दौसा पुलिस की नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 164.52 ग्राम स्मैक बरामद ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 5 तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित IPS के निर्देशन में दौसा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 164.52 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) बरामद की है। कार्रवाई में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन स्प्लिट डिजायर आरजे-14 टीएफ 7997 को भी जब्त किया है। प्रेस नोट के अनुसार, कार्रवाई एनएच-21 दौसा पर करौली बाईपास मस्जिद के पास की गई। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से बरामद स्मैक की बिक्री राशि करीब 1 लाख 34 हजार रुपये बताई गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अकलेरा, झालावाड़ की ओर से अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहे थे। इन आरोपियों को किया गिरफ्तार अमर सिंह पुत्र डालचन्द सैनी, उम्र 38 वर्ष, निवासी कोली मोहल्ला, बसवा, जिला दौसा। हरिराम उर्फ डॉक्टर पुत्र हरिनारायण मीणा, उम्र 35 वर्ष, निवासी चंदपुरा, थाना राजगढ़, जिला अलवर। विक्रम पुत्र रामजी लाल मीणा, उम्र 28 वर्ष, निवासी बिगोता, थाना टहला, जिला अलवर। आकाश उर्फ लाला पुत्र दुर्गाप्रसाद साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी राजगढ़, जिला अलवर। सौरभ पुत्र शिवलाल गुर्जर, उम्र 27 वर्ष, निवासी भरपुरा, थाना टहला, जिला अलवर। संयुक्त टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज राहुल प्रकाश IPS एवं जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित IPS के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकरलाल RPS और वृत्ताधिकारी दौसा कपिल गुप्ता RPS के सुपरविजन में टीम गठित की गई। कार्रवाई में थाना कोतवाली दौसा के थानाधिकारी भगवान सहाय शर्मा पु.नि. तथा थाना बांदीकुई के थानाधिकारी जहीर अब्बास पु.नि. के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को दबोचा। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अवैध मादक पदार्थ के स्रोत और इसकी सप्लाई/आयात-निर्यात के नेटवर्क के संबंध में अनुसंधान शुरू कर दिया है। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 📍💥
दौसा पुलिस की नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 164.52 ग्राम स्मैक बरामद ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 5 तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित IPS के निर्देशन में दौसा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 164.52 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) बरामद की है। कार्रवाई में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन स्प्लिट डिजायर आरजे-14 टीएफ 7997 को भी जब्त किया है। प्रेस नोट के अनुसार, कार्रवाई एनएच-21 दौसा पर करौली बाईपास मस्जिद के पास की गई। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से बरामद स्मैक की बिक्री राशि करीब 1 लाख 34 हजार रुपये बताई गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अकलेरा, झालावाड़ की ओर से अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहे थे। इन आरोपियों को किया गिरफ्तार अमर सिंह पुत्र डालचन्द सैनी, उम्र 38 वर्ष, निवासी कोली मोहल्ला, बसवा, जिला दौसा। हरिराम उर्फ
डॉक्टर पुत्र हरिनारायण मीणा, उम्र 35 वर्ष, निवासी चंदपुरा, थाना राजगढ़, जिला अलवर। विक्रम पुत्र रामजी लाल मीणा, उम्र 28 वर्ष, निवासी बिगोता, थाना टहला, जिला अलवर। आकाश उर्फ लाला पुत्र दुर्गाप्रसाद साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी राजगढ़, जिला अलवर। सौरभ पुत्र शिवलाल गुर्जर, उम्र 27 वर्ष, निवासी भरपुरा, थाना टहला, जिला अलवर। संयुक्त टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज राहुल प्रकाश IPS एवं जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित IPS के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकरलाल RPS और वृत्ताधिकारी दौसा कपिल गुप्ता RPS के सुपरविजन में टीम गठित की गई। कार्रवाई में थाना कोतवाली दौसा के थानाधिकारी भगवान सहाय शर्मा पु.नि. तथा थाना बांदीकुई के थानाधिकारी जहीर अब्बास पु.नि. के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को दबोचा। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अवैध मादक पदार्थ के स्रोत और इसकी सप्लाई/आयात-निर्यात के नेटवर्क के संबंध में अनुसंधान शुरू कर दिया है। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 📍💥
- दौसा पुलिस का "सशक्त महिला, सुरक्षित समाज" अभियान: 755 छात्राओं और महिलाओं को किया गया जागरूक, साइबर सुरक्षा व हेल्पलाइन की दी जानकारी दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में "सशक्त महिला, सुरक्षित समाज" विशेष अभियान के तहत व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, महिला अपराधों की रोकथाम, साइबर फ्रॉड से बचाव और नए कानूनों के प्रति आमजन को सतर्क करना है। अभियान के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर कुल 755 छात्राओं व महिलाओं को जागरूक किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम और सहभागिता पुलिस टीमों ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों और संस्थानों में जाकर सीधे संवाद स्थापित किया: शिवा लाइब्रेरी, कल्लावास (थाना राहुवास): 150 छात्राएं व महिलाएं ग्राम वापी (थाना सैंथल): 130 छात्राएं व महिलाएं कालाखो (थाना सदर): 105 छात्राएं व महिलाएं शिव लाइब्रेरी, नांगल प्यारीवास (थाना नांगल राजावतान): 70 छात्राएं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट (दौसा शहर): यूनिट द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, महिला कॉलेज, नेहरू पार्क और महात्मा गांधी स्कूल दौसा में संयुक्त रूप से 300 बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया गया। साइबर अपराध, सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित छात्र-छात्राओं व महिलाओं को दैनिक सुरक्षा और कानूनी अधिकारों से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया गया: साइबर फ्रॉड से बचाव: किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी (OTP) व बैंक संबंधी गोपनीय विवरण साझा न करने की हिदायत दी गई। ऑनलाइन ठगी होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया। राजकोप सिटीजन ऐप: पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं के फोन में RajCop Citizen App डाउनलोड करवाया और इसके उपयोग के तरीके समझाए। आत्मविश्वास और रिपोर्टिंग: बालिकाओं को 'गुड टच-बैड टच', महिला सशक्तिकरण, नए कानूनों, यातायात नियमों और नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। साथ ही किसी भी छेड़छाड़ या अपराध की स्थिति में बिना डरे तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रमुख हेल्पलाइन नंबर साझा किए गए: आपातकालीन सेवा: 112 चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098 गरिमा महिला हेल्पलाइन: 1090 साइबर हेल्पलाइन: 19304
- लालसोट निकाय चुनाव: 87 नामांकन खारिज, 164 प्रत्याशी मैदान में; बगावत ने बढ़ाई चुनौती लालसोट। उपखंड अधिकारी विजेंद्र कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 274 नामांकनों की जांच में 87 खारिज होने के बाद 164 प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड 34 में किन्नर प्रत्याशी के ओबीसी प्रमाण पत्र पर आपत्ति भी खारिज कर दी गई। अब 2-3 सितंबर तक नाम वापसी और 4 सितंबर को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। भाजपा-कांग्रेस में टिकट वितरण के बाद कुछ दावेदारों के निर्दलीय मैदान में उतरने से बगावत के आसार हैं। प्रत्याशी देव दर्शन और चुनाव कार्यालय खोलकर प्रचार में जुट गए हैं। वहीं मतदाताओं को विकास, सफाई व बिजली के वादों से साधने की कवायद तेज है। भाजपा ने 25+ वार्ड जीतने का दावा किया है।1
- *रलावता में विशेष वृक्षारोपण अभियान, मियावाकी तकनीक से लगाए 180 पौधे* *गृह रक्षा के 87 प्रशिक्षणरत स्वयंसेवकों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग, पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश* दौसा। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र दौसा, जिला पुलिस लाइन दौसा एवं पंचायत समिति दौसा के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत रलावता में विशेष वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान सरकारी चारागाह भूमि पर मियावाकी तकनीक से विभिन्न प्रजातियों के 180 पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण के दौरान अर्जुन, कदंब, नीम, आंवला, पलाश, जामुन सहित विभिन्न उपयोगी एवं स्थानीय पर्यावरण के अनुकूल पौधों का रोपण किया गया। मियावाकी तकनीक के माध्यम से कम क्षेत्रफल में अधिक संख्या में पौधे लगाकर घना एवं तेजी से विकसित होने वाला हरित क्षेत्र तैयार करने का प्रयास किया गया। 87 स्वयंसेवकों ने लिया भाग अभियान में गृह रक्षा दौसा के प्रशिक्षणरत बैच के 87 स्वयंसेवकों ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग लिया। स्वयंसेवकों ने पौधारोपण करने के साथ उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल के प्रति भी अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में गृह रक्षा दौसा एवं पुलिस लाइन दौसा के स्थायी स्टाफ, पंचायत समिति दौसा के कार्मिक तथा ग्राम पंचायत रलावता के सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र दौसा के डिप्टी कमांडेंट डॉ. अमन रुस्तगी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के सहयोग से पुलिस लाइन दौसा में गृह रक्षा के नए बैच का प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना विकसित करने के साथ उन्हें सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आयोजित इस विशेष वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से प्रशिक्षणरत स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह, प्रशिक्षण प्रभारी रोशन लाल पीसी, किशोरी लाल आरएसी, अनिल यादव आरएसी, हेड कांस्टेबल रत्नेश, आरक्षी नीलम एवं आरक्षी मंगतू अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। अधिकारियों एवं कार्मिकों का रहा सहयोग वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में पंचायत समिति दौसा के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु सिंघल, गृह रक्षा दौसा के कनिष्ठ सहायक सुरेश गुर्जर एवं स्वयंसेवक जितेंद्र का विशेष सहयोग रहा। वहीं पंचायत समिति दौसा की कनिष्ठ सहायक श्रीमती कल्पना अग्रवाल एवं ग्राम पंचायत रलावता के सरपंच पुखराज गुर्जर ने भी कार्यक्रम के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में सराहनीय योगदान दिया। हरित क्षेत्र विकसित करने की दिशा में पहल अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग का सामूहिक दायित्व है। पुलिस एवं गृह रक्षा जैसे अनुशासित बलों की ओर से पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों में भागीदारी आमजन को भी पौधारोपण एवं प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करती है। सरकारी चारागाह भूमि पर 180 पौधे लगाकर उसे हरित एवं पर्यावरण अनुकूल क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल पर भी जोर दिया गया।4
- स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक चुनाव के लिए हर स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें – जिला निर्वाचन अधिकारी,संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी, मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश नगरीय निकाय आम चुनाव-2026- सवाई माधोपुर, 2 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर गंगापुर सिटी के कक्ष में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्वाचन प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, आदर्श आचार संहिता तथा संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव को पूर्ण निष्पक्षता, निर्भीकता एवं स्वतंत्रता के साथ सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ निर्वाचन से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतें। उन्होंने सभी संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने तथा संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव को प्रभावित करने वाले संभावित असामाजिक तत्वों के विरुद्ध समय रहते आवश्यक निवारक एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। *मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं पुख्ता करने के निर्देश* जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान दलों एवं मतदाताओं के लिए स्वच्छ शौचालय, साफ-सफाई, पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, फॉगिंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर प्रवेश एवं निकास व्यवस्था को सुचारू रखने तथा दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों के आसपास निर्धारित 100 एवं 200 मीटर की परिधि का स्पष्ट चिन्हांकन करवाने तथा मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचने में सुविधा के लिए आवश्यक दिशा-सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन आयोग की सभी गाइडलाइन की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने पर जोर दिया। *आचार संहिता की पालना पर विशेष जोर* जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के दौरान बिना अनुमति रैली, जुलूस, सभा, होर्डिंग अथवा अन्य प्रचार गतिविधियां संचालित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसकी प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों एवं कार्मिकों को पूर्ण निष्पक्षता बनाए रखने तथा किसी भी राजनीतिक दल या अभ्यर्थी के पक्ष में कार्य नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी दायित्वों में पक्षपात अथवा नियमों की अवहेलना पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी एवं कार्मिक अपने दायित्वों का गंभीरता, सतर्कता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर ने निर्वाचन संबंधी तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी नारायण लाल शर्मा, उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार गोदारा, तहसीलदार सुरेश विश्नोई, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी दीपक चौहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।4
- सैंथल कस्बे में हीरामल महाराज के मेले को लेकर विशाल कलश व शोभा यात्रा निकाली तथा आज मेले का आयोजन किया जा रहा है इस दौरान सैंथल बस स्टैंड पर सैथल थाना अधिकारी रजत खींची ने कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यह कलश यात्रा सैंथल कस्बे के मुख्य मुख्य मार्गो से होती हुई वापस हीरामल बाबा के स्थान पर पहुंची यह कलश यात्रा ध्वज पूजन तथा कलश पूजन के साथ हीरामल मंदिर से रवाना होकर नगर परिक्रमा करते हुए हीरामल मंदिर पर पहुंची इस दौरान ग्राम वासियों ने कलश यात्रा पर जगह-जगह फूल बरसा कर भव्य स्वागत किया तथा हीरामल बाबा व तेजाजी महाराज से आशीर्वाद लिया इस दौरान कलश यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालु तथा महिलाओं ने कलश लेते हुए कलश यात्रा में भाग लिया तथा श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए कलश यात्रा में भाग लिया इस दौरान सत्यनारायण सैनी ने बताया कि कलश यात्रा के साथ आज दिन में भी बाहर के कलाकारों के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा व मेला भरेगा तथा मेले में आए हुए सभी श्रद्धालुओं एवं ग्राम वासियों के लिए भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया गया इस दौरान प्रकाश चंद सैनी सत्यनारायण सैनी पाचूराम सैनी कैलाश सैनी भगवान सहाय सैनी जगदीश सैनी फैली राम सैनी कंचन सैनी नानगराम सैनी,कालु,मनोज, महेंद्र शर्मा, लोकेश,कालु ख़ान,राजु,छाजु सैनी, कैलाश मीणा,सहित सैकड़ो श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया3
- सिकराय उपखंड मुख्यालय पर आज नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा के द्वारा प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया गया इस दौरान भाजपा के विधायक विक्रम और प्रभारी मनोज सहित दर्जनों वार्ड प्रभारी मौजूद रहे इस दौरान सभी की बैठक भी आयोजित हुई बैठक में विधायक ने कहा नगर निकाय के चुनाव हर हाल में जितने हैं और भाजपा पार्टी का ही बोर्ड बनाना है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद रहे सभी ने भाजपा पार्टी का बोर्ड बनाने का आश्वासन भी दिया है।1
- गंगापुर सिटी में महिला जागृति संस्थान द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का किया आयोजन लड्डू गोपाल जी एवं गणेश जी की आरती करके कार्यक्रम की विधि में शुरुआत की गंगापुर सिटी में महिला जागृति संस्थान द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का किया आयोजन लड्डू गोपाल जी एवं गणेश जी की आरती करके कार्यक्रम की विधि व शुरुआत की गंगापुर सिटी में महिला जागृति संस्थान द्वारा दिनांक 1 सितंबर 2026 को ऐतिहासिक रूप से श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव कार्यक्रम हायर सेकेंडरी पार्क में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से लड्डू गोपाल जी एवं गणेश जी की आरती करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। जिलाध्यक्ष डॉक्टर कुसुम गुप्ता ने बताया कि आज का यह उत्सव हमारे आपसी प्रेम आनंद और संगठन की शक्ति का प्रतीक है। जिस तरह आज हम सब ने पीले वस्त्र पहनकर लड्डू गोपाल जी को सभी महिलाओं ने वारी --वारी से झूला झूलाकर पुण्य लाभ कमाया। सभी ने जोश के साथ "हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की" जयकारे लगाए जिससे कि पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें यही सिखाता है की परिस्थितियों चाहे जैसी भी हो हमें अपने कर्तव्य के पद से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए एवं श्री कृष्ण के दिखाए धर्म,सत्य, एवं निस्वार्थ सेवा के मार्ग पर चलेंगे, आपस में प्रेम सहयोग की भावना को बढ़ाते हुए समाज के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। संयोजक मंडल सुषमा जैन, सीमा गुप्ता, ममता सैनी ने बताया कि इस पावन अवसर पर विभिन्न मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। सभी से प्रश्नोत्तरी पूछी गई। सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं भजनों का आनंद लिया। महामंत्री अर्चना गोयल एवं मंत्री सोना सिंघल ने बताया कि लोकतंत्र की असली ताकत अपना वोट है। 11 सितंबर को होने वाले चुनाव में मतदान करके अपना कर्तव्य निभाये। सही प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान जरूर करें। सभी को मतदान करने के लिए संकल्प दिलाया गया। मंच संचालन इंजीनियर महेश गुप्ता सर्वेयर ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित ---- आकांक्षा अग्रवाल, अर्चना गोयल,सोना सिंघल, सुषमा जैन,सीमा गुप्ता,ममता सैनी, मीना गुप्ता अंजली दुबे, महादेवी वर्मा, ,लक्ष्मी जोशी, सीमा गुप्ता, मीनाक्षी शर्मा,नूतन गुप्ता, दिव्या,गायत्री जोशी, ममता गुप्ता, सीमा सिंघल,आशा सिंघल तारा देवी वंदना सिंघल,निधि,सुरभी, प्रज्ञा ,ममता , सुनीता, सीमा, मेघा जायसवाल, ममता सैनी, सुपिता मांझ़ीवाल रेनू , रानी,वीना पटेल,सुमन बंसल, चंचल देवी गुप्ता, मोना बिंदल,पुष्पा बंसल, तुलसी खंडेलवाल, कृष्णा सैनी सुषमा,आदि सैकड़ो महिला उपस्थित रही1
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 2 करोड़ के माल से भरे ट्रक की फर्जी लूट का पर्दाफाश, खुद ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड दौसा/पापड़दा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्कूटी पार्ट्स से भरे ट्रक की कथित लूट के सनसनीखेज मामले का दौसा जिले की पापड़दा थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस ट्रक चालक ने खुद के साथ बंधक बनाकर लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी, वही अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ मिलकर रची गई इस साजिश का मुख्य सूत्रधार (मास्टरमाइंड) निकला। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर करीब 2 करोड़ रुपये की कीमत का माल लदा ट्रक बरामद कर लिया है। झूठी कहानी बनाकर पुलिस को किया था गुमराह 1 सितंबर 2026 को आरोपी चालक माहिर आजाद (पुत्र अलादीन, निवासी खेस्ती, थाना सीकरी, जिला डीग) ने पापड़दा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि 28 अगस्त को वह मुंबई से ट्रक (नंबर PB13BF8707) में करीब 2 करोड़ रुपये के स्कूटी पार्ट्स भरकर जींद (हरियाणा) के लिए निकला था। परिवादी के अनुसार, 31 अगस्त की रात करीब 8 बजे वह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे स्थित आलूदा रेस्ट एरिया में रुका था। तभी दो अज्ञात युवक आए, जबरन केबिन में घुसे और मुंह बंद कर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद पिलर नंबर 154 के पास उसके हाथ-पैर बांधकर पटक दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी और फास्टैग फुटेज से खुली पोल मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश, एसपी पीयूष दीक्षित व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद सीपा के निर्देशन तथा सीओ नांगल राजावतान शीशराम के सुपरविजन में पापड़दा थानाधिकारी जनमेजाराम के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने जब घटनास्थल, आलूदा रेस्ट एरिया और भाण्डारेज टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की, तो चालक के बयानों में कई विरोधाभास नजर आए। इसके बाद डूंगरपुर टोल प्लाजा पर ट्रक का फास्टैग रिकॉर्ड खंगाला गया, जिसमें सामने आया कि ट्रक रात करीब 10:58 बजे ही हरियाणा के फिरोजपुर झिरका टोल को पार कर चुका था। साथी पहले से थे मौजूद, फिरोजपुर झिरका से ट्रक बरामद शक पुख्ता होने पर पापड़दा पुलिस ने हरियाणा पुलिस को क्यूएसटी (सूचना) भिजवाई और एएसआई राधामोहन के नेतृत्व में एक टीम फिरोजपुर झिरका रवाना की। कड़ाई से पूछताछ करने पर चालक माहिर आजाद टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर ट्रक व माल हड़पने का षड्यंत्र पहले ही रच लिया था। तय योजना के अनुसार उसके साथी पहले से ही आलूदा रेस्ट एरिया में मौजूद थे। माल से भरा ट्रक साथियों को सौंपने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए वह खुद पिलर नंबर 154 के पास हाथ-पैर बंधवाकर बैठ गया था। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लूटा गया ट्रक मय माल फिरोजपुर झिरका से बरामद कर लिया है। वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम इस त्वरित खुलासे में थानाधिकारी पापड़दा जनमेजाराम, थानाधिकारी बांदीकुई जहीर अब्बास, थानाधिकारी कोलवा मनोहरलाल, सउनि राधामोहन, हैड कांस्टेबल गणपतलाल तथा कांस्टेबल महेश कुमार, कैलाशचन्द, अमिताभ, राजेश कुमार, अनिल कुमार और रोबिनसिंह की मुख्य भूमिका रही। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 💥📍2