भुता में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने दी तहरीर, वीडियो बनाकर बदनाम करने व धमकी का आरोप भुता में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने दी तहरीर, वीडियो बनाकर बदनाम करने व धमकी का आरोप भुता (बरेली)। भुता स्थित 33/11 केवी सब स्टेशन पर कार्यरत संविदा एवं सरकारी कर्मचारियों ने थाना भुता में तहरीर देकर कुछ व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि पूर्व संविदा कर्मी सुनील सिंह और राज कुमार अपने साथियों के साथ अक्सर बिजली घर पहुंचकर कर्मचारियों को धमकाते हैं। शिकायत के अनुसार, आरोपी कर्मचारियों के वीडियो बनाकर उन्हें एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं, जिससे विभाग की छवि खराब हो रही है। साथ ही, आरोप है कि वे पत्रकारों को गलत सूचनाएं देने और फोन के माध्यम से कर्मचारियों को परेशान करने का भी काम कर रहे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि 24 मार्च 2026 को दोनों आरोपी बिजली घर पहुंचे और कंप्यूटर ऑपरेटर का वीडियो बनाकर उसे एडिट करने तथा नौकरी से हटवाने की धमकी दी। वहीं 25 मार्च को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसे कर्मचारियों ने फर्जी और भ्रामक बताया है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपियों द्वारा पहले भी कई कर्मचारियों और अधिकारियों को धमकाया जा चुका है। कर्मचारियों का आरोप है कि सुनील सिंह शराब के नशे में आकर हंगामा करता है और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करता है। पीड़ित कर्मचारियों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना भुता पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की
भुता में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने दी तहरीर, वीडियो बनाकर बदनाम करने व धमकी का आरोप भुता में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने दी तहरीर, वीडियो बनाकर बदनाम करने व धमकी का आरोप भुता (बरेली)। भुता स्थित 33/11 केवी सब स्टेशन पर कार्यरत संविदा एवं सरकारी कर्मचारियों ने थाना भुता में तहरीर देकर कुछ व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि पूर्व संविदा कर्मी सुनील सिंह और राज कुमार अपने साथियों के साथ अक्सर बिजली घर पहुंचकर कर्मचारियों को धमकाते हैं। शिकायत के अनुसार, आरोपी कर्मचारियों के वीडियो बनाकर उन्हें एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं, जिससे विभाग की छवि खराब हो रही है। साथ ही, आरोप है कि वे पत्रकारों को गलत सूचनाएं देने और फोन के माध्यम से कर्मचारियों को परेशान करने का भी काम कर रहे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि 24 मार्च 2026 को दोनों आरोपी बिजली घर पहुंचे और कंप्यूटर ऑपरेटर का वीडियो बनाकर उसे एडिट करने तथा नौकरी से हटवाने की धमकी दी। वहीं 25 मार्च को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसे कर्मचारियों ने फर्जी और भ्रामक बताया है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपियों द्वारा पहले भी कई कर्मचारियों और अधिकारियों को धमकाया जा चुका है। कर्मचारियों का आरोप है कि सुनील सिंह शराब के नशे में आकर हंगामा करता है और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करता है। पीड़ित कर्मचारियों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना भुता पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की
- भुता में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने दी तहरीर, वीडियो बनाकर बदनाम करने व धमकी का आरोप भुता (बरेली)। भुता स्थित 33/11 केवी सब स्टेशन पर कार्यरत संविदा एवं सरकारी कर्मचारियों ने थाना भुता में तहरीर देकर कुछ व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि पूर्व संविदा कर्मी सुनील सिंह और राज कुमार अपने साथियों के साथ अक्सर बिजली घर पहुंचकर कर्मचारियों को धमकाते हैं। शिकायत के अनुसार, आरोपी कर्मचारियों के वीडियो बनाकर उन्हें एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं, जिससे विभाग की छवि खराब हो रही है। साथ ही, आरोप है कि वे पत्रकारों को गलत सूचनाएं देने और फोन के माध्यम से कर्मचारियों को परेशान करने का भी काम कर रहे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि 24 मार्च 2026 को दोनों आरोपी बिजली घर पहुंचे और कंप्यूटर ऑपरेटर का वीडियो बनाकर उसे एडिट करने तथा नौकरी से हटवाने की धमकी दी। वहीं 25 मार्च को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसे कर्मचारियों ने फर्जी और भ्रामक बताया है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपियों द्वारा पहले भी कई कर्मचारियों और अधिकारियों को धमकाया जा चुका है। कर्मचारियों का आरोप है कि सुनील सिंह शराब के नशे में आकर हंगामा करता है और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करता है। पीड़ित कर्मचारियों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना भुता पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की1
- भुता में बेखौफ चोरों का आतंक: घर में घुसकर लाखों के जेवर और मोबाइल चोरी। रात में सोता रहा परिवार, चोर ले उड़े सोने-चांदी के गहने और मोबाइल। दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, सुनहरा मुरारपुर में बड़ी चोरी से हड़कंप। भुता क्षेत्र में फिर सक्रिय चोर गैंग, घर में घुसकर साफ किया कीमती सामान। गहरी नींद में था परिवार, चोरों ने घर से पार कर दिए जेवर और मोबाइल। सुनहरा मुरारपुर में चोरी की वारदात, पुलिस जांच में जुटी। चोरों के हौसले बुलंद: दीवार के सहारे घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम। गांव में दहशत: रात के सन्नाटे में चोरों ने घर को बनाया निशाना।1
- फरीदपुर में फर्जी तरीके से खेत बेचने का सनसनीखेज मामला, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर फरीदपुर तहसील क्षेत्र में जमीन की फर्जी बिक्री का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय प्रशासन और राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि सुनियोजित साजिश के तहत जालसाजी कर खेत का बैनामा कर दिया गया, जबकि असली मालिक ने इस पूरे सौदे से साफ इनकार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 मार्च 2026 को गाटा संख्या 232, ग्राम कुआं डांडा की जमीन का बैनामा कराया गया। इस बैनामे में क्रेता के रूप में कृपाल सिंह पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी ग्राम अलमोनीपुर, तहसील फरीदपुर, जिला बरेली का नाम दर्ज है। वहीं विक्रेता के रूप में ज्वाला प्रसाद पुत्र चुरा निवासी ग्राम कुआं डांडा, तहसील फरीदपुर, जिला बरेली को दर्शाया गया है। हैरानी की बात यह है कि इस बैनामे में गवाह के रूप में वेदपाल पुत्र लालाराम निवासी ग्राम दौलतपुर, फरीदपुर तथा विनोद सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी ग्राम रिछा गणेश खेड़ा, तहसील फरीदपुर, जिला बरेली के नाम भी शामिल किए गए हैं। पीड़ित का आरोप है कि उसने अपनी जमीन किसी को नहीं बेची है, बल्कि फर्जी व्यक्ति को ज्वाला प्रसाद बनाकर कागजों में हेरफेर करते हुए जमीन का बैनामा करा दिया गया। पीड़ित ने इसे सीधा-सीधा धोखाधड़ी और जमीन हड़पने की साजिश करार दिया है। मामले को और भी गंभीर बनाते हुए पीड़ित ने आरोप लगाया है कि क्षेत्रीय भू-माफियाओं और दलालों की मिलीभगत से इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया है। इतना ही नहीं, आरोप यह भी है कि पूरी घटना सरकारी कर्मचारियों व क्षेत्रीय दलालों की मिलीभगत से हुई है। इससे सरकारी व्यवस्था व सत्यापन प्रक्रिया की पोल एक बार फिर खुल गई है, जहां वेरिफिकेशन के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। आज दिनांक 26 मार्च 2026 को पीड़ित ने भुता थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।1
- Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली1
- भुता थाना क्षेत्र के ग्राम सुनहरा मुरारपुर में 25 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, मदन लाल पुत्र हीरालाल के घर में चोर दीवार के सहारे चढ़कर अंदर दाखिल हुए और घर में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि चोर बड़ी सफाई से घर में घुसे और एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी सोने के झुमके तथा एक टच स्क्रीन मोबाइल चोरी कर फरार हो गए। घटना के समय घर के लोग सो रहे थे, जिससे उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो सामान बिखरा मिला और कीमती वस्तुएं गायब थीं। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन चोरी गए सामान का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित मदन लाल ने थाना भुता पहुंचकर मामले की तहरीर दी है और पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।1
- सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त पुनः गौकशी की घटना को अंजाम देनेकीफिराकमें हैं।1
- बरेली। थाना बहेड़ी पुलिस ने गौकशी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान 2 घायलों सहित कुल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस, पशु वध में प्रयुक्त उपकरण, नकदी व एक टेंपो वाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार रात श्यामाचरण गोटिया क्षेत्र के जंगल में किच्छा नदी किनारे गौवंशीय पशु के वध की सूचना पर थाना बहेड़ी में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी फिर से वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने उत्तमनगर रोड स्थित नहर पुलिया के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध नीले-सफेद रंग का टेंपो आता दिखाई दिया। पुलिस के रोकने पर आरोपी वाहन को मोड़कर भागने लगे। करीब 400 मीटर पीछा करने के बाद टेंपो फंस गया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें हेड कांस्टेबल सरजीत सिंह घायल हो गए। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी। अन्य दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 315 बोर के दो तमंचे, 12 बोर का एक तमंचा, एक रिवॉल्वर, जिंदा व खोखा कारतूस, पशु वध के उपकरण, ₹10,000 नकद, तीन मोबाइल फोन और एक टेंपो बरामद किया है। गौकशी गिरोह के फैजान निवासी इस्लामनगर, लईक निवासी जाफरपुर (दोनों घायल), सद्दाम निवासी राजा नगर और रवि निवासी श्यामाचरण गोटिया को गिरफ्तार किया गया है। घायल पुलिसकर्मी व अभियुक्तों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।1
- भुता में पहली बार मनाई गई सम्राट अशोक महान जयंती, निकाली गई भव्य जनचेतना यात्रा भुता (बरेली)। क्षेत्र के ग्राम भुता में पहली बार प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक विशाल जनचेतना यात्रा का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेमचंद्र मौर्य (पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा) उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वर्गीय विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल के पुत्र ईशान ग्वाल शामिल हुए। इसके साथ ही नवाबगंज विधायक एम पी आर्य एवं फरीदपुर विधानसभा से भाजपा के प्रबल दावेदार माने जा रहे छत्रपाल सिंह दिवाकर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में सम्राट अशोक के जीवन, उनके आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि अशोक के सिद्धांतों—अहिंसा, धर्म और जनकल्याण—को अपनाकर एक मजबूत और समरस समाज का निर्माण किया जाए। इस दौरान बीसलपुर रोड स्थित भुता पेट्रोल पंप से लेकर चमन पार्टी हाउस तक भव्य जनचेतना रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन मौर्य विकास समिति द्वारा किया गया, जिसमें अर्जुन मौर्य, रामस्वरूप मौर्य, सियाराम मौर्य, लालाराम मौर्य, संतोष मौर्य, कल्याण राय मौर्य (मंडल महामंत्री भाजपा), अरविंद मौर्य, पवनीत मौर्य, नरेश मौर्य, धर्मेंद्र मौर्य, मनोज मौर्य और शिवनंदन मौर्य सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।1