Shuru
Apke Nagar Ki App…
मणिनाथ चौकी के नाम पर दिए जा रहे किराए को अवैध बताते हुए किराया125रुपए पर रोक लगाने की मांग की
NO1 BN NEWS LIVE
मणिनाथ चौकी के नाम पर दिए जा रहे किराए को अवैध बताते हुए किराया125रुपए पर रोक लगाने की मांग की
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- *थाना बहेड़ी #bareillypolice द्वारा गौकशी में संलिप्त 02 घायलों सहित 04 अभियुक्तों की दौराने पुलिस मुठभेड़ गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में श्री अरूण कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी बहेड़ी, बरेली की बाइट।*1
- थाना इज्जतनगर का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा1
- बरेली के भुता में “मौर्य विकास समिति भूता” के तत्वावधान में पहली बार प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी ने इसे खास बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नेमचंद्र मौर्य, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ईशान ग्वाल मौजूद रहे। इसके अलावा विधायक एम पी आर्य, छत्रपाल सिंह दिवाकर समेत कई प्रमुख हस्तियों ने कार्यक्रम में शिरकत की।1
- भुता में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने दी तहरीर, वीडियो बनाकर बदनाम करने व धमकी का आरोप भुता (बरेली)। भुता स्थित 33/11 केवी सब स्टेशन पर कार्यरत संविदा एवं सरकारी कर्मचारियों ने थाना भुता में तहरीर देकर कुछ व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि पूर्व संविदा कर्मी सुनील सिंह और राज कुमार अपने साथियों के साथ अक्सर बिजली घर पहुंचकर कर्मचारियों को धमकाते हैं। शिकायत के अनुसार, आरोपी कर्मचारियों के वीडियो बनाकर उन्हें एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं, जिससे विभाग की छवि खराब हो रही है। साथ ही, आरोप है कि वे पत्रकारों को गलत सूचनाएं देने और फोन के माध्यम से कर्मचारियों को परेशान करने का भी काम कर रहे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि 24 मार्च 2026 को दोनों आरोपी बिजली घर पहुंचे और कंप्यूटर ऑपरेटर का वीडियो बनाकर उसे एडिट करने तथा नौकरी से हटवाने की धमकी दी। वहीं 25 मार्च को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसे कर्मचारियों ने फर्जी और भ्रामक बताया है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपियों द्वारा पहले भी कई कर्मचारियों और अधिकारियों को धमकाया जा चुका है। कर्मचारियों का आरोप है कि सुनील सिंह शराब के नशे में आकर हंगामा करता है और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करता है। पीड़ित कर्मचारियों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना भुता पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की1
- ✨ वर्दी का रौब… और दिल का प्यार ❤️ जब अंशिका वर्मा और के के विश्नोई ने सगाई के मंच पर थिरककर बता दिया— ड्यूटी में सख्ती, और रिश्तों में सच्ची मोहब्बत ही असली पहचान है! 💫 “हम तुझको उठाकर ले जाएंगे…” पर हुआ ये खास डांस, अब सिर्फ एक वीडियो नहीं, बल्कि पावर कपल का परफेक्ट मोमेंट बन चुका है 🔥 💐 दिल से ढेरों शुभकामनाएं इस खूबसूरत जोड़ी को— आपका साथ यूं ही मुस्कुराता रहे, और हर कदम पर कामयाबी मिले! 🚀 --- #IPSLoveStory #PowerCouple #ViralWeddingMoments #IPSAnshikaVarma #KKBishnoi #ShaadiCelebration #UniformLove #TrendingReel #LoveAndDuty #DesiWeddingVibes #ViralVideo #CoupleGoals #Inspiration #WeddingDance #SwagWithLove1
- बरेली । थाना इज्जत नगर क्षेत्र के रोड नंबर 1 रामनगर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय आरती पुत्री स्वर्गीय रविंद्र कुमार ने लव मैरिज करने के एक महीने बाद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका आरती के भाई चरन पाल गंगवार ने बताया माता-पिता की मौत कई साल पहले हो चुकी है हम दो बहन भाई हैं दोनों अपने मामा के घर रामनगर कॉलोनी में रहते हैं आरती ने नर्स का कोर्स किया था। पहले प्राइवेट अस्पताल में नर्स का नौकरी कर रही थी उसके बाद एक महीना पहले बदायूं तरफ के रहने वाले एक लड़का से उसने लव मैरिज कर ली थी लव मैरिज के बाद अपने घर बरेली आ गई गुरुवार को आरती ने कहा कि मैं अपनी ससुराल आज चली जाऊंगी लेकिन ससुराल नहीं गई उसने पंखा के कुंडा से रस्सी द्वारा फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उस समय आरती घर में अकेली थी उसका भाई चरन पाल गंगवार प्राइवेट नौकरी करता है शाम को जब घर पहुंचा तो उसने देखा दरवाजा बंद है फोन किया फोन नहीं उठा तो उसने अंदर झांक कर देखा तो आरती फांसी फंदे पर लटकी हुई थी उसने पुलिस को सूचना दी दरवाजा तोड़कर आरती को नीचे उतारा मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। बताया कि आरती ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखकर छोड़ दिया था उसमें लिखा था अपनी मौत की जिम्मेदार खुद हूं।1
- बरेली। जनपद में गौकशी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहेड़ी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार तड़के हुई मुठभेड़ में पुलिस ने गौकशी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, मुठभेड़ के दौरान एक हेड कांस्टेबल भी घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार, श्यामाचरण गोटिया क्षेत्र के जंगल में किच्छा नदी किनारे गौवंशीय पशु के वध की सूचना पर पहले ही मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थीइसी क्रम में शुक्रवार सुबह करीब चार बजे सूचना मिली कि आरोपी फिर से वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने उत्तमनगर रोड स्थित नहर पुलिया के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक नीले-सफेद रंग का संदिग्ध टेंपो आता दिखाई दिया। पुलिस के रुकने के इशारे पर चालक वाहन मोड़कर भागने लगा। करीब 400 मीटर पीछा करने के बाद टेंपो फंस गया। घिरते देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें हेड कांस्टेबल सरजीत सिंह घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से चारों आरोपियों को दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फैजान निवासी इस्लामनगर, लईक निवासी जाफरपुर (दोनों घायल), सद्दाम निवासी राजानगर और रवि निवासी श्यामाचरण गोटिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे, 12 बोर का एक तमंचा, एक रिवॉल्वर, जिंदा और खोखा कारतूस, पशु वध में प्रयुक्त उपकरण, ₹10,000 नकद, तीन मोबाइल फोन और एक टेंपो बरामद किया है।घायल पुलिसकर्मी और बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है!1
- भुता में पहली बार मनाई गई सम्राट अशोक महान जयंती, निकाली गई भव्य जनचेतना यात्रा भुता (बरेली)। क्षेत्र के ग्राम भुता में पहली बार प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक विशाल जनचेतना यात्रा का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेमचंद्र मौर्य (पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा) उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वर्गीय विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल के पुत्र ईशान ग्वाल शामिल हुए। इसके साथ ही नवाबगंज विधायक एम पी आर्य एवं फरीदपुर विधानसभा से भाजपा के प्रबल दावेदार माने जा रहे छत्रपाल सिंह दिवाकर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में सम्राट अशोक के जीवन, उनके आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि अशोक के सिद्धांतों—अहिंसा, धर्म और जनकल्याण—को अपनाकर एक मजबूत और समरस समाज का निर्माण किया जाए। इस दौरान बीसलपुर रोड स्थित भुता पेट्रोल पंप से लेकर चमन पार्टी हाउस तक भव्य जनचेतना रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन मौर्य विकास समिति द्वारा किया गया, जिसमें अर्जुन मौर्य, रामस्वरूप मौर्य, सियाराम मौर्य, लालाराम मौर्य, संतोष मौर्य, कल्याण राय मौर्य (मंडल महामंत्री भाजपा), अरविंद मौर्य, पवनीत मौर्य, नरेश मौर्य, धर्मेंद्र मौर्य, मनोज मौर्य और शिवनंदन मौर्य सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।1