दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 2 करोड़ के माल से भरे ट्रक की फर्जी लूट का पर्दाफाश, खुद ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड दौसा/पापड़दा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्कूटी पार्ट्स से भरे ट्रक की कथित लूट के सनसनीखेज मामले का दौसा जिले की पापड़दा थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस ट्रक चालक ने खुद के साथ बंधक बनाकर लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी, वही अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ मिलकर रची गई इस साजिश का मुख्य सूत्रधार (मास्टरमाइंड) निकला। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर करीब 2 करोड़ रुपये की कीमत का माल लदा ट्रक बरामद कर लिया है। झूठी कहानी बनाकर पुलिस को किया था गुमराह 1 सितंबर 2026 को आरोपी चालक माहिर आजाद (पुत्र अलादीन, निवासी खेस्ती, थाना सीकरी, जिला डीग) ने पापड़दा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि 28 अगस्त को वह मुंबई से ट्रक (नंबर PB13BF8707) में करीब 2 करोड़ रुपये के स्कूटी पार्ट्स भरकर जींद (हरियाणा) के लिए निकला था। परिवादी के अनुसार, 31 अगस्त की रात करीब 8 बजे वह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे स्थित आलूदा रेस्ट एरिया में रुका था। तभी दो अज्ञात युवक आए, जबरन केबिन में घुसे और मुंह बंद कर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद पिलर नंबर 154 के पास उसके हाथ-पैर बांधकर पटक दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी और फास्टैग फुटेज से खुली पोल मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश, एसपी पीयूष दीक्षित व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद सीपा के निर्देशन तथा सीओ नांगल राजावतान शीशराम के सुपरविजन में पापड़दा थानाधिकारी जनमेजाराम के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने जब घटनास्थल, आलूदा रेस्ट एरिया और भाण्डारेज टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की, तो चालक के बयानों में कई विरोधाभास नजर आए। इसके बाद डूंगरपुर टोल प्लाजा पर ट्रक का फास्टैग रिकॉर्ड खंगाला गया, जिसमें सामने आया कि ट्रक रात करीब 10:58 बजे ही हरियाणा के फिरोजपुर झिरका टोल को पार कर चुका था। साथी पहले से थे मौजूद, फिरोजपुर झिरका से ट्रक बरामद शक पुख्ता होने पर पापड़दा पुलिस ने हरियाणा पुलिस को क्यूएसटी (सूचना) भिजवाई और एएसआई राधामोहन के नेतृत्व में एक टीम फिरोजपुर झिरका रवाना की। कड़ाई से पूछताछ करने पर चालक माहिर आजाद टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर ट्रक व माल हड़पने का षड्यंत्र पहले ही रच लिया था। तय योजना के अनुसार उसके साथी पहले से ही आलूदा रेस्ट एरिया में मौजूद थे। माल से भरा ट्रक साथियों को सौंपने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए वह खुद पिलर नंबर 154 के पास हाथ-पैर बंधवाकर बैठ गया था। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लूटा गया ट्रक मय माल फिरोजपुर झिरका से बरामद कर लिया है। वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम इस त्वरित खुलासे में थानाधिकारी पापड़दा जनमेजाराम, थानाधिकारी बांदीकुई जहीर अब्बास, थानाधिकारी कोलवा मनोहरलाल, सउनि राधामोहन, हैड कांस्टेबल गणपतलाल तथा कांस्टेबल महेश कुमार, कैलाशचन्द, अमिताभ, राजेश कुमार, अनिल कुमार और रोबिनसिंह की मुख्य भूमिका रही। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 💥📍
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 2 करोड़ के माल से भरे ट्रक की फर्जी लूट का पर्दाफाश, खुद ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड दौसा/पापड़दा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्कूटी पार्ट्स से भरे ट्रक की कथित लूट के सनसनीखेज मामले का दौसा जिले की पापड़दा थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस ट्रक चालक ने खुद के साथ बंधक बनाकर लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी, वही अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ मिलकर रची गई इस साजिश का मुख्य सूत्रधार (मास्टरमाइंड) निकला। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर करीब 2 करोड़ रुपये की कीमत का माल लदा ट्रक बरामद कर लिया है। झूठी कहानी बनाकर पुलिस को किया था गुमराह 1 सितंबर 2026 को आरोपी चालक माहिर आजाद (पुत्र अलादीन, निवासी खेस्ती, थाना सीकरी, जिला डीग) ने पापड़दा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि 28 अगस्त को वह मुंबई से ट्रक (नंबर PB13BF8707) में करीब 2 करोड़ रुपये के स्कूटी पार्ट्स भरकर जींद (हरियाणा) के लिए निकला था। परिवादी के अनुसार, 31 अगस्त की रात करीब 8 बजे वह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे स्थित आलूदा रेस्ट एरिया में रुका था। तभी दो अज्ञात युवक आए, जबरन केबिन में घुसे और मुंह बंद कर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद पिलर नंबर 154 के पास उसके हाथ-पैर बांधकर पटक दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी और फास्टैग फुटेज से खुली पोल मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश, एसपी पीयूष दीक्षित व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद सीपा के निर्देशन तथा सीओ नांगल
राजावतान शीशराम के सुपरविजन में पापड़दा थानाधिकारी जनमेजाराम के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने जब घटनास्थल, आलूदा रेस्ट एरिया और भाण्डारेज टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की, तो चालक के बयानों में कई विरोधाभास नजर आए। इसके बाद डूंगरपुर टोल प्लाजा पर ट्रक का फास्टैग रिकॉर्ड खंगाला गया, जिसमें सामने आया कि ट्रक रात करीब 10:58 बजे ही हरियाणा के फिरोजपुर झिरका टोल को पार कर चुका था। साथी पहले से थे मौजूद, फिरोजपुर झिरका से ट्रक बरामद शक पुख्ता होने पर पापड़दा पुलिस ने हरियाणा पुलिस को क्यूएसटी (सूचना) भिजवाई और एएसआई राधामोहन के नेतृत्व में एक टीम फिरोजपुर झिरका रवाना की। कड़ाई से पूछताछ करने पर चालक माहिर आजाद टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर ट्रक व माल हड़पने का षड्यंत्र पहले ही रच लिया था। तय योजना के अनुसार उसके साथी पहले से ही आलूदा रेस्ट एरिया में मौजूद थे। माल से भरा ट्रक साथियों को सौंपने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए वह खुद पिलर नंबर 154 के पास हाथ-पैर बंधवाकर बैठ गया था। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लूटा गया ट्रक मय माल फिरोजपुर झिरका से बरामद कर लिया है। वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम इस त्वरित खुलासे में थानाधिकारी पापड़दा जनमेजाराम, थानाधिकारी बांदीकुई जहीर अब्बास, थानाधिकारी कोलवा मनोहरलाल, सउनि राधामोहन, हैड कांस्टेबल गणपतलाल तथा कांस्टेबल महेश कुमार, कैलाशचन्द, अमिताभ, राजेश कुमार, अनिल कुमार और रोबिनसिंह की मुख्य भूमिका रही। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 💥📍
- पिता की जमीन में हक की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी बेटी, प्रशासन की समझाइश पर नीचे उतरी पिता की जमीन में हक को लेकर टंकी पर चढ़ी बेटी, समझाइश पर उतरी लालसोट। गांगल्यावास में पिता की जमीन में हिस्सा देने और बुआ के नाम हुई रजिस्ट्री रद्द करने की मांग को लेकर कजोड़ देवी पानी की टंकी पर चढ़ गईं। सूचना पर पुलिस-प्रशासन व सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम गणराज बढ़गोती की समझाइश के बाद महिला सुरक्षित नीचे उतर आई। वहीं जलदाय विभाग ने महिला के खिलाफ रामगढ़ पचवारा थाने में मामला दर्ज कराया है।2
- *सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान: दौसा पुलिस ने 755 छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक* *महिला अपराध, साइबर ठगी, गुड टच-बैड टच और नए कानूनों की दी जानकारी, हेल्पलाइन नंबरों के प्रति भी किया जागरूक* दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित, आईपीएस के निर्देशन में संचालित ‘सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान के तहत बुधवार को जिलेभर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में करीब 755 छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा, महिला अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधों से बचाव तथा कानूनों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत शिवा लाइब्रेरी कल्लावास थाना राहुवास में 150, ग्राम वापी थाना सैथल में 130, कालाखो थाना सदर में 105 तथा शिव लाइब्रेरी नागल प्यारीवास थाना नांगल राजावतान में 70 छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। वहीं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट जिला दौसा द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, महिला कॉलेज, नेहरू पार्क एवं महात्मा गांधी स्कूल दौसा में करीब 300 छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने बालक-बालिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को महिला अपराधों की रोकथाम, महिला सशक्तिकरण, नए कानूनों, साइबर अपराध, साइबर ठगी से बचाव, गुड टच-बैड टच, यातायात नियमों तथा मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव के लिए संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई। साथ ही साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया। हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अपराध की स्थिति में बिना भय के पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रमों में 112 आपातकालीन हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1090 गरिमा महिला हेल्पलाइन एवं 1930 साइबर हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा राजकोप सिटीजन ऐप के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों एवं महिलाओं को ऐप डाउनलोड करवाया गया। दौसा पुलिस द्वारा ‘सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक, सजग एवं सशक्त बनाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य महिला अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधों से सुरक्षा तथा महिलाओं और बालिकाओं में कानून एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर सुरक्षित समाज का निर्माण करना है। जागरूक नारी—सुरक्षित नारी। सशक्त महिला—सुरक्षित समाज।4
- जिला निर्वाचन अधिकारी ने गंगापुर सिटी एवं वजीरपुर में चुनाव तैयारियों का लिया जायजा,मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष की व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 : सवाई माधोपुर, 2 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम ने बुधवार को गंगापुर सिटी एवं वजीरपुर उपखण्ड क्षेत्रों का दौरा कर निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। वजीरपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग अधिकारी महीपाल सिंह से निर्वाचन तैयारियों, क्रिटिकल एवं संवेदनशील मतदान केन्द्रों तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, प्रवेश एवं निकास, दिव्यांग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाएं मतदान दिवस से पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति एवं संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने राजकीय कन्या महाविद्यालय, वजीरपुर स्थित नगरपालिका वजीरपुर के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्थाएं देखीं तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान दर्सगाह इस्लामी सेकेंडरी स्कूल, वजीरपुर सहित अन्य मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में गंगापुर सिटी पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित संधारण तथा मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से क्रिटिकल बूथों की स्थिति की जानकारी लेकर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी निर्देशित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध प्रक्रिया है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी एवं कार्मिक अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें, ताकि नगरीय निकाय चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जा सकें। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण लाल शर्मा, उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार गोदारा, तहसीलदार सुरेश विश्नोई एवं नगरपालिका अधिशासी अधिकारी दीपक चौहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।4
- सैंथल में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सेंटर फॉर माइक्रो फाइनेंस के सहयोग से सेक्टर मीटिंग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ की कार्यशाला आयोजित सैथल व कुंडल: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'सेंटर फॉर माइक्रो फाइनेंस' (Center for Micro Finance) के सहयोग से सैथल एवं कुंडल में सेक्टर मीटिंग के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ब्लॉक समन्वयक (Block Coordinator) अल्पना शर्मा ने कार्यकर्ताओं को कुपोषण, उसकी पहचान, कुपोषण के विभिन्न प्रकार तथा इसके दुश्चक्र (Vicious Cycle of Malnutrition) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही 'अम्मा प्रोटोकॉल' (AMMA Protocol) पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसके अंतर्गत: बच्चों की वृद्धि निगरानी (Growth Monitoring) भूख परीक्षण (Appetite Test) चिकित्सकीय जटिलताओं की पहचान बच्चों का सही स्वास्थ्य एवं पोषण प्रबंधन एमसीएचएन दिवस के महत्व वाश (WASH - जल, स्वच्छता और स्वच्छता) के तहत हाथ धोने के सभी चरणों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया। बैठक में आंगनवाड़ी केंद्र पर मिलने वाले पोषाहार और 'फोर्टिफाइड फूड' (Fortified Food) के लाभों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि अपने दैनिक भोजन में फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थों का उपयोग करके बच्चों के पोषण स्तर में त्वरित सुधार लाया जा सकता है। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में महिला सुपरवाइजर निर्मला गौतम, आशा मीणा और पृथ्वी मीणा सहित कुल 53 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य: क्षेत्र से कुपोषण को समाप्त करना, कुपोषित बच्चों का सही प्रबंधन व समय पर पोषण उपलब्ध कराना और सभी बच्चों के लिए बेहतर स्वास्थ्य व व्यवस्थित पोषण सुनिश्चित करना रहा।2
- श्री महावीर जी स्टेशन पर बंदर ने लुटाए 40 हजार रुपए, महिला यात्री का छीना था पर्स, वीडियो वायरल कोटा। कोटा मंडल के श्री महावीर जी स्टेशन पर मंगलवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया यहां है। यहां पर एक बंदर ने एक महिला का पर्स पर छीन लिया। यह पर्स लेकर बंदर फुट ओवर ब्रिज के टीन शेड पर बैठ गया। यहां से बंदर ने पर्स खोलकर इसके अंदर रखे करीब 40 हजार रुपए लूटाना शुरू कर दिया। करीब 15 मिनट तक बंदर ने 500, 200 और 100 के नोट हवा में उड़ता रहा। मामले का पता चलने पर स्टेशन स्टाफ और यात्री मौके पर एकत्रित हो गए। बाद में यात्रियों और स्टेशन स्टाफ ने बंदर द्वारा फेके रुपयों को एकत्रित करना शुरू किया। स्टेशन भवन की छत, प्लेटफार्म और कई जगह उड़े इन नोटों को एकत्रित कर महिला को सौंपा गया। इसके बाद लोगों ने बड़ी मुश्किल से बंदर से पर्स छुड़ाया। खाली समझ कर बंदर ने भी पर्स को फेंक दिया। पर्स में अभी भी करीब 11 हजार रुपए बाकी थे। यह पैसे पर्स की दूसरी जेब में रखे होने के कारण बच गए। कोटा से गई थी महिला स्टेशन स्टाफ ने बताया कि यह महिला कोटा से ही जनशताब्दी ट्रेन से श्री महावीर जी पहुंची थी। नोट लूटते देख महिला काफी परेशान हो गई। बाद में पैसे वापस मिलने पर महिला ने राहत की सांस ली। हालांकि इसमें भी महिला को हजार रुपए कम मिले। काफी तलाश के बाद भी यह पैसे नहीं मिले। इस घटना का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बंदर पैसे लुटाता और पर्स लेकर फुट ओवर ब्रिज के टीन शेड पर बैठा नजर आ रहा है। बंदरों का आतंक यात्रियों ने बताया कि श्री महावीर जी स्टेशन पर बंदरों का भारी आतंक है। बड़ी संख्या में बंदर यहां यात्रियों का सामान छीन कर भाग जाते हैं। विरोध करने पर यह बंदर कई बार यात्रियों को काट भी लेते हैं। मामले की कई बार शिकायत की गई। लेकिन समस्या का ठोस समाधान आज तक नहीं हुआ।1
- गंगापुर सिटी में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत पौधे वितरित कर रक्षा सूत्र बांधा पर्यावरण संरक्षण पर राष्ट्र रक्षा का दिलाए संकल्प गंगापुर सिटी पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत पौधे वितरित कर रक्षा सूत्र बांधा, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र रक्षा का दिलाया संकल्प गंगापुर सिटी। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत “हर घर पौधा, हर घर फल” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समाजसेविका एवं नारी शक्ति प्रमुख अंजना रावत ने पौधे वितरित किए। इस दौरान विभिन्न संगठनों के सदस्यों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें पर्यावरण, समाज एवं राष्ट्र की रक्षा का संकल्प दिलाया गया। अंजना रावत ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। अधिक से अधिक पौधारोपण करने से पर्यावरण में हरियाली बढ़ेगी और स्वच्छ एवं शुद्ध वातावरण मिलेगा। वहीं, फलदार पौधों से प्राप्त फल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। नियमित रूप से पौष्टिक फलों का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में भी सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि “हर घर पौधा, हर घर फल” अभियान के माध्यम से प्रत्येक परिवार को पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया जा रहा है। रक्षा सूत्र बांधकर लोगों को अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए राष्ट्र रक्षा, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रश्मि जैन, मोनिका जैन, अंतर्राष्ट्रीय तहसील इकाई अध्यक्ष रेखा गुप्ता सहित वर्धमान हॉस्पिटल के स्वास्थ्य कर्मियों एवं विभिन्न संगठनों के सदस्यों को रक्षा सूत्र बांधे गए तथा पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षाबंधन पर्व को भाई-बहन के स्नेह तक सीमित न रखते हुए प्रकृति, पर्यावरण, समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों की रक्षा के संकल्प के रूप में मनाना रहा।1
- दौसा पुलिस की नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 164.52 ग्राम स्मैक बरामद ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 5 तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित IPS के निर्देशन में दौसा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 164.52 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) बरामद की है। कार्रवाई में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन स्प्लिट डिजायर आरजे-14 टीएफ 7997 को भी जब्त किया है। प्रेस नोट के अनुसार, कार्रवाई एनएच-21 दौसा पर करौली बाईपास मस्जिद के पास की गई। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से बरामद स्मैक की बिक्री राशि करीब 1 लाख 34 हजार रुपये बताई गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अकलेरा, झालावाड़ की ओर से अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहे थे। इन आरोपियों को किया गिरफ्तार अमर सिंह पुत्र डालचन्द सैनी, उम्र 38 वर्ष, निवासी कोली मोहल्ला, बसवा, जिला दौसा। हरिराम उर्फ डॉक्टर पुत्र हरिनारायण मीणा, उम्र 35 वर्ष, निवासी चंदपुरा, थाना राजगढ़, जिला अलवर। विक्रम पुत्र रामजी लाल मीणा, उम्र 28 वर्ष, निवासी बिगोता, थाना टहला, जिला अलवर। आकाश उर्फ लाला पुत्र दुर्गाप्रसाद साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी राजगढ़, जिला अलवर। सौरभ पुत्र शिवलाल गुर्जर, उम्र 27 वर्ष, निवासी भरपुरा, थाना टहला, जिला अलवर। संयुक्त टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज राहुल प्रकाश IPS एवं जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित IPS के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकरलाल RPS और वृत्ताधिकारी दौसा कपिल गुप्ता RPS के सुपरविजन में टीम गठित की गई। कार्रवाई में थाना कोतवाली दौसा के थानाधिकारी भगवान सहाय शर्मा पु.नि. तथा थाना बांदीकुई के थानाधिकारी जहीर अब्बास पु.नि. के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को दबोचा। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अवैध मादक पदार्थ के स्रोत और इसकी सप्लाई/आयात-निर्यात के नेटवर्क के संबंध में अनुसंधान शुरू कर दिया है। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 📍💥2
- *12 घंटे में 88 वर्षीय लापता वृद्धा को मेहंदीपुर बालाजी पुलिस ने सकुशल दस्तयाब किया* *मानसिक रूप से कमजोर वृद्धा घर से हुई थी लापता, करीब 7 लाख रुपये के गहने पहने होने से पुलिस ने चलाया सघन सर्च अभियान* दौसा। मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए घर से लापता हुई 88 वर्षीय अस्वस्थ वृद्ध महिला को महज 12 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वृद्धा के मानसिक रूप से कमजोर होने तथा उसके करीब 7 लाख रुपये के गहने पहने होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रातभर सघन सर्च अभियान चलाया। महिला के सकुशल मिलने के बाद परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और अथक प्रयासों के लिए आभार जताया। यह था मामला दिनांक 1 सितंबर 2026 को मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के भालपुर निवासी सांवलिय गुर्जर ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उनकी 88 वर्षीय मां रूकमणी देवी दोपहर करीब 2 बजे घर से बिना बताए चली गई हैं। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन वृद्धा का कोई सुराग नहीं मिला। वृद्धा की अधिक उम्र, अस्वस्थता और मानसिक रूप से कमजोर होने के साथ ही करीब 7 लाख रुपये के गहने पहने होने की जानकारी को देखते हुए पुलिस थाना मेहंदीपुर बालाजी में एफआईआर संख्या 165/2026 धारा 140(3) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू की गई। रातभर चला सघन सर्च अभियान मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी सचिन कुमार शर्मा के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तत्काल भालपुर और आसपास के जंगल, बीहड़, सुनसान स्थानों, रास्तों तथा प्रमुख मार्गों पर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय ढाणीवासियों, ग्रामीणों और चरवाहों से संपर्क कर वृद्धा का हुलिया बताया तथा संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई। इसके अलावा बस स्टैंड और धर्मशाला क्षेत्रों में भी तलाश की गई। पुलिस टीम के लगातार प्रयासों और रातभर की सघन खोजबीन के परिणामस्वरूप सूचना मिलने के करीब 12 घंटे के भीतर वृद्धा को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। परिजनों को सौंपा वृद्धा के सकुशल मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपनी बुजुर्ग मां को सुरक्षित पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। परिजनों और ग्रामीणों ने मेहंदीपुर बालाजी पुलिस की सजगता, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार जताया। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर राहुल प्रकाश (आईपीएस) एवं जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित (आईपीएस) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय शंकरलाल (आरपीएस) एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त मानपुर अशोक कुमार (आरपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी सचिन कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। गठित पुलिस टीम 1. सचिन कुमार शर्मा, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना मेहंदीपुर बालाजी 2. दिलीपसिंह, सहायक उपनिरीक्षक 3. देवीसिंह, सहायक उपनिरीक्षक 4. महेशचंद, हेड कांस्टेबल नं. 16 5. राधेश्याम, कांस्टेबल नं. 774 6. बृजेश, कांस्टेबल नं. 1155 7. जितेन्द्र, कांस्टेबल नं. 401 8. ओमेन्द्र, कांस्टेबल नं. 1184 9. नरेश कुमार, कांस्टेबल नं. 1208 10. मोहित, कांस्टेबल नं. 1435 11. दिगम्बर, चालक कांस्टेबल नं. 452 मेहंदीपुर बालाजी पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि संवेदनशील मामलों में समय पर की गई सजगता और लगातार प्रयास किसी परिवार की खुशियां वापस लौटा सकते हैं।1
- किरतपुरा के पास भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत; महिला गंभीर बामनवास, सवाईमाधोपुर। बामनवास-गढ़मोरा रोड पर किरतपुरा के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पट्टी खुर्द निवासी प्रेमराज उर्फ पिंटू (38) पुत्र बत्तीलाल मीणा गंभीर घायल हो गए। सीएचसी बामनवास ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार डूंगरवाड़ा निवासी महिला चैनबाई गंभीर घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। सूचना पर एएसआई हरसुख गुर्जर पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर जांच शुरू कर दी है।1