logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुल्लू के शागरी बाग रामशीला में गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू की टीम द्वारा नंदी जी का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उनका इलाज किया गया। रेस्क्यू के बाद नंदी जी को महादेव गौशाला कुल्लू में सुरक्षित स्थान पर रखा गया है, ताकि उनका सही तरीके से उपचार हो सके। इलाज पूरा होने के पश्चात उन्हें वापस उनके स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। इस कार्य में गौ सेवक कमलेश ठाकुर, अजय शर्मा, दिनेश ठाकुर, जुआनी महादेव जी के कारदार गोपाल महंत जी, गौ सेवक मनीष चौधरी, नीतेश कुमार, सीता राम, छापे राम नेगी, चुनी महंत, पिंकू भण्डारी, हुक्म चन्द्र ठाकुर, बेली राम, तरुण कुमार, तुलसी देवी, चन्द्रा महंत, पूर्ण चंद, अमर ठाकुर, अमर भण्डारी, भूपेंद्र ठाकुर, सचिन सूद, टिकम राम, योगेन्द्र ठाकुर, फ़ौजी आशु, भवानी दत्त, आलू, खूब राम, किशन सिंह, मन्नत नेगी, प्रदीप ठाकुर, कर्म सिंह, सुमन सूद, पूर्ण चेत राम, विन्दु, विपिन, अजय और अमन शामिल रहे। नंदी जी के सुरक्षित रेस्क्यू और उपचार के बाद गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के अध्यक्ष श्री शेरा नेगी ने सभी गौ सेवकों का आभार व्यक्त किया।

10 hrs ago
user_Himachal Update 24 News
Himachal Update 24 News
Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
10 hrs ago

कुल्लू के शागरी बाग रामशीला में गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू की टीम द्वारा नंदी जी का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उनका इलाज किया गया। रेस्क्यू के बाद नंदी जी को महादेव गौशाला कुल्लू में सुरक्षित स्थान पर रखा गया है, ताकि उनका सही तरीके से उपचार हो सके। इलाज पूरा होने के पश्चात उन्हें वापस उनके स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। इस कार्य में गौ सेवक कमलेश ठाकुर, अजय शर्मा, दिनेश ठाकुर, जुआनी महादेव जी के कारदार गोपाल महंत जी, गौ सेवक मनीष चौधरी, नीतेश कुमार, सीता राम, छापे राम नेगी, चुनी महंत, पिंकू भण्डारी, हुक्म चन्द्र ठाकुर, बेली राम, तरुण कुमार, तुलसी देवी, चन्द्रा महंत, पूर्ण चंद, अमर ठाकुर, अमर भण्डारी, भूपेंद्र ठाकुर, सचिन सूद, टिकम राम, योगेन्द्र ठाकुर, फ़ौजी आशु, भवानी दत्त, आलू, खूब राम, किशन सिंह, मन्नत नेगी, प्रदीप ठाकुर, कर्म सिंह, सुमन सूद, पूर्ण चेत राम, विन्दु, विपिन, अजय और अमन शामिल रहे। नंदी जी के सुरक्षित रेस्क्यू और उपचार के बाद गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के अध्यक्ष श्री शेरा नेगी ने सभी गौ सेवकों का आभार व्यक्त किया।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • अधिवक्ता सौरभ कौंडल का कहना है कि OBC कोई जाति नहीं, बल्कि एक संवैधानिक वर्ग है जिसमें सभी जातियां शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट क्लर्क रिजल्ट की सूची का हवाला देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया है कि 93वें संविधान संशोधन को लागू करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, इसे जातिवाद नहीं माना जा सकता।
    1
    अधिवक्ता सौरभ कौंडल का कहना है कि OBC कोई जाति नहीं, बल्कि एक संवैधानिक वर्ग है जिसमें सभी जातियां शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट क्लर्क रिजल्ट की सूची का हवाला देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया है कि 93वें संविधान संशोधन को लागू करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, इसे जातिवाद नहीं माना जा सकता।
    user_Tejaswi Choudhary
    Tejaswi Choudhary
    Voice of people कांगड़ा, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के धर्मशाला मंडल ने बरसात के मौसम को देखते हुए बस संचालन में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। मंडलीय प्रबंधक (DM) पंकज चड्डा ने बताया कि वर्तमान में मंडल के सभी प्रमुख मार्ग खुले हैं और स्थिति सामान्य है, हालांकि 4-5 दिन पहले हुई भारी बारिश के कारण लगभग हर डिपो में सड़कें बाधित हुई थीं और करीब 55 से 60 रूट प्रभावित हुए थे। इन दिनों लीन सीजन के कारण यात्रियों की संख्या कम रहने पर, एक से अधिक बस सेवाओं वाले मार्गों को क्लब किया जा रहा है ताकि निगम को अनावश्यक नुकसान न हो। मुख्य कार्यालय की ओर से जारी एडवाइजरी में चालकों और परिचालकों को अत्यधिक सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कहीं भूस्खलन, सड़क धंसने या अन्य खतरा दिखाई दे तो बस को तुरंत सुरक्षित स्थान पर खड़ा करने और कच्ची मिट्टी वाले क्षेत्रों में कोई जोखिम न लेने को कहा गया है। इसके साथ ही बसों की पार्किंग केवल डिपो, बस स्टैंड या चिन्हित सुरक्षित स्थानों पर करने और पार्किंग के समय हैंड ब्रेक तथा व्हील चॉक का अनिवार्य प्रयोग करने का निर्देश है। आपात स्थिति में चालक-परिचालक तुरंत संबंधित अड्डा इंचार्ज या क्षेत्रीय प्रबंधक से दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकते हैं। सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को यह एडवाइजरी व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से सभी चालक-परिचालकों तक साझा करने के निर्देश दिए गए हैं।
    1
    हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के धर्मशाला मंडल ने बरसात के मौसम को देखते हुए बस संचालन में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। मंडलीय प्रबंधक (DM) पंकज चड्डा ने बताया कि वर्तमान में मंडल के सभी प्रमुख मार्ग खुले हैं और स्थिति सामान्य है, हालांकि 4-5 दिन पहले हुई भारी बारिश के कारण लगभग हर डिपो में सड़कें बाधित हुई थीं और करीब 55 से 60 रूट प्रभावित हुए थे। इन दिनों लीन सीजन के कारण यात्रियों की संख्या कम रहने पर, एक से अधिक बस सेवाओं वाले मार्गों को क्लब किया जा रहा है ताकि निगम को अनावश्यक नुकसान न हो।

मुख्य कार्यालय की ओर से जारी एडवाइजरी में चालकों और परिचालकों को अत्यधिक सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कहीं भूस्खलन, सड़क धंसने या अन्य खतरा दिखाई दे तो बस को तुरंत सुरक्षित स्थान पर खड़ा करने और कच्ची मिट्टी वाले क्षेत्रों में कोई जोखिम न लेने को कहा गया है। इसके साथ ही बसों की पार्किंग केवल डिपो, बस स्टैंड या चिन्हित सुरक्षित स्थानों पर करने और पार्किंग के समय हैंड ब्रेक तथा व्हील चॉक का अनिवार्य प्रयोग करने का निर्देश है। आपात स्थिति में चालक-परिचालक तुरंत संबंधित अड्डा इंचार्ज या क्षेत्रीय प्रबंधक से दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकते हैं। सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को यह एडवाइजरी व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से सभी चालक-परिचालकों तक साझा करने के निर्देश दिए गए हैं।
    user_भूषण शर्मा
    भूषण शर्मा
    Local News Reporter नूरपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हर बार केवल युवाओं को ही परीक्षा क्यों देनी पड़े और सरकारों की परीक्षा क्यों न हो, इसे लेकर तीखे सवाल उठाए गए हैं। नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए यह प्रश्न खड़ा किया गया है कि आखिर क्यों हर बार परीक्षा का सारा सामना युवाओं को ही करना पड़ता है, जबकि सरकारों की कोई परीक्षा नहीं होती।
    1
    हर बार केवल युवाओं को ही परीक्षा क्यों देनी पड़े और सरकारों की परीक्षा क्यों न हो, इसे लेकर तीखे सवाल उठाए गए हैं। नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए यह प्रश्न खड़ा किया गया है कि आखिर क्यों हर बार परीक्षा का सारा सामना युवाओं को ही करना पड़ता है, जबकि सरकारों की कोई परीक्षा नहीं होती।
    user_खबर आज
    खबर आज
    Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    54 min ago
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए चित्रा सरवारा ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और छात्रों-युवाओं के शांतिपूर्ण संघर्ष की जीत करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह घटनाक्रम यह साबित करता है कि संविधान के दायरे में रहकर जनता जब अपने अधिकारों के लिए संगठित होती है, तो सत्ता को भी जनभावनाओं का सम्मान करना पड़ता है। चित्रा सरवारा ने इस पूरे लोकतांत्रिक संघर्ष के लिए सभी छात्रों, युवाओं और नागरिकों को बधाई भी दी है।
    1
    केंद्रीय शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए चित्रा सरवारा ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और छात्रों-युवाओं के शांतिपूर्ण संघर्ष की जीत करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह घटनाक्रम यह साबित करता है कि संविधान के दायरे में रहकर जनता जब अपने अधिकारों के लिए संगठित होती है, तो सत्ता को भी जनभावनाओं का सम्मान करना पड़ता है।

चित्रा सरवारा ने इस पूरे लोकतांत्रिक संघर्ष के लिए सभी छात्रों, युवाओं और नागरिकों को बधाई भी दी है।
    user_Shri ram
    Shri ram
    Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    1 hr ago
  • हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा शहर में बाल मेले के आयोजन के दौरान जगह-जगह LED स्क्रीन लगाई गई हैं। इन LED स्क्रीन के माध्यम से प्रदेश के पूर्व मंत्री स्व. GS बाली से जुड़ी यादों और उनकी उपलब्धियों को लोगों के सामने प्रदर्शित किया जा रहा है।
    1
    हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा शहर में बाल मेले के आयोजन के दौरान जगह-जगह LED स्क्रीन लगाई गई हैं। इन LED स्क्रीन के माध्यम से प्रदेश के पूर्व मंत्री स्व. GS बाली से जुड़ी यादों और उनकी उपलब्धियों को लोगों के सामने प्रदर्शित किया जा रहा है।
    user_Tejaswi Choudhary
    Tejaswi Choudhary
    Voice of people कांगड़ा, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हरियाणा के अंबाला में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के सदस्यों के बीच परिवहन मंत्री अनिल विज स्वयं पहुंचे। उन्होंने मौके पर जाकर प्रदर्शनकारी कर्मचारियों से उनका ज्ञापन लिया। इस दौरान विज ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि 15 दिन के भीतर एक बैठक बुलाकर उनकी मांगों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। परिवहन मंत्री से मिले इस आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
    1
    हरियाणा के अंबाला में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के सदस्यों के बीच परिवहन मंत्री अनिल विज स्वयं पहुंचे। उन्होंने मौके पर जाकर प्रदर्शनकारी कर्मचारियों से उनका ज्ञापन लिया। इस दौरान विज ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि 15 दिन के भीतर एक बैठक बुलाकर उनकी मांगों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। परिवहन मंत्री से मिले इस आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
    user_Shri ram
    Shri ram
    Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों के लंबे समय से चले आ रहे प्रदर्शन के बाद आखिरकार अपना इस्तीफा दे दिया है।
    1
    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों के लंबे समय से चले आ रहे प्रदर्शन के बाद आखिरकार अपना इस्तीफा दे दिया है।
    user_Daily Media 24 News
    Daily Media 24 News
    पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना अंतर्गत मैहतपुर में एक शराब के ठेके पर दिन-दिहाड़े गुंडागर्दी की घटना सामने आई है। यहाँ बेखौफ होकर पुलिस विभाग के कर्मचारियों पर ही सरेआम हमला कर दिया गया। इस पूरी वारदात और गुंडागर्दी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना अंतर्गत मैहतपुर में एक शराब के ठेके पर दिन-दिहाड़े गुंडागर्दी की घटना सामने आई है। यहाँ बेखौफ होकर पुलिस विभाग के कर्मचारियों पर ही सरेआम हमला कर दिया गया। इस पूरी वारदात और गुंडागर्दी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_Himachal Punjab News
    Himachal Punjab News
    Local News Reporter मेहटपुर, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.