logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*रलावता में विशेष वृक्षारोपण अभियान, मियावाकी तकनीक से लगाए 180 पौधे* *गृह रक्षा के 87 प्रशिक्षणरत स्वयंसेवकों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग, पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश* दौसा। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र दौसा, जिला पुलिस लाइन दौसा एवं पंचायत समिति दौसा के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत रलावता में विशेष वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान सरकारी चारागाह भूमि पर मियावाकी तकनीक से विभिन्न प्रजातियों के 180 पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण के दौरान अर्जुन, कदंब, नीम, आंवला, पलाश, जामुन सहित विभिन्न उपयोगी एवं स्थानीय पर्यावरण के अनुकूल पौधों का रोपण किया गया। मियावाकी तकनीक के माध्यम से कम क्षेत्रफल में अधिक संख्या में पौधे लगाकर घना एवं तेजी से विकसित होने वाला हरित क्षेत्र तैयार करने का प्रयास किया गया। 87 स्वयंसेवकों ने लिया भाग अभियान में गृह रक्षा दौसा के प्रशिक्षणरत बैच के 87 स्वयंसेवकों ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग लिया। स्वयंसेवकों ने पौधारोपण करने के साथ उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल के प्रति भी अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में गृह रक्षा दौसा एवं पुलिस लाइन दौसा के स्थायी स्टाफ, पंचायत समिति दौसा के कार्मिक तथा ग्राम पंचायत रलावता के सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र दौसा के डिप्टी कमांडेंट डॉ. अमन रुस्तगी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के सहयोग से पुलिस लाइन दौसा में गृह रक्षा के नए बैच का प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना विकसित करने के साथ उन्हें सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आयोजित इस विशेष वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से प्रशिक्षणरत स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह, प्रशिक्षण प्रभारी रोशन लाल पीसी, किशोरी लाल आरएसी, अनिल यादव आरएसी, हेड कांस्टेबल रत्नेश, आरक्षी नीलम एवं आरक्षी मंगतू अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। अधिकारियों एवं कार्मिकों का रहा सहयोग वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में पंचायत समिति दौसा के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु सिंघल, गृह रक्षा दौसा के कनिष्ठ सहायक सुरेश गुर्जर एवं स्वयंसेवक जितेंद्र का विशेष सहयोग रहा। वहीं पंचायत समिति दौसा की कनिष्ठ सहायक श्रीमती कल्पना अग्रवाल एवं ग्राम पंचायत रलावता के सरपंच पुखराज गुर्जर ने भी कार्यक्रम के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में सराहनीय योगदान दिया। हरित क्षेत्र विकसित करने की दिशा में पहल अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग का सामूहिक दायित्व है। पुलिस एवं गृह रक्षा जैसे अनुशासित बलों की ओर से पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों में भागीदारी आमजन को भी पौधारोपण एवं प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करती है। सरकारी चारागाह भूमि पर 180 पौधे लगाकर उसे हरित एवं पर्यावरण अनुकूल क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल पर भी जोर दिया गया।

1 hr ago
user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
RIVENDRA KUMAR SHARMA
Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
1 hr ago

*रलावता में विशेष वृक्षारोपण अभियान, मियावाकी तकनीक से लगाए 180 पौधे* *गृह रक्षा के 87 प्रशिक्षणरत स्वयंसेवकों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग, पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश* दौसा। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र दौसा, जिला पुलिस लाइन दौसा एवं पंचायत समिति दौसा के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत रलावता में विशेष वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान सरकारी चारागाह भूमि पर मियावाकी तकनीक से विभिन्न प्रजातियों के 180 पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण के दौरान अर्जुन, कदंब, नीम, आंवला, पलाश, जामुन सहित विभिन्न उपयोगी एवं स्थानीय पर्यावरण के अनुकूल पौधों का रोपण किया गया। मियावाकी तकनीक के माध्यम से कम क्षेत्रफल में अधिक संख्या में पौधे लगाकर घना एवं तेजी से विकसित होने वाला

हरित क्षेत्र तैयार करने का प्रयास किया गया। 87 स्वयंसेवकों ने लिया भाग अभियान में गृह रक्षा दौसा के प्रशिक्षणरत बैच के 87 स्वयंसेवकों ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग लिया। स्वयंसेवकों ने पौधारोपण करने के साथ उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल के प्रति भी अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में गृह रक्षा दौसा एवं पुलिस लाइन दौसा के स्थायी स्टाफ, पंचायत समिति दौसा के कार्मिक तथा ग्राम पंचायत रलावता के सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र दौसा के डिप्टी कमांडेंट डॉ. अमन रुस्तगी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के सहयोग से पुलिस लाइन दौसा में गृह रक्षा के नए बैच का प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा

ae40a9dd-570b-4d6b-bd41-5f1ecfa21fe7

की भावना विकसित करने के साथ उन्हें सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आयोजित इस विशेष वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से प्रशिक्षणरत स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह, प्रशिक्षण प्रभारी रोशन लाल पीसी, किशोरी लाल आरएसी, अनिल यादव आरएसी, हेड कांस्टेबल रत्नेश, आरक्षी नीलम एवं आरक्षी मंगतू अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। अधिकारियों एवं कार्मिकों का रहा सहयोग वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में पंचायत समिति दौसा के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु सिंघल, गृह रक्षा दौसा के कनिष्ठ सहायक सुरेश गुर्जर एवं स्वयंसेवक जितेंद्र का विशेष सहयोग रहा। वहीं पंचायत समिति दौसा की कनिष्ठ सहायक श्रीमती कल्पना अग्रवाल

7ca9ad71-70a4-4f5e-b40a-e0fab5cd2b19

एवं ग्राम पंचायत रलावता के सरपंच पुखराज गुर्जर ने भी कार्यक्रम के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में सराहनीय योगदान दिया। हरित क्षेत्र विकसित करने की दिशा में पहल अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग का सामूहिक दायित्व है। पुलिस एवं गृह रक्षा जैसे अनुशासित बलों की ओर से पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों में भागीदारी आमजन को भी पौधारोपण एवं प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करती है। सरकारी चारागाह भूमि पर 180 पौधे लगाकर उसे हरित एवं पर्यावरण अनुकूल क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल पर भी जोर दिया गया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सैंथल में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सेंटर फॉर माइक्रो फाइनेंस के सहयोग से सेक्टर मीटिंग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ की कार्यशाला आयोजित ​सैथल व कुंडल: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'सेंटर फॉर माइक्रो फाइनेंस' (Center for Micro Finance) के सहयोग से सैथल एवं कुंडल में सेक्टर मीटिंग के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। ​कार्यशाला में ब्लॉक समन्वयक (Block Coordinator) अल्पना शर्मा ने कार्यकर्ताओं को कुपोषण, उसकी पहचान, कुपोषण के विभिन्न प्रकार तथा इसके दुश्चक्र (Vicious Cycle of Malnutrition) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही 'अम्मा प्रोटोकॉल' (AMMA Protocol) पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसके अंतर्गत: ​बच्चों की वृद्धि निगरानी (Growth Monitoring) ​भूख परीक्षण (Appetite Test) ​चिकित्सकीय जटिलताओं की पहचान ​बच्चों का सही स्वास्थ्य एवं पोषण प्रबंधन एमसीएचएन दिवस के महत्व ​वाश (WASH - जल, स्वच्छता और स्वच्छता) के तहत हाथ धोने के सभी चरणों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया। ​बैठक में आंगनवाड़ी केंद्र पर मिलने वाले पोषाहार और 'फोर्टिफाइड फूड' (Fortified Food) के लाभों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि अपने दैनिक भोजन में फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थों का उपयोग करके बच्चों के पोषण स्तर में त्वरित सुधार लाया जा सकता है। ​इस प्रशिक्षण कार्यशाला में महिला सुपरवाइजर निर्मला गौतम, आशा मीणा और पृथ्वी मीणा सहित कुल 53 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं। ​कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य: क्षेत्र से कुपोषण को समाप्त करना, कुपोषित बच्चों का सही प्रबंधन व समय पर पोषण उपलब्ध कराना और सभी बच्चों के लिए बेहतर स्वास्थ्य व व्यवस्थित पोषण सुनिश्चित करना रहा।
    2
    सैंथल में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सेंटर फॉर माइक्रो फाइनेंस के सहयोग से सेक्टर मीटिंग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ की कार्यशाला आयोजित
​सैथल व कुंडल: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'सेंटर फॉर माइक्रो फाइनेंस' (Center for Micro Finance) के सहयोग से सैथल एवं कुंडल में सेक्टर मीटिंग के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
​कार्यशाला में ब्लॉक समन्वयक (Block Coordinator) अल्पना शर्मा ने कार्यकर्ताओं को कुपोषण, उसकी पहचान, कुपोषण के विभिन्न प्रकार तथा इसके दुश्चक्र (Vicious Cycle of Malnutrition) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही 'अम्मा प्रोटोकॉल' (AMMA Protocol) पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसके अंतर्गत:
​बच्चों की वृद्धि निगरानी (Growth Monitoring)
​भूख परीक्षण (Appetite Test)
​चिकित्सकीय जटिलताओं की पहचान
​बच्चों का सही स्वास्थ्य एवं पोषण प्रबंधन एमसीएचएन दिवस के महत्व 
​वाश (WASH - जल, स्वच्छता और स्वच्छता) के तहत हाथ धोने के सभी चरणों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया।
​बैठक में आंगनवाड़ी केंद्र पर मिलने वाले पोषाहार और 'फोर्टिफाइड फूड' (Fortified Food) के लाभों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि अपने दैनिक भोजन में फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थों का उपयोग करके बच्चों के पोषण स्तर में त्वरित सुधार लाया जा सकता है।
​इस प्रशिक्षण कार्यशाला में महिला सुपरवाइजर निर्मला गौतम, आशा मीणा और पृथ्वी मीणा सहित कुल 53 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं।
​कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य:
क्षेत्र से कुपोषण को समाप्त करना, कुपोषित बच्चों का सही प्रबंधन व समय पर पोषण उपलब्ध कराना और सभी बच्चों के लिए बेहतर स्वास्थ्य व व्यवस्थित पोषण सुनिश्चित करना रहा।
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 2 करोड़ के माल से भरे ट्रक की फर्जी लूट का पर्दाफाश, खुद ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड दौसा/पापड़दा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्कूटी पार्ट्स से भरे ट्रक की कथित लूट के सनसनीखेज मामले का दौसा जिले की पापड़दा थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस ट्रक चालक ने खुद के साथ बंधक बनाकर लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी, वही अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ मिलकर रची गई इस साजिश का मुख्य सूत्रधार (मास्टरमाइंड) निकला। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर करीब 2 करोड़ रुपये की कीमत का माल लदा ट्रक बरामद कर लिया है। ​झूठी कहानी बनाकर पुलिस को किया था गुमराह ​1 सितंबर 2026 को आरोपी चालक माहिर आजाद (पुत्र अलादीन, निवासी खेस्ती, थाना सीकरी, जिला डीग) ने पापड़दा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि 28 अगस्त को वह मुंबई से ट्रक (नंबर PB13BF8707) में करीब 2 करोड़ रुपये के स्कूटी पार्ट्स भरकर जींद (हरियाणा) के लिए निकला था। ​परिवादी के अनुसार, 31 अगस्त की रात करीब 8 बजे वह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे स्थित आलूदा रेस्ट एरिया में रुका था। तभी दो अज्ञात युवक आए, जबरन केबिन में घुसे और मुंह बंद कर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद पिलर नंबर 154 के पास उसके हाथ-पैर बांधकर पटक दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। ​सीसीटीवी और फास्टैग फुटेज से खुली पोल ​मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश, एसपी पीयूष दीक्षित व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद सीपा के निर्देशन तथा सीओ नांगल राजावतान शीशराम के सुपरविजन में पापड़दा थानाधिकारी जनमेजाराम के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। ​पुलिस टीम ने जब घटनास्थल, आलूदा रेस्ट एरिया और भाण्डारेज टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की, तो चालक के बयानों में कई विरोधाभास नजर आए। इसके बाद डूंगरपुर टोल प्लाजा पर ट्रक का फास्टैग रिकॉर्ड खंगाला गया, जिसमें सामने आया कि ट्रक रात करीब 10:58 बजे ही हरियाणा के फिरोजपुर झिरका टोल को पार कर चुका था। ​साथी पहले से थे मौजूद, फिरोजपुर झिरका से ट्रक बरामद ​शक पुख्ता होने पर पापड़दा पुलिस ने हरियाणा पुलिस को क्यूएसटी (सूचना) भिजवाई और एएसआई राधामोहन के नेतृत्व में एक टीम फिरोजपुर झिरका रवाना की। कड़ाई से पूछताछ करने पर चालक माहिर आजाद टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। ​उसने बताया कि उसने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर ट्रक व माल हड़पने का षड्यंत्र पहले ही रच लिया था। तय योजना के अनुसार उसके साथी पहले से ही आलूदा रेस्ट एरिया में मौजूद थे। माल से भरा ट्रक साथियों को सौंपने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए वह खुद पिलर नंबर 154 के पास हाथ-पैर बंधवाकर बैठ गया था। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लूटा गया ट्रक मय माल फिरोजपुर झिरका से बरामद कर लिया है। वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। ​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम ​इस त्वरित खुलासे में थानाधिकारी पापड़दा जनमेजाराम, थानाधिकारी बांदीकुई जहीर अब्बास, थानाधिकारी कोलवा मनोहरलाल, सउनि राधामोहन, हैड कांस्टेबल गणपतलाल तथा कांस्टेबल महेश कुमार, कैलाशचन्द, अमिताभ, राजेश कुमार, अनिल कुमार और रोबिनसिंह की मुख्य भूमिका रही।  रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 💥📍
    2
    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 2 करोड़ के माल से भरे ट्रक की फर्जी लूट का पर्दाफाश, खुद ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड 


दौसा/पापड़दा:
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्कूटी पार्ट्स से भरे ट्रक की कथित लूट के सनसनीखेज मामले का दौसा जिले की पापड़दा थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस ट्रक चालक ने खुद के साथ बंधक बनाकर लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी, वही अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ मिलकर रची गई इस साजिश का मुख्य सूत्रधार (मास्टरमाइंड) निकला। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर करीब 2 करोड़ रुपये की कीमत का माल लदा ट्रक बरामद कर लिया है। 
​झूठी कहानी बनाकर पुलिस को किया था गुमराह
​1 सितंबर 2026 को आरोपी चालक माहिर आजाद (पुत्र अलादीन, निवासी खेस्ती, थाना सीकरी, जिला डीग) ने पापड़दा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि 28 अगस्त को वह मुंबई से ट्रक (नंबर PB13BF8707) में करीब 2 करोड़ रुपये के स्कूटी पार्ट्स भरकर जींद (हरियाणा) के लिए निकला था। 
​परिवादी के अनुसार, 31 अगस्त की रात करीब 8 बजे वह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे स्थित आलूदा रेस्ट एरिया में रुका था। तभी दो अज्ञात युवक आए, जबरन केबिन में घुसे और मुंह बंद कर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद पिलर नंबर 154 के पास उसके हाथ-पैर बांधकर पटक दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। 
​सीसीटीवी और फास्टैग फुटेज से खुली पोल
​मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश, एसपी पीयूष दीक्षित व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद सीपा के निर्देशन तथा सीओ नांगल राजावतान शीशराम के सुपरविजन में पापड़दा थानाधिकारी जनमेजाराम के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। 
​पुलिस टीम ने जब घटनास्थल, आलूदा रेस्ट एरिया और भाण्डारेज टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की, तो चालक के बयानों में कई विरोधाभास नजर आए। इसके बाद डूंगरपुर टोल प्लाजा पर ट्रक का फास्टैग रिकॉर्ड खंगाला गया, जिसमें सामने आया कि ट्रक रात करीब 10:58 बजे ही हरियाणा के फिरोजपुर झिरका टोल को पार कर चुका था। 
​साथी पहले से थे मौजूद, फिरोजपुर झिरका से ट्रक बरामद
​शक पुख्ता होने पर पापड़दा पुलिस ने हरियाणा पुलिस को क्यूएसटी (सूचना) भिजवाई और एएसआई राधामोहन के नेतृत्व में एक टीम फिरोजपुर झिरका रवाना की। कड़ाई से पूछताछ करने पर चालक माहिर आजाद टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 
​उसने बताया कि उसने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर ट्रक व माल हड़पने का षड्यंत्र पहले ही रच लिया था। तय योजना के अनुसार उसके साथी पहले से ही आलूदा रेस्ट एरिया में मौजूद थे। माल से भरा ट्रक साथियों को सौंपने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए वह खुद पिलर नंबर 154 के पास हाथ-पैर बंधवाकर बैठ गया था। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लूटा गया ट्रक मय माल फिरोजपुर झिरका से बरामद कर लिया है। वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। 
​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
​इस त्वरित खुलासे में थानाधिकारी पापड़दा जनमेजाराम, थानाधिकारी बांदीकुई जहीर अब्बास, थानाधिकारी कोलवा मनोहरलाल, सउनि राधामोहन, हैड कांस्टेबल गणपतलाल तथा कांस्टेबल महेश कुमार, कैलाशचन्द, अमिताभ, राजेश कुमार, अनिल कुमार और रोबिनसिंह की मुख्य भूमिका रही।  
रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 💥📍
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • पिता की जमीन में हक की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी बेटी, प्रशासन की समझाइश पर नीचे उतरी पिता की जमीन में हक को लेकर टंकी पर चढ़ी बेटी, समझाइश पर उतरी लालसोट। गांगल्यावास में पिता की जमीन में हिस्सा देने और बुआ के नाम हुई रजिस्ट्री रद्द करने की मांग को लेकर कजोड़ देवी पानी की टंकी पर चढ़ गईं। सूचना पर पुलिस-प्रशासन व सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम गणराज बढ़गोती की समझाइश के बाद महिला सुरक्षित नीचे उतर आई। वहीं जलदाय विभाग ने महिला के खिलाफ रामगढ़ पचवारा थाने में मामला दर्ज कराया है।
    2
    पिता की जमीन में हक की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी बेटी, प्रशासन की समझाइश पर नीचे उतरी
पिता की जमीन में हक को लेकर टंकी पर चढ़ी बेटी, समझाइश पर उतरी
लालसोट। गांगल्यावास में पिता की जमीन में हिस्सा देने और बुआ के नाम हुई रजिस्ट्री रद्द करने की मांग को लेकर कजोड़ देवी पानी की टंकी पर चढ़ गईं। सूचना पर पुलिस-प्रशासन व सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम गणराज बढ़गोती की समझाइश के बाद महिला सुरक्षित नीचे उतर आई। वहीं जलदाय विभाग ने महिला के खिलाफ रामगढ़ पचवारा थाने में मामला दर्ज कराया है।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • आज और कल में प्रत्याशी ले सकते हैं अपना आवेदन पत्र वापस सिकराय में 25 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी हैं। जिसके चलते आज और कल नामांकन वापस प्रत्याशी ले सकते हैं ऐसे में एसडीएम कार्यालय में दिनभर पुलिस के आला अधिकारी और दर्जनों पुलिस के जवान मौजूद रहे इस दौरान बड़ी संख्या में प्रत्याशी भी मौजूद रहे जिनके मौजूदगी में उनके फार्म की जांच की गई ऐसे में अब लगभग 132 प्रत्याशी मैदान में है और आज और काल में अगर कोई प्रत्याशी अपना फार्म वापस लेता है तो और भी प्रत्याशियों की संख्या घट सकती है।
    2
    आज और कल में प्रत्याशी ले सकते हैं अपना आवेदन पत्र वापस
सिकराय में 25 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी हैं। जिसके चलते आज और कल नामांकन वापस प्रत्याशी ले सकते हैं ऐसे में एसडीएम कार्यालय में दिनभर पुलिस के आला अधिकारी और दर्जनों पुलिस के जवान मौजूद रहे इस दौरान बड़ी संख्या में प्रत्याशी भी मौजूद रहे जिनके मौजूदगी में उनके फार्म की जांच की गई ऐसे में अब लगभग 132 प्रत्याशी मैदान में है और आज और काल में अगर कोई प्रत्याशी अपना फार्म वापस लेता है तो और भी प्रत्याशियों की संख्या घट सकती है।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    16 hrs ago
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने गंगापुर सिटी एवं वजीरपुर में चुनाव तैयारियों का लिया जायजा,मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष की व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 : सवाई माधोपुर, 2 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम ने बुधवार को गंगापुर सिटी एवं वजीरपुर उपखण्ड क्षेत्रों का दौरा कर निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। वजीरपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग अधिकारी महीपाल सिंह से निर्वाचन तैयारियों, क्रिटिकल एवं संवेदनशील मतदान केन्द्रों तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, प्रवेश एवं निकास, दिव्यांग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाएं मतदान दिवस से पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति एवं संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने राजकीय कन्या महाविद्यालय, वजीरपुर स्थित नगरपालिका वजीरपुर के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्थाएं देखीं तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान दर्सगाह इस्लामी सेकेंडरी स्कूल, वजीरपुर सहित अन्य मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में गंगापुर सिटी पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित संधारण तथा मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से क्रिटिकल बूथों की स्थिति की जानकारी लेकर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी निर्देशित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध प्रक्रिया है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी एवं कार्मिक अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें, ताकि नगरीय निकाय चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जा सकें। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण लाल शर्मा, उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार गोदारा, तहसीलदार सुरेश विश्नोई एवं नगरपालिका अधिशासी अधिकारी दीपक चौहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने गंगापुर सिटी एवं वजीरपुर में चुनाव तैयारियों का लिया जायजा,मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष की व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 : 
सवाई माधोपुर, 2 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम ने बुधवार को गंगापुर सिटी एवं वजीरपुर उपखण्ड क्षेत्रों का दौरा कर निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
वजीरपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग अधिकारी महीपाल सिंह से निर्वाचन तैयारियों, क्रिटिकल एवं संवेदनशील मतदान केन्द्रों तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, प्रवेश एवं निकास, दिव्यांग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाएं मतदान दिवस से पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति एवं संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।
उन्होंने राजकीय कन्या महाविद्यालय, वजीरपुर स्थित नगरपालिका वजीरपुर के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्थाएं देखीं तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान दर्सगाह इस्लामी सेकेंडरी स्कूल, वजीरपुर सहित अन्य मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण किया गया।
इसी क्रम में गंगापुर सिटी पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित संधारण तथा मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से क्रिटिकल बूथों की स्थिति की जानकारी लेकर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी निर्देशित किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध प्रक्रिया है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी एवं कार्मिक अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें, ताकि नगरीय निकाय चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जा सकें।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण लाल शर्मा, उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार गोदारा, तहसीलदार सुरेश विश्नोई एवं नगरपालिका अधिशासी अधिकारी दीपक चौहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • टोडाभीम। ग्राम पंचायत नांगलशेरपुर में बुधवार को आमबस्ती के सहयोग से एक दिवसीय कन्हैया दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में गायक कलाकारों ने धार्मिक एवं पौराणिक रचनाओं की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। खोहल्या टोंक के मेडिया लखपत मीणा, झारेड़ा हिण्डौन के रमसी मीणा तथा नांगलशेरपुर पार्टी के मेडिया सुरेश-रीतेश ने धार्मिक-पौराणिक रचनाओं के साथ समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों पर आधारित स्वरचित रचनाएं प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। दंगल में हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों ने पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लिया। समापन अवसर पर ग्रामीण पंच-पटेलों ने सभी दंगल पार्टियों के मेडियाओं का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश मीणा ने तीनों पार्टियों को एक-एक आधुनिक वाद्ययंत्र (डफ) भेंट किया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
    1
    टोडाभीम। ग्राम पंचायत नांगलशेरपुर में बुधवार को आमबस्ती के सहयोग से एक दिवसीय कन्हैया दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में गायक कलाकारों ने धार्मिक एवं पौराणिक रचनाओं की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
खोहल्या टोंक के मेडिया लखपत मीणा, झारेड़ा हिण्डौन के रमसी मीणा तथा नांगलशेरपुर पार्टी के मेडिया सुरेश-रीतेश ने धार्मिक-पौराणिक रचनाओं के साथ समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों पर आधारित स्वरचित रचनाएं प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। दंगल में हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों ने पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लिया।
समापन अवसर पर ग्रामीण पंच-पटेलों ने सभी दंगल पार्टियों के मेडियाओं का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश मीणा ने तीनों पार्टियों को एक-एक आधुनिक वाद्ययंत्र (डफ) भेंट किया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • *12 घंटे में 88 वर्षीय लापता वृद्धा को मेहंदीपुर बालाजी पुलिस ने सकुशल दस्तयाब किया* *मानसिक रूप से कमजोर वृद्धा घर से हुई थी लापता, करीब 7 लाख रुपये के गहने पहने होने से पुलिस ने चलाया सघन सर्च अभियान* दौसा। मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए घर से लापता हुई 88 वर्षीय अस्वस्थ वृद्ध महिला को महज 12 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वृद्धा के मानसिक रूप से कमजोर होने तथा उसके करीब 7 लाख रुपये के गहने पहने होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रातभर सघन सर्च अभियान चलाया। महिला के सकुशल मिलने के बाद परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और अथक प्रयासों के लिए आभार जताया। यह था मामला दिनांक 1 सितंबर 2026 को मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के भालपुर निवासी सांवलिय गुर्जर ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उनकी 88 वर्षीय मां रूकमणी देवी दोपहर करीब 2 बजे घर से बिना बताए चली गई हैं। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन वृद्धा का कोई सुराग नहीं मिला। वृद्धा की अधिक उम्र, अस्वस्थता और मानसिक रूप से कमजोर होने के साथ ही करीब 7 लाख रुपये के गहने पहने होने की जानकारी को देखते हुए पुलिस थाना मेहंदीपुर बालाजी में एफआईआर संख्या 165/2026 धारा 140(3) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू की गई। रातभर चला सघन सर्च अभियान मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी सचिन कुमार शर्मा के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तत्काल भालपुर और आसपास के जंगल, बीहड़, सुनसान स्थानों, रास्तों तथा प्रमुख मार्गों पर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय ढाणीवासियों, ग्रामीणों और चरवाहों से संपर्क कर वृद्धा का हुलिया बताया तथा संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई। इसके अलावा बस स्टैंड और धर्मशाला क्षेत्रों में भी तलाश की गई। पुलिस टीम के लगातार प्रयासों और रातभर की सघन खोजबीन के परिणामस्वरूप सूचना मिलने के करीब 12 घंटे के भीतर वृद्धा को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। परिजनों को सौंपा वृद्धा के सकुशल मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपनी बुजुर्ग मां को सुरक्षित पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। परिजनों और ग्रामीणों ने मेहंदीपुर बालाजी पुलिस की सजगता, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार जताया। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर राहुल प्रकाश (आईपीएस) एवं जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित (आईपीएस) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय शंकरलाल (आरपीएस) एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त मानपुर अशोक कुमार (आरपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी सचिन कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। गठित पुलिस टीम 1. सचिन कुमार शर्मा, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना मेहंदीपुर बालाजी 2. दिलीपसिंह, सहायक उपनिरीक्षक 3. देवीसिंह, सहायक उपनिरीक्षक 4. महेशचंद, हेड कांस्टेबल नं. 16 5. राधेश्याम, कांस्टेबल नं. 774 6. बृजेश, कांस्टेबल नं. 1155 7. जितेन्द्र, कांस्टेबल नं. 401 8. ओमेन्द्र, कांस्टेबल नं. 1184 9. नरेश कुमार, कांस्टेबल नं. 1208 10. मोहित, कांस्टेबल नं. 1435 11. दिगम्बर, चालक कांस्टेबल नं. 452 मेहंदीपुर बालाजी पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि संवेदनशील मामलों में समय पर की गई सजगता और लगातार प्रयास किसी परिवार की खुशियां वापस लौटा सकते हैं।
    1
    *12 घंटे में 88 वर्षीय लापता वृद्धा को मेहंदीपुर बालाजी पुलिस ने सकुशल दस्तयाब किया*

*मानसिक रूप से कमजोर वृद्धा घर से हुई थी लापता, करीब 7 लाख रुपये के गहने पहने होने से पुलिस ने चलाया सघन सर्च अभियान*
दौसा। मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए घर से लापता हुई 88 वर्षीय अस्वस्थ वृद्ध महिला को महज 12 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वृद्धा के मानसिक रूप से कमजोर होने तथा उसके करीब 7 लाख रुपये के गहने पहने होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रातभर सघन सर्च अभियान चलाया।
महिला के सकुशल मिलने के बाद परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और अथक प्रयासों के लिए आभार जताया।
यह था मामला
दिनांक 1 सितंबर 2026 को मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के भालपुर निवासी सांवलिय गुर्जर ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उनकी 88 वर्षीय मां रूकमणी देवी दोपहर करीब 2 बजे घर से बिना बताए चली गई हैं। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन वृद्धा का कोई सुराग नहीं मिला।
वृद्धा की अधिक उम्र, अस्वस्थता और मानसिक रूप से कमजोर होने के साथ ही करीब 7 लाख रुपये के गहने पहने होने की जानकारी को देखते हुए पुलिस थाना मेहंदीपुर बालाजी में एफआईआर संख्या 165/2026 धारा 140(3) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू की गई।
रातभर चला सघन सर्च अभियान
मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी सचिन कुमार शर्मा के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तत्काल भालपुर और आसपास के जंगल, बीहड़, सुनसान स्थानों, रास्तों तथा प्रमुख मार्गों पर सघन तलाशी अभियान शुरू किया।
पुलिसकर्मियों ने स्थानीय ढाणीवासियों, ग्रामीणों और चरवाहों से संपर्क कर वृद्धा का हुलिया बताया तथा संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई। इसके अलावा बस स्टैंड और धर्मशाला क्षेत्रों में भी तलाश की गई।
पुलिस टीम के लगातार प्रयासों और रातभर की सघन खोजबीन के परिणामस्वरूप सूचना मिलने के करीब 12 घंटे के भीतर वृद्धा को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया।
परिजनों को सौंपा
वृद्धा के सकुशल मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपनी बुजुर्ग मां को सुरक्षित पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। परिजनों और ग्रामीणों ने मेहंदीपुर बालाजी पुलिस की सजगता, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार जताया।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर राहुल प्रकाश (आईपीएस) एवं जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित (आईपीएस) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय शंकरलाल (आरपीएस) एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त मानपुर अशोक कुमार (आरपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी सचिन कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
गठित पुलिस टीम
1. सचिन कुमार शर्मा, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना मेहंदीपुर बालाजी
2. दिलीपसिंह, सहायक उपनिरीक्षक
3. देवीसिंह, सहायक उपनिरीक्षक
4. महेशचंद, हेड कांस्टेबल नं. 16
5. राधेश्याम, कांस्टेबल नं. 774
6. बृजेश, कांस्टेबल नं. 1155
7. जितेन्द्र, कांस्टेबल नं. 401
8. ओमेन्द्र, कांस्टेबल नं. 1184
9. नरेश कुमार, कांस्टेबल नं. 1208
10. मोहित, कांस्टेबल नं. 1435
11. दिगम्बर, चालक कांस्टेबल नं. 452
मेहंदीपुर बालाजी पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि संवेदनशील मामलों में समय पर की गई सजगता और लगातार प्रयास किसी परिवार की खुशियां वापस लौटा सकते हैं।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सैंथल उपखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सीगपुरा में हीरामन बाबा के मेले में उमड़े लोगः भंडारे के साथ हुआ मेले का समापन कई ग्राम पंचायत से श्रद्धालु पहुंचे सैथल उपखंड मुख्यालय ग्राम पंचायत बिशनपुरा के सिगपुरा गांव में स्थित हीरामन बाबा का प्राचीन देव स्थान है। यहां पंचमी पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। हर साल की तरह इस साल भी मेले का आयोजन हुआ। मेले में दूर-दूर से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर प्रसाद चढ़ाया। मंदिर की परिक्रमा लगाई और बाबा के दर्शन किए। हीरामन देव बाबा को अल सुबह से ही बाबा के भक्तों का आना शुरू हो गया, जो देर शाम तक अनवरत चला। साल में एक दिन लगने वाले इस मेले में करीबन हजार लोगों ने बाबा के दरबार में मत्था टेका।सेवक मुकेश कुमार गुर्जर ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि मंदिर की पांच परिक्रमा लगाने और भभूति लगाने से लोगों को पीलिया से मुक्ति मिल जाती है। यहां हर साल अमावस्या के बाद भाद्र भद्र पंचमी के दिन विशाल मेला लगता है और इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बने हीरामन बाबा के चमत्कारी स्थान की मान्यता के चलते साल भर में ग्राम पंचायत बिशनपुरा कालीपहाडी बडोली सिण्डोली कुण्डल कालोता जौपाडा खानभाकरी के कई क्षेत्र से स्थानों से बड़ी संख्या में लोग आते है। हीरामन देव बाबा स्थान मेले का समापन के भंडारी का आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी पाई । इस मौके पर गांव के पंच पटेल मौजूद रहे
    3
    सैंथल उपखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सीगपुरा में हीरामन बाबा के मेले में उमड़े लोगः  भंडारे के साथ हुआ मेले का समापन
कई ग्राम पंचायत से श्रद्धालु पहुंचे
सैथल उपखंड मुख्यालय ग्राम पंचायत बिशनपुरा के सिगपुरा गांव में स्थित हीरामन बाबा का प्राचीन देव स्थान है। यहां पंचमी पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। हर साल की तरह इस साल भी मेले का आयोजन हुआ।
मेले में दूर-दूर से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर प्रसाद चढ़ाया। मंदिर की परिक्रमा लगाई और बाबा के दर्शन किए। हीरामन देव बाबा को अल सुबह से ही बाबा के भक्तों का आना शुरू हो गया, जो देर शाम तक अनवरत चला। साल में एक दिन लगने वाले इस मेले में करीबन हजार लोगों ने बाबा के दरबार में मत्था टेका।सेवक मुकेश कुमार गुर्जर ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि मंदिर की पांच परिक्रमा लगाने और भभूति लगाने से लोगों को पीलिया से मुक्ति मिल जाती है। यहां हर साल अमावस्या के बाद भाद्र भद्र पंचमी के दिन विशाल मेला लगता है और इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बने हीरामन बाबा के चमत्कारी स्थान की मान्यता के चलते साल भर में ग्राम पंचायत बिशनपुरा कालीपहाडी बडोली सिण्डोली कुण्डल कालोता जौपाडा खानभाकरी के कई क्षेत्र से स्थानों से बड़ी संख्या में लोग आते है।
हीरामन देव बाबा स्थान मेले का समापन के भंडारी का आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी पाई । इस मौके पर गांव के पंच पटेल मौजूद रहे
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • दौसा पुलिस की नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 164.52 ग्राम स्मैक बरामद ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 5 तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित IPS के निर्देशन में दौसा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 164.52 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) बरामद की है। कार्रवाई में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन स्प्लिट डिजायर आरजे-14 टीएफ 7997 को भी जब्त किया है। प्रेस नोट के अनुसार, कार्रवाई एनएच-21 दौसा पर करौली बाईपास मस्जिद के पास की गई। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से बरामद स्मैक की बिक्री राशि करीब 1 लाख 34 हजार रुपये बताई गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अकलेरा, झालावाड़ की ओर से अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहे थे। इन आरोपियों को किया गिरफ्तार अमर सिंह पुत्र डालचन्द सैनी, उम्र 38 वर्ष, निवासी कोली मोहल्ला, बसवा, जिला दौसा। हरिराम उर्फ डॉक्टर पुत्र हरिनारायण मीणा, उम्र 35 वर्ष, निवासी चंदपुरा, थाना राजगढ़, जिला अलवर। विक्रम पुत्र रामजी लाल मीणा, उम्र 28 वर्ष, निवासी बिगोता, थाना टहला, जिला अलवर। आकाश उर्फ लाला पुत्र दुर्गाप्रसाद साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी राजगढ़, जिला अलवर। सौरभ पुत्र शिवलाल गुर्जर, उम्र 27 वर्ष, निवासी भरपुरा, थाना टहला, जिला अलवर। संयुक्त टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज राहुल प्रकाश IPS एवं जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित IPS के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकरलाल RPS और वृत्ताधिकारी दौसा कपिल गुप्ता RPS के सुपरविजन में टीम गठित की गई। कार्रवाई में थाना कोतवाली दौसा के थानाधिकारी भगवान सहाय शर्मा पु.नि. तथा थाना बांदीकुई के थानाधिकारी जहीर अब्बास पु.नि. के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को दबोचा। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अवैध मादक पदार्थ के स्रोत और इसकी सप्लाई/आयात-निर्यात के नेटवर्क के संबंध में अनुसंधान शुरू कर दिया है। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 📍💥
    2
    दौसा पुलिस की नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 164.52 ग्राम स्मैक बरामद
ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 5 तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त
दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित IPS के निर्देशन में दौसा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 164.52 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) बरामद की है। कार्रवाई में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन स्प्लिट डिजायर आरजे-14 टीएफ 7997 को भी जब्त किया है।
प्रेस नोट के अनुसार, कार्रवाई एनएच-21 दौसा पर करौली बाईपास मस्जिद के पास की गई। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से बरामद स्मैक की बिक्री राशि करीब 1 लाख 34 हजार रुपये बताई गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अकलेरा, झालावाड़ की ओर से अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहे थे।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
अमर सिंह पुत्र डालचन्द सैनी, उम्र 38 वर्ष, निवासी कोली मोहल्ला, बसवा, जिला दौसा।
हरिराम उर्फ डॉक्टर पुत्र हरिनारायण मीणा, उम्र 35 वर्ष, निवासी चंदपुरा, थाना राजगढ़, जिला अलवर।
विक्रम पुत्र रामजी लाल मीणा, उम्र 28 वर्ष, निवासी बिगोता, थाना टहला, जिला अलवर।
आकाश उर्फ लाला पुत्र दुर्गाप्रसाद साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी राजगढ़, जिला अलवर।
सौरभ पुत्र शिवलाल गुर्जर, उम्र 27 वर्ष, निवासी भरपुरा, थाना टहला, जिला अलवर।
संयुक्त टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम
महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज राहुल प्रकाश IPS एवं जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित IPS के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकरलाल RPS और वृत्ताधिकारी दौसा कपिल गुप्ता RPS के सुपरविजन में टीम गठित की गई।
कार्रवाई में थाना कोतवाली दौसा के थानाधिकारी भगवान सहाय शर्मा पु.नि. तथा थाना बांदीकुई के थानाधिकारी जहीर अब्बास पु.नि. के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को दबोचा।
पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अवैध मादक पदार्थ के स्रोत और इसकी सप्लाई/आयात-निर्यात के नेटवर्क के संबंध में अनुसंधान शुरू कर दिया है।
रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 📍💥
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.