logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला निर्वाचन अधिकारी ने गंगापुर सिटी एवं वजीरपुर में चुनाव तैयारियों का लिया जायजा,मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष की व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 : सवाई माधोपुर, 2 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम ने बुधवार को गंगापुर सिटी एवं वजीरपुर उपखण्ड क्षेत्रों का दौरा कर निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। वजीरपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग अधिकारी महीपाल सिंह से निर्वाचन तैयारियों, क्रिटिकल एवं संवेदनशील मतदान केन्द्रों तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, प्रवेश एवं निकास, दिव्यांग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाएं मतदान दिवस से पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति एवं संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने राजकीय कन्या महाविद्यालय, वजीरपुर स्थित नगरपालिका वजीरपुर के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्थाएं देखीं तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान दर्सगाह इस्लामी सेकेंडरी स्कूल, वजीरपुर सहित अन्य मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में गंगापुर सिटी पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित संधारण तथा मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से क्रिटिकल बूथों की स्थिति की जानकारी लेकर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी निर्देशित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध प्रक्रिया है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी एवं कार्मिक अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें, ताकि नगरीय निकाय चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जा सकें। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण लाल शर्मा, उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार गोदारा, तहसीलदार सुरेश विश्नोई एवं नगरपालिका अधिशासी अधिकारी दीपक चौहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_Sudeep Kumar Gaur
Sudeep Kumar Gaur
Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

जिला निर्वाचन अधिकारी ने गंगापुर सिटी एवं वजीरपुर में चुनाव तैयारियों का लिया जायजा,मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष की व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 : सवाई माधोपुर, 2 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम ने बुधवार को गंगापुर सिटी एवं वजीरपुर उपखण्ड क्षेत्रों का दौरा कर निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने

42492210-f947-42d8-9e93-ddb549fe3829

के निर्देश दिए। वजीरपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग अधिकारी महीपाल सिंह से निर्वाचन तैयारियों, क्रिटिकल एवं संवेदनशील मतदान केन्द्रों तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, प्रवेश एवं निकास, दिव्यांग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाएं मतदान दिवस से पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति एवं संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने राजकीय कन्या महाविद्यालय, वजीरपुर स्थित नगरपालिका वजीरपुर के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं निर्वाचन सामग्री के

84cfb048-f90d-41f9-bd1c-3a088f1f3e0a

सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्थाएं देखीं तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान दर्सगाह इस्लामी सेकेंडरी स्कूल, वजीरपुर सहित अन्य मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में गंगापुर सिटी पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित संधारण तथा मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से क्रिटिकल बूथों की स्थिति की जानकारी लेकर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी निर्देशित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि

e0eed0b8-5efd-4da3-874c-cd77e50c0a8c

निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध प्रक्रिया है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी एवं कार्मिक अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें, ताकि नगरीय निकाय चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जा सकें। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण लाल शर्मा, उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार गोदारा, तहसीलदार सुरेश विश्नोई एवं नगरपालिका अधिशासी अधिकारी दीपक चौहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from Sawai Madhopur and nearby areas
  • गंगापुर सिटी में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत पौधे वितरित कर रक्षा सूत्र बांधा पर्यावरण संरक्षण पर राष्ट्र रक्षा का दिलाए संकल्प गंगापुर सिटी पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत पौधे वितरित कर रक्षा सूत्र बांधा, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र रक्षा का दिलाया संकल्प गंगापुर सिटी। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत “हर घर पौधा, हर घर फल” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समाजसेविका एवं नारी शक्ति प्रमुख अंजना रावत ने पौधे वितरित किए। इस दौरान विभिन्न संगठनों के सदस्यों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें पर्यावरण, समाज एवं राष्ट्र की रक्षा का संकल्प दिलाया गया। अंजना रावत ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। अधिक से अधिक पौधारोपण करने से पर्यावरण में हरियाली बढ़ेगी और स्वच्छ एवं शुद्ध वातावरण मिलेगा। वहीं, फलदार पौधों से प्राप्त फल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। नियमित रूप से पौष्टिक फलों का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में भी सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि “हर घर पौधा, हर घर फल” अभियान के माध्यम से प्रत्येक परिवार को पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया जा रहा है। रक्षा सूत्र बांधकर लोगों को अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए राष्ट्र रक्षा, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रश्मि जैन, मोनिका जैन, अंतर्राष्ट्रीय तहसील इकाई अध्यक्ष रेखा गुप्ता सहित वर्धमान हॉस्पिटल के स्वास्थ्य कर्मियों एवं विभिन्न संगठनों के सदस्यों को रक्षा सूत्र बांधे गए तथा पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षाबंधन पर्व को भाई-बहन के स्नेह तक सीमित न रखते हुए प्रकृति, पर्यावरण, समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों की रक्षा के संकल्प के रूप में मनाना रहा।
    1
    गंगापुर सिटी में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत पौधे वितरित कर रक्षा सूत्र बांधा पर्यावरण संरक्षण पर राष्ट्र रक्षा का दिलाए संकल्प
गंगापुर सिटी पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत पौधे वितरित कर रक्षा सूत्र बांधा, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र रक्षा का दिलाया संकल्प
गंगापुर सिटी। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत “हर घर पौधा, हर घर फल” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समाजसेविका एवं नारी शक्ति प्रमुख अंजना रावत ने पौधे वितरित किए। इस दौरान विभिन्न संगठनों के सदस्यों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें पर्यावरण, समाज एवं राष्ट्र की रक्षा का संकल्प दिलाया गया।
अंजना रावत ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। अधिक से अधिक पौधारोपण करने से पर्यावरण में हरियाली बढ़ेगी और स्वच्छ एवं शुद्ध वातावरण मिलेगा। वहीं, फलदार पौधों से प्राप्त फल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। नियमित रूप से पौष्टिक फलों का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में भी सहायता मिलती है।
उन्होंने कहा कि “हर घर पौधा, हर घर फल” अभियान के माध्यम से प्रत्येक परिवार को पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया जा रहा है। रक्षा सूत्र बांधकर लोगों को अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए राष्ट्र रक्षा, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प भी दिलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. रश्मि जैन, मोनिका जैन, अंतर्राष्ट्रीय तहसील इकाई अध्यक्ष रेखा गुप्ता सहित वर्धमान हॉस्पिटल के स्वास्थ्य कर्मियों एवं विभिन्न संगठनों के सदस्यों को रक्षा सूत्र बांधे गए तथा पौधे वितरित किए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षाबंधन पर्व को भाई-बहन के स्नेह तक सीमित न रखते हुए प्रकृति, पर्यावरण, समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों की रक्षा के संकल्प के रूप में मनाना रहा।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    13 hrs ago
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 2 करोड़ के माल से भरे ट्रक की फर्जी लूट का पर्दाफाश, खुद ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड दौसा/पापड़दा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्कूटी पार्ट्स से भरे ट्रक की कथित लूट के सनसनीखेज मामले का दौसा जिले की पापड़दा थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस ट्रक चालक ने खुद के साथ बंधक बनाकर लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी, वही अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ मिलकर रची गई इस साजिश का मुख्य सूत्रधार (मास्टरमाइंड) निकला। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर करीब 2 करोड़ रुपये की कीमत का माल लदा ट्रक बरामद कर लिया है। ​झूठी कहानी बनाकर पुलिस को किया था गुमराह ​1 सितंबर 2026 को आरोपी चालक माहिर आजाद (पुत्र अलादीन, निवासी खेस्ती, थाना सीकरी, जिला डीग) ने पापड़दा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि 28 अगस्त को वह मुंबई से ट्रक (नंबर PB13BF8707) में करीब 2 करोड़ रुपये के स्कूटी पार्ट्स भरकर जींद (हरियाणा) के लिए निकला था। ​परिवादी के अनुसार, 31 अगस्त की रात करीब 8 बजे वह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे स्थित आलूदा रेस्ट एरिया में रुका था। तभी दो अज्ञात युवक आए, जबरन केबिन में घुसे और मुंह बंद कर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद पिलर नंबर 154 के पास उसके हाथ-पैर बांधकर पटक दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। ​सीसीटीवी और फास्टैग फुटेज से खुली पोल ​मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश, एसपी पीयूष दीक्षित व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद सीपा के निर्देशन तथा सीओ नांगल राजावतान शीशराम के सुपरविजन में पापड़दा थानाधिकारी जनमेजाराम के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। ​पुलिस टीम ने जब घटनास्थल, आलूदा रेस्ट एरिया और भाण्डारेज टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की, तो चालक के बयानों में कई विरोधाभास नजर आए। इसके बाद डूंगरपुर टोल प्लाजा पर ट्रक का फास्टैग रिकॉर्ड खंगाला गया, जिसमें सामने आया कि ट्रक रात करीब 10:58 बजे ही हरियाणा के फिरोजपुर झिरका टोल को पार कर चुका था। ​साथी पहले से थे मौजूद, फिरोजपुर झिरका से ट्रक बरामद ​शक पुख्ता होने पर पापड़दा पुलिस ने हरियाणा पुलिस को क्यूएसटी (सूचना) भिजवाई और एएसआई राधामोहन के नेतृत्व में एक टीम फिरोजपुर झिरका रवाना की। कड़ाई से पूछताछ करने पर चालक माहिर आजाद टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। ​उसने बताया कि उसने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर ट्रक व माल हड़पने का षड्यंत्र पहले ही रच लिया था। तय योजना के अनुसार उसके साथी पहले से ही आलूदा रेस्ट एरिया में मौजूद थे। माल से भरा ट्रक साथियों को सौंपने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए वह खुद पिलर नंबर 154 के पास हाथ-पैर बंधवाकर बैठ गया था। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लूटा गया ट्रक मय माल फिरोजपुर झिरका से बरामद कर लिया है। वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। ​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम ​इस त्वरित खुलासे में थानाधिकारी पापड़दा जनमेजाराम, थानाधिकारी बांदीकुई जहीर अब्बास, थानाधिकारी कोलवा मनोहरलाल, सउनि राधामोहन, हैड कांस्टेबल गणपतलाल तथा कांस्टेबल महेश कुमार, कैलाशचन्द, अमिताभ, राजेश कुमार, अनिल कुमार और रोबिनसिंह की मुख्य भूमिका रही।  रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 💥📍
    2
    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 2 करोड़ के माल से भरे ट्रक की फर्जी लूट का पर्दाफाश, खुद ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड 


दौसा/पापड़दा:
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्कूटी पार्ट्स से भरे ट्रक की कथित लूट के सनसनीखेज मामले का दौसा जिले की पापड़दा थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस ट्रक चालक ने खुद के साथ बंधक बनाकर लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी, वही अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ मिलकर रची गई इस साजिश का मुख्य सूत्रधार (मास्टरमाइंड) निकला। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर करीब 2 करोड़ रुपये की कीमत का माल लदा ट्रक बरामद कर लिया है। 
​झूठी कहानी बनाकर पुलिस को किया था गुमराह
​1 सितंबर 2026 को आरोपी चालक माहिर आजाद (पुत्र अलादीन, निवासी खेस्ती, थाना सीकरी, जिला डीग) ने पापड़दा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि 28 अगस्त को वह मुंबई से ट्रक (नंबर PB13BF8707) में करीब 2 करोड़ रुपये के स्कूटी पार्ट्स भरकर जींद (हरियाणा) के लिए निकला था। 
​परिवादी के अनुसार, 31 अगस्त की रात करीब 8 बजे वह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे स्थित आलूदा रेस्ट एरिया में रुका था। तभी दो अज्ञात युवक आए, जबरन केबिन में घुसे और मुंह बंद कर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद पिलर नंबर 154 के पास उसके हाथ-पैर बांधकर पटक दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। 
​सीसीटीवी और फास्टैग फुटेज से खुली पोल
​मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश, एसपी पीयूष दीक्षित व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद सीपा के निर्देशन तथा सीओ नांगल राजावतान शीशराम के सुपरविजन में पापड़दा थानाधिकारी जनमेजाराम के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। 
​पुलिस टीम ने जब घटनास्थल, आलूदा रेस्ट एरिया और भाण्डारेज टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की, तो चालक के बयानों में कई विरोधाभास नजर आए। इसके बाद डूंगरपुर टोल प्लाजा पर ट्रक का फास्टैग रिकॉर्ड खंगाला गया, जिसमें सामने आया कि ट्रक रात करीब 10:58 बजे ही हरियाणा के फिरोजपुर झिरका टोल को पार कर चुका था। 
​साथी पहले से थे मौजूद, फिरोजपुर झिरका से ट्रक बरामद
​शक पुख्ता होने पर पापड़दा पुलिस ने हरियाणा पुलिस को क्यूएसटी (सूचना) भिजवाई और एएसआई राधामोहन के नेतृत्व में एक टीम फिरोजपुर झिरका रवाना की। कड़ाई से पूछताछ करने पर चालक माहिर आजाद टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 
​उसने बताया कि उसने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर ट्रक व माल हड़पने का षड्यंत्र पहले ही रच लिया था। तय योजना के अनुसार उसके साथी पहले से ही आलूदा रेस्ट एरिया में मौजूद थे। माल से भरा ट्रक साथियों को सौंपने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए वह खुद पिलर नंबर 154 के पास हाथ-पैर बंधवाकर बैठ गया था। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लूटा गया ट्रक मय माल फिरोजपुर झिरका से बरामद कर लिया है। वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। 
​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
​इस त्वरित खुलासे में थानाधिकारी पापड़दा जनमेजाराम, थानाधिकारी बांदीकुई जहीर अब्बास, थानाधिकारी कोलवा मनोहरलाल, सउनि राधामोहन, हैड कांस्टेबल गणपतलाल तथा कांस्टेबल महेश कुमार, कैलाशचन्द, अमिताभ, राजेश कुमार, अनिल कुमार और रोबिनसिंह की मुख्य भूमिका रही।  
रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 💥📍
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • पिता की जमीन में हक की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी बेटी, प्रशासन की समझाइश पर नीचे उतरी पिता की जमीन में हक को लेकर टंकी पर चढ़ी बेटी, समझाइश पर उतरी लालसोट। गांगल्यावास में पिता की जमीन में हिस्सा देने और बुआ के नाम हुई रजिस्ट्री रद्द करने की मांग को लेकर कजोड़ देवी पानी की टंकी पर चढ़ गईं। सूचना पर पुलिस-प्रशासन व सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम गणराज बढ़गोती की समझाइश के बाद महिला सुरक्षित नीचे उतर आई। वहीं जलदाय विभाग ने महिला के खिलाफ रामगढ़ पचवारा थाने में मामला दर्ज कराया है।
    2
    पिता की जमीन में हक की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी बेटी, प्रशासन की समझाइश पर नीचे उतरी
पिता की जमीन में हक को लेकर टंकी पर चढ़ी बेटी, समझाइश पर उतरी
लालसोट। गांगल्यावास में पिता की जमीन में हिस्सा देने और बुआ के नाम हुई रजिस्ट्री रद्द करने की मांग को लेकर कजोड़ देवी पानी की टंकी पर चढ़ गईं। सूचना पर पुलिस-प्रशासन व सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम गणराज बढ़गोती की समझाइश के बाद महिला सुरक्षित नीचे उतर आई। वहीं जलदाय विभाग ने महिला के खिलाफ रामगढ़ पचवारा थाने में मामला दर्ज कराया है।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • *रलावता में विशेष वृक्षारोपण अभियान, मियावाकी तकनीक से लगाए 180 पौधे* *गृह रक्षा के 87 प्रशिक्षणरत स्वयंसेवकों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग, पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश* दौसा। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र दौसा, जिला पुलिस लाइन दौसा एवं पंचायत समिति दौसा के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत रलावता में विशेष वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान सरकारी चारागाह भूमि पर मियावाकी तकनीक से विभिन्न प्रजातियों के 180 पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण के दौरान अर्जुन, कदंब, नीम, आंवला, पलाश, जामुन सहित विभिन्न उपयोगी एवं स्थानीय पर्यावरण के अनुकूल पौधों का रोपण किया गया। मियावाकी तकनीक के माध्यम से कम क्षेत्रफल में अधिक संख्या में पौधे लगाकर घना एवं तेजी से विकसित होने वाला हरित क्षेत्र तैयार करने का प्रयास किया गया। 87 स्वयंसेवकों ने लिया भाग अभियान में गृह रक्षा दौसा के प्रशिक्षणरत बैच के 87 स्वयंसेवकों ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग लिया। स्वयंसेवकों ने पौधारोपण करने के साथ उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल के प्रति भी अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में गृह रक्षा दौसा एवं पुलिस लाइन दौसा के स्थायी स्टाफ, पंचायत समिति दौसा के कार्मिक तथा ग्राम पंचायत रलावता के सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र दौसा के डिप्टी कमांडेंट डॉ. अमन रुस्तगी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के सहयोग से पुलिस लाइन दौसा में गृह रक्षा के नए बैच का प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना विकसित करने के साथ उन्हें सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आयोजित इस विशेष वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से प्रशिक्षणरत स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह, प्रशिक्षण प्रभारी रोशन लाल पीसी, किशोरी लाल आरएसी, अनिल यादव आरएसी, हेड कांस्टेबल रत्नेश, आरक्षी नीलम एवं आरक्षी मंगतू अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। अधिकारियों एवं कार्मिकों का रहा सहयोग वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में पंचायत समिति दौसा के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु सिंघल, गृह रक्षा दौसा के कनिष्ठ सहायक सुरेश गुर्जर एवं स्वयंसेवक जितेंद्र का विशेष सहयोग रहा। वहीं पंचायत समिति दौसा की कनिष्ठ सहायक श्रीमती कल्पना अग्रवाल एवं ग्राम पंचायत रलावता के सरपंच पुखराज गुर्जर ने भी कार्यक्रम के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में सराहनीय योगदान दिया। हरित क्षेत्र विकसित करने की दिशा में पहल अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग का सामूहिक दायित्व है। पुलिस एवं गृह रक्षा जैसे अनुशासित बलों की ओर से पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों में भागीदारी आमजन को भी पौधारोपण एवं प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करती है। सरकारी चारागाह भूमि पर 180 पौधे लगाकर उसे हरित एवं पर्यावरण अनुकूल क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल पर भी जोर दिया गया।
    4
    *रलावता में विशेष वृक्षारोपण अभियान, मियावाकी तकनीक से लगाए 180 पौधे*

*गृह रक्षा के 87 प्रशिक्षणरत स्वयंसेवकों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग, पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश*


दौसा। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र दौसा, जिला पुलिस लाइन दौसा एवं पंचायत समिति दौसा के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत रलावता में विशेष वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान सरकारी चारागाह भूमि पर मियावाकी तकनीक से विभिन्न प्रजातियों के 180 पौधे लगाए गए।
वृक्षारोपण के दौरान अर्जुन, कदंब, नीम, आंवला, पलाश, जामुन सहित विभिन्न उपयोगी एवं स्थानीय पर्यावरण के अनुकूल पौधों का रोपण किया गया। मियावाकी तकनीक के माध्यम से कम क्षेत्रफल में अधिक संख्या में पौधे लगाकर घना एवं तेजी से विकसित होने वाला हरित क्षेत्र तैयार करने का प्रयास किया गया।
87 स्वयंसेवकों ने लिया भाग
अभियान में गृह रक्षा दौसा के प्रशिक्षणरत बैच के 87 स्वयंसेवकों ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग लिया। स्वयंसेवकों ने पौधारोपण करने के साथ उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल के प्रति भी अपनी प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम में गृह रक्षा दौसा एवं पुलिस लाइन दौसा के स्थायी स्टाफ, पंचायत समिति दौसा के कार्मिक तथा ग्राम पंचायत रलावता के सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
प्रशिक्षण के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश
गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र दौसा के डिप्टी कमांडेंट डॉ. अमन रुस्तगी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के सहयोग से पुलिस लाइन दौसा में गृह रक्षा के नए बैच का प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना विकसित करने के साथ उन्हें सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आयोजित इस विशेष वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से प्रशिक्षणरत स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह, प्रशिक्षण प्रभारी रोशन लाल पीसी, किशोरी लाल आरएसी, अनिल यादव आरएसी, हेड कांस्टेबल रत्नेश, आरक्षी नीलम एवं आरक्षी मंगतू अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
अधिकारियों एवं कार्मिकों का रहा सहयोग
वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में पंचायत समिति दौसा के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु सिंघल, गृह रक्षा दौसा के कनिष्ठ सहायक सुरेश गुर्जर एवं स्वयंसेवक जितेंद्र का विशेष सहयोग रहा। वहीं पंचायत समिति दौसा की कनिष्ठ सहायक श्रीमती कल्पना अग्रवाल एवं ग्राम पंचायत रलावता के सरपंच पुखराज गुर्जर ने भी कार्यक्रम के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में सराहनीय योगदान दिया।
हरित क्षेत्र विकसित करने की दिशा में पहल
अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग का सामूहिक दायित्व है। पुलिस एवं गृह रक्षा जैसे अनुशासित बलों की ओर से पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों में भागीदारी आमजन को भी पौधारोपण एवं प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करती है।
सरकारी चारागाह भूमि पर 180 पौधे लगाकर उसे हरित एवं पर्यावरण अनुकूल क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल पर भी जोर दिया गया।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • गोपालपुरा से राज राजेश्वरी कैला देवी की 16वीं पदयात्रा हुई रवाना। जैकारों से गूंजा आसमान गोपालपुरा से कैला देवी की 16वीं पदयात्रा रवाना। टोडाभीम करौली ग्राम गोपालपुरा से राजराजेश्वरी कैला देवी की 16वीं पदयात्रा बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ रवाना हुई। पदयात्रा को जनप्रतिनिधि एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. भवी मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पदयात्रा रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने राजराजेश्वरी कैला देवी के जयकारे लगाए, जिससे पूरा माहौल धर्ममय हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष पदयात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए कैला देवी के लिए रवाना हुए।इस अवसर पर टोडाभीम कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामचरण मीणा, पंचायत समिति सदस्य दीपा मनीराम ठेकेदार खेड़ी, पूर्व सरपंच खेड़ी राम प्रसाद मीणा, शिवदयाल मीणा मेरेड़ा, कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष हनुमान गोपालपुरा, समाजसेवी गोपाल मीणा, ओपी खेड़ी, भप्पूराम मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। ग्रामीणों ने माता कैला देवी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन को लेकर गोपालपुरा सहित आसपास के गांवों में भी उत्साह का माहौल रहा।
    1
    गोपालपुरा से राज राजेश्वरी कैला देवी की 16वीं पदयात्रा हुई रवाना। जैकारों से गूंजा आसमान 

गोपालपुरा से कैला देवी की 16वीं पदयात्रा रवाना।
टोडाभीम करौली
ग्राम गोपालपुरा से राजराजेश्वरी कैला देवी की 16वीं पदयात्रा बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ रवाना हुई। पदयात्रा को जनप्रतिनिधि एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. भवी मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
पदयात्रा रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने राजराजेश्वरी कैला देवी के जयकारे लगाए, जिससे पूरा माहौल धर्ममय हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष पदयात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए कैला देवी के लिए रवाना हुए।इस अवसर पर टोडाभीम कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामचरण मीणा, पंचायत समिति सदस्य दीपा मनीराम ठेकेदार खेड़ी, पूर्व सरपंच खेड़ी राम प्रसाद मीणा, शिवदयाल मीणा मेरेड़ा, कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष हनुमान गोपालपुरा, समाजसेवी गोपाल मीणा, ओपी खेड़ी, भप्पूराम मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। ग्रामीणों ने माता कैला देवी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन को लेकर गोपालपुरा सहित आसपास के गांवों में भी उत्साह का माहौल रहा।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • नगर निकाय चुनाव में कानून व्यवस्था रहेगी दुरुस्त: एएसपी रामकुमार कस्वां करौली। नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियां तेज कर दी हैं। करौली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वां ने कहा कि नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराए जाएंगे। एएसपी कस्वां ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा असामाजिक तत्वों और चुनाव में माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से लगातार गश्त, निगरानी और आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। मतदान के दौरान भी पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा, ताकि मतदाता बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। एएसपी ने आमजन से भी अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।
    1
    नगर निकाय चुनाव में कानून व्यवस्था रहेगी दुरुस्त: एएसपी रामकुमार कस्वां
करौली। नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियां तेज कर दी हैं। करौली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वां ने कहा कि नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराए जाएंगे।
एएसपी कस्वां ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा असामाजिक तत्वों और चुनाव में माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से लगातार गश्त, निगरानी और आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। मतदान के दौरान भी पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा, ताकि मतदाता बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
एएसपी ने आमजन से भी अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • किरतपुरा के पास भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत; महिला गंभीर बामनवास, सवाईमाधोपुर। बामनवास-गढ़मोरा रोड पर किरतपुरा के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पट्टी खुर्द निवासी प्रेमराज उर्फ पिंटू (38) पुत्र बत्तीलाल मीणा गंभीर घायल हो गए। सीएचसी बामनवास ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार डूंगरवाड़ा निवासी महिला चैनबाई गंभीर घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। सूचना पर एएसआई हरसुख गुर्जर पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर जांच शुरू कर दी है।
    1
    किरतपुरा के पास भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत; महिला गंभीर
बामनवास, सवाईमाधोपुर। बामनवास-गढ़मोरा रोड पर किरतपुरा के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पट्टी खुर्द निवासी प्रेमराज उर्फ पिंटू (38) पुत्र बत्तीलाल मीणा गंभीर घायल हो गए। सीएचसी बामनवास ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार डूंगरवाड़ा निवासी महिला चैनबाई गंभीर घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। सूचना पर एएसआई हरसुख गुर्जर पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर जांच शुरू कर दी है।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • दौसा पुलिस की नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 164.52 ग्राम स्मैक बरामद ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 5 तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित IPS के निर्देशन में दौसा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 164.52 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) बरामद की है। कार्रवाई में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन स्प्लिट डिजायर आरजे-14 टीएफ 7997 को भी जब्त किया है। प्रेस नोट के अनुसार, कार्रवाई एनएच-21 दौसा पर करौली बाईपास मस्जिद के पास की गई। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से बरामद स्मैक की बिक्री राशि करीब 1 लाख 34 हजार रुपये बताई गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अकलेरा, झालावाड़ की ओर से अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहे थे। इन आरोपियों को किया गिरफ्तार अमर सिंह पुत्र डालचन्द सैनी, उम्र 38 वर्ष, निवासी कोली मोहल्ला, बसवा, जिला दौसा। हरिराम उर्फ डॉक्टर पुत्र हरिनारायण मीणा, उम्र 35 वर्ष, निवासी चंदपुरा, थाना राजगढ़, जिला अलवर। विक्रम पुत्र रामजी लाल मीणा, उम्र 28 वर्ष, निवासी बिगोता, थाना टहला, जिला अलवर। आकाश उर्फ लाला पुत्र दुर्गाप्रसाद साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी राजगढ़, जिला अलवर। सौरभ पुत्र शिवलाल गुर्जर, उम्र 27 वर्ष, निवासी भरपुरा, थाना टहला, जिला अलवर। संयुक्त टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज राहुल प्रकाश IPS एवं जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित IPS के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकरलाल RPS और वृत्ताधिकारी दौसा कपिल गुप्ता RPS के सुपरविजन में टीम गठित की गई। कार्रवाई में थाना कोतवाली दौसा के थानाधिकारी भगवान सहाय शर्मा पु.नि. तथा थाना बांदीकुई के थानाधिकारी जहीर अब्बास पु.नि. के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को दबोचा। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अवैध मादक पदार्थ के स्रोत और इसकी सप्लाई/आयात-निर्यात के नेटवर्क के संबंध में अनुसंधान शुरू कर दिया है। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 📍💥
    2
    दौसा पुलिस की नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 164.52 ग्राम स्मैक बरामद
ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 5 तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त
दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित IPS के निर्देशन में दौसा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 164.52 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) बरामद की है। कार्रवाई में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन स्प्लिट डिजायर आरजे-14 टीएफ 7997 को भी जब्त किया है।
प्रेस नोट के अनुसार, कार्रवाई एनएच-21 दौसा पर करौली बाईपास मस्जिद के पास की गई। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से बरामद स्मैक की बिक्री राशि करीब 1 लाख 34 हजार रुपये बताई गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अकलेरा, झालावाड़ की ओर से अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहे थे।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
अमर सिंह पुत्र डालचन्द सैनी, उम्र 38 वर्ष, निवासी कोली मोहल्ला, बसवा, जिला दौसा।
हरिराम उर्फ डॉक्टर पुत्र हरिनारायण मीणा, उम्र 35 वर्ष, निवासी चंदपुरा, थाना राजगढ़, जिला अलवर।
विक्रम पुत्र रामजी लाल मीणा, उम्र 28 वर्ष, निवासी बिगोता, थाना टहला, जिला अलवर।
आकाश उर्फ लाला पुत्र दुर्गाप्रसाद साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी राजगढ़, जिला अलवर।
सौरभ पुत्र शिवलाल गुर्जर, उम्र 27 वर्ष, निवासी भरपुरा, थाना टहला, जिला अलवर।
संयुक्त टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम
महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज राहुल प्रकाश IPS एवं जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित IPS के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकरलाल RPS और वृत्ताधिकारी दौसा कपिल गुप्ता RPS के सुपरविजन में टीम गठित की गई।
कार्रवाई में थाना कोतवाली दौसा के थानाधिकारी भगवान सहाय शर्मा पु.नि. तथा थाना बांदीकुई के थानाधिकारी जहीर अब्बास पु.नि. के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को दबोचा।
पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अवैध मादक पदार्थ के स्रोत और इसकी सप्लाई/आयात-निर्यात के नेटवर्क के संबंध में अनुसंधान शुरू कर दिया है।
रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 📍💥
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • *सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान: दौसा पुलिस ने 755 छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक* *महिला अपराध, साइबर ठगी, गुड टच-बैड टच और नए कानूनों की दी जानकारी, हेल्पलाइन नंबरों के प्रति भी किया जागरूक* दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित, आईपीएस के निर्देशन में संचालित ‘सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान के तहत बुधवार को जिलेभर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में करीब 755 छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा, महिला अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधों से बचाव तथा कानूनों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत शिवा लाइब्रेरी कल्लावास थाना राहुवास में 150, ग्राम वापी थाना सैथल में 130, कालाखो थाना सदर में 105 तथा शिव लाइब्रेरी नागल प्यारीवास थाना नांगल राजावतान में 70 छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। वहीं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट जिला दौसा द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, महिला कॉलेज, नेहरू पार्क एवं महात्मा गांधी स्कूल दौसा में करीब 300 छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने बालक-बालिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को महिला अपराधों की रोकथाम, महिला सशक्तिकरण, नए कानूनों, साइबर अपराध, साइबर ठगी से बचाव, गुड टच-बैड टच, यातायात नियमों तथा मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव के लिए संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई। साथ ही साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया। हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अपराध की स्थिति में बिना भय के पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रमों में 112 आपातकालीन हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1090 गरिमा महिला हेल्पलाइन एवं 1930 साइबर हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा राजकोप सिटीजन ऐप के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों एवं महिलाओं को ऐप डाउनलोड करवाया गया। दौसा पुलिस द्वारा ‘सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक, सजग एवं सशक्त बनाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य महिला अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधों से सुरक्षा तथा महिलाओं और बालिकाओं में कानून एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर सुरक्षित समाज का निर्माण करना है। जागरूक नारी—सुरक्षित नारी। सशक्त महिला—सुरक्षित समाज।
    4
    *सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान: दौसा पुलिस ने 755 छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक*

*महिला अपराध, साइबर ठगी, गुड टच-बैड टच और नए कानूनों की दी जानकारी, हेल्पलाइन नंबरों के प्रति भी किया जागरूक*
दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित, आईपीएस के निर्देशन में संचालित ‘सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान के तहत बुधवार को जिलेभर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में करीब 755 छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा, महिला अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधों से बचाव तथा कानूनों के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के तहत शिवा लाइब्रेरी कल्लावास थाना राहुवास में 150, ग्राम वापी थाना सैथल में 130, कालाखो थाना सदर में 105 तथा शिव लाइब्रेरी नागल प्यारीवास थाना नांगल राजावतान में 70 छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। वहीं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट जिला दौसा द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, महिला कॉलेज, नेहरू पार्क एवं महात्मा गांधी स्कूल दौसा में करीब 300 छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया।
साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने बालक-बालिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को महिला अपराधों की रोकथाम, महिला सशक्तिकरण, नए कानूनों, साइबर अपराध, साइबर ठगी से बचाव, गुड टच-बैड टच, यातायात नियमों तथा मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव के लिए संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई। साथ ही साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया।
हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अपराध की स्थिति में बिना भय के पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रमों में 112 आपातकालीन हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1090 गरिमा महिला हेल्पलाइन एवं 1930 साइबर हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई।
इसके अलावा राजकोप सिटीजन ऐप के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों एवं महिलाओं को ऐप डाउनलोड करवाया गया।
दौसा पुलिस द्वारा ‘सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक, सजग एवं सशक्त बनाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य महिला अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधों से सुरक्षा तथा महिलाओं और बालिकाओं में कानून एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर सुरक्षित समाज का निर्माण करना है।
जागरूक नारी—सुरक्षित नारी।
सशक्त महिला—सुरक्षित समाज।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.