logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुरंग हिंडोले में झूले श्रीनाथजी, संध्या बेला में उमड़ा भक्ति का सैलाब पुष्टिमार्गीय श्री गोवर्धन नाथजी हवेली मंदिर, धंबोला में गुरुवार को शाम 7 बजे से 8 बजे तक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हिंडोला उत्सव का आयोजन हुआ। मनोरथी प्रदीप महेंद्र प्रसाद पंड्या परिवार की ओर से सुरंग के हिंडोले का मनोरथ संपन्न कराया गया। विशेष श्रृंगार एवं आकर्षक सुरंग स्वरूप हिंडोले में विराजित ठाकुरजी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में वैष्णव श्रद्धालु उपस्थित रहे। उत्सव के दौरान पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुरूप हिंडोला पदों का मधुर गान किया गया। भजन-कीर्तन और संकीर्तन से एक घंटे तक संपूर्ण हवेली परिसर भक्तिमय वातावरण में गूंजता रहा। मुखिया अजय भोगीलाल पंड्या ने ठाकुरजी को हिंडोला झुलाकर सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की। मंदिर को मनोहारी सजावट से सजाया गया, जिससे उत्सव की छटा देखते ही बन रही थी। संध्या बेला में आयोजित इस हिंडोला उत्सव में वैष्णव समाज के महिला-पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुरूप भक्ति-भाव से ठाकुरजी की सेवा एवं दर्शन का लाभ प्राप्त किया।

5 hrs ago
user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
मुकेश कुमार आर. पंड्या
Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
5 hrs ago

सुरंग हिंडोले में झूले श्रीनाथजी, संध्या बेला में उमड़ा भक्ति का सैलाब पुष्टिमार्गीय श्री गोवर्धन नाथजी हवेली मंदिर, धंबोला में गुरुवार को शाम 7 बजे से 8 बजे तक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हिंडोला उत्सव का आयोजन हुआ। मनोरथी प्रदीप महेंद्र प्रसाद पंड्या

परिवार की ओर से सुरंग के हिंडोले का मनोरथ संपन्न कराया गया। विशेष श्रृंगार एवं आकर्षक सुरंग स्वरूप हिंडोले में विराजित ठाकुरजी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में वैष्णव श्रद्धालु उपस्थित रहे। उत्सव के दौरान पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुरूप हिंडोला पदों का

मधुर गान किया गया। भजन-कीर्तन और संकीर्तन से एक घंटे तक संपूर्ण हवेली परिसर भक्तिमय वातावरण में गूंजता रहा। मुखिया अजय भोगीलाल पंड्या ने ठाकुरजी को हिंडोला झुलाकर सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की। मंदिर को मनोहारी सजावट से सजाया गया, जिससे

उत्सव की छटा देखते ही बन रही थी। संध्या बेला में आयोजित इस हिंडोला उत्सव में वैष्णव समाज के महिला-पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुरूप भक्ति-भाव से ठाकुरजी की सेवा एवं दर्शन का लाभ प्राप्त किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सड़क बनी मुसीबत, झाड़ियां बनी आफत: नवागरा मार्ग पर हर सफर जोखिम भरा धंबोला जीएसएस से नवागरा जाने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार बना हुआ है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़क के दोनों ओर उगी कंटीली झाड़ियां फैलकर मार्ग तक पहुंच गई हैं, जिससे आवागमन और भी कठिन हो गया है। बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना की आशंका के बीच सफर करने को मजबूर हैं। दूसरी ओर सड़क किनारे फैली कंटीली झाड़ियां सामने से आने वाले वाहनों को देखने में भी बाधा बन रही हैं। कई स्थानों पर वाहन चालकों को एक-दूसरे को रास्ता देने में मुश्किल होती है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग रोजाना नवागरा सहित आसपास के गांवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत और झाड़ियों की सफाई नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से सड़क के गड्ढों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा सड़क किनारे फैली कंटीली झाड़ियों की कटाई करवाने की मांग की है, ताकि राहगीरों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
    3
    सड़क बनी मुसीबत, झाड़ियां बनी आफत: नवागरा मार्ग पर हर सफर जोखिम भरा
धंबोला जीएसएस से नवागरा जाने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार बना हुआ है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़क के दोनों ओर उगी कंटीली झाड़ियां फैलकर मार्ग तक पहुंच गई हैं, जिससे आवागमन और भी कठिन हो गया है। बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना की आशंका के बीच सफर करने को मजबूर हैं। दूसरी ओर सड़क किनारे फैली कंटीली झाड़ियां सामने से आने वाले वाहनों को देखने में भी बाधा बन रही हैं। कई स्थानों पर वाहन चालकों को एक-दूसरे को रास्ता देने में मुश्किल होती है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग रोजाना नवागरा सहित आसपास के गांवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत और झाड़ियों की सफाई नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से सड़क के गड्ढों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा सड़क किनारे फैली कंटीली झाड़ियों की कटाई करवाने की मांग की है, ताकि राहगीरों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • नगर निकाय चुनावों में जीत के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत, डूंगरपुर सर्किट हाउस में जिला कांग्रेस की रणनीति बैठक प्रभारी हीरालाल दरांगी और जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा ने कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क व बूथ मजबूती का दिया गुरुमंत्र संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। आगामी नगर परिषद डूंगरपुर और नगर पालिका सागवाड़ा के चुनावों में विजय पताका फहराने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। शनिवार को डूंगरपुर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीत का खाका तैयार किया। बैठक के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हीरालाल दरांगी एवं जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और चुनावी रणनीति पर गहन मंथन किया गया। - बूथ स्तर पर मजबूती और अनुशासन ही जीत की कुंजी : हीरालाल दरांगी बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता एवं जिला प्रभारी हीरालाल दरांगी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी मतभेदों को भुलाकर पूरी एकजुटता और अनुशासन के साथ चुनाव मैदान में उतरें। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की वास्तविक शक्ति उसका बूथ स्तरीय कार्यकर्ता होता है। दरांगी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर घर-घर संपर्क साधे। उन्होंने कांग्रेस सरकार की जनहितैषी नीतियों, सामाजिक न्याय और स्थानीय विकास के मुद्दों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर बल दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि कार्यकर्ता निष्ठा और समर्पण के साथ जिम्मेदारी संभालेंगे, तो डूंगरपुर और सागवाड़ा दोनों ही निकायों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित होगी। - समन्वय और टीम भावना से करेंगे काम : गणेश घोघरा जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव संगठन की ताकत और एकजुटता की परीक्षा हैं। उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और युवा कार्यकर्ताओं से समन्वय और टीम भावना के साथ काम करने की अपील की। घोघरा ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता बूथ स्तर तक संगठन को अभेद्य बनाना और प्रत्येक मतदाता तक सीधे पहुँचना है। कांग्रेस हमेशा से जन-सरोकारों की आवाज़ उठाती रही है और जनता के इसी अटूट विश्वास के बल पर हम दोनों निकायों में ऐतिहासिक विजय दर्ज करेंगे। - शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति बैठक में क्षेत्र के प्रमुख नेताओं ने अपनी उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार किया। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री डॉ. शंकर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या, पूर्व विधायक सुरेन्द्र बामणिया, पूर्व विधायक पूंजीलाल परमार, पूर्व उप जिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार, संगठन महासचिव नारायण पंड्या, निवर्तमान उप जिला प्रमुख सुरता परमार, वरिष्ठ नेता करणसिंह चौहान, विधायक प्रत्याशी राकेश रोत व कैलाश रोत सहित ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन संगठन महासचिव नारायण पंड्या ने किया, जबकि अंत में क्रय-विक्रय सहकारी समिति की डायरेक्टर अंशुमाला पंचाल ने सभी आगत अतिथियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
    1
    नगर निकाय चुनावों में जीत के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत, डूंगरपुर सर्किट हाउस में जिला कांग्रेस की रणनीति बैठक
प्रभारी हीरालाल दरांगी और जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा ने कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क व बूथ मजबूती का दिया गुरुमंत्र
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। आगामी नगर परिषद डूंगरपुर और नगर पालिका सागवाड़ा के चुनावों में विजय पताका फहराने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। शनिवार को डूंगरपुर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीत का खाका तैयार किया। बैठक के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हीरालाल दरांगी एवं जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और चुनावी रणनीति पर गहन मंथन किया गया।
- बूथ स्तर पर मजबूती और अनुशासन ही जीत की कुंजी : हीरालाल दरांगी
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता एवं जिला प्रभारी हीरालाल दरांगी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी मतभेदों को भुलाकर पूरी एकजुटता और अनुशासन के साथ चुनाव मैदान में उतरें। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की वास्तविक शक्ति उसका बूथ स्तरीय कार्यकर्ता होता है।
दरांगी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर घर-घर संपर्क साधे। उन्होंने कांग्रेस सरकार की जनहितैषी नीतियों, सामाजिक न्याय और स्थानीय विकास के मुद्दों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर बल दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि कार्यकर्ता निष्ठा और समर्पण के साथ जिम्मेदारी संभालेंगे, तो डूंगरपुर और सागवाड़ा दोनों ही निकायों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित होगी।
- समन्वय और टीम भावना से करेंगे काम : गणेश घोघरा
जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव संगठन की ताकत और एकजुटता की परीक्षा हैं। उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और युवा कार्यकर्ताओं से समन्वय और टीम भावना के साथ काम करने की अपील की।
घोघरा ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता बूथ स्तर तक संगठन को अभेद्य बनाना और प्रत्येक मतदाता तक सीधे पहुँचना है। कांग्रेस हमेशा से जन-सरोकारों की आवाज़ उठाती रही है और जनता के इसी अटूट विश्वास के बल पर हम दोनों निकायों में ऐतिहासिक विजय दर्ज करेंगे।
- शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति
बैठक में क्षेत्र के प्रमुख नेताओं ने अपनी उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार किया। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री डॉ. शंकर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या, पूर्व विधायक सुरेन्द्र बामणिया, पूर्व विधायक पूंजीलाल परमार, पूर्व उप जिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार, संगठन महासचिव नारायण पंड्या, निवर्तमान उप जिला प्रमुख सुरता परमार, वरिष्ठ नेता करणसिंह चौहान, विधायक प्रत्याशी राकेश रोत व कैलाश रोत सहित ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन संगठन महासचिव नारायण पंड्या ने किया, जबकि अंत में क्रय-विक्रय सहकारी समिति की डायरेक्टर अंशुमाला पंचाल ने सभी आगत अतिथियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • महावीर पब्लिक स्कूल में छात्रसंघ चुनाव संपन्न, निहाल जैन अध्यक्ष व जियांशु बसेर उपाध्यक्ष निर्वाचित प्राइम न्यूज राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ बांसवाड़ा कुशलगढ़। महावीर पब्लिक स्कूल, कुशलगढ़ में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव उत्साह, अनुशासन और लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ मतदान कर अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। चुनाव में महाराणा प्रताप स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से अध्यक्ष पद पर कृत्यम जैन तथा उपाध्यक्ष पद पर रोशन प्रजापत ने चुनाव लड़ा। वहीं शिवाजी स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से अध्यक्ष पद पर निहाल जैन एवं उपाध्यक्ष पद पर जियांशु बसेर मैदान में रहे। मतगणना के बाद घोषित परिणामों में शिवाजी स्टूडेंट्स यूनियन के निहाल जैन अध्यक्ष तथा जियांशु बसेर उपाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित हुए। परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने विजेताओं का तालियों और शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया। संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया विद्यालय की शिक्षिकाओं दीपिका महनत, प्रियानु पंचाल तथा शिक्षक अक्षत पंड्या की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई। विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भावना की सराहना करते हुए विजयी प्रतिनिधियों को बधाई दी और उनसे विद्यालय के विकास तथा विद्यार्थियों के हित में कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
    4
    महावीर पब्लिक स्कूल में छात्रसंघ चुनाव संपन्न, निहाल जैन अध्यक्ष व जियांशु बसेर उपाध्यक्ष निर्वाचित
प्राइम न्यूज राजस्थान 
रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ बांसवाड़ा 
कुशलगढ़। महावीर पब्लिक स्कूल, कुशलगढ़ में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव उत्साह, अनुशासन और लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ मतदान कर अपने प्रतिनिधियों का चयन किया।
चुनाव में महाराणा प्रताप स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से अध्यक्ष पद पर कृत्यम जैन तथा उपाध्यक्ष पद पर रोशन प्रजापत ने चुनाव लड़ा। वहीं शिवाजी स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से अध्यक्ष पद पर निहाल जैन एवं उपाध्यक्ष पद पर जियांशु बसेर मैदान में रहे।
मतगणना के बाद घोषित परिणामों में शिवाजी स्टूडेंट्स यूनियन के निहाल जैन अध्यक्ष तथा जियांशु बसेर उपाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित हुए। परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने विजेताओं का तालियों और शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया।
संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया विद्यालय की शिक्षिकाओं दीपिका महनत, प्रियानु पंचाल तथा शिक्षक अक्षत पंड्या की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई। विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भावना की सराहना करते हुए विजयी प्रतिनिधियों को बधाई दी और उनसे विद्यालय के विकास तथा विद्यार्थियों के हित में कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • दिनांक 8 एवं 9 अगस्त को पारसोला एवं धरियावद में विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर तैयारी बैठक का हुआ आयोजन
    2
    दिनांक 8 एवं 9 अगस्त को पारसोला एवं धरियावद में विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर तैयारी बैठक का हुआ आयोजन
    user_जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज झाड़ोल दौरे पर, बीड़ा में ग्राम विकास चौपाल में करेंगे संवाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज झाड़ोल दौरे पर, बीड़ा में ग्राम विकास चौपाल में करेंगे संवाद
    1
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज झाड़ोल दौरे पर, बीड़ा में ग्राम विकास चौपाल में करेंगे संवाद
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज झाड़ोल दौरे पर, बीड़ा में ग्राम विकास चौपाल में करेंगे संवाद
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • ओल्ड सिटी वार्ड 12 नया वार्ड नंबर 14 में दाईजी पुलिया मार्ग पर मंदिरों के बाहर उफनते सिवरेज आम जन परेशान प्रशासन मस्त ओल्ड सिटी वार्ड नंबर 14 में एक बारिश में ही स्मार्ट सिटी के कामों की पोल खुल रही है दाईजी पुलिया मार्ग पर एक बारिश में ही सिवरेज उफनने लग गए है और सबसे बड़ी बात यहाँ मंदिर है और जो भी श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे है बदबू से परेशान हो रहे है कई बार स्मार्ट सिटी के अधिकारी ओर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि को क्षेत्र वासियों ने बताया पर स्थाई समाधान नहीं हुआ
    1
    ओल्ड सिटी वार्ड 12 नया वार्ड नंबर 14 में दाईजी पुलिया मार्ग पर मंदिरों के बाहर उफनते सिवरेज आम जन परेशान प्रशासन मस्त
ओल्ड सिटी वार्ड नंबर 14 में एक बारिश में ही स्मार्ट सिटी के कामों की पोल खुल रही है दाईजी पुलिया मार्ग पर एक बारिश में ही सिवरेज उफनने लग गए है और सबसे बड़ी बात यहाँ मंदिर है और जो भी श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे है बदबू से परेशान हो रहे है कई बार स्मार्ट सिटी के अधिकारी ओर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि को क्षेत्र वासियों ने बताया पर स्थाई समाधान नहीं हुआ
    user_कौशल आमेटा
    कौशल आमेटा
    Girwa, Udaipur•
    1 hr ago
  • गौरी माता के आशीर्वाद संग सजी बाल विवाह की अनूठी रस्म, नन्हीं बालिकाओं ने निकाला वर्गोंडा धंबोला। क्षेत्र में सावन मास के पावन अवसर पर छोटी-छोटी बालिकाओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ गौरी व्रत का आयोजन किया। व्रत की परंपरा के तहत बालिकाओं ने सजे-धजे वर्गोंडा (वरघोड़ा) के साथ दूल्हा-दुल्हन की बारात निकाली और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह की रस्में संपन्न करवाईं। रंग-बिरंगे परिधानों और पारंपरिक आभूषणों से सजी बालिकाएं सिर पर गौर माता की प्रतिमा लेकर गीत गाती हुई गांव की गलियों से निकलीं। पूरे मार्ग में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बना रहा। इसके बाद छोटी छोटी बालिकाओं को दूल्हा-दुल्हन के रूप मे विधिवत पूजन कर विवाह की सभी रस्में निभाई गईं। गौरी व्रत के दौरान बालिकाएं माता पार्वती और भगवान शिव की आराधना कर उत्तम जीवनसाथी, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं। यह लोक परंपरा क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है। आयोजन के दौरान महिलाओं और ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। धार्मिक उल्लास और लोक परंपराओं से सराबोर इस आयोजन ने गांव में उत्सव जैसा वातावरण बना दिया।
    4
    गौरी माता के आशीर्वाद संग सजी बाल विवाह की अनूठी रस्म, नन्हीं बालिकाओं ने निकाला वर्गोंडा
धंबोला। क्षेत्र में सावन मास के पावन अवसर पर छोटी-छोटी बालिकाओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ गौरी व्रत का आयोजन किया। व्रत की परंपरा के तहत बालिकाओं ने सजे-धजे वर्गोंडा (वरघोड़ा) के साथ दूल्हा-दुल्हन की बारात निकाली और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह की रस्में संपन्न करवाईं। रंग-बिरंगे परिधानों और पारंपरिक आभूषणों से सजी बालिकाएं सिर पर गौर माता की प्रतिमा लेकर गीत गाती हुई गांव की गलियों से निकलीं। पूरे मार्ग में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बना रहा। इसके बाद छोटी छोटी बालिकाओं को दूल्हा-दुल्हन के रूप मे विधिवत पूजन कर विवाह की सभी रस्में निभाई गईं। गौरी व्रत के दौरान बालिकाएं माता पार्वती और भगवान शिव की आराधना कर उत्तम जीवनसाथी, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं। यह लोक परंपरा क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है। आयोजन के दौरान महिलाओं और ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। धार्मिक उल्लास और लोक परंपराओं से सराबोर इस आयोजन ने गांव में उत्सव जैसा वातावरण बना दिया।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सनातन संस्कृति और संस्कार को आगे बडाना ही हमारा लक्ष, राष्ट्रीय संत नरसिंह गीरी महाराज, प्राइम न्यूज राजस्थान ब्यूरो रिपोर्ट धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ बांसवाड़ा राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ भारत के संघ प्रमुख संत नरसिंह गीरी महाराज ने राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के गांगड़तलाई के सोडला दुदा में धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति और संस्कार ही हमारे धर्म रक्षा का स्तंभ है , सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए हमारा राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ भारत राजस्थान मध्यप्रदेश व गुजरात सहित पुरे भारत में कार्य करने का मानस बना चुका है , राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ की तीन प्रदेशों में साधु संतों महात्माओं सनातनियों, बुद्धिजीवियों की एक विशाल टीम आगे आकर सनातन संस्कृति की धर्म ध्वजा पताका फहराई जा रही है राष्ट्रीय प्रमुख संत नरसिंह गीरी महाराज ने कहा कि ईश्वर ने हमें मनुष्य जीवन दिया संत ने कहा कि 84लाख योनी के बाद हमे मनुष्य जन्म लेता है संत ने कहा कि भगवान ने भी मनुष्य रुप लेकर असुरों दानवों का सर्व नास किया तथा असत्य पर सत्य की विजय पताका फहराई हमारे वैदो पुराणों ग्रंथों शास्त्रों मे भी रिशी मुनियों ने मानव कल्याण के लिए घौर जप-तप यज्ञ हवन अनुष्ठान आराधनाएं की और हमारी धर्म संस्कृति को जीवित रखा उसी का परीणाम आज हम सनातनी हे संत नरसिंह गीरी महाराज ने कहा कि आज हमारेरच क्ष सनातन धर्म की संस्कृति को कुछ लोग रोंदने का कुचक्र रच रहे हैं,पर आज हमारे देश के साधु संत सन्यासी सनातनी बुद्धिमान लोग कुचक्र को कतई सफर नहीं होने देंगे तथा असत्य पर सत्य की ही विजय होगी, गांगड़तलाई धर्म सभा में राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ भारत की कार्यकारिणी का जमकर स्वागत कियाम गया नारी शक्ति प्रमुख साधना पंचाल डुंगरीपाडा ने कहा कि आज की नारी अबला नहीं है सबला हे आज की नारी शक्ति बहुत आगे बढ़ चुकी है, नारी शक्ति प्रमुख साधना पंचाल ने कहा कि राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ भारत का राष्ट्रीय कार्ललय राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ मे महश्री वाल्मीकि रामनाम धाम आश्रम में अनाथ बच्चों के लिए खुशीयों भरा पेगाम लेकर आया है जंहा अनाथ आश्रम की गुरु मां शारदा देवी डामोर इन अनाथ बच्चों की मां का फर्ज नीभा रहे हैं युवा संत जिला उपाध्यक्ष धनसिंग महाराज महामंत्री धिरा महाराज, तहसील के मन्नु महाराज गुजरात प्रदेश के माही सागर संतरामपुर के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण भाई डिडोड,नारी शक्ति जिला अध्यक्ष सवीता बेन डिडोड,के साथ पुरी टीम ने धर्मसभा में शिरकत की वही गांगड़तलाई की कार्यकारिणी सदस्यों को परिचय पत्र दिए गांगड़तलाई प्रखंड में प्रताप महाराज पांच मुर्ती धाम कुपडा को संगठन मंत्री का दायित्व सोपा,क्षभारता भाई डामोर जय कल्याण गलियापाडा जांबुडी को मंत्री नरसिंह महाराज को उपाध्यक्ष मानसिंह मछार बसंत लाल परमार को मिडिया प्रभारी, सविता बेन दामाद को नारी शक्ति,राजु गरासिया सज्जनगढ़ समु डामोर सज्जनगढ़ ने भी धर्म सभा में भाग लिया कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ भारत के राछक्ष्ट्रीय मिडिया प्रभारी रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी ने कीया तथा आभार गांगड़तलाई प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण भाई ने माना संगठन की अगली धर्म सभा सोमवार 3जुलाई मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला मे आयोजित होगी
    4
    सनातन संस्कृति और संस्कार को आगे बडाना ही हमारा लक्ष, राष्ट्रीय संत नरसिंह गीरी महाराज,
प्राइम न्यूज राजस्थान 
ब्यूरो रिपोर्ट धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ बांसवाड़ा 
राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ भारत के संघ प्रमुख संत नरसिंह गीरी महाराज ने राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के गांगड़तलाई  के सोडला दुदा में धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति और संस्कार ही हमारे धर्म रक्षा का स्तंभ है , सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए हमारा राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ भारत राजस्थान मध्यप्रदेश व गुजरात सहित पुरे भारत में कार्य करने का मानस बना चुका है , राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ की तीन प्रदेशों में साधु संतों महात्माओं सनातनियों, बुद्धिजीवियों की एक विशाल टीम आगे आकर सनातन संस्कृति की धर्म ध्वजा पताका फहराई जा रही है राष्ट्रीय प्रमुख संत नरसिंह गीरी महाराज ने कहा कि ईश्वर ने हमें मनुष्य जीवन दिया संत ने कहा कि 84लाख योनी के बाद हमे मनुष्य जन्म लेता है संत ने कहा कि भगवान ने भी मनुष्य रुप लेकर असुरों दानवों का सर्व नास किया तथा असत्य पर सत्य की विजय पताका फहराई हमारे वैदो पुराणों ग्रंथों शास्त्रों मे भी रिशी मुनियों ने मानव कल्याण के लिए घौर जप-तप यज्ञ हवन अनुष्ठान आराधनाएं की और हमारी धर्म संस्कृति को जीवित रखा उसी का परीणाम आज हम सनातनी हे संत नरसिंह गीरी महाराज ने कहा कि आज हमारेरच क्ष सनातन धर्म की संस्कृति को कुछ लोग    रोंदने का कुचक्र रच रहे हैं,पर आज हमारे देश के साधु संत सन्यासी सनातनी बुद्धिमान लोग कुचक्र  को कतई सफर नहीं होने देंगे तथा असत्य पर सत्य की ही  विजय होगी, गांगड़तलाई धर्म सभा में राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ भारत की कार्यकारिणी का जमकर स्वागत कियाम गया 
नारी शक्ति प्रमुख साधना पंचाल डुंगरीपाडा ने कहा कि आज की नारी अबला नहीं है सबला हे आज की नारी शक्ति बहुत आगे बढ़ चुकी है, नारी शक्ति प्रमुख साधना पंचाल ने कहा कि राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ भारत का राष्ट्रीय कार्ललय राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ मे महश्री वाल्मीकि रामनाम धाम आश्रम में अनाथ बच्चों के लिए खुशीयों भरा पेगाम लेकर आया है जंहा अनाथ आश्रम की गुरु मां शारदा देवी डामोर इन अनाथ बच्चों की मां का फर्ज नीभा रहे हैं 
युवा संत जिला उपाध्यक्ष धनसिंग महाराज  महामंत्री धिरा महाराज, तहसील के मन्नु महाराज गुजरात प्रदेश के माही सागर संतरामपुर  के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण भाई डिडोड,नारी शक्ति जिला अध्यक्ष सवीता बेन डिडोड,के साथ पुरी टीम ने धर्मसभा में शिरकत की वही गांगड़तलाई की कार्यकारिणी सदस्यों को परिचय पत्र दिए  गांगड़तलाई प्रखंड में प्रताप महाराज पांच मुर्ती धाम कुपडा को संगठन मंत्री का दायित्व सोपा,क्षभारता भाई डामोर जय कल्याण गलियापाडा जांबुडी को मंत्री नरसिंह महाराज को उपाध्यक्ष  
मानसिंह मछार बसंत लाल परमार को मिडिया प्रभारी, सविता बेन दामाद को नारी शक्ति,राजु गरासिया सज्जनगढ़ समु डामोर सज्जनगढ़ ने भी धर्म सभा में भाग लिया कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ भारत के राछक्ष्ट्रीय मिडिया प्रभारी रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी ने कीया तथा आभार गांगड़तलाई प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण भाई ने माना संगठन की अगली धर्म सभा सोमवार 3जुलाई मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला मे आयोजित होगी
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • धनमाता पहाड़ी से सटे इलाकों में बारिश के दौरान बढ़ रही घटनाएं, सुरमों का चौक में 7 फीट लंबा अजगर निकलने से फैली दहशत नाली से मकान के पाइप में घुसा वन्यजीव, कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। शहर के सुरमों का चौक इलाके में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राहगीरों ने एक विशालकाय 7 फीट लंबे अजगर को घूमते देखा। अचानक इतने बड़े अजगर को देखकर क्षेत्रवासियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। नाली में दिखने के कुछ ही देर बाद अजगर एक स्थानीय मकान के निकासी पाइप में जा घुसा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निवर्तमान पार्षद ब्रिजेश सोमपुरा ने तुरंत एनिमल रेस्क्यू टीम को मामले की सूचना दी। - रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम के सदस्य कृष्णा भोई एवं पंकज भोई मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को मकान के पाइप से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद अजगर को आबादी वाले क्षेत्र से दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। अजगर के पकड़े जाने के बाद ही स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली और रेस्क्यू टीम के त्वरित कार्य की सराहना की। - पहाड़ी इलाकों से नीचले क्षेत्रों में पहुंच रहे वन्यजीव मामले पर चिंता जताते हुए निवर्तमान पार्षद ब्रिजेश सोमपुरा ने बताया कि धनमाता पहाड़ी से सटे मालीवाड़ा और आसपास के इलाकों में आए दिन सांप और अजगर निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। विशेषकर बारिश के मौसम में ये जहरीले जीव और वन्यजीव पहाड़ी से बहकर या रेंगकर निचले रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। - नगर परिषद से सुरक्षा उपायों की मांग निवर्तमान पार्षद सोमपुरा ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि मालीवाड़ा और सुरमों का चौक जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त रोड लाइट की व्यवस्था की जाए और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तुरंत चालू कराया जाए। साथ ही, नालियों की नियमित सफाई, झाड़ियों की कटाई और कचरा हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। पार्षद ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का वन्यजीव या सांप दिखने पर घबराएं नहीं और न ही उसे नुकसान पहुंचाने या खुद पकड़ने का प्रयास करें। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग या विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को सूचित करें।
    1
    धनमाता पहाड़ी से सटे इलाकों में बारिश के दौरान बढ़ रही घटनाएं, सुरमों का चौक में 7 फीट लंबा अजगर निकलने से फैली दहशत
नाली से मकान के पाइप में घुसा वन्यजीव, कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। शहर के सुरमों का चौक इलाके में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राहगीरों ने एक विशालकाय 7 फीट लंबे अजगर को घूमते देखा। अचानक इतने बड़े अजगर को देखकर क्षेत्रवासियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।
नाली में दिखने के कुछ ही देर बाद अजगर एक स्थानीय मकान के निकासी पाइप में जा घुसा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निवर्तमान पार्षद ब्रिजेश सोमपुरा ने तुरंत एनिमल रेस्क्यू टीम को मामले की सूचना दी।
- रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा
सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम के सदस्य कृष्णा भोई एवं पंकज भोई मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को मकान के पाइप से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद अजगर को आबादी वाले क्षेत्र से दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। अजगर के पकड़े जाने के बाद ही स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली और रेस्क्यू टीम के त्वरित कार्य की सराहना की।
- पहाड़ी इलाकों से नीचले क्षेत्रों में पहुंच रहे वन्यजीव
मामले पर चिंता जताते हुए निवर्तमान पार्षद ब्रिजेश सोमपुरा ने बताया कि धनमाता पहाड़ी से सटे मालीवाड़ा और आसपास के इलाकों में आए दिन सांप और अजगर निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। विशेषकर बारिश के मौसम में ये जहरीले जीव और वन्यजीव पहाड़ी से बहकर या रेंगकर निचले रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।
- नगर परिषद से सुरक्षा उपायों की मांग
निवर्तमान पार्षद सोमपुरा ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि मालीवाड़ा और सुरमों का चौक जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त रोड लाइट की व्यवस्था की जाए और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तुरंत चालू कराया जाए। साथ ही, नालियों की नियमित सफाई, झाड़ियों की कटाई और कचरा हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
पार्षद ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का वन्यजीव या सांप दिखने पर घबराएं नहीं और न ही उसे नुकसान पहुंचाने या खुद पकड़ने का प्रयास करें। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग या विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को सूचित करें।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.