logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आठवें दिन भी जारी रहा भाकियू चढूनी का धरना, पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग तेज दैनिक प्रतिज्ञा : बिल्सी (बदायूं)। तहसील क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) का धरना सोमवार को आठवें दिन भी लगातार जारी रहा। संगठन के कार्यकर्ता तहसील परिसर में डटे हुए हैं और परगना कोट के ग्राम अगोल के मजरा नगला खुर्द स्थित गाटा संख्या 352 पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने की मांग कर रहे हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दबंग किस्म के लोगों ने उक्त भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है, जिसे हटवाने के लिए कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। संगठन का कहना है कि संबंधित लेखपाल की मिलीभगत से यह कब्जा कराया गया है और पीड़ित पक्ष को लगातार धमकियां भी दी जा रही हैं। धरने पर बैठी पीड़ित महिला सोमवती 6 अप्रैल से न्याय की मांग को लेकर तहसील परिसर में डटी हुई हैं। उनका कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे दबंगों के हौसले और बुलंद हो रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध कब्जा तत्काल हटवाया जाए, पीड़ित महिला को उसकी जमीन वापस दिलाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष यार्वेंद्र यादव, तहसील अध्यक्ष रामसिंह, जिला उपाध्यक्ष इरशाद खान, रहिस अहमद, नैपाली, अनवार शाह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। (अपील) स्थानीय प्रशासन से अपेक्षा है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।

3 hrs ago
user_Thakur Sobran singh Journalist
Thakur Sobran singh Journalist
Media house बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

आठवें दिन भी जारी रहा भाकियू चढूनी का धरना, पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग तेज दैनिक प्रतिज्ञा : बिल्सी (बदायूं)। तहसील क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) का धरना सोमवार को आठवें दिन भी लगातार जारी रहा। संगठन के कार्यकर्ता तहसील परिसर में डटे हुए हैं और परगना कोट के ग्राम अगोल के मजरा नगला खुर्द स्थित गाटा संख्या 352 पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने की मांग कर रहे हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दबंग किस्म के लोगों ने उक्त भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है, जिसे हटवाने के लिए कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। संगठन का कहना है कि संबंधित लेखपाल की मिलीभगत से यह कब्जा कराया गया है और पीड़ित पक्ष को लगातार धमकियां भी दी जा रही हैं। धरने पर बैठी पीड़ित महिला सोमवती 6 अप्रैल से न्याय की मांग को लेकर तहसील परिसर में डटी हुई हैं। उनका कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे दबंगों के हौसले और बुलंद हो रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध कब्जा तत्काल हटवाया जाए, पीड़ित महिला को उसकी जमीन वापस दिलाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष यार्वेंद्र यादव, तहसील अध्यक्ष रामसिंह, जिला उपाध्यक्ष इरशाद खान, रहिस अहमद, नैपाली, अनवार शाह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। (अपील) स्थानीय प्रशासन से अपेक्षा है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Diwakar Sahab Chaudhary Diwakar Sahab Chaudhary
    1
    Post by Diwakar Sahab Chaudhary Diwakar Sahab Chaudhary
    user_Diwakar Sahab Chaudhary Diwakar Sahab Chaudhary
    Diwakar Sahab Chaudhary Diwakar Sahab Chaudhary
    Farmer बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गर्मीउझानी में अलग-अलग स्थानों पर एक विवाहिता और एक नागरिक फांसी के फंदे पर झूला, दोनों की हुई मौत बदायूं। जिले के थाना उझानी क्षेत्र के गांव मलिकपुर में एक विवाहिता तो उझानी के मौहल्ला अहिरटोला में एक व्यक्ति ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी। विवाहिता का अपने पति से विवाद चल रहा था वही दूसरी ओर मृतक की पत्नी उसे छोड़ कर जा चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जें में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। इधर विवाहिता के मायके पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी दिनेश की पत्नी आरती का अपने पति से विवाद हो गया था। जिस पर उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे अपने घर में परिवार के सदस्यों की गैर मौजूदगी में अपने कमरें में फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार के सदस्य जब घर पहुंचे तब आरती को फांसी पर लटकते हुए देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जें में लेकर पीएम को भेज दिया। इधर आरती की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर कहा कि आरती की शादी छह वर्ष पूर्व की थी और तभी से उनका दामाद और उसका भाई दहेज के लिए परेशान करते रहते थे। उझानी के मौहल्ला अहिरटोला में सोमवार की शाम एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी पर लटक कर जान दे दी। हादसे के वक्त घर पर कोई मौजूद नही था। जब उसकी बुजुर्ग मां घर पहुंची तब उसे घटना की जानकारी हुई और उसने मौहल्लावासियों को बता कर शव को नीचे उतरवा कर पुलिस को सूचना दी मूल रूप से गठौना गांव का रहने वाला दिनेश कुमार दुबे उझानी के मौहल्ला अहिरटोला में किराए के मकान में अपनी मां के साथ रहता था। बताते है कि दिनेश का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था जिसके चलते पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी जिससे वह अपसाद में रहता था और इसी के चलते उसने सोमवार को फांसी लगा कर अपनी जान दे दी।
    1
    गर्मीउझानी में अलग-अलग स्थानों पर एक विवाहिता और एक नागरिक फांसी के फंदे पर झूला, दोनों की हुई मौत
बदायूं। जिले के थाना उझानी क्षेत्र के गांव मलिकपुर में एक विवाहिता तो उझानी के मौहल्ला अहिरटोला में एक व्यक्ति ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी। विवाहिता का अपने पति से विवाद चल रहा था वही दूसरी ओर मृतक की पत्नी उसे छोड़ कर जा चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जें में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। इधर विवाहिता के मायके पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। 
कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी दिनेश की पत्नी आरती का अपने पति से विवाद हो गया था। जिस पर उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे अपने घर में परिवार के सदस्यों की गैर मौजूदगी में अपने कमरें में फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार के सदस्य जब घर पहुंचे तब आरती को फांसी पर लटकते हुए देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जें में लेकर पीएम को भेज दिया। इधर आरती की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर कहा कि आरती की शादी छह वर्ष पूर्व की थी और तभी से उनका दामाद और उसका भाई दहेज के लिए परेशान करते रहते थे।
उझानी के मौहल्ला अहिरटोला में सोमवार की शाम एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी पर लटक कर जान दे दी। हादसे के वक्त घर पर कोई मौजूद नही था। जब उसकी बुजुर्ग मां घर पहुंची तब उसे घटना की जानकारी हुई और उसने मौहल्लावासियों को बता कर शव को नीचे उतरवा कर पुलिस को सूचना दी
मूल रूप से गठौना गांव का रहने वाला दिनेश कुमार दुबे उझानी के मौहल्ला अहिरटोला में किराए के मकान में अपनी मां के साथ रहता था। बताते है कि दिनेश का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था जिसके चलते पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी जिससे वह अपसाद में रहता था और इसी के चलते उसने सोमवार को फांसी लगा कर अपनी जान दे दी।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़: बदायूं संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा संदिग्ध हालात में युवक ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। नगर के मोहल्ला अहीर टोला में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने ही मकान में साड़ी के सहारे फांसी लगाई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं जारी।
    4
    ब्रेकिंग न्यूज़: 
बदायूं 
संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा 
संदिग्ध हालात में युवक ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी
बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। नगर के मोहल्ला अहीर टोला में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि युवक ने अपने ही मकान में साड़ी के सहारे फांसी लगाई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं जारी।
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Ashish Kumar
    1
    Post by Ashish Kumar
    user_Ashish Kumar
    Ashish Kumar
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उझानी,(बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकपुर में पति से विवाद के बाद एक महिला ने फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। परिजनों को विवाहिता के फांसी पर लटकने की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पीएम को भेज दिया है। गांव मलिकपुर निवासी दिनेश कुमार की पत्नी आरती का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। चर्चा है कि विवाद के बाद से आरती अपने पति को रेल से कटने और सबको फंसाने की धमकी देती थी और वह अपने घर से भी निकल गई। चर्चा है कि पति और उसके परिवार वालो ने आरती को समझाबुझा कर वापस घर ले आए। बताते हैं कि जिस कमरे में आरती रहती थी उस कमरे के दरवाजे पर पति ने कुंडे में ताला डाल दिया था ताकि आरती किसी अनहोनी को अंजाम न दे सके। बताते हैं कि सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे जब घर के लोग खेत-खलिहान के काम में लगे थी तभी आरती ने मौका देख कमरे का दरवाजा चुनरी से बंद कर लिया और फांसी का फंदा बना कर उस पर लटक गई जिससे उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि जब परिजन खेत-खलिहान से वापस घर लौटे तब आरती के कमरे को बंद देख उन्होंने दराज से झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए। कमरे में आरती फंदे पर मृतावास्था में लटकी हुई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के सहयोग से विवाहिता का शव फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    1
    उझानी,(बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकपुर में पति से विवाद के बाद एक महिला ने फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। परिजनों को विवाहिता के फांसी पर लटकने की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पीएम को भेज दिया है। 
गांव मलिकपुर निवासी दिनेश कुमार की पत्नी आरती का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। चर्चा है कि विवाद के बाद से आरती अपने पति को रेल से कटने और सबको फंसाने की धमकी देती थी और वह अपने घर से भी निकल गई। चर्चा है कि पति और उसके परिवार वालो ने आरती को समझाबुझा कर वापस घर ले आए। बताते हैं कि जिस कमरे में आरती रहती थी उस कमरे के दरवाजे पर पति ने कुंडे में ताला डाल दिया था ताकि आरती किसी अनहोनी को अंजाम न दे सके। 
बताते हैं कि सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे जब घर के लोग खेत-खलिहान के काम में लगे थी तभी आरती ने मौका देख कमरे का दरवाजा चुनरी से बंद कर लिया और फांसी का फंदा बना कर उस पर लटक गई जिससे उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि जब परिजन खेत-खलिहान से वापस घर लौटे तब आरती के कमरे को बंद देख उन्होंने दराज से झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए। कमरे में आरती फंदे पर मृतावास्था में लटकी हुई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के सहयोग से विवाहिता का शव फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रेणुकूट हाथी नाला जंगल क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक दो ट्रकों की आमने - सामने टक्कर के बाद एक ट्रक में आग लग गई । हादसे में ट्रक चालक का पैर केबिन के आगे लोहे के हिस्से में बुरी तरह फंस गया, जिससे वह बाहर नहीं निकल सका । मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन उसकी स्थिति ऐसी थी कि पैर को काटकर निकालना भ संभव नहीं हो पाया । देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और चालक उसी में फंसकर जिंदा जल गया । इस घटना से हलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रेणुकूट हाथी नाला जंगल क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक दो ट्रकों की आमने - सामने टक्कर के बाद एक ट्रक में आग लग गई ।
हादसे में ट्रक चालक का पैर केबिन के आगे लोहे के हिस्से में बुरी तरह फंस गया, जिससे वह बाहर नहीं निकल सका । मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन उसकी स्थिति ऐसी थी कि पैर को काटकर निकालना भ संभव नहीं हो पाया ।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और चालक उसी में फंसकर जिंदा जल गया । इस घटना से हलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_पत्रकार संजीव कुमार राणा
    पत्रकार संजीव कुमार राणा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Diwakar Sahab Chaudhary Diwakar Sahab Chaudhary
    1
    Post by Diwakar Sahab Chaudhary Diwakar Sahab Chaudhary
    user_Diwakar Sahab Chaudhary Diwakar Sahab Chaudhary
    Diwakar Sahab Chaudhary Diwakar Sahab Chaudhary
    Farmer बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज बदायूँ से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू, लोगों में खुशी की लहर संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा फोनों 9926249659 बदायूँ। बदायूँ वासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। कई दशकों से चली आ रही बदायूँ से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन की मांग आखिरकार पूरी हो गई। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने आज इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन सेवा शुरू होते ही स्थानीय लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस नई रेल सेवा से अब बदायूँ से दिल्ली की यात्रा पहले से कहीं अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगी। व्यापार, शिक्षा और नौकरी के लिए दिल्ली जाने वाले यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इस पहल के लिए केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय का आभार जताया है। लंबे इंतजार के बाद मिली इस सौगात को बदायूँ के विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। वाईट केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा वाईट ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री ।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज 
बदायूँ से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू, लोगों में खुशी की लहर 
संवाददाता  मुनेन्द्र शर्मा
फोनों 9926249659
बदायूँ।
बदायूँ वासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। कई दशकों से चली आ रही बदायूँ से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन की मांग आखिरकार पूरी हो गई।
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने आज इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन सेवा शुरू होते ही स्थानीय लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस नई रेल सेवा से अब बदायूँ से दिल्ली की यात्रा पहले से कहीं अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगी। व्यापार, शिक्षा और नौकरी के लिए दिल्ली जाने वाले यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इस पहल के लिए केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय का आभार जताया है।
लंबे इंतजार के बाद मिली इस सौगात को बदायूँ के विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
वाईट केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा 
वाईट ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री ।
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आठवें दिन भी धरना जारी भाकियू चढूनी बिल्सी। तहसील क्षेत्र में आज आठवें दिन भी भारतीय किसान यूनियन चढूनी का लगातार धरना रहा जारी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत परगना कोट के ग्राम अगोल का मजरा नगला खुर्द में गाटा संख्या 352 पर दबंग किस्म के लोगो से अवैध कब्जे को हटवाने के लिए भाकियू चढूनी कार्यकर्ता लगातार बिल्सी तहसील प्रांगण में धरना दे रहे हैं। जिस पर आज तक किसी उच्च अधिकारी द्वारा कोई विशेष दिलचस्पी नहीं दिखाई गई है। तमाम तमाम कोशिशें के बाद भी ना तो कोई सुनने को तैयार है और ना ही कोई अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं और ना ही अब तक कोई कार्रवाई हुई है वही लेखपाल की सांठगांठ से दबंग अवैध कब्ज़ा जमा हुए हैं और पीड़ित को लगातार धमकियां दे रहे हैं दबंग के हौसले बुलंद हैं इन दबंगों के आगे प्रशासन भी हुआ फेल भारतीय किसान यूनियन ने मांग की है अवैध कब्ज़े को हटवाया जाए और पीड़ित महिला को न्याय दिलाया जाए और उसकी जमीन वापस की जाए। महिला सोमवती 6 अप्रैल से लगातार तहसील बिल्सी में धरने पर बैठी हुई है। उसे न्याय दिलाने में तहसील प्रशासन नाकाम होता देख भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे है। इस अवसर पर यार्वेंद्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष, रामसिंह तहसील अध्यक्ष, सोमवती, इरशाद खान जिला उपाध्यक्ष,रहिस अहमद,नैपाली,अनवार शहा आदि लोग मौजूद रहे।
    1
    आठवें दिन भी धरना जारी भाकियू चढूनी 
बिल्सी। तहसील क्षेत्र में आज आठवें दिन भी भारतीय किसान यूनियन चढूनी का लगातार धरना रहा जारी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत परगना कोट के ग्राम अगोल का मजरा नगला खुर्द में गाटा संख्या 352 पर दबंग किस्म के लोगो से  अवैध कब्जे को हटवाने के लिए भाकियू चढूनी कार्यकर्ता लगातार  बिल्सी तहसील प्रांगण में धरना दे रहे हैं। जिस पर आज तक किसी उच्च अधिकारी द्वारा कोई विशेष दिलचस्पी नहीं दिखाई गई है। तमाम तमाम कोशिशें के बाद भी ना तो कोई सुनने को तैयार है और ना ही कोई अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं और ना ही अब तक कोई कार्रवाई हुई है वही लेखपाल की सांठगांठ से दबंग अवैध कब्ज़ा जमा हुए हैं और पीड़ित को लगातार धमकियां दे रहे हैं दबंग के हौसले बुलंद हैं इन दबंगों के आगे प्रशासन भी हुआ फेल भारतीय किसान यूनियन ने मांग की है अवैध कब्ज़े को हटवाया जाए और पीड़ित महिला को न्याय दिलाया जाए और उसकी जमीन वापस की जाए। महिला सोमवती 6 अप्रैल से लगातार तहसील बिल्सी में धरने पर बैठी हुई है। उसे न्याय दिलाने में  तहसील प्रशासन नाकाम होता देख भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने अनिश्चितकालीन धरना  प्रदर्शन कर रहे है। इस अवसर पर यार्वेंद्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष, रामसिंह तहसील अध्यक्ष, सोमवती, इरशाद खान जिला उपाध्यक्ष,रहिस अहमद,नैपाली,अनवार शहा आदि लोग मौजूद रहे।
    user_सतीश साहू जिला अध्यक्ष भाकियू चढूनी बदायूं उत्तर प्रदेश
    सतीश साहू जिला अध्यक्ष भाकियू चढूनी बदायूं उत्तर प्रदेश
    निशुल्क समाज सेवा करना 9759554360 बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.