Shuru
Apke Nagar Ki App…
बबेरू तहसील रोड मे अहमदाबादी गुड़ की चाय कुल गयी, बहुत ही अच्छी चाय बबेरू तहसील रोड मे अहमदाबादी गुड़ की चाय कुल गयी, बहुत ही अच्छी चाय
JSB NEWS UP
बबेरू तहसील रोड मे अहमदाबादी गुड़ की चाय कुल गयी, बहुत ही अच्छी चाय बबेरू तहसील रोड मे अहमदाबादी गुड़ की चाय कुल गयी, बहुत ही अच्छी चाय
More news from Banda and nearby areas
- बबेरू कस्बे के नूरी जामा मस्जिद मे शनिवार को सुबह 8:30 बजे भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद में पहुंचकर ईद उल फितर की नमाज शांतिपूर्वक अदा किया है। वही मुल्क देश में अमन चैन व खुशहाली की दुआ मांगी है, जिसमें मस्जिद के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौजूद रहा, मस्जिद के बाहर बबेरू एसडीएम अवनीश कुमार त्यागी, नायब तहसीलदार मनोहर सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर शिव शंकर यादव, कस्बा इंचार्ज शिवरतन गुप्ता, सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा, वही ईद उल फितर की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाइयों ने मस्जिद के बाहर निकलकर एक दूसरे से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दिया है। वही मस्जिद के बाहर बांदा चित्रकूट सांसद के पुत्र अंकित पटेल ,जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव, गांधीनगर के सभासद रामकृपाल मौर्य, सपा नेता जयकरण श्रीवास, के के महंत, सहित अन्य जन प्रतिनिधियो के द्वारा मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दिया। इस मौके पर ईद उल फितर की नमाज में हाफिज गुलाम रब्बानी हशमती, शहर काजी, हाफिज एतबार अली हशमती, अज़मेर अली, सलमान सौदागर, मंसूर अहमद, डाक्टर क़ामिल रजा, कासिम खान ,अमीर मोहम्मद,बबलू खान, नफीस अहमद, सफीक , गुलाम मुस्तफा, मोहम्मद गुलाम,शहरुद्दीन खान, मंसूर अहमद, पप्पू कुरैशी, डैनी खान, नसीम खान,रफीक खान,शाहबाज खान, कल्लू खान, शहीद रजा, सहित हजारों मुस्लिम भाइयों ने ईद उल फितर की नमाज अदा करने के बाद देश में अमन चैन व देश में तरक्की खुशहाली के लिए दुआ मांगी है।1
- ईद पर बांदा हाई अलर्ट: सड़कों पर अफसर, आसमान से ड्रोन निगरानी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा! बांदा में ईद-उल-फितर को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम डीआईजी, डीएम और एसपी खुद उतरे सड़कों पर संवेदनशील इलाकों का किया गया निरीक्षण ड्रोन कैमरों से रखी जा रही हर गतिविधि पर नजर चौराहों और प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी निगरानी अधिकारियों ने लोगों से शांति और सौहार्द के साथ ईद मनाने की अपील की #Banda #EidSecurity #UPPolice #HighAlert #DroneSurveillance #LawAndOrder #BreakingNews1
- Post by आशीष शुक्ला1
- ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद में व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा श्री राजेश एस., जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे. रीभा एवं पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा शहर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आमजन से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी और सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।4
- #Apkiawajdigital दिनांक: शनिवार, 21 मार्च 2026 स्थान: कोसीकलां (मथुरा) मथुरा। धर्मनगरी मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में शनिवार को उस समय तनाव व्याप्त हो गया, जब प्रसिद्ध गौ रक्षक संत चंद्रशेखर, जिन्हें श्रद्धालु “फरसा वाले बाबा” के नाम से जानते थे, की वाहन से कुचलकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। इस घटना की खबर फैलते ही गौ रक्षकों और स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। हाईवे पर प्रदर्शन और भारी तनाव घटना के विरोध में बड़ी संख्या में गौ रक्षक दल के कार्यकर्ता और बाबा के अनुयायी कोसीकलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे (NH-19) पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क के बीचों-बीच धरना देकर यातायात को पूरी तरह बाधित कर दिया, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मुख्य घटनाक्रम: आक्रोश: कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बाबा को जानबूझकर वाहन से कुचला गया है, जो एक सुनियोजित हत्या है। प्रशासनिक सक्रियता: स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आला अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने और जाम खुलवाने के प्रयास में जुटे हैं। मांग: गौ रक्षक दल के नेताओं ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। "फरसा वाले बाबा क्षेत्र में गौ सेवा और संरक्षण के लिए एक बड़ा चेहरा थे। उनकी इस तरह आकस्मिक मृत्यु ने पूरे ब्रज क्षेत्र के गौ रक्षकों को स्तब्ध कर दिया है।" — एक स्थानीय प्रदर्शनकारी वर्तमान स्थिति: पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई थी और माहौल तनावपूर्ण है।1
- DM जे रिभा पुलिस अधीक्षक तथा डीआईजी राजेश एस सहित सभी आल्हा अधिकारियों ने त्योहारों के मद्देनजर पैदल मार्च किया तथा नवरात्रि एवं ईद में सद्भावना एवं शांति सहित समापन हेतु नगर में एक उद्देश्य दिया1
- जनपद बांदा में ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न । व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस.,जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे. रीभा एवं पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा शहर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा आमजन से संवाद स्थापित करते हुए त्यौहार को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही सभी जनपदवासियों को ईद-उल-फितर पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी सतत निगरानी रखते हुए अफवाहों एवं भ्रामक खबरों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।4
- बबेरू तहसील रोड मे अहमदाबादी गुड़ की चाय कुल गयी, बहुत ही अच्छी चाय1