जिला निर्वाचन अधिकारी ने गंगापुर सिटी-वजीरपुर में परखी चुनाव तैयारियां मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं, स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष की व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश गंगापुर सिटी। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम ने बुधवार को गंगापुर सिटी और वजीरपुर का दौरा कर निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। वजीरपुर में रिटर्निंग अधिकारी महीपाल सिंह से निर्वाचन तैयारियों, क्रिटिकल एवं संवेदनशील मतदान केन्द्रों की जानकारी ली। मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर स्वच्छता, पेयजल, बिजली, प्रवेश-निकास और दिव्यांग मतदाताओं के लिए सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्ति की भी समीक्षा की। राजकीय कन्या महाविद्यालय स्थित नगरपालिका के स्ट्रांग रूम और दर्सगाह इस्लामी सेकेंडरी स्कूल सहित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। गंगापुर सिटी में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष की व्यवस्थाएं देखीं। पुलिस अधिकारियों से क्रिटिकल बूथों की सुरक्षा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण लाल शर्मा सहित अधिकारी मौजूद रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने गंगापुर सिटी-वजीरपुर में परखी चुनाव तैयारियां मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं, स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष की व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश गंगापुर सिटी। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम ने बुधवार को गंगापुर सिटी और वजीरपुर का दौरा कर निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। वजीरपुर में रिटर्निंग अधिकारी महीपाल सिंह से निर्वाचन तैयारियों, क्रिटिकल एवं संवेदनशील मतदान केन्द्रों की जानकारी ली। मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर स्वच्छता, पेयजल, बिजली, प्रवेश-निकास और दिव्यांग मतदाताओं के लिए सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्ति की भी समीक्षा की। राजकीय कन्या महाविद्यालय स्थित नगरपालिका के स्ट्रांग रूम और दर्सगाह इस्लामी सेकेंडरी स्कूल सहित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। गंगापुर सिटी में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष की व्यवस्थाएं देखीं। पुलिस अधिकारियों से क्रिटिकल बूथों की सुरक्षा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण लाल शर्मा सहित अधिकारी मौजूद रहे।
- जिला निर्वाचन अधिकारी ने गंगापुर सिटी एवं वजीरपुर में चुनाव तैयारियों का लिया जायजा,मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष की व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 : सवाई माधोपुर, 2 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम ने बुधवार को गंगापुर सिटी एवं वजीरपुर उपखण्ड क्षेत्रों का दौरा कर निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। वजीरपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग अधिकारी महीपाल सिंह से निर्वाचन तैयारियों, क्रिटिकल एवं संवेदनशील मतदान केन्द्रों तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, प्रवेश एवं निकास, दिव्यांग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाएं मतदान दिवस से पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति एवं संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने राजकीय कन्या महाविद्यालय, वजीरपुर स्थित नगरपालिका वजीरपुर के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्थाएं देखीं तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान दर्सगाह इस्लामी सेकेंडरी स्कूल, वजीरपुर सहित अन्य मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में गंगापुर सिटी पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित संधारण तथा मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से क्रिटिकल बूथों की स्थिति की जानकारी लेकर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी निर्देशित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध प्रक्रिया है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी एवं कार्मिक अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें, ताकि नगरीय निकाय चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जा सकें। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण लाल शर्मा, उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार गोदारा, तहसीलदार सुरेश विश्नोई एवं नगरपालिका अधिशासी अधिकारी दीपक चौहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।4
- नगर निकाय चुनाव में कानून व्यवस्था रहेगी दुरुस्त: एएसपी रामकुमार कस्वां करौली। नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियां तेज कर दी हैं। करौली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वां ने कहा कि नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराए जाएंगे। एएसपी कस्वां ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा असामाजिक तत्वों और चुनाव में माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से लगातार गश्त, निगरानी और आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। मतदान के दौरान भी पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा, ताकि मतदाता बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। एएसपी ने आमजन से भी अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।1
- आम आदमी पार्टी के ऑफिस चकाचक महादेव बेस्ट मारट साधना कालोनी 8080878430 प्राTAP जी PARDEASH PABHARI डॉ दयानंद चदीला ने कहा वार्ड 1 से लक्ष्मी नारायण को टिकट देकर झाडु बटन दबाने और विजय हिण्डौन सिटी मजबूती से लड़ने कहा है #Nagar परिषद चुनाव हिण्डौन करौली #SNG NEWS LIVE RAJSTHAN SNG NEWS LIVE RAJSTHAN 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏LIKE👍 SHYAR👉 followar1
- पूर्व सरपंच प्रतिनिधि केदार लाल जाटव को श्रद्धांजलि,शोक सभा में पहुंचे विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने किए पुष्प अर्पित.... हिंडौन सिटी। खेड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्व. केदार लाल जाटव के निधन के पश्चात बुधवार को उनके निज निवास पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. केदार लाल जाटव के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कहा कि केदार लाल जी का निधन क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक सभा में मौजूद खेड़ा के पूर्व सरपंच नंदकिशोर चौधरी, ज्ञान सिंह चौधरी, भाजपा नेता मनोज तिवाडी, नरेश कुमार, पत्रकार कृष्ण मुरारी राजोरा सहित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने स्व. जाटव के किए गए विकास कार्यों और उनके जनसेवा से जुड़े संस्मरणों को याद किया। इस दौरान विधायक के साथ आए जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों तथा ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।2
- दौसा पुलिस का "सशक्त महिला, सुरक्षित समाज" अभियान: 755 छात्राओं और महिलाओं को किया गया जागरूक, साइबर सुरक्षा व हेल्पलाइन की दी जानकारी दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में "सशक्त महिला, सुरक्षित समाज" विशेष अभियान के तहत व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, महिला अपराधों की रोकथाम, साइबर फ्रॉड से बचाव और नए कानूनों के प्रति आमजन को सतर्क करना है। अभियान के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर कुल 755 छात्राओं व महिलाओं को जागरूक किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम और सहभागिता पुलिस टीमों ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों और संस्थानों में जाकर सीधे संवाद स्थापित किया: शिवा लाइब्रेरी, कल्लावास (थाना राहुवास): 150 छात्राएं व महिलाएं ग्राम वापी (थाना सैंथल): 130 छात्राएं व महिलाएं कालाखो (थाना सदर): 105 छात्राएं व महिलाएं शिव लाइब्रेरी, नांगल प्यारीवास (थाना नांगल राजावतान): 70 छात्राएं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट (दौसा शहर): यूनिट द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, महिला कॉलेज, नेहरू पार्क और महात्मा गांधी स्कूल दौसा में संयुक्त रूप से 300 बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया गया। साइबर अपराध, सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित छात्र-छात्राओं व महिलाओं को दैनिक सुरक्षा और कानूनी अधिकारों से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया गया: साइबर फ्रॉड से बचाव: किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी (OTP) व बैंक संबंधी गोपनीय विवरण साझा न करने की हिदायत दी गई। ऑनलाइन ठगी होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया। राजकोप सिटीजन ऐप: पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं के फोन में RajCop Citizen App डाउनलोड करवाया और इसके उपयोग के तरीके समझाए। आत्मविश्वास और रिपोर्टिंग: बालिकाओं को 'गुड टच-बैड टच', महिला सशक्तिकरण, नए कानूनों, यातायात नियमों और नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। साथ ही किसी भी छेड़छाड़ या अपराध की स्थिति में बिना डरे तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रमुख हेल्पलाइन नंबर साझा किए गए: आपातकालीन सेवा: 112 चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098 गरिमा महिला हेल्पलाइन: 1090 साइबर हेल्पलाइन: 19304
- किरतपुरा के पास भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत; महिला गंभीर बामनवास, सवाईमाधोपुर। बामनवास-गढ़मोरा रोड पर किरतपुरा के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पट्टी खुर्द निवासी प्रेमराज उर्फ पिंटू (38) पुत्र बत्तीलाल मीणा गंभीर घायल हो गए। सीएचसी बामनवास ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार डूंगरवाड़ा निवासी महिला चैनबाई गंभीर घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। सूचना पर एएसआई हरसुख गुर्जर पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर जांच शुरू कर दी है।1
- सीबीएसई जॉइंट सेक्रेटरी एवं बेंगलुरु रीजन के क्षेत्रीय अधिकारी के सेवानिवृत्ति पर रॉयल इंटरनेशनल स्कूल खेड़ा में भव्य अभिनंदन समारोह हिंडौन सिटी। खेड़ा गांव स्थित रॉयल इंटरनेशनल स्कूल परिसर में बुधवार को एक विशेष सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कर्नाटक के बेंगलुरु में अपनी सेवाएं दे चुके सीबीएसई बोर्ड के जॉइंट सेक्रेटरी एवं बेंगलुरु रीजन के क्षेत्रीय अधिकारी मेडी निवासी लखन लाल मीना की गौरवपूर्ण सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित हुआ। समारोह में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं स्काउट गाइड ने सेवानिवृत जॉइंट सेक्रेटरी लखन लाल मीना एवं उनकी पत्नी का स्कूल के प्रवेश द्वार पर ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। सेवानिवृत अधिकारी मीना एवं उनकी पत्नी के परिसर में आगमन पर विद्यालय निदेशक डॉक्टर बबलेश मीना, प्रिंसिपल सोनिया चौधरी, छात्र-छात्रा, स्टॉप ने गुलदस्ता भेंट कर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर खेड़ा क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा, पूर्व सरपंच नंदकिशोर चौधरी, राज्य स्तर पर सम्मानित रिटायर्ड शिक्षक शीतल प्रसाद शुक्ला, ज्ञान सिंह चौधरी आदि पंच पटेलों ने सेवानिवृत जॉइंट सेक्रेटरी मीना का साफा माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने शिक्षा और सम्मान पर आधारित स्वागत गीत एवं मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त अधिकारी के सेवाकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान, प्रशासनिक दक्षता और सीबीएसई सुधारों में उनकी भूमिका की सराहना की। समारोह को संबोधित करते हुए सेवानिवृत शिक्षा अधिकारी लखन लाल मीना ने अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि खेड़ा जैसे ग्रामीण आंचल में स्थित रॉयल इंटरनेशनल स्कूल द्वारा दिए गए इस आत्मीय सम्मान से वे बेहद अभिभूत हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और अनुशासन के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रिंसिपल चौधरी ने आए हुए सभी अतिथियों और ग्रामीणों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके पश्चात जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।2
- बेंगलुरु कर्नाटक शिक्षा विभाग के अधिकारी रिटायर होकर अपने गृह जिला करौली आए खेड़ा गांव के रोयल इंटरनेशनल विद्यालय स्टाफ और गांव खेड़ा के लोगों ने किया भव्य स्वागत सम्मान सीबीएसई जॉइंट सेक्रेटरी के सेवा निवृत्त लखन सिंह मीणा का रॉयल इंटरनेशनल स्कूल खेड़ा में भव्य स्वागत सम्मान2
- किरवाड़ा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: मिनी बस की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत, परिवार में छाया मातम हिंडौन सिटी। किरवाड़ा मोड़ के पास बुधवार को एक अनियंत्रित मिनी बस की जोरदार टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के गांव और घर में कोहराम मच गया। खेड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच नंदकिशोर चौधरी ने बताया कि खेड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय लक्ष्मी नारायण महावर पुत्र सूका अपने रिश्तेदारों के यहां किशोरपुर गया हुआ था। वहां से वह अपने दो रिश्तेदार 60 वर्षीय भगवत राम और उनकी पत्नी भगवानी निवासी किशोरपुर थाना पीलोदा को अपनी बाइक पर बैठाकर नांगल पहाड़ी स्थित देवस्थान में दर्शन के लिए जा रहा था। तीनों हंसी-खुशी सफर तय कर रहे थे, लेकिन किरवाड़ा मोड़ के पास सामने से अत्यधिक तेज गति और लापरवाही से आ रही एक निजी बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और शवों को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही मौके पर हिंडौन,श्री महावीरजी और बालघाट पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और तीनों शवों को कब्जे में लेकर नजदीकी अस्पताल बालघाट की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। एक ही परिवार और रिश्तेदारी से जुड़े तीन लोगों की अचानक हुई इस असामयिक मौत से खेड़ा गांव और किशोरपुर में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया जा रहा है। इधर सूचना पर खेड़ा क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा, पूर्व सरपंच नंदकिशोर चौधरी, राज्य स्तर पर सम्मानित रिटायर्ड शिक्षक शीतल प्रसाद शुक्ला, ज्ञान सिंह चौधरी आदि मृतक युवक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों ने बताया कि खेड़ा गांव निवासी मृतक युवक लक्ष्मी नारायण महावर के दो बेटियां हैं और उनकी पत्नी फिलहाल गर्भवती है। किरवाड़ा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: मिनी बस की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत, परिवार में छाया मातम हिंडौन सिटी। किरवाड़ा मोड़ के पास बुधवार को एक अनियंत्रित मिनी बस की जोरदार टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के गांव और घर में कोहराम मच गया। खेड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच नंदकिशोर चौधरी ने बताया कि खेड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय लक्ष्मी नारायण महावर पुत्र सूका अपने रिश्तेदारों के यहां किशोरपुर गया हुआ था। वहां से वह अपने दो रिश्तेदार 60 वर्षीय भगवत राम और उनकी पत्नी भगवानी निवासी किशोरपुर थाना पीलोदा को अपनी बाइक पर बैठाकर नांगल पहाड़ी स्थित देवस्थान में दर्शन के लिए जा रहा था। तीनों हंसी-खुशी सफर तय कर रहे थे, लेकिन किरवाड़ा मोड़ के पास सामने से अत्यधिक तेज गति और लापरवाही से आ रही एक निजी बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और शवों को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही मौके पर हिंडौन,श्री महावीरजी और बालघाट पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और तीनों शवों को कब्जे में लेकर नजदीकी अस्पताल बालघाट की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। एक ही परिवार और रिश्तेदारी से जुड़े तीन लोगों की अचानक हुई इस असामयिक मौत से खेड़ा गांव और किशोरपुर में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया जा रहा है। इधर सूचना पर खेड़ा क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा, पूर्व सरपंच नंदकिशोर चौधरी, राज्य स्तर पर सम्मानित रिटायर्ड शिक्षक शीतल प्रसाद शुक्ला, ज्ञान सिंह चौधरी आदि मृतक युवक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों ने बताया कि खेड़ा गांव निवासी मृतक युवक लक्ष्मी नारायण महावर के दो बेटियां हैं और उनकी पत्नी फिलहाल गर्भवती है।1