*सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान: दौसा पुलिस ने 755 छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक* *महिला अपराध, साइबर ठगी, गुड टच-बैड टच और नए कानूनों की दी जानकारी, हेल्पलाइन नंबरों के प्रति भी किया जागरूक* दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित, आईपीएस के निर्देशन में संचालित ‘सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान के तहत बुधवार को जिलेभर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में करीब 755 छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा, महिला अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधों से बचाव तथा कानूनों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत शिवा लाइब्रेरी कल्लावास थाना राहुवास में 150, ग्राम वापी थाना सैथल में 130, कालाखो थाना सदर में 105 तथा शिव लाइब्रेरी नागल प्यारीवास थाना नांगल राजावतान में 70 छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। वहीं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट जिला दौसा द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, महिला कॉलेज, नेहरू पार्क एवं महात्मा गांधी स्कूल दौसा में करीब 300 छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने बालक-बालिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को महिला अपराधों की रोकथाम, महिला सशक्तिकरण, नए कानूनों, साइबर अपराध, साइबर ठगी से बचाव, गुड टच-बैड टच, यातायात नियमों तथा मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव के लिए संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई। साथ ही साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया। हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अपराध की स्थिति में बिना भय के पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रमों में 112 आपातकालीन हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1090 गरिमा महिला हेल्पलाइन एवं 1930 साइबर हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा राजकोप सिटीजन ऐप के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों एवं महिलाओं को ऐप डाउनलोड करवाया गया। दौसा पुलिस द्वारा ‘सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक, सजग एवं सशक्त बनाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य महिला अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधों से सुरक्षा तथा महिलाओं और बालिकाओं में कानून एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर सुरक्षित समाज का निर्माण करना है। जागरूक नारी—सुरक्षित नारी। सशक्त महिला—सुरक्षित समाज।
*सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान: दौसा पुलिस ने 755 छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक* *महिला अपराध, साइबर ठगी, गुड टच-बैड टच और नए कानूनों की दी जानकारी, हेल्पलाइन नंबरों के प्रति भी किया जागरूक* दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित, आईपीएस के निर्देशन में संचालित ‘सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान के तहत बुधवार को जिलेभर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में करीब 755 छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा, महिला अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधों से बचाव तथा कानूनों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत शिवा लाइब्रेरी
कल्लावास थाना राहुवास में 150, ग्राम वापी थाना सैथल में 130, कालाखो थाना सदर में 105 तथा शिव लाइब्रेरी नागल प्यारीवास थाना नांगल राजावतान में 70 छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। वहीं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट जिला दौसा द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, महिला कॉलेज, नेहरू पार्क एवं महात्मा गांधी स्कूल दौसा में करीब 300 छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने बालक-बालिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को महिला अपराधों की रोकथाम, महिला सशक्तिकरण, नए कानूनों, साइबर अपराध, साइबर ठगी से बचाव, गुड टच-बैड टच, यातायात नियमों तथा
मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव के लिए संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई। साथ ही साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया। हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अपराध की स्थिति में बिना भय के पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रमों में 112
आपातकालीन हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1090 गरिमा महिला हेल्पलाइन एवं 1930 साइबर हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा राजकोप सिटीजन ऐप के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों एवं महिलाओं को ऐप डाउनलोड करवाया गया। दौसा पुलिस द्वारा ‘सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक, सजग एवं सशक्त बनाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य महिला अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधों से सुरक्षा तथा महिलाओं और बालिकाओं में कानून एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर सुरक्षित समाज का निर्माण करना है। जागरूक नारी—सुरक्षित नारी। सशक्त महिला—सुरक्षित समाज।
- *रलावता में विशेष वृक्षारोपण अभियान, मियावाकी तकनीक से लगाए 180 पौधे* *गृह रक्षा के 87 प्रशिक्षणरत स्वयंसेवकों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग, पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश* दौसा। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र दौसा, जिला पुलिस लाइन दौसा एवं पंचायत समिति दौसा के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत रलावता में विशेष वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान सरकारी चारागाह भूमि पर मियावाकी तकनीक से विभिन्न प्रजातियों के 180 पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण के दौरान अर्जुन, कदंब, नीम, आंवला, पलाश, जामुन सहित विभिन्न उपयोगी एवं स्थानीय पर्यावरण के अनुकूल पौधों का रोपण किया गया। मियावाकी तकनीक के माध्यम से कम क्षेत्रफल में अधिक संख्या में पौधे लगाकर घना एवं तेजी से विकसित होने वाला हरित क्षेत्र तैयार करने का प्रयास किया गया। 87 स्वयंसेवकों ने लिया भाग अभियान में गृह रक्षा दौसा के प्रशिक्षणरत बैच के 87 स्वयंसेवकों ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग लिया। स्वयंसेवकों ने पौधारोपण करने के साथ उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल के प्रति भी अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में गृह रक्षा दौसा एवं पुलिस लाइन दौसा के स्थायी स्टाफ, पंचायत समिति दौसा के कार्मिक तथा ग्राम पंचायत रलावता के सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र दौसा के डिप्टी कमांडेंट डॉ. अमन रुस्तगी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के सहयोग से पुलिस लाइन दौसा में गृह रक्षा के नए बैच का प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना विकसित करने के साथ उन्हें सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आयोजित इस विशेष वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से प्रशिक्षणरत स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह, प्रशिक्षण प्रभारी रोशन लाल पीसी, किशोरी लाल आरएसी, अनिल यादव आरएसी, हेड कांस्टेबल रत्नेश, आरक्षी नीलम एवं आरक्षी मंगतू अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। अधिकारियों एवं कार्मिकों का रहा सहयोग वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में पंचायत समिति दौसा के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु सिंघल, गृह रक्षा दौसा के कनिष्ठ सहायक सुरेश गुर्जर एवं स्वयंसेवक जितेंद्र का विशेष सहयोग रहा। वहीं पंचायत समिति दौसा की कनिष्ठ सहायक श्रीमती कल्पना अग्रवाल एवं ग्राम पंचायत रलावता के सरपंच पुखराज गुर्जर ने भी कार्यक्रम के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में सराहनीय योगदान दिया। हरित क्षेत्र विकसित करने की दिशा में पहल अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग का सामूहिक दायित्व है। पुलिस एवं गृह रक्षा जैसे अनुशासित बलों की ओर से पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों में भागीदारी आमजन को भी पौधारोपण एवं प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करती है। सरकारी चारागाह भूमि पर 180 पौधे लगाकर उसे हरित एवं पर्यावरण अनुकूल क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल पर भी जोर दिया गया।4
- सैंथल कस्बे में हीरामल महाराज के मेले को लेकर विशाल कलश व शोभा यात्रा निकाली तथा आज मेले का आयोजन किया जा रहा है इस दौरान सैंथल बस स्टैंड पर सैथल थाना अधिकारी रजत खींची ने कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यह कलश यात्रा सैंथल कस्बे के मुख्य मुख्य मार्गो से होती हुई वापस हीरामल बाबा के स्थान पर पहुंची यह कलश यात्रा ध्वज पूजन तथा कलश पूजन के साथ हीरामल मंदिर से रवाना होकर नगर परिक्रमा करते हुए हीरामल मंदिर पर पहुंची इस दौरान ग्राम वासियों ने कलश यात्रा पर जगह-जगह फूल बरसा कर भव्य स्वागत किया तथा हीरामल बाबा व तेजाजी महाराज से आशीर्वाद लिया इस दौरान कलश यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालु तथा महिलाओं ने कलश लेते हुए कलश यात्रा में भाग लिया तथा श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए कलश यात्रा में भाग लिया इस दौरान सत्यनारायण सैनी ने बताया कि कलश यात्रा के साथ आज दिन में भी बाहर के कलाकारों के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा व मेला भरेगा तथा मेले में आए हुए सभी श्रद्धालुओं एवं ग्राम वासियों के लिए भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया गया इस दौरान प्रकाश चंद सैनी सत्यनारायण सैनी पाचूराम सैनी कैलाश सैनी भगवान सहाय सैनी जगदीश सैनी फैली राम सैनी कंचन सैनी नानगराम सैनी,कालु,मनोज, महेंद्र शर्मा, लोकेश,कालु ख़ान,राजु,छाजु सैनी, कैलाश मीणा,सहित सैकड़ो श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया3
- दौसा पुलिस का "सशक्त महिला, सुरक्षित समाज" अभियान: 755 छात्राओं और महिलाओं को किया गया जागरूक, साइबर सुरक्षा व हेल्पलाइन की दी जानकारी दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में "सशक्त महिला, सुरक्षित समाज" विशेष अभियान के तहत व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, महिला अपराधों की रोकथाम, साइबर फ्रॉड से बचाव और नए कानूनों के प्रति आमजन को सतर्क करना है। अभियान के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर कुल 755 छात्राओं व महिलाओं को जागरूक किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम और सहभागिता पुलिस टीमों ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों और संस्थानों में जाकर सीधे संवाद स्थापित किया: शिवा लाइब्रेरी, कल्लावास (थाना राहुवास): 150 छात्राएं व महिलाएं ग्राम वापी (थाना सैंथल): 130 छात्राएं व महिलाएं कालाखो (थाना सदर): 105 छात्राएं व महिलाएं शिव लाइब्रेरी, नांगल प्यारीवास (थाना नांगल राजावतान): 70 छात्राएं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट (दौसा शहर): यूनिट द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, महिला कॉलेज, नेहरू पार्क और महात्मा गांधी स्कूल दौसा में संयुक्त रूप से 300 बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया गया। साइबर अपराध, सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित छात्र-छात्राओं व महिलाओं को दैनिक सुरक्षा और कानूनी अधिकारों से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया गया: साइबर फ्रॉड से बचाव: किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी (OTP) व बैंक संबंधी गोपनीय विवरण साझा न करने की हिदायत दी गई। ऑनलाइन ठगी होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया। राजकोप सिटीजन ऐप: पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं के फोन में RajCop Citizen App डाउनलोड करवाया और इसके उपयोग के तरीके समझाए। आत्मविश्वास और रिपोर्टिंग: बालिकाओं को 'गुड टच-बैड टच', महिला सशक्तिकरण, नए कानूनों, यातायात नियमों और नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। साथ ही किसी भी छेड़छाड़ या अपराध की स्थिति में बिना डरे तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रमुख हेल्पलाइन नंबर साझा किए गए: आपातकालीन सेवा: 112 चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098 गरिमा महिला हेल्पलाइन: 1090 साइबर हेल्पलाइन: 19304
- सिकराय उपखंड मुख्यालय पर आज नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा के द्वारा प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया गया इस दौरान भाजपा के विधायक विक्रम और प्रभारी मनोज सहित दर्जनों वार्ड प्रभारी मौजूद रहे इस दौरान सभी की बैठक भी आयोजित हुई बैठक में विधायक ने कहा नगर निकाय के चुनाव हर हाल में जितने हैं और भाजपा पार्टी का ही बोर्ड बनाना है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद रहे सभी ने भाजपा पार्टी का बोर्ड बनाने का आश्वासन भी दिया है।1
- लालसोट निकाय चुनाव: 87 नामांकन खारिज, 164 प्रत्याशी मैदान में; बगावत ने बढ़ाई चुनौती लालसोट। उपखंड अधिकारी विजेंद्र कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 274 नामांकनों की जांच में 87 खारिज होने के बाद 164 प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड 34 में किन्नर प्रत्याशी के ओबीसी प्रमाण पत्र पर आपत्ति भी खारिज कर दी गई। अब 2-3 सितंबर तक नाम वापसी और 4 सितंबर को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। भाजपा-कांग्रेस में टिकट वितरण के बाद कुछ दावेदारों के निर्दलीय मैदान में उतरने से बगावत के आसार हैं। प्रत्याशी देव दर्शन और चुनाव कार्यालय खोलकर प्रचार में जुट गए हैं। वहीं मतदाताओं को विकास, सफाई व बिजली के वादों से साधने की कवायद तेज है। भाजपा ने 25+ वार्ड जीतने का दावा किया है।1
- नगर निकाय आम चुनाव-2026 : नामांकन पत्रों की संवीक्षा संपन्न, 573 अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता वैध जोधपुर, नगर निकाय चुनाव-2026 के अंतर्गत जिले में कल विभिन्न नगर निगम के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा (स्क्रूटिनी) की प्रक्रिया संपन्न हुई। संवीक्षा के दौरान नामांकन पत्रों की जांच कर स्वीकृत एवं अस्वीकृत नामांकन पत्रों का निर्धारण किया गया। नगर निगम जोधपुर के 100 वार्डों के निर्वाचन के संबंध में प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा के पश्चात 230 नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गए, जबकि 634 नामांकन पत्र वैध पाए गए। संवीक्षा के उपरांत कुल 573 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए। अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 3 सितंबर निर्धारित है, जबकि चुनाव चिह्नों का आवंटन 4 सितंबर को किया जाएगा।4
- स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक चुनाव के लिए हर स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें – जिला निर्वाचन अधिकारी,संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी, मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश नगरीय निकाय आम चुनाव-2026- सवाई माधोपुर, 2 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर गंगापुर सिटी के कक्ष में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्वाचन प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, आदर्श आचार संहिता तथा संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव को पूर्ण निष्पक्षता, निर्भीकता एवं स्वतंत्रता के साथ सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ निर्वाचन से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतें। उन्होंने सभी संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने तथा संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव को प्रभावित करने वाले संभावित असामाजिक तत्वों के विरुद्ध समय रहते आवश्यक निवारक एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। *मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं पुख्ता करने के निर्देश* जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान दलों एवं मतदाताओं के लिए स्वच्छ शौचालय, साफ-सफाई, पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, फॉगिंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर प्रवेश एवं निकास व्यवस्था को सुचारू रखने तथा दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों के आसपास निर्धारित 100 एवं 200 मीटर की परिधि का स्पष्ट चिन्हांकन करवाने तथा मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचने में सुविधा के लिए आवश्यक दिशा-सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन आयोग की सभी गाइडलाइन की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने पर जोर दिया। *आचार संहिता की पालना पर विशेष जोर* जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के दौरान बिना अनुमति रैली, जुलूस, सभा, होर्डिंग अथवा अन्य प्रचार गतिविधियां संचालित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसकी प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों एवं कार्मिकों को पूर्ण निष्पक्षता बनाए रखने तथा किसी भी राजनीतिक दल या अभ्यर्थी के पक्ष में कार्य नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी दायित्वों में पक्षपात अथवा नियमों की अवहेलना पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी एवं कार्मिक अपने दायित्वों का गंभीरता, सतर्कता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर ने निर्वाचन संबंधी तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी नारायण लाल शर्मा, उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार गोदारा, तहसीलदार सुरेश विश्नोई, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी दीपक चौहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।4
- *सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान: दौसा पुलिस ने 755 छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक* *महिला अपराध, साइबर ठगी, गुड टच-बैड टच और नए कानूनों की दी जानकारी, हेल्पलाइन नंबरों के प्रति भी किया जागरूक* दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित, आईपीएस के निर्देशन में संचालित ‘सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान के तहत बुधवार को जिलेभर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में करीब 755 छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा, महिला अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधों से बचाव तथा कानूनों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत शिवा लाइब्रेरी कल्लावास थाना राहुवास में 150, ग्राम वापी थाना सैथल में 130, कालाखो थाना सदर में 105 तथा शिव लाइब्रेरी नागल प्यारीवास थाना नांगल राजावतान में 70 छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। वहीं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट जिला दौसा द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, महिला कॉलेज, नेहरू पार्क एवं महात्मा गांधी स्कूल दौसा में करीब 300 छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने बालक-बालिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को महिला अपराधों की रोकथाम, महिला सशक्तिकरण, नए कानूनों, साइबर अपराध, साइबर ठगी से बचाव, गुड टच-बैड टच, यातायात नियमों तथा मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव के लिए संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई। साथ ही साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया। हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अपराध की स्थिति में बिना भय के पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रमों में 112 आपातकालीन हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1090 गरिमा महिला हेल्पलाइन एवं 1930 साइबर हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा राजकोप सिटीजन ऐप के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों एवं महिलाओं को ऐप डाउनलोड करवाया गया। दौसा पुलिस द्वारा ‘सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक, सजग एवं सशक्त बनाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य महिला अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधों से सुरक्षा तथा महिलाओं और बालिकाओं में कानून एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर सुरक्षित समाज का निर्माण करना है। जागरूक नारी—सुरक्षित नारी। सशक्त महिला—सुरक्षित समाज।4