्ज करेंगे। - शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति बैठक में क्षेत्र के प्रमुख नेताओं ने अपनी उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार किया। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री डॉ. शंकर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या, पूर्व विधायक सुरेन्द्र बामणिया, पूर्व विधायक पूंजीलाल परमार, पूर्व उप जिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार, संगठन महासचिव नारायण पंड्या, निवर्तमान उप जिला प्रमुख सुरता परमार, वरिष्ठ नेता करणसिंह चौहान, विधायक प्रत्याशी राकेश रोत व कैलाश रोत सहित ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन संगठन महासचिव नारायण पंड्या ने किया, जबकि अंत में क्रय-विक्रय सहकारी समिति की डायरेक्टर अंशुमाला पंचाल ने सभी आगत अतिथियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।1