ट्रेनिंग कर घर लौटे बगोदर के दो गृह रक्षक, माँ को दी सलामी, लोगों ने किया स्वागत बगोदर: बगोदर बाजार के मुस्लिम मुहल्ला निवासी मनोवर कुरैशी और मोहम्मद शाहबाज़ गृह रक्षक परीक्षा उत्तीर्ण कर गृह रक्षा वाहिनी की 63 दिवसीय बेसिक ट्रेनिंग क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र हजारीबाग पूरी करने के बाद सोमवार शाम अपने घर लौटे। घर पहुंचने पर दोनों युवाओं का फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान भावुक दृश्य तब देखने को मिला, जब दोनों जवानों ने अपनी-अपनी माताओं को सलामी दी और अपनी कैप उनके सिर पर रखकर अपनी सफलता का श्रेय उन्हें दिया। दोनों ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और लोकहित की भावना के साथ करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।
ट्रेनिंग कर घर लौटे बगोदर के दो गृह रक्षक, माँ को दी सलामी, लोगों ने किया स्वागत बगोदर: बगोदर बाजार के मुस्लिम मुहल्ला निवासी मनोवर कुरैशी और मोहम्मद शाहबाज़ गृह रक्षक परीक्षा उत्तीर्ण कर गृह रक्षा वाहिनी की 63 दिवसीय बेसिक ट्रेनिंग क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र हजारीबाग पूरी करने के बाद सोमवार शाम अपने घर लौटे। घर पहुंचने पर दोनों युवाओं का फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान भावुक दृश्य तब देखने को मिला, जब दोनों जवानों ने अपनी-अपनी माताओं को सलामी दी और अपनी कैप उनके सिर पर रखकर अपनी सफलता का श्रेय उन्हें दिया। दोनों ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और लोकहित की भावना के साथ करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।
- Sewa Ganjhuबेरमो, बोकारो, झारखंडबहुत अच्छा निर्देश13 min ago
- बाघमारा. (प्रेम कुमार). बरोरा क्षेत्र के ए एम पी कोलियरी के सर्वें विभाग में कार्यरत कर्मी बच्चू रजवार (57) की तबियत बिगड़ने के बाद केंद्रीय अस्पताल धनबाद में ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई. कर्मी की मृत्यु उपरांत उपस्थित बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो एवं श्रमिक प्रतिनिधियों के पहल पर मृतक की पत्नी गीता देवी के द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर उनके पुत्र रूप लाल रजवार को प्रोविजनल नियुक्ति दी गई. इस मौके पर मुख्य रूप से श्रमिक प्रतिनिधि संतोष गोराई, मंगल हेंब्रम, संजय सिंह, एन डी पांडे, अमरेंद्र कुमार, रामस्वरूप मिश्रा, मनोज साव, सुमन पांडे, विनोद मिस्त्री, कार्तिक रजवार, भोला रजवार, गणेश सिंह, प्रेम रजवार एवं परियोजना पदाधिकारी टी एस चौहान तथा अन्य अधिकारिगण उपस्थित थे.1
- एक भाई अपनी बहन के खाते से ₹19,300 निकालने के लिए इतना मजबूर हो गया कि उसने उसकी कब्र खोदकर कंकाल ही बैंक पहुंचा दिया… सिर्फ इसलिए क्योंकि सिस्टम को “सबूत” चाहिए था। ये घटना सिर्फ गरीबी नहीं, बल्कि हमारे सिस्टम की संवेदनहीनता और जागरूकता की कमी को भी उजागर करती है। आखिर कब तक आम इंसान नियमों और कागज़ों के बोझ तले यूं ही पिसता रहेगा? 👉 आप क्या सोचते हैं—गलती सिस्टम की है या जागरूकता की कमी? #ViralNews #OdishaNews #BreakingNews #GroundReality #IndiaNews #गरीबी #SystemFailure #Humanity #EmotionalStory #RealityCheck #NewsUpdate #SocialIssue #TrendingNews #IncredibleIndia1
- झुमरी तिलैया नगर क्षेत्र में जलजमाव की समस्या पर उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश झुमरी नगर क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जलजमाव की समस्या को लेकर बुधवार को सुबह 8 बजे नगर परिषद के उपाध्यक्ष ने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। हर वर्ष बरसात के मौसम में उत्पन्न होने वाली इस समस्या से आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता रहा है। निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या 24 की पार्षद ज्योति शुक्ला, वार्ड प्रतिनिधि विजय शुक्ला, वार्ड 22 के पार्षद प्रतिनिधि बबलू पांडेये सहित नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अंकित गुप्ता, सिटी मैनेजर रणधीर कुमार, लिमांसु कुमार एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आगामी बरसात में लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर परिषद की ओर से जल्द ही इस दिशा में ठोस कार्रवाई किए जाने का आश्वासन भी दिया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही इस समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी है।1
- तिसरी अंचलाधिकारी अखिलेश प्रसाद द्वारा मंगलवार की सुबह प्रखंड अंतर्गत दो अलग अलग मार्ग से अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त कर तिसरी थाना को सौंपा गया। पहला मामला गावां गिरीडीह मुख्य मार्ग स्थित मचनिया टांड का है जहां से स्वराज ट्रैक्टर को और दूसरा मामला कोदईबांक कलवा नदी रोड डीपीएस स्कूल के समीप का है जहां से बालू लदा आयसर ट्रैक्टर पकड़ा गया है। सीओ ने बताया कि ट्रैक्टर जब्त करने के क्रम में दोनों चालक ट्रेक्टर छोड़ के फरार हो गया। दोनों ट्रैक्टर के मालिक को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा अवैध तरीके से नदी से बालू का उठाव और भंडारण करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। किसी भी कीमत पर अवैध रूप से बालू उठाव नहीं होने दिया जाएगा ।8
- Post by Sunil Kumar journalist1
- Post by खबर आप तक1
- Post by जनता न्यूज़ 241
- यह घटना ओडिशा की है, जहाँ व्यवस्था की संवेदनहीनता ने एक भाई को ऐसा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया जिसे सुनकर रूह कांप जाए. एक भाई अपनी मृत बहन के खाते से महज 19,300 रुपये निकालने के लिए दर-दर भटकता रहा, लेकिन बैंक के नियम उसकी बेबसी पर भारी पड़ते रहे. जब उसने बार-बार मिन्नतें की कि उसकी बहन अब इस दुनिया में नहीं है, तब बैंक वालों ने उससे डेथ सर्टिफिकेट की मांग कर दी. वह गरीब कहाँ से अपनी मृत बहन का डेथ सर्टिफिकेट लाता. नियमों की इस जकड़न और सिस्टम की पथराई आँखों ने उस गरीब भाई जीतू मुंडा को इतना हताश कर दिया कि उसने अपनी बहन कलारा मुंडा की कब्र खोद डाली और उसका कंकाल लेकर 3 किलोमीटर दूर ओडिशा ग्रामीण बैंक की मल्लिपसी शाखा पहुँच गया. वह सिर्फ यह साबित करना चाहता था कि उसकी बहन की मौत की बात सही है और उसकी जरूरतें उससे भी बड़ी है. यह सच्चाई सिर्फ एक व्यक्ति की अज्ञानता की कहानी नहीं है, बल्कि हमारे समाज और प्रशासनिक तंत्र के उस खोखलेपन का आईना है, जहाँ कागजों की लिखावट के आगे इंसानी दर्द और संवेदनाएं दम तोड़ देती है. बाद में प्रशासन द्वारा उसे जल्द राशि दिलाने का आश्वासन दिया गया. इसके बाद कंकाल को उसने फिर से दफना दिया.1
- तिलैया थाना क्षेत्र के मडुवाटाण्ड में निर्माणाधीन एक मकान में छत पर सरिया चढ़ाने के क्रम में सरिया 11 हजार हाई वोल्टेज के संपर्क में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल, स्थिति नाजुक।3