logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मासलपुर भारत गैस एजेंसी कार्यालय पर उपभोक्ताओं से किया जाता है अभद्र व्यवहार। खुलेआम गैस वितरक द्वारा की जा रही है बदसलूकी। सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल। रिपोर्ट स्थानीय निवासी भूपेंद्र गुर्जर मासलपुर भारत गैस एजेंसी कार्यालय पर उपभोक्ताओं से किया जाता है अभद्र व्यवहार। खुलेआम गैस वितरक द्वारा की जा रही है बदसलूकी। सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल।

1 hr ago
user_BR RAKESH AI2.0
BR RAKESH AI2.0
करौली, करौली, राजस्थान•
1 hr ago

मासलपुर भारत गैस एजेंसी कार्यालय पर उपभोक्ताओं से किया जाता है अभद्र व्यवहार। खुलेआम गैस वितरक द्वारा की जा रही है बदसलूकी। सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल। रिपोर्ट स्थानीय निवासी भूपेंद्र गुर्जर मासलपुर भारत गैस एजेंसी कार्यालय पर उपभोक्ताओं से किया जाता है अभद्र व्यवहार। खुलेआम गैस वितरक द्वारा की जा रही है बदसलूकी। सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मासलपुर भारत गैस एजेंसी कार्यालय पर उपभोक्ताओं से किया जाता है अभद्र व्यवहार। खुलेआम गैस वितरक द्वारा की जा रही है बदसलूकी। सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल। रिपोर्ट स्थानीय निवासी भूपेंद्र गुर्जर मासलपुर भारत गैस एजेंसी कार्यालय पर उपभोक्ताओं से किया जाता है अभद्र व्यवहार। खुलेआम गैस वितरक द्वारा की जा रही है बदसलूकी। सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल।
    1
    मासलपुर भारत गैस एजेंसी कार्यालय पर उपभोक्ताओं से किया जाता है अभद्र व्यवहार। खुलेआम गैस वितरक द्वारा की जा रही है बदसलूकी।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल।

रिपोर्ट स्थानीय निवासी भूपेंद्र गुर्जर
मासलपुर भारत गैस एजेंसी कार्यालय पर उपभोक्ताओं से किया जाता है अभद्र व्यवहार। खुलेआम गैस वितरक द्वारा की जा रही है बदसलूकी।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल।
    user_BR RAKESH AI2.0
    BR RAKESH AI2.0
    करौली, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • कुड़गांव थाना परिसर में सीएलजी मीटिंग आयोजित SP ने कहा आपसी भाईचारे से मनाएं स्वतंत्रता दिवस कुडगांव थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश चंद मीणा सपोटरा डिप्टी सुनील चौधरी थाना अधिकारी पूरणमल मीणा ने सीएलजी सदस्यों के साथ मीटिंग आयोजित की। थाना अधिकारी पूरणमल मीणा में गुरुवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि मीटिंग में स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर चर्चा की गई। मीटिंग में एसपी लोकेशन वालों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस आपसी भाईचारे के साथ मनाए, उन्होंने कहा कि किसी भी असामाजिक गतिविधियों पर सीएलजी सदस्य नजर बनाए रखें।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी, उन्होंने कहा कि पैसे की लेनदेन करते समय अपना पासवर्ड किसी को ना बताएं अनजान आदमी को ओटीपी ना दें नहीं तो आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।बैठक में कई सीएलजी सदस्य मौजूद रहे।
    1
    कुड़गांव थाना परिसर में सीएलजी मीटिंग आयोजित SP ने कहा आपसी भाईचारे से मनाएं स्वतंत्रता दिवस
कुडगांव थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश चंद मीणा सपोटरा डिप्टी सुनील चौधरी थाना अधिकारी पूरणमल मीणा ने सीएलजी सदस्यों के साथ मीटिंग आयोजित की। थाना अधिकारी पूरणमल मीणा में गुरुवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि मीटिंग में स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर चर्चा की गई। मीटिंग में एसपी लोकेशन वालों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस आपसी भाईचारे के साथ मनाए, उन्होंने कहा कि किसी भी असामाजिक गतिविधियों पर सीएलजी सदस्य नजर बनाए रखें।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी, उन्होंने कहा कि पैसे की लेनदेन करते समय अपना पासवर्ड किसी को ना बताएं अनजान आदमी को ओटीपी ना दें नहीं तो आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।बैठक में कई सीएलजी सदस्य मौजूद रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए नये जिला सीएलजी सदस्यों की ली बैठक हिण्डोन पुलिस संयोजिका लज्जा रानी अग्रवाल ने गुरुवार बताया पंचायत समिति वीडियो कॉन्फ्रेंस हाल मे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विशिष्ट अतिथि गृह राज्य मंत्री जबार सिंह वैढम के द्वारा, वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजस्थान के नवनियुक्त चयनित सामुदायिक समन्वय समूह के सदस्यों का आमुखीकारण समारोह कार्यक्रम विश्वास का सेतु, सुरक्षा का आधार, जिला clg सदस्यों की मीटिंग को सुना एवं देखा। इस मीटिंग में विशेष रूप से ASP श्रीमान सत्येंद्र पाल सिंह dysp मुनेश कुमार, हिंडौन थाना प्रभारी CI महेंद्र चौधरी,नई मंडी थाना प्रभारी CI नरेश पोसवाल हिंडौन सदर थाना प्रभारी CI गिरिराज प्रसाद सूरौठ थाना प्रभारी CI समेर सिंह, व पुलिस भाई एवं जिला clg सदस्य व मातृ शक्ति लज्जा रानी अग्रवाल, रज्जो देवी डागुर, मीणा जाटव, शोभा तिवाड़ी रूपा फौजदार, गीता देवी जाट, अंगूरी जाट,एवं मीडिया प्रभारी मौजूद रहे।
    2
    मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए नये जिला सीएलजी सदस्यों की ली बैठक 
हिण्डोन पुलिस संयोजिका लज्जा रानी अग्रवाल ने गुरुवार बताया पंचायत समिति वीडियो कॉन्फ्रेंस हाल मे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विशिष्ट अतिथि गृह राज्य मंत्री जबार सिंह वैढम के द्वारा, वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजस्थान के नवनियुक्त चयनित सामुदायिक समन्वय समूह के सदस्यों का आमुखीकारण समारोह  कार्यक्रम विश्वास का सेतु, सुरक्षा का आधार, जिला clg सदस्यों की मीटिंग को सुना एवं देखा। इस मीटिंग में विशेष रूप से ASP श्रीमान सत्येंद्र पाल सिंह dysp मुनेश कुमार, हिंडौन थाना प्रभारी CI महेंद्र चौधरी,नई मंडी थाना प्रभारी CI नरेश पोसवाल हिंडौन सदर थाना प्रभारी CI गिरिराज प्रसाद सूरौठ थाना प्रभारी CI समेर सिंह, व पुलिस भाई एवं जिला clg सदस्य व मातृ शक्ति लज्जा रानी अग्रवाल, रज्जो देवी डागुर, मीणा जाटव, शोभा तिवाड़ी रूपा फौजदार, गीता देवी जाट, अंगूरी जाट,एवं मीडिया प्रभारी मौजूद रहे।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    1 hr ago
  • खेड़ा गांव के पास तुरी से भरा ट्रक पलटा, चालक और परिचालक बाल-बाल बचे.... ​हिंडौन सिटी। ​करौली से मथुरा जा रहे तुरी (भूसा) के कट्टों से भरा एक ट्रक बुधवार रात खेड़ा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रक में भरे तुरी के कट्टे सड़क पर बिखर गए। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और ट्रक के चालक व परिचालक सुरक्षित हैं। करौली निवासी ​ट्रक चालक अरुण ने बताया कि वह करौली से ट्रक में तुरी के कट्टे भरकर मथुरा की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक खेड़ा गांव के पास पहुंचा, अचानक ट्रक के नक्के की पिन टूट गई। पिन टूटते ही ट्रक एक तरफ झुक गया और देखते ही देखते सड़क पर पलट गया। ​​ट्रक के पलटने और सड़क पर तुरी के कट्टे बिखर जाने के कारण मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रक के केबिन में फंसे चालक और परिचालक को सुरक्षित बाहर निकाला। ​सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करवाया और दूसरे ट्रक में सड़क पर बिखरे तुरी के कट्टों को लोड करवा कर गंतव्य के लिए रवाना किया। इसके बाद ही हिंडौन करौली मार्ग पर यातायात पूरी तरह सुचारू हो सका।
    2
    खेड़ा गांव के पास तुरी से भरा ट्रक पलटा, चालक और परिचालक बाल-बाल बचे....
​हिंडौन सिटी। ​करौली से मथुरा जा रहे तुरी (भूसा) के कट्टों से भरा एक ट्रक बुधवार रात खेड़ा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रक में भरे तुरी के कट्टे सड़क पर बिखर गए। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और ट्रक के चालक व परिचालक सुरक्षित हैं। करौली निवासी ​ट्रक चालक अरुण ने बताया कि वह करौली से ट्रक में तुरी के कट्टे भरकर मथुरा की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक खेड़ा गांव के  पास पहुंचा, अचानक ट्रक के नक्के की पिन टूट गई। पिन टूटते ही ट्रक एक तरफ झुक गया और देखते ही देखते सड़क पर पलट गया। ​​ट्रक के पलटने और सड़क पर तुरी के कट्टे बिखर जाने के कारण मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रक के केबिन में फंसे चालक और परिचालक को सुरक्षित बाहर निकाला। ​सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करवाया और दूसरे ट्रक में सड़क पर बिखरे तुरी के कट्टों को लोड करवा कर गंतव्य के लिए रवाना किया। इसके बाद ही हिंडौन करौली मार्ग पर यातायात पूरी तरह सुचारू हो सका।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में तिरंगा यात्रा को लेकर बैठकों का आयोजन 14 अगस्त को निकलेगी हर घर तिरंगा यात्रा गंगापुर सिटी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 14 अगस्त को शहर में आयोजित होने वाली हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यात्रा को सफल एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्तरों पर बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं एवं युवाओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। 14 अगस्त को हर घर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पुरानी अनाज मंडी से होगा। यात्रा कचहरी रोड, व्यापार मंडल, देवी स्टोर चौराहा, चोपड़ बाजार, कैलाश टॉकीज, जामा मस्जिद एवं फव्वारा चौक होते हुए पुनः पुरानी अनाज मंडी पहुंचकर संपन्न होगी। कार्यक्रम के संयोजक अनुज शर्मा को बनाया गया है। इसी क्रम में भगवती पैलेस में छात्रों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संयोजक अनुज शर्मा ने छात्रों एवं स्कूल शिक्षा परिवार से संवाद करते हुए अधिक से अधिक संख्या में छात्र शक्ति के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा युवाओं की भागीदारी से यह यात्रा और अधिक भव्य एवं प्रभावशाली बनेगी। वहीं वजीरपुर में भी भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर एवं सभापति शिवरतन अग्रवाल के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में तिरंगा यात्रा को लेकर आवश्यक तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए पूर्ण उत्साह एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने शहरवासियों एवं युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दें। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उदय सिंह गुर्जर, वजीरपुर मंडल अध्यक्ष चतुर्भुज गोयल, शहर मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, भीम चौधरी, महाराज सिंह, राजेन्द्र चौधरी, पुष्कर जाट, राधेश्याम सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    गंगापुर सिटी में तिरंगा यात्रा को लेकर बैठकों का आयोजन 14 अगस्त को निकलेगी हर घर तिरंगा यात्रा
गंगापुर सिटी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 14 अगस्त को शहर में आयोजित होने वाली हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यात्रा को सफल एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्तरों पर बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं एवं युवाओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।
14 अगस्त को हर घर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पुरानी अनाज मंडी से होगा। यात्रा कचहरी रोड, व्यापार मंडल, देवी स्टोर चौराहा, चोपड़ बाजार, कैलाश टॉकीज, जामा मस्जिद एवं फव्वारा चौक होते हुए पुनः पुरानी अनाज मंडी पहुंचकर संपन्न होगी।
कार्यक्रम के संयोजक अनुज शर्मा को बनाया गया है। इसी क्रम में भगवती पैलेस में छात्रों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संयोजक अनुज शर्मा ने छात्रों एवं स्कूल शिक्षा परिवार से संवाद करते हुए अधिक से अधिक संख्या में छात्र शक्ति के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा युवाओं की भागीदारी से यह यात्रा और अधिक भव्य एवं प्रभावशाली बनेगी।
वहीं वजीरपुर में भी भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर एवं सभापति शिवरतन अग्रवाल के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में तिरंगा यात्रा को लेकर आवश्यक तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए पूर्ण उत्साह एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने शहरवासियों एवं युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दें।
भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उदय सिंह गुर्जर, वजीरपुर मंडल अध्यक्ष चतुर्भुज गोयल, शहर मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, भीम चौधरी, महाराज सिंह, राजेन्द्र चौधरी, पुष्कर जाट, राधेश्याम सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    4 hrs ago
  • कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की कोर कमेटी बैठक में संगठन मजबूती और आगामी चुनावों पर मंथन भरतपुर। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की कोर कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष शहीद खान की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में संभाग प्रभारी मोहम्मद असलम मुख्य अतिथि रहे। जिला प्रभारी मोहम्मद निजामुद्दीन, सह प्रभारी परवेश पठान, धौलपुर जिला अध्यक्ष शबनम खान तथा शहर अध्यक्ष दयाचंद पचौरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कांग्रेस संगठन महासचिव योगेश सिंघल ने बताया कि बैठक में अल्पसंख्यक विभाग की कोर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ जिले के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शहीद खान ने अतिथियों का साफा बांधकर, माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। संभाग प्रभारी मोहम्मद असलम ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन में अल्पसंख्यक विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आगामी निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों को लेकर निष्ठावान, सक्रिय और जिताऊ कार्यकर्ताओं के चयन पर जोर दिया। जिला प्रभारी मोहम्मद निजामुद्दीन ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार आगामी चुनावों में सक्रिय एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने अल्पसंख्यक विभाग से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान किया। सह प्रभारी परवेश पठान, धौलपुर जिला अध्यक्ष शबनम खान और शहर अध्यक्ष दयाचंद पचौरी ने भी संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनावों में एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया। अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष शहीद खान ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन की ओर से मिलने वाले निर्देशों को पदाधिकारियों के सहयोग से समय पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निकाय चुनावों में सही और जिताऊ प्रत्याशियों के चयन के लिए अल्पसंख्यक विभाग की ओर से कमेटियां गठित की जाएंगी। संगठन को और मजबूत करने के लिए अल्पसंख्यक वर्ग में शामिल अन्य जाति एवं वर्ग के लोगों को भी संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। बैठक का संचालन कांग्रेस संगठन महासचिव योगेश सिंघल ने किया। इस दौरान सुल्तान खान, असलम खान बयाना, अकबर खान नदबई, उस्मान खान वैर, आजाद मिर्जा, फिरोज खान, मुकेश जाटव, बशीर खान, दिगम्बर खटाना, लोकपाल सिंह, उपेंद्र चंदेला, गजराज सिंह, सुरेश पदयात्री, आशीष राजपूत, विष्णु गर्ग, प्रेम प्रजापत, अजमल खान, सतपाल सिंह, इकबाल खान, शेरून खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की कोर कमेटी बैठक में संगठन मजबूती और आगामी चुनावों पर मंथन
भरतपुर। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की कोर कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष शहीद खान की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में संभाग प्रभारी मोहम्मद असलम मुख्य अतिथि रहे। जिला प्रभारी मोहम्मद निजामुद्दीन, सह प्रभारी परवेश पठान, धौलपुर जिला अध्यक्ष शबनम खान तथा शहर अध्यक्ष दयाचंद पचौरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कांग्रेस संगठन महासचिव योगेश सिंघल ने बताया कि बैठक में अल्पसंख्यक विभाग की कोर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ जिले के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शहीद खान ने अतिथियों का साफा बांधकर, माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
संभाग प्रभारी मोहम्मद असलम ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन में अल्पसंख्यक विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आगामी निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों को लेकर निष्ठावान, सक्रिय और जिताऊ कार्यकर्ताओं के चयन पर जोर दिया।
जिला प्रभारी मोहम्मद निजामुद्दीन ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार आगामी चुनावों में सक्रिय एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने अल्पसंख्यक विभाग से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान किया।
सह प्रभारी परवेश पठान, धौलपुर जिला अध्यक्ष शबनम खान और शहर अध्यक्ष दयाचंद पचौरी ने भी संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनावों में एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया।
अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष शहीद खान ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन की ओर से मिलने वाले निर्देशों को पदाधिकारियों के सहयोग से समय पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निकाय चुनावों में सही और जिताऊ प्रत्याशियों के चयन के लिए अल्पसंख्यक विभाग की ओर से कमेटियां गठित की जाएंगी। संगठन को और मजबूत करने के लिए अल्पसंख्यक वर्ग में शामिल अन्य जाति एवं वर्ग के लोगों को भी संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक का संचालन कांग्रेस संगठन महासचिव योगेश सिंघल ने किया। इस दौरान सुल्तान खान, असलम खान बयाना, अकबर खान नदबई, उस्मान खान वैर, आजाद मिर्जा, फिरोज खान, मुकेश जाटव, बशीर खान, दिगम्बर खटाना, लोकपाल सिंह, उपेंद्र चंदेला, गजराज सिंह, सुरेश पदयात्री, आशीष राजपूत, विष्णु गर्ग, प्रेम प्रजापत, अजमल खान, सतपाल सिंह, इकबाल खान, शेरून खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • उपखण्ड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियॉं जोर शोर से शुरू। हिंडौन सिटी में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर हिंडौन सिटी मे धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न विद्यालयों से आए हुए मार्च पास्ट दल,पी टी प्रदर्शन करने वाली टीमें, सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वाले दलों की तैयारी पूर्ण जोश के साथ चल रही है। व्यवस्था में लगे हुए विभिन्न टीम प्रभारी ,कार्मिक अपने-अपने दायित्व के कार्यों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं ।आज पीटी परेड का निरीक्षण अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दयाल सिंह सोलंकी एवं रमाकान्त गुर्जर द्वारा किया गया वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निरीक्षण मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीमा जादौन एवं प्रधानाचार्य विकास गुप्ता द्वारा किया गया ।सभी को सुधारात्मक आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए और कहां कि कार्यक्रम गुणवत्तापूर्ण एवं शानदार हो इसके लिए सभी को एकजुटता से कार्य करना है।
    4
    उपखण्ड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियॉं जोर शोर से शुरू।
हिंडौन सिटी में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर हिंडौन सिटी मे धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न विद्यालयों से आए हुए मार्च पास्ट दल,पी टी प्रदर्शन करने वाली टीमें, सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वाले दलों की तैयारी पूर्ण जोश के साथ चल रही है। व्यवस्था में लगे हुए विभिन्न टीम प्रभारी ,कार्मिक अपने-अपने दायित्व के कार्यों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं ।आज पीटी परेड का निरीक्षण अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दयाल सिंह सोलंकी एवं रमाकान्त गुर्जर द्वारा किया गया वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निरीक्षण मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीमा जादौन एवं प्रधानाचार्य विकास गुप्ता द्वारा किया गया ।सभी को सुधारात्मक आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए और कहां कि कार्यक्रम  गुणवत्तापूर्ण एवं शानदार हो इसके लिए सभी को एकजुटता से कार्य करना है।
    user_अपनी खबर
    अपनी खबर
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • कमानी की पिन टूटी अनियंत्रित हुआ ट्रक खेडा पर बीच सडक में पलटा, सडक पर बिखरा सामान बाल बाल बचे चालक हिंडौन करौली सड़क मार्ग स्थित गांव खेड़ा के पास बुधवार देर रात्रि तुडी के पैकेट से भरा हुआ एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।ट्रक में भरा सामान सडक पर बिखर गया।करौली निवासी ट्रक चालक ने गुरुवार सुबह 11 बजे बताया कि वह ट्रक में तुडी के पैकेट भरकर करौली से मथुरा जा रहा था, तभी गांव खेडा पर ट्रक की कमानी कि पिन टूट गई।जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और बीच सडक में पलट गया।ट्रक पलटने से ट्रक में भरा सामान बीच सडक में बिखर गया।गनीमत ये रही कि ट्रक चालक बाल बाल बच गया।समाचार लिखे जाने तक ट्रक को सडक से नहीं हटाया गया।
    1
    कमानी की पिन टूटी अनियंत्रित हुआ ट्रक खेडा पर बीच सडक में पलटा, सडक पर बिखरा सामान बाल बाल बचे चालक 
हिंडौन करौली सड़क मार्ग स्थित गांव खेड़ा के पास बुधवार देर रात्रि तुडी के पैकेट से भरा हुआ एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।ट्रक में भरा सामान सडक पर बिखर गया।करौली निवासी ट्रक चालक ने गुरुवार सुबह 11 बजे बताया कि वह ट्रक में तुडी के पैकेट भरकर करौली से मथुरा जा रहा था, तभी गांव खेडा पर ट्रक की कमानी कि पिन टूट गई।जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और बीच सडक में पलट गया।ट्रक पलटने से ट्रक में भरा सामान बीच सडक में बिखर गया।गनीमत ये रही कि ट्रक चालक बाल बाल बच गया।समाचार लिखे जाने तक ट्रक को सडक से नहीं हटाया गया।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.