Shuru
Apke Nagar Ki App…
तिसरी सीओ ने बालू लदे दो टैक्टर को पकड़ कर तिसरी पुलिस को सौंपा तिसरी अंचलाधिकारी अखिलेश प्रसाद द्वारा मंगलवार की सुबह प्रखंड अंतर्गत दो अलग अलग मार्ग से अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त कर तिसरी थाना को सौंपा गया। पहला मामला गावां गिरीडीह मुख्य मार्ग स्थित मचनिया टांड का है जहां से स्वराज ट्रैक्टर को और दूसरा मामला कोदईबांक कलवा नदी रोड डीपीएस स्कूल के समीप का है जहां से बालू लदा आयसर ट्रैक्टर पकड़ा गया है। सीओ ने बताया कि ट्रैक्टर जब्त करने के क्रम में दोनों चालक ट्रेक्टर छोड़ के फरार हो गया। दोनों ट्रैक्टर के मालिक को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा अवैध तरीके से नदी से बालू का उठाव और भंडारण करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। किसी भी कीमत पर अवैध रूप से बालू उठाव नहीं होने दिया जाएगा ।
ROHIT BHARTI
तिसरी सीओ ने बालू लदे दो टैक्टर को पकड़ कर तिसरी पुलिस को सौंपा तिसरी अंचलाधिकारी अखिलेश प्रसाद द्वारा मंगलवार की सुबह प्रखंड अंतर्गत दो अलग अलग मार्ग से अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त कर तिसरी थाना को सौंपा गया। पहला मामला गावां गिरीडीह मुख्य मार्ग स्थित मचनिया टांड का है जहां से स्वराज ट्रैक्टर को और दूसरा मामला कोदईबांक कलवा नदी रोड डीपीएस स्कूल के समीप का है जहां से बालू लदा आयसर ट्रैक्टर पकड़ा गया है। सीओ ने बताया कि ट्रैक्टर जब्त करने के क्रम में दोनों चालक ट्रेक्टर छोड़ के फरार हो गया। दोनों ट्रैक्टर के मालिक को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा अवैध तरीके से नदी से बालू का उठाव और भंडारण करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। किसी भी कीमत पर अवैध रूप से बालू उठाव नहीं होने दिया जाएगा ।
More news from झारखंड and nearby areas
- तिसरी अंचलाधिकारी अखिलेश प्रसाद द्वारा मंगलवार की सुबह प्रखंड अंतर्गत दो अलग अलग मार्ग से अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त कर तिसरी थाना को सौंपा गया। पहला मामला गावां गिरीडीह मुख्य मार्ग स्थित मचनिया टांड का है जहां से स्वराज ट्रैक्टर को और दूसरा मामला कोदईबांक कलवा नदी रोड डीपीएस स्कूल के समीप का है जहां से बालू लदा आयसर ट्रैक्टर पकड़ा गया है। सीओ ने बताया कि ट्रैक्टर जब्त करने के क्रम में दोनों चालक ट्रेक्टर छोड़ के फरार हो गया। दोनों ट्रैक्टर के मालिक को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा अवैध तरीके से नदी से बालू का उठाव और भंडारण करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। किसी भी कीमत पर अवैध रूप से बालू उठाव नहीं होने दिया जाएगा ।8
- झुमरी तिलैया नगर क्षेत्र में जलजमाव की समस्या पर उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश झुमरी नगर क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जलजमाव की समस्या को लेकर बुधवार को सुबह 8 बजे नगर परिषद के उपाध्यक्ष ने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। हर वर्ष बरसात के मौसम में उत्पन्न होने वाली इस समस्या से आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता रहा है। निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या 24 की पार्षद ज्योति शुक्ला, वार्ड प्रतिनिधि विजय शुक्ला, वार्ड 22 के पार्षद प्रतिनिधि बबलू पांडेये सहित नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अंकित गुप्ता, सिटी मैनेजर रणधीर कुमार, लिमांसु कुमार एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आगामी बरसात में लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर परिषद की ओर से जल्द ही इस दिशा में ठोस कार्रवाई किए जाने का आश्वासन भी दिया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही इस समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी है।1
- Post by Mukesh kumar1
- Post by Sunil Kumar journalist1
- झारखंड के गिरिडीह जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां सड़क किनारे ठेले से पानी-पूरी खाने के बाद 6 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। इस घटना में 18 अन्य लोग, जिनमें अधिकतर बच्चे शामिल हैं, बीमार पड़ गए हैं और सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया |1
- डिप्टी चेयरमैन का पति था रामधनी यादव, एनकाउंटर में 3 पुलिसकर्मी भी घायल ::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::: Bhagalpur में अफसर की हत्या के मुख्य आरोपी रामधनी यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। बताया जा रहा है कि आरोपी स्थानीय डिप्टी चेयरमैन का पति था और हत्या के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया। इस दौरान मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। #BhagalpurNews #Encounter #CrimeNews #BreakingNews #BiharNews #PoliceAction #LawAndOrder #HindiNews2
- माधोपुर में जंगली हाथियों का कहर, आक्रोशित ग्रामीणों ने SH-103 किया जाम, घंटों ठप रहा यातायात गोविंदपुर (नवादा): गोविंदपुर प्रखंड के माधोपुर गांव में करीब एक महीने से जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है। हाथियों के तांडव से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं। हाथियों द्वारा अब तक कई घरों को क्षतिग्रस्त किया जा चुका है, खेतों में लगी गेहूं और गन्ने की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं, वहीं जंगली हाथियों ने एक महिला और एक गाय की जान भी जा चुकी है। सोमवार देर रात एक बार फिर हाथियों ने गांव में उत्पात मचाया और स्टेट हाईवे-103 किनारे हनुमान मंदिर के समीप राजेश राजवंशी के घर को नुकसान पहुंचाया और घर में रखा अनाज भी चट कर गए। लगातार हो रही घटनाओं से नाराज ग्रामीणों का आक्रोश मंगलवार को फूट पड़ा। मंगलवार को ग्रामीणों ने माधोपुर गांव के समीप SH-103 को पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क जाम होते ही दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रक, यात्री वाहन, दोपहिया और तीनपहिया वाहनों के साथ-साथ बारात की गाड़ियां भी घंटों जाम में फंसी रहीं। शादी-विवाह के मौसम में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग भूखे-प्यासे जाम में फंसे रहे, तो कुछ लोग तो सिर पर सामान उठाकर पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाते नजर आए। हालांकि, इस दौरान ग्रामीणों ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए एम्बुलेंस को नहीं रोका और उसे तत्काल रास्ता दिया। ग्रामीणों की मुख्य मांग थी कि वन विभाग के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचें और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने का ठोस आश्वासन दें। सूचना मिलने पर वन विभाग के कई कर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में रेंजर राकेश कुमार ने फोन पर बातचीत कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीण मौके पर अधिकारियों की उपस्थिति की मांग करते रहे। करीब साढ़े चार घंटे तक जाम जारी रहा। अंततः अकबरपुर फॉरेस्टर ए. के. मिश्रा एवं नीतीश राज सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अब तक क्षतिग्रस्त सभी घरों की लिखित सूची मांगी। साथ ही सभी प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने और टूटे हुए चापाकलों की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, बीते एक महीने में हाथियों ने लगभग 15 से 20 घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। अब लोग जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।1
- नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने तिसरी प्रखंड अंतर्गत चंदौरी मंडल के लोकाय पंचायत निवासी दिवंगत लखन रविदास के आवास पर जाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाक़ात कर अपनी संवेदना प्रकट की। बता दें कि लखन रविदास का पिछले दिनों आकस्मिक निधन हो गया था।8