*16 साल पुराने मुकदमे में गैर जमानती वारंट जारी,आरोपी गिरफ्तार* *एरवाकटरा,औरैया।* थाना एरवाकटरा पुलिस ने गैर जमानती वारंट में वांछित चल रहे आरोपी को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ग्राम गुलालपुर निवासी 42 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र बेदालाल के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2008 में थाना एरवाकटरा में मुकदमा दर्ज हुआ था। न्यायालय की निर्धारित तारीखों पर हाजिर नहीं होने के कारण सिविल जज (जूडि.)/न्यायिक मजिस्ट्रेट बिधूना ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस के अनुसार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार सुबह करीब सात बजे मुखबिर से आरोपी के गांव में होने की सूचना मिली। इस पर उपनिरीक्षक हबीब खां ने कांस्टेबल अंकित कुमार के साथ गुलालपुर गांव में दबिश दी। पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*16 साल पुराने मुकदमे में गैर जमानती वारंट जारी,आरोपी गिरफ्तार* *एरवाकटरा,औरैया।* थाना एरवाकटरा पुलिस ने गैर जमानती वारंट में वांछित चल रहे आरोपी को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ग्राम गुलालपुर निवासी 42 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र बेदालाल के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2008 में थाना एरवाकटरा में मुकदमा दर्ज हुआ था। न्यायालय की निर्धारित तारीखों पर हाजिर नहीं होने के कारण सिविल जज (जूडि.)/न्यायिक मजिस्ट्रेट बिधूना ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस के अनुसार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार सुबह करीब सात बजे मुखबिर से आरोपी के गांव में होने की सूचना मिली। इस पर उपनिरीक्षक हबीब खां ने कांस्टेबल अंकित कुमार के साथ गुलालपुर गांव में दबिश दी। पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
- 27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा yogi Adityanath 🚍🔥 27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा 🚍🔥 रक्षाबंधन पर योगी सरकार की इस सुविधा की पूरी जानकारी वीडियो में जानिए। 🔎 Keywords 27 28 29 अगस्त फ्री बस सेवा, महिलाओं के लिए फ्री बस, यूपी फ्री बस सेवा, योगी आदित्यनाथ, रक्षाबंधन फ्री बस, UPSRTC free bus, UP News, Sarkari Yojana #️⃣ Hashtags #UPNews #YogiAdityanath #FreeBusService #UPSRTC #RakshaBandhan #SarkariYojana #Shorts1
- सावन के अंतिम सोमवार पर औरैया के प्रसिद्ध देवकली मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब। ड्रोन कैमरों और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम। आईसीसीसी (ICCC) कंट्रोल रूम से रखी जा रही है हर गतिविधि पर नजर। शांतिपूर्ण माहौल में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक।1
- बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर निकल रहे *जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर निकल रहे बारावफात जुलूसों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तथा आमजन से बारावफात पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।👇*1
- डी एम और एस पी ने बारावफात जुलूसों का किया निरीक्षण, सुरक्षा के दिए कड़े निर्देश जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बारावफात पर्व के मद्देनजर कोतवाली क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस दौरान दोनों उच्चाधिकारियों ने विभिन्न मार्गों से निकल रहे बारावफात जुलूसों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से त्योहार को आपसी प्रेम, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने तथा प्रशासनिक गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की।4
- कस्बा ऐरवा कटरा मे ईद उल मिलादुल नबी का जुलुस धूमधाम से मनाया गया मुस्लिम समाज मे खुशी की लहेर ऐरवा कटरा / औरैया - जनपद के विकास खंड ऐरवा कटरा मे आज ईद उल मिलादुन नबी का जुलुस कस्बे की सारी गलियों मे डी जे के साथ बड़ी धूमधाम से कस्बे मे घुमाया गया! और समाज के युवाओं दुवारा लोगो नारे भी लगाए! हैदर अली महफूज अली यूनिस अली मोमीन अली अयान अली असफाक अली कमेटी के तमाम लोग जुलुस मे मैजूद रहे3
- औरैया में मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस का स्वागत, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश औरैया। मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर औरैया सदर में निकाले गए जुलूस का सदर तहसील चौराहा पर नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने फूल-मालाओं एवं जलपान के साथ स्वागत किया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने भी नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा कि मोहम्मद साहब का जन्मदिन हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनपद में सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर मिलजुलकर पर्व मनाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि औरैया में गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द की परंपरा हमेशा कायम रहे। स्वागत के दौरान जुलूस में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में सभासद विनोद उर्फ कल्लू यादव, सभासद राशिद, सभासद कुल्लन नेता, सभासद छैया त्रिपाठी, सभासद अनबार, ठेकेदार अजय चौहान, ठेकेदार दीपेंद्र सिंह, जगन राईन, सोनी ट्यूबवेल ऑपरेटर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मोहम्मद साहब के जन्मदिन का जश्न मनाया और सामाजिक एकता का संदेश दिया।2
- पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की औरैया। समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में बुधवार को पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बाबरपुर कस्बे के गोपाल, आशीष, आर्यन, पुनीत, शेविंद्र, भोले और राहुल को सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीड़ित, दुखी, शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। पीडीए परिवार को गांव-गांव और घर-घर से जोड़कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीडीए परिवार केवल राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि समाज के दबे-कुचले और वंचित लोगों को उनके हक और सम्मान से जोड़ने का आंदोलन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए को जमीन से जोड़कर समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया है। हमें गांव-गांव जाकर लोगों को इस महाअभियान से जोड़ना है और उनके अधिकारों की आवाज को मजबूत करना है। जिलाध्यक्ष ने नए सदस्यों से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और आने वाले समय में कार्यकर्ताओं की मेहनत से समाजवादी पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान मौजूद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर मेहनत करने तथा 2027 में पीडीए परिवार की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सपा नेता राम बाबू यादव, महेंद्र त्रिपाठी, अनवर यादव, हरीशंकर यादव, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, रंजना पाल, भगवती निषाद, मधु यादव, सुमन दिवाकर, रानू पालीवाल, टिल्लू राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- *थाना कोतवाली औरैया पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास करने के अभियोग में वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।* *प्रेस विज्ञप्ति* *औरैया पुलिस* *दिनांकः-26.08.2026* *घटना का सक्षिप्त विवरण -* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय औरैया के निर्देशन व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे अपराध एंव वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना कोतवाली औरैया पर पंजीकृत मु0अ0स0 456/2026 धारा 109/333/115(2)/352/351(2) BNS में वांछित 01 नफर अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर दयालपुर अऩ्डरपुल के पास गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-* 1- सुखवीर सिंह पुत्र स्व0 श्यामबाबू सिह नि0 जरूहौलिया थाना कोतवाली औरैया जन0 औरैया उम्र करीब 45 वर्ष *पंजीकृत अभियोग -* मु0अ0स0 456/2026 धारा 109/333/115(2)/352/351(2) BNS थाना कोतवाली औरैया । *गिरफ्तार करने वाली टीम—* 1-राजकुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया जनपद औरैया । 2- उ0नि0 श्री गणेश गुप्ता कोतवाली औरैया जनपद औरैया मय हमराह ।1