*बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, स्थानीय लोगों में दहशत* हजारीबाग शहर के मालवीय मार्ग स्थित प्रदीप मालाकार के घर के सामने बिजली के खंभे में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते खंभे से चिंगारियां निकलने लगीं और आग भड़क उठी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खबर लिखे जाने तक बिजली के खंभे में आग लगी हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली के तार व्यवस्थित नहीं होने और तारों के उलझे रहने के कारण यह घटना हुई है। लोगों का कहना है कि कई बार इस समस्या की ओर ध्यान दिलाया गया, लेकिन अब तक सुधार नहीं किया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को फोन कर मामले की जानकारी दी और जल्द कार्रवाई की मांग की। इलाके के लोगों ने कहा कि यदि समय रहते बिजली विभाग ने तारों की स्थिति नहीं सुधारी, तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल लोग विभागीय टीम के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

- प्रधान जिला जज रंजीत कुमार ने लगाए फलदार पौधे, लोगों से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील1
- हजारीबाग: विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल (सहायक विद्युत अभियंता कार्यालय) की ओर से उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। विभाग ने बताया कि वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिससे विद्युत व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव बन रहा है। ऐसे में निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने आम उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। विभाग के अनुसार, यदि सभी लोग थोड़ी सावधानी और समझदारी से बिजली का उपयोग करें, तो सिस्टम पर पड़ने वाला दबाव काफी हद तक कम किया जा सकता है और बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखा जा सकता है। विभाग ने विशेष रूप से पीक आवर्स यानी शाम 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक अनावश्यक बिजली उपकरणों के उपयोग से बचने की सलाह दी है। इस दौरान एसी, गीजर और भारी मोटर जैसे अधिक बिजली खपत वाले उपकरणों का सीमित उपयोग करने से लोड मैनेजमेंट में मदद मिलेगी। साथ ही, उपभोक्ताओं को अपने विद्युत उपकरणों के रखरखाव पर भी ध्यान देने को कहा गया है। एयर कंडीशनर को 24-26 डिग्री सेल्सियस पर चलाने से न केवल बिजली की खपत कम होती है, बल्कि बिजली ग्रिड पर पड़ने वाला दबाव भी घटता है। विभाग ने सुरक्षा को लेकर भी चेतावनी दी है। ओवरलोडिंग के कारण शॉर्ट सर्किट या ट्रांसफार्मर खराब होने की घटनाओं से बचने के लिए उच्च क्षमता वाले उपकरणों का एक साथ उपयोग करने के बजाय बारी-बारी से उपयोग करने की सलाह दी गई है। अंत में विभाग ने कहा कि उपभोक्ताओं का सहयोग ही बेहतर और निरंतर बिजली आपूर्ति की कुंजी है। यदि सभी मिलकर जिम्मेदारी निभाएं, तो गर्मी के इस कठिन दौर में भी बिजली व्यवस्था को संतुलित रखा जा सकता है।1
- नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत बुधवार को *स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से 14 अप्रैल से जिले में मेगा स्वच्छता अभियान प्रारंभ* किया गया था। यह अभियान बुधवार को *विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम के साथ संपन्न* हुआ। समापन दिवस पर *उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता (एसी) मो. मुमताज अंसारी, चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान एवं उप मेयर पूजा कुमारी सहित अन्य जन प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने गुब्बारे उड़ाकर बोकारो एयरपोर्ट से गरगा पुल तक वाकाथान* का शुभारंभ किया। वाकाथान के उपरांत *गरगा नदी तट पर व्यापक सफाई अभियान* चलाया गया। इस दौरान *उपायुक्त, उप विकास आयुक्त सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वयं झाड़ू उठाकर श्रमदान* किया। बोकारो से विजय आनंद की रिपोर्ट अभियान को सफल बनाने में योगदान देने वाले *सफाई मित्रों, लायंस क्लब, दामोदर बचाओ आंदोलन सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित1
- बोरिंग साफ़ करने के लिए संपर्क करे या बोरिंग में जली कटना है तो हमसे संपर्क करें। हमारी सर्विस पूरा झारखंड में है । आप हमसे संपर्क कर सकते है ।आपका काम 100पर्सेंट हो जाएगा ।जौहर झारखंड।।1
- Post by खबर आप तक1
- भागने वालों का खेल खत्म! कटकमदाग पुलिस का ऑपरेशन हंटर, 7 वारंटी दबोचे गए कटकमदाग: कटकमदाग में कानून से आंख-मिचौली खेल रहे फरार आरोपियों के लिए अब बचना आसान नहीं रहा। कटकमदाग थाना पुलिस ने एक सटीक और तेज़ कार्रवाई करते हुए गैर-जमानती वारंटियों के खिलाफ ऐसा शिकंजा कसा कि सात फरार आरोपी एक ही झटके में सलाखों के पीछे पहुंच गए। इस ऑपरेशन ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में प्रकाश कुमार मेहता, टुनटुन मियां, भुनेश्वर यादव उर्फ भुवनेश्वर कुमार यादव, राजकुमार साव, आशीष कुमार, गोविंद महतो और वीरेंद्र कुमार साव शामिल हैं। ये सभी विभिन्न कांडों और कोर्ट कंप्लेंट मामलों में वांछित थे और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर थे।1
- जी.एम. महाविद्यालय, इचाक में विश्व पृथ्वी दिवस पर सेमिनार का आयोजन1
- बोरिंग में किसी तरह की दिक्कत है तो हमसे संपर्क करे1
- 50 करोड़ की शाही शादी! Govinda समेत सितारों की एंट्री, “अंबानी लेवल वेडिंग” बना चर्चा का केंद्र1