स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक चुनाव के लिए हर स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें – जिला निर्वाचन अधिकारी,संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी, मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश नगरीय निकाय आम चुनाव-2026- सवाई माधोपुर, 2 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर गंगापुर सिटी के कक्ष में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्वाचन प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, आदर्श आचार संहिता तथा संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव को पूर्ण निष्पक्षता, निर्भीकता एवं स्वतंत्रता के साथ सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ निर्वाचन से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतें। उन्होंने सभी संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने तथा संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव को प्रभावित करने वाले संभावित असामाजिक तत्वों के विरुद्ध समय रहते आवश्यक निवारक एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। *मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं पुख्ता करने के निर्देश* जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान दलों एवं मतदाताओं के लिए स्वच्छ शौचालय, साफ-सफाई, पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, फॉगिंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर प्रवेश एवं निकास व्यवस्था को सुचारू रखने तथा दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों के आसपास निर्धारित 100 एवं 200 मीटर की परिधि का स्पष्ट चिन्हांकन करवाने तथा मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचने में सुविधा के लिए आवश्यक दिशा-सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन आयोग की सभी गाइडलाइन की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने पर जोर दिया। *आचार संहिता की पालना पर विशेष जोर* जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के दौरान बिना अनुमति रैली, जुलूस, सभा, होर्डिंग अथवा अन्य प्रचार गतिविधियां संचालित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसकी प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों एवं कार्मिकों को पूर्ण निष्पक्षता बनाए रखने तथा किसी भी राजनीतिक दल या अभ्यर्थी के पक्ष में कार्य नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी दायित्वों में पक्षपात अथवा नियमों की अवहेलना पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी एवं कार्मिक अपने दायित्वों का गंभीरता, सतर्कता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर ने निर्वाचन संबंधी तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी नारायण लाल शर्मा, उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार गोदारा, तहसीलदार सुरेश विश्नोई, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी दीपक चौहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक चुनाव के लिए हर स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें – जिला निर्वाचन अधिकारी,संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी, मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश नगरीय निकाय आम चुनाव-2026- सवाई माधोपुर, 2 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर गंगापुर सिटी के कक्ष में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्वाचन प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, आदर्श आचार संहिता तथा संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव को पूर्ण निष्पक्षता, निर्भीकता एवं स्वतंत्रता
के साथ सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ निर्वाचन से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतें। उन्होंने सभी संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने तथा संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव को प्रभावित करने वाले संभावित असामाजिक तत्वों के विरुद्ध समय रहते आवश्यक निवारक एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। *मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं पुख्ता करने के निर्देश* जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान दलों एवं मतदाताओं के लिए स्वच्छ शौचालय, साफ-सफाई, पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, फॉगिंग तथा अन्य आवश्यक
सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर प्रवेश एवं निकास व्यवस्था को सुचारू रखने तथा दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों के आसपास निर्धारित 100 एवं 200 मीटर की परिधि का स्पष्ट चिन्हांकन करवाने तथा मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचने में सुविधा के लिए आवश्यक दिशा-सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन आयोग की सभी गाइडलाइन की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने पर जोर दिया। *आचार संहिता की पालना पर विशेष जोर* जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के दौरान बिना अनुमति रैली, जुलूस, सभा, होर्डिंग अथवा अन्य प्रचार गतिविधियां संचालित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसकी प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्वाचन कार्य
में लगे अधिकारियों एवं कार्मिकों को पूर्ण निष्पक्षता बनाए रखने तथा किसी भी राजनीतिक दल या अभ्यर्थी के पक्ष में कार्य नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी दायित्वों में पक्षपात अथवा नियमों की अवहेलना पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी एवं कार्मिक अपने दायित्वों का गंभीरता, सतर्कता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर ने निर्वाचन संबंधी तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी नारायण लाल शर्मा, उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार गोदारा, तहसीलदार सुरेश विश्नोई, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी दीपक चौहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
- स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक चुनाव के लिए हर स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें – जिला निर्वाचन अधिकारी,संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी, मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश नगरीय निकाय आम चुनाव-2026- सवाई माधोपुर, 2 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर गंगापुर सिटी के कक्ष में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्वाचन प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, आदर्श आचार संहिता तथा संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव को पूर्ण निष्पक्षता, निर्भीकता एवं स्वतंत्रता के साथ सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ निर्वाचन से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतें। उन्होंने सभी संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने तथा संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव को प्रभावित करने वाले संभावित असामाजिक तत्वों के विरुद्ध समय रहते आवश्यक निवारक एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। *मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं पुख्ता करने के निर्देश* जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान दलों एवं मतदाताओं के लिए स्वच्छ शौचालय, साफ-सफाई, पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, फॉगिंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर प्रवेश एवं निकास व्यवस्था को सुचारू रखने तथा दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों के आसपास निर्धारित 100 एवं 200 मीटर की परिधि का स्पष्ट चिन्हांकन करवाने तथा मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचने में सुविधा के लिए आवश्यक दिशा-सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन आयोग की सभी गाइडलाइन की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने पर जोर दिया। *आचार संहिता की पालना पर विशेष जोर* जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के दौरान बिना अनुमति रैली, जुलूस, सभा, होर्डिंग अथवा अन्य प्रचार गतिविधियां संचालित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसकी प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों एवं कार्मिकों को पूर्ण निष्पक्षता बनाए रखने तथा किसी भी राजनीतिक दल या अभ्यर्थी के पक्ष में कार्य नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी दायित्वों में पक्षपात अथवा नियमों की अवहेलना पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी एवं कार्मिक अपने दायित्वों का गंभीरता, सतर्कता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर ने निर्वाचन संबंधी तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी नारायण लाल शर्मा, उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार गोदारा, तहसीलदार सुरेश विश्नोई, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी दीपक चौहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।4
- गंगापुर सिटी में महिला जागृति संस्थान द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का किया आयोजन लड्डू गोपाल जी एवं गणेश जी की आरती करके कार्यक्रम की विधि में शुरुआत की गंगापुर सिटी में महिला जागृति संस्थान द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का किया आयोजन लड्डू गोपाल जी एवं गणेश जी की आरती करके कार्यक्रम की विधि व शुरुआत की गंगापुर सिटी में महिला जागृति संस्थान द्वारा दिनांक 1 सितंबर 2026 को ऐतिहासिक रूप से श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव कार्यक्रम हायर सेकेंडरी पार्क में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से लड्डू गोपाल जी एवं गणेश जी की आरती करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। जिलाध्यक्ष डॉक्टर कुसुम गुप्ता ने बताया कि आज का यह उत्सव हमारे आपसी प्रेम आनंद और संगठन की शक्ति का प्रतीक है। जिस तरह आज हम सब ने पीले वस्त्र पहनकर लड्डू गोपाल जी को सभी महिलाओं ने वारी --वारी से झूला झूलाकर पुण्य लाभ कमाया। सभी ने जोश के साथ "हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की" जयकारे लगाए जिससे कि पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें यही सिखाता है की परिस्थितियों चाहे जैसी भी हो हमें अपने कर्तव्य के पद से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए एवं श्री कृष्ण के दिखाए धर्म,सत्य, एवं निस्वार्थ सेवा के मार्ग पर चलेंगे, आपस में प्रेम सहयोग की भावना को बढ़ाते हुए समाज के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। संयोजक मंडल सुषमा जैन, सीमा गुप्ता, ममता सैनी ने बताया कि इस पावन अवसर पर विभिन्न मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। सभी से प्रश्नोत्तरी पूछी गई। सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं भजनों का आनंद लिया। महामंत्री अर्चना गोयल एवं मंत्री सोना सिंघल ने बताया कि लोकतंत्र की असली ताकत अपना वोट है। 11 सितंबर को होने वाले चुनाव में मतदान करके अपना कर्तव्य निभाये। सही प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान जरूर करें। सभी को मतदान करने के लिए संकल्प दिलाया गया। मंच संचालन इंजीनियर महेश गुप्ता सर्वेयर ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित ---- आकांक्षा अग्रवाल, अर्चना गोयल,सोना सिंघल, सुषमा जैन,सीमा गुप्ता,ममता सैनी, मीना गुप्ता अंजली दुबे, महादेवी वर्मा, ,लक्ष्मी जोशी, सीमा गुप्ता, मीनाक्षी शर्मा,नूतन गुप्ता, दिव्या,गायत्री जोशी, ममता गुप्ता, सीमा सिंघल,आशा सिंघल तारा देवी वंदना सिंघल,निधि,सुरभी, प्रज्ञा ,ममता , सुनीता, सीमा, मेघा जायसवाल, ममता सैनी, सुपिता मांझ़ीवाल रेनू , रानी,वीना पटेल,सुमन बंसल, चंचल देवी गुप्ता, मोना बिंदल,पुष्पा बंसल, तुलसी खंडेलवाल, कृष्णा सैनी सुषमा,आदि सैकड़ो महिला उपस्थित रही1
- श्री महावीर जी स्टेशन पर बंदर ने लुटाए 40 हजार रुपए, महिला यात्री का छीना था पर्स, वीडियो वायरल कोटा। कोटा मंडल के श्री महावीर जी स्टेशन पर मंगलवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया यहां है। यहां पर एक बंदर ने एक महिला का पर्स पर छीन लिया। यह पर्स लेकर बंदर फुट ओवर ब्रिज के टीन शेड पर बैठ गया। यहां से बंदर ने पर्स खोलकर इसके अंदर रखे करीब 40 हजार रुपए लूटाना शुरू कर दिया। करीब 15 मिनट तक बंदर ने 500, 200 और 100 के नोट हवा में उड़ता रहा। मामले का पता चलने पर स्टेशन स्टाफ और यात्री मौके पर एकत्रित हो गए। बाद में यात्रियों और स्टेशन स्टाफ ने बंदर द्वारा फेके रुपयों को एकत्रित करना शुरू किया। स्टेशन भवन की छत, प्लेटफार्म और कई जगह उड़े इन नोटों को एकत्रित कर महिला को सौंपा गया। इसके बाद लोगों ने बड़ी मुश्किल से बंदर से पर्स छुड़ाया। खाली समझ कर बंदर ने भी पर्स को फेंक दिया। पर्स में अभी भी करीब 11 हजार रुपए बाकी थे। यह पैसे पर्स की दूसरी जेब में रखे होने के कारण बच गए। कोटा से गई थी महिला स्टेशन स्टाफ ने बताया कि यह महिला कोटा से ही जनशताब्दी ट्रेन से श्री महावीर जी पहुंची थी। नोट लूटते देख महिला काफी परेशान हो गई। बाद में पैसे वापस मिलने पर महिला ने राहत की सांस ली। हालांकि इसमें भी महिला को हजार रुपए कम मिले। काफी तलाश के बाद भी यह पैसे नहीं मिले। इस घटना का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बंदर पैसे लुटाता और पर्स लेकर फुट ओवर ब्रिज के टीन शेड पर बैठा नजर आ रहा है। बंदरों का आतंक यात्रियों ने बताया कि श्री महावीर जी स्टेशन पर बंदरों का भारी आतंक है। बड़ी संख्या में बंदर यहां यात्रियों का सामान छीन कर भाग जाते हैं। विरोध करने पर यह बंदर कई बार यात्रियों को काट भी लेते हैं। मामले की कई बार शिकायत की गई। लेकिन समस्या का ठोस समाधान आज तक नहीं हुआ।1
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 2 करोड़ के माल से भरे ट्रक की फर्जी लूट का पर्दाफाश, खुद ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड दौसा/पापड़दा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्कूटी पार्ट्स से भरे ट्रक की कथित लूट के सनसनीखेज मामले का दौसा जिले की पापड़दा थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस ट्रक चालक ने खुद के साथ बंधक बनाकर लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी, वही अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ मिलकर रची गई इस साजिश का मुख्य सूत्रधार (मास्टरमाइंड) निकला। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर करीब 2 करोड़ रुपये की कीमत का माल लदा ट्रक बरामद कर लिया है। झूठी कहानी बनाकर पुलिस को किया था गुमराह 1 सितंबर 2026 को आरोपी चालक माहिर आजाद (पुत्र अलादीन, निवासी खेस्ती, थाना सीकरी, जिला डीग) ने पापड़दा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि 28 अगस्त को वह मुंबई से ट्रक (नंबर PB13BF8707) में करीब 2 करोड़ रुपये के स्कूटी पार्ट्स भरकर जींद (हरियाणा) के लिए निकला था। परिवादी के अनुसार, 31 अगस्त की रात करीब 8 बजे वह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे स्थित आलूदा रेस्ट एरिया में रुका था। तभी दो अज्ञात युवक आए, जबरन केबिन में घुसे और मुंह बंद कर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद पिलर नंबर 154 के पास उसके हाथ-पैर बांधकर पटक दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी और फास्टैग फुटेज से खुली पोल मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश, एसपी पीयूष दीक्षित व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद सीपा के निर्देशन तथा सीओ नांगल राजावतान शीशराम के सुपरविजन में पापड़दा थानाधिकारी जनमेजाराम के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने जब घटनास्थल, आलूदा रेस्ट एरिया और भाण्डारेज टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की, तो चालक के बयानों में कई विरोधाभास नजर आए। इसके बाद डूंगरपुर टोल प्लाजा पर ट्रक का फास्टैग रिकॉर्ड खंगाला गया, जिसमें सामने आया कि ट्रक रात करीब 10:58 बजे ही हरियाणा के फिरोजपुर झिरका टोल को पार कर चुका था। साथी पहले से थे मौजूद, फिरोजपुर झिरका से ट्रक बरामद शक पुख्ता होने पर पापड़दा पुलिस ने हरियाणा पुलिस को क्यूएसटी (सूचना) भिजवाई और एएसआई राधामोहन के नेतृत्व में एक टीम फिरोजपुर झिरका रवाना की। कड़ाई से पूछताछ करने पर चालक माहिर आजाद टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर ट्रक व माल हड़पने का षड्यंत्र पहले ही रच लिया था। तय योजना के अनुसार उसके साथी पहले से ही आलूदा रेस्ट एरिया में मौजूद थे। माल से भरा ट्रक साथियों को सौंपने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए वह खुद पिलर नंबर 154 के पास हाथ-पैर बंधवाकर बैठ गया था। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लूटा गया ट्रक मय माल फिरोजपुर झिरका से बरामद कर लिया है। वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम इस त्वरित खुलासे में थानाधिकारी पापड़दा जनमेजाराम, थानाधिकारी बांदीकुई जहीर अब्बास, थानाधिकारी कोलवा मनोहरलाल, सउनि राधामोहन, हैड कांस्टेबल गणपतलाल तथा कांस्टेबल महेश कुमार, कैलाशचन्द, अमिताभ, राजेश कुमार, अनिल कुमार और रोबिनसिंह की मुख्य भूमिका रही। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 💥📍2
- लालसोट निकाय चुनाव: 87 नामांकन खारिज, 164 प्रत्याशी मैदान में; बगावत ने बढ़ाई चुनौती लालसोट। उपखंड अधिकारी विजेंद्र कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 274 नामांकनों की जांच में 87 खारिज होने के बाद 164 प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड 34 में किन्नर प्रत्याशी के ओबीसी प्रमाण पत्र पर आपत्ति भी खारिज कर दी गई। अब 2-3 सितंबर तक नाम वापसी और 4 सितंबर को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। भाजपा-कांग्रेस में टिकट वितरण के बाद कुछ दावेदारों के निर्दलीय मैदान में उतरने से बगावत के आसार हैं। प्रत्याशी देव दर्शन और चुनाव कार्यालय खोलकर प्रचार में जुट गए हैं। वहीं मतदाताओं को विकास, सफाई व बिजली के वादों से साधने की कवायद तेज है। भाजपा ने 25+ वार्ड जीतने का दावा किया है।1
- बाहर खाद देने पर किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मलारना स्टेशन कस्बे मे बाहर के किसानों को खाद देने को लेकर किसानों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन खाद पर हक क्षेत्र के लोगों का मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मलारना स्टेशन कस्बे मे बाहर के किसानों को खाद देने को लेकर किसानों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन खाद पर हक क्षेत्र के लोगों का मलारना स्टेशन कस्बे में किसानों ने आज नारेबाजी कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया किसानों ने यह प्रदर्शन बाहर के लोगों को खाद देने को लेकर किया किसान चतुर लाल गुर्जर ने बताया क्षेत्र के लोगों को खाद उपलब्ध नहीं हो रहा है वहीं बाहर के लोग आकर खाद लेकर जा रहे हैं ऐसे में पहली प्राथमिकता खाद पर क्षेत्र के लोगों की बनती है क्षेत्र के किसानों की बनती है दूर दराज से आने वाले किसान अपने ही क्षेत्र के दुकानदारों से खाद ले विरोध प्रदर्शन में किसानों ने खाद दुकानदारों से अपील कर कहा कि पहले खाट पर हक मलारना स्टेशन क्षेत्र के लोगों का है क्षेत्र में करीबन 25 से 30 गांव आते हैं उनको खाद न देकर आप खाद को बाहर के किसानों को सप्लाई कर रहे हैं ऐसे में खाद एजेंसी अंकुश ट्रेडर्स मुकेश गुप्ता ने बताया कि किसानों का दुख जायज है यहां बाहर के लोग खाद लेने के लिए आ रहे हैं और खाद लेकर भी जा रहे हैं ऐसे में क्षेत्र के लोग वंचित रह जाते हैं और बाहर के दुकानदार अपनी एजेंसियों पर खाद ही नहीं मंगवा रहे हैं ऐसे में किसान परेशान होकर यहां से खत लेकर जा रहा है लेकिन हमारी मजबूरी है अगर हम बाहर के किसानों को खाद नहीं देते हैं तो वह उच्च अधिकारियों को हमारी शिकायत करते हैं लेकिन अब पहले क्षेत्र के लोगों को ही खाद दिया जाएगा चाहे इसके लिए अधिकारी हमारा लाइसेंस भी सस्पेंड करें तो हमें कोई दिक्कत नहीं है हमारा लोकल किसान परेशान होता है और लाखों रुपए लगाकर हम खाद हमारी एजेंटीयों पर मंगवा रहे हैं ऐसे में बाहर के लोग आकर खाद ले जाते हैं1
- सिकराय उपखंड मुख्यालय पर आज नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा के द्वारा प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया गया इस दौरान भाजपा के विधायक विक्रम और प्रभारी मनोज सहित दर्जनों वार्ड प्रभारी मौजूद रहे इस दौरान सभी की बैठक भी आयोजित हुई बैठक में विधायक ने कहा नगर निकाय के चुनाव हर हाल में जितने हैं और भाजपा पार्टी का ही बोर्ड बनाना है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद रहे सभी ने भाजपा पार्टी का बोर्ड बनाने का आश्वासन भी दिया है।1
- जिला निर्वाचन अधिकारी ने गंगापुर सिटी एवं वजीरपुर में चुनाव तैयारियों का लिया जायजा,मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष की व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 : सवाई माधोपुर, 2 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम ने बुधवार को गंगापुर सिटी एवं वजीरपुर उपखण्ड क्षेत्रों का दौरा कर निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। वजीरपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग अधिकारी महीपाल सिंह से निर्वाचन तैयारियों, क्रिटिकल एवं संवेदनशील मतदान केन्द्रों तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, प्रवेश एवं निकास, दिव्यांग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाएं मतदान दिवस से पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति एवं संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने राजकीय कन्या महाविद्यालय, वजीरपुर स्थित नगरपालिका वजीरपुर के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्थाएं देखीं तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान दर्सगाह इस्लामी सेकेंडरी स्कूल, वजीरपुर सहित अन्य मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में गंगापुर सिटी पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित संधारण तथा मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से क्रिटिकल बूथों की स्थिति की जानकारी लेकर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी निर्देशित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध प्रक्रिया है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी एवं कार्मिक अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें, ताकि नगरीय निकाय चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जा सकें। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण लाल शर्मा, उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार गोदारा, तहसीलदार सुरेश विश्नोई एवं नगरपालिका अधिशासी अधिकारी दीपक चौहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।4