महावीर पब्लिक स्कूल में छात्रसंघ चुनाव संपन्न, निहाल जैन अध्यक्ष व जियांशु बसेर उपाध्यक्ष निर्वाचित प्राइम न्यूज राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ बांसवाड़ा कुशलगढ़। महावीर पब्लिक स्कूल, कुशलगढ़ में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव उत्साह, अनुशासन और लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ मतदान कर अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। चुनाव में महाराणा प्रताप स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से अध्यक्ष पद पर कृत्यम जैन तथा उपाध्यक्ष पद पर रोशन प्रजापत ने चुनाव लड़ा। वहीं शिवाजी स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से अध्यक्ष पद पर निहाल जैन एवं उपाध्यक्ष पद पर जियांशु बसेर मैदान में रहे। मतगणना के बाद घोषित परिणामों में शिवाजी स्टूडेंट्स यूनियन के निहाल जैन अध्यक्ष तथा जियांशु बसेर उपाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित हुए। परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने विजेताओं का तालियों और शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया। संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया विद्यालय की शिक्षिकाओं दीपिका महनत, प्रियानु पंचाल तथा शिक्षक अक्षत पंड्या की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई। विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भावना की सराहना करते हुए विजयी प्रतिनिधियों को बधाई दी और उनसे विद्यालय के विकास तथा विद्यार्थियों के हित में कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
महावीर पब्लिक स्कूल में छात्रसंघ चुनाव संपन्न, निहाल जैन अध्यक्ष व जियांशु बसेर उपाध्यक्ष निर्वाचित प्राइम न्यूज राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ बांसवाड़ा कुशलगढ़। महावीर पब्लिक स्कूल, कुशलगढ़ में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव उत्साह, अनुशासन और लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ
मतदान कर अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। चुनाव में महाराणा प्रताप स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से अध्यक्ष पद पर कृत्यम जैन तथा उपाध्यक्ष पद पर रोशन प्रजापत ने चुनाव लड़ा। वहीं शिवाजी स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से अध्यक्ष पद पर निहाल जैन एवं उपाध्यक्ष पद पर जियांशु बसेर मैदान में
रहे। मतगणना के बाद घोषित परिणामों में शिवाजी स्टूडेंट्स यूनियन के निहाल जैन अध्यक्ष तथा जियांशु बसेर उपाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित हुए। परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने विजेताओं का तालियों और शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया। संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया विद्यालय की शिक्षिकाओं दीपिका महनत, प्रियानु पंचाल तथा शिक्षक
अक्षत पंड्या की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई। विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भावना की सराहना करते हुए विजयी प्रतिनिधियों को बधाई दी और उनसे विद्यालय के विकास तथा विद्यार्थियों के हित में कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
- महावीर पब्लिक स्कूल में छात्रसंघ चुनाव संपन्न, निहाल जैन अध्यक्ष व जियांशु बसेर उपाध्यक्ष निर्वाचित प्राइम न्यूज राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ बांसवाड़ा कुशलगढ़। महावीर पब्लिक स्कूल, कुशलगढ़ में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव उत्साह, अनुशासन और लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ मतदान कर अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। चुनाव में महाराणा प्रताप स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से अध्यक्ष पद पर कृत्यम जैन तथा उपाध्यक्ष पद पर रोशन प्रजापत ने चुनाव लड़ा। वहीं शिवाजी स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से अध्यक्ष पद पर निहाल जैन एवं उपाध्यक्ष पद पर जियांशु बसेर मैदान में रहे। मतगणना के बाद घोषित परिणामों में शिवाजी स्टूडेंट्स यूनियन के निहाल जैन अध्यक्ष तथा जियांशु बसेर उपाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित हुए। परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने विजेताओं का तालियों और शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया। संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया विद्यालय की शिक्षिकाओं दीपिका महनत, प्रियानु पंचाल तथा शिक्षक अक्षत पंड्या की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई। विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भावना की सराहना करते हुए विजयी प्रतिनिधियों को बधाई दी और उनसे विद्यालय के विकास तथा विद्यार्थियों के हित में कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।4
- वृक्ष हमारे पृथ्वी की धरोहर है इसका संतुलन बनाए रखना हमारा कर्तव्य लालजी भाई पाटीदार बिलोदा घोड़ी वाले ने मेरी नाव बस्ती में जबकि मैं वह उपस्थित नहीं था और वहां उसने मेरे नेम कटवा दिए इसलिए मैं शिकायत कर रहा हूं क्योंकि जिला वृक्ष काटना मतलब एक जीवित मनुष्य के काटने के बराबर है इसलिए मैंने वीडियो अपलोड किया कृपया करके प्रशासन कोई सख्त कदम उठाए तो अच्छी बात है मानवाधिकार सुरक्षा संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन जिला अध्यक्ष डेनी पटेल1
- झौथरी को मॉडल ब्लॉक बनाने की कवायद तेज: केंद्रीय प्रभारी राकेश मीणा ने जमीनी हकीकत परखी, कुपोषण उन्मूलन व शिक्षा सुधार पर दिए सख्त निर्देश सीमलवाड़ा(डूंगरपुर)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के तहत चयनित झौथरी ब्लॉक के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से शनिवार को केंद्रीय प्रभारी अधिकारी एवं नई दिल्ली स्थित डीपीआईआईटी के निदेशक राकेश कुमार मीणा ने ब्लॉक का विस्तृत दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों और पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से जायजा लिया तथा पंचायत समिति सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्य करने के निर्देश दिए। दौरे के दौरान केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम का उद्देश्य केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं से किया संवाद केंद्रीय प्रभारी अधिकारी राकेश कुमार मीणा ने सबसे पहले आंगनबाड़ी केंद्र अमरपुरा एवं आंगनबाड़ी केंद्र झौथरी का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को मिलने वाले पोषाहार की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था, पेयजल, बच्चों की दैनिक गतिविधियों तथा गर्भवती महिलाओं को वितरित किए जाने वाले पोषाहार की उपलब्धता की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के नामांकन, नियमित उपस्थिति, पोषण ट्रैकर में गर्भवती महिलाओं के पंजीयन एवं पोषण सेवाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बच्चों को ट्रॉफी देकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा गर्भवती महिलाओं से सीधे संवाद कर पोषण सामग्री एवं अन्य सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में फीडबैक लिया। महिलाओं ने समय पर सभी सुविधाएं मिलने की जानकारी दी, जिस पर केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर सीडीपीओ संगीता रोत ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित गतिविधियों एवं पोषण संबंधी कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की। पीएम श्री विद्यालय में शिक्षा और पोषण व्यवस्था की जांच इसके बाद केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, विकासनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा 1 से 8 तक संचालित पीएम पोषण योजना के तहत मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था का अवलोकन किया। भोजनशाला, स्टोर कक्ष, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं रखरखाव का निरीक्षण करते हुए भोजन तैयार करने वाले कार्मिकों एवं हेल्परों से मानदेय भुगतान की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत दूध वितरण, साप्ताहिक भोजन मेन्यू, पोषाहार की गुणवत्ता, मात्रा, स्वच्छता एवं भोजन वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। विद्यालय में उन्होंने विद्यार्थियों के नामांकन, पुस्तकालय, खेल गतिविधियों, पेयजल व्यवस्था एवं प्री-प्राइमरी कक्षाओं का भी अवलोकन किया। विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन किया तथा उन्हें नियमित अध्ययन कर जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने और उसे प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिसर में उन्होंने "हरियालो राजस्थान" अभियान के तहत कदम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। समीक्षा बैठक में विभागवार प्रगति की हुई गहन समीक्षा दौरे के अंतिम चरण में पंचायत समिति झौथरी सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय प्रभारी अधिकारी राकेश कुमार मीणा ने शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, राजीविका, जल संसाधन, सूचना प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं प्रगति की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक विभाग निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करे तथा योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक बिना किसी बाधा के पहुंचे। "मिशन महुआ" के सकारात्मक परिणामों की सराहना बैठक में सीडीपीओ संगीता रोत ने आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के तहत संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं पोषण जागरूकता शिविरों के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि "मिशन महुआ" के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों में आयरन की कमी दूर करने के लिए नवाचार आधारित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इस पर केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने पोषण पखवाड़ा के दौरान व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने तथा राजीविका, आईसीडीएस, आयुर्वेद, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा शिक्षा विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कुपोषण उन्मूलन की दिशा में प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए। अधिकारी रहे मौजूद निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक के दौरान उपखंड अधिकारी संजय सरपोटा, तहसीलदार लाल सिंह सरपोटा, मुख्य आयोजना अधिकारी अमित शर्मा, प्रगति प्रसार अधिकारी मयंक चौबीसा, ब्लॉक विकास अधिकारी शंकरलाल मीणा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी असलम अली, एपीबी फेलो राहुल भोई, सहायक विकास अधिकारी महेश यादव, सीडीपीओ संगीता रोत, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।2
- सुरंग हिंडोले में झूले श्रीनाथजी, संध्या बेला में उमड़ा भक्ति का सैलाब पुष्टिमार्गीय श्री गोवर्धन नाथजी हवेली मंदिर, धंबोला में गुरुवार को शाम 7 बजे से 8 बजे तक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हिंडोला उत्सव का आयोजन हुआ। मनोरथी प्रदीप महेंद्र प्रसाद पंड्या परिवार की ओर से सुरंग के हिंडोले का मनोरथ संपन्न कराया गया। विशेष श्रृंगार एवं आकर्षक सुरंग स्वरूप हिंडोले में विराजित ठाकुरजी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में वैष्णव श्रद्धालु उपस्थित रहे। उत्सव के दौरान पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुरूप हिंडोला पदों का मधुर गान किया गया। भजन-कीर्तन और संकीर्तन से एक घंटे तक संपूर्ण हवेली परिसर भक्तिमय वातावरण में गूंजता रहा। मुखिया अजय भोगीलाल पंड्या ने ठाकुरजी को हिंडोला झुलाकर सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की। मंदिर को मनोहारी सजावट से सजाया गया, जिससे उत्सव की छटा देखते ही बन रही थी। संध्या बेला में आयोजित इस हिंडोला उत्सव में वैष्णव समाज के महिला-पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुरूप भक्ति-भाव से ठाकुरजी की सेवा एवं दर्शन का लाभ प्राप्त किया।4
- विपक्ष ने आज संसद में विरोध के दौरान एक शॉर्ट प्ले किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी बनकर आए। राहुल गांधी ने भी चंदा दानपात्र में डाला और पुजारी अयोध्या सांसद के पैर छूते दिखाई दिए। फिर पुजारी बने पप्पू यादव दानपात्र लेकर भाग गए1
- दिनांक 8 एवं 9 अगस्त को पारसोला एवं धरियावद में विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर तैयारी बैठक का हुआ आयोजन2
- ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.471 किग्रा गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार डीएसटी की गुप्त सूचना पर कुआँ थाना क्षेत्र में हुई छापेमारी, 45 वर्षीय आरोपी चढ़ा हत्थे संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। नशा मुक्त जिला बनाने की दिशा में चलाए जा रहे अभियान को लेकर डूंगरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर द्वारा संचालित ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4.471 किलोग्राम सूखा गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। - मकान में दबिश देकर पकड़ा गांजा जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ का अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को डीएसटी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना कुआँ के अंतर्गत आने वाले ग्राम डूंगरसारण में एक मकान के भीतर अवैध गांजे का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए चिन्हित मकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान मौके पर गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन करने पर वह 4.471 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने मौके से गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शंकर पुत्र रतना रोत (उम्र 45 वर्ष), निवासी डूंगरसारण, थाना कुआँ, जिला डूंगरपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाधिकारी कुआँ द्वारा आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों का भी सुराग लगने की संभावना है।1
- सनातन संस्कृति और संस्कार को आगे बडाना ही हमारा लक्ष, राष्ट्रीय संत नरसिंह गीरी महाराज, प्राइम न्यूज राजस्थान ब्यूरो रिपोर्ट धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ बांसवाड़ा राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ भारत के संघ प्रमुख संत नरसिंह गीरी महाराज ने राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के गांगड़तलाई के सोडला दुदा में धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति और संस्कार ही हमारे धर्म रक्षा का स्तंभ है , सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए हमारा राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ भारत राजस्थान मध्यप्रदेश व गुजरात सहित पुरे भारत में कार्य करने का मानस बना चुका है , राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ की तीन प्रदेशों में साधु संतों महात्माओं सनातनियों, बुद्धिजीवियों की एक विशाल टीम आगे आकर सनातन संस्कृति की धर्म ध्वजा पताका फहराई जा रही है राष्ट्रीय प्रमुख संत नरसिंह गीरी महाराज ने कहा कि ईश्वर ने हमें मनुष्य जीवन दिया संत ने कहा कि 84लाख योनी के बाद हमे मनुष्य जन्म लेता है संत ने कहा कि भगवान ने भी मनुष्य रुप लेकर असुरों दानवों का सर्व नास किया तथा असत्य पर सत्य की विजय पताका फहराई हमारे वैदो पुराणों ग्रंथों शास्त्रों मे भी रिशी मुनियों ने मानव कल्याण के लिए घौर जप-तप यज्ञ हवन अनुष्ठान आराधनाएं की और हमारी धर्म संस्कृति को जीवित रखा उसी का परीणाम आज हम सनातनी हे संत नरसिंह गीरी महाराज ने कहा कि आज हमारेरच क्ष सनातन धर्म की संस्कृति को कुछ लोग रोंदने का कुचक्र रच रहे हैं,पर आज हमारे देश के साधु संत सन्यासी सनातनी बुद्धिमान लोग कुचक्र को कतई सफर नहीं होने देंगे तथा असत्य पर सत्य की ही विजय होगी, गांगड़तलाई धर्म सभा में राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ भारत की कार्यकारिणी का जमकर स्वागत कियाम गया नारी शक्ति प्रमुख साधना पंचाल डुंगरीपाडा ने कहा कि आज की नारी अबला नहीं है सबला हे आज की नारी शक्ति बहुत आगे बढ़ चुकी है, नारी शक्ति प्रमुख साधना पंचाल ने कहा कि राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ भारत का राष्ट्रीय कार्ललय राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ मे महश्री वाल्मीकि रामनाम धाम आश्रम में अनाथ बच्चों के लिए खुशीयों भरा पेगाम लेकर आया है जंहा अनाथ आश्रम की गुरु मां शारदा देवी डामोर इन अनाथ बच्चों की मां का फर्ज नीभा रहे हैं युवा संत जिला उपाध्यक्ष धनसिंग महाराज महामंत्री धिरा महाराज, तहसील के मन्नु महाराज गुजरात प्रदेश के माही सागर संतरामपुर के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण भाई डिडोड,नारी शक्ति जिला अध्यक्ष सवीता बेन डिडोड,के साथ पुरी टीम ने धर्मसभा में शिरकत की वही गांगड़तलाई की कार्यकारिणी सदस्यों को परिचय पत्र दिए गांगड़तलाई प्रखंड में प्रताप महाराज पांच मुर्ती धाम कुपडा को संगठन मंत्री का दायित्व सोपा,क्षभारता भाई डामोर जय कल्याण गलियापाडा जांबुडी को मंत्री नरसिंह महाराज को उपाध्यक्ष मानसिंह मछार बसंत लाल परमार को मिडिया प्रभारी, सविता बेन दामाद को नारी शक्ति,राजु गरासिया सज्जनगढ़ समु डामोर सज्जनगढ़ ने भी धर्म सभा में भाग लिया कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ भारत के राछक्ष्ट्रीय मिडिया प्रभारी रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी ने कीया तथा आभार गांगड़तलाई प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण भाई ने माना संगठन की अगली धर्म सभा सोमवार 3जुलाई मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला मे आयोजित होगी4