logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सैंथल उपखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सीगपुरा में हीरामन बाबा के मेले में उमड़े लोगः भंडारे के साथ हुआ मेले का समापन कई ग्राम पंचायत से श्रद्धालु पहुंचे सैथल उपखंड मुख्यालय ग्राम पंचायत बिशनपुरा के सिगपुरा गांव में स्थित हीरामन बाबा का प्राचीन देव स्थान है। यहां पंचमी पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। हर साल की तरह इस साल भी मेले का आयोजन हुआ। मेले में दूर-दूर से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर प्रसाद चढ़ाया। मंदिर की परिक्रमा लगाई और बाबा के दर्शन किए। हीरामन देव बाबा को अल सुबह से ही बाबा के भक्तों का आना शुरू हो गया, जो देर शाम तक अनवरत चला। साल में एक दिन लगने वाले इस मेले में करीबन हजार लोगों ने बाबा के दरबार में मत्था टेका।सेवक मुकेश कुमार गुर्जर ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि मंदिर की पांच परिक्रमा लगाने और भभूति लगाने से लोगों को पीलिया से मुक्ति मिल जाती है। यहां हर साल अमावस्या के बाद भाद्र भद्र पंचमी के दिन विशाल मेला लगता है और इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बने हीरामन बाबा के चमत्कारी स्थान की मान्यता के चलते साल भर में ग्राम पंचायत बिशनपुरा कालीपहाडी बडोली सिण्डोली कुण्डल कालोता जौपाडा खानभाकरी के कई क्षेत्र से स्थानों से बड़ी संख्या में लोग आते है। हीरामन देव बाबा स्थान मेले का समापन के भंडारी का आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी पाई । इस मौके पर गांव के पंच पटेल मौजूद रहे

3 hrs ago
user_Mukesh Kumar Saini
Mukesh Kumar Saini
Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
3 hrs ago

सैंथल उपखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सीगपुरा में हीरामन बाबा के मेले में उमड़े लोगः भंडारे के साथ हुआ मेले का समापन कई ग्राम पंचायत से श्रद्धालु पहुंचे सैथल उपखंड मुख्यालय ग्राम पंचायत बिशनपुरा के सिगपुरा गांव में स्थित हीरामन बाबा का प्राचीन देव स्थान है। यहां पंचमी पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। हर साल की तरह इस साल भी मेले का आयोजन हुआ। मेले में दूर-दूर से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर प्रसाद चढ़ाया। मंदिर की परिक्रमा लगाई

ceaeb438-5d5f-469b-99dc-e5b7919d9423

और बाबा के दर्शन किए। हीरामन देव बाबा को अल सुबह से ही बाबा के भक्तों का आना शुरू हो गया, जो देर शाम तक अनवरत चला। साल में एक दिन लगने वाले इस मेले में करीबन हजार लोगों ने बाबा के दरबार में मत्था टेका।सेवक मुकेश कुमार गुर्जर ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि मंदिर की पांच परिक्रमा लगाने और भभूति लगाने से लोगों को पीलिया से मुक्ति मिल जाती है। यहां हर साल अमावस्या के बाद भाद्र भद्र पंचमी

5e350ecb-2f52-4f9a-b6c7-4d166eba9281

के दिन विशाल मेला लगता है और इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बने हीरामन बाबा के चमत्कारी स्थान की मान्यता के चलते साल भर में ग्राम पंचायत बिशनपुरा कालीपहाडी बडोली सिण्डोली कुण्डल कालोता जौपाडा खानभाकरी के कई क्षेत्र से स्थानों से बड़ी संख्या में लोग आते है। हीरामन देव बाबा स्थान मेले का समापन के भंडारी का आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी पाई । इस मौके पर गांव के पंच पटेल मौजूद रहे

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सैंथल कस्बे में हीरामल महाराज के मेले को लेकर विशाल कलश व शोभा यात्रा निकाली तथा आज मेले का आयोजन किया जा रहा है इस दौरान सैंथल बस स्टैंड पर सैथल थाना अधिकारी रजत खींची ने कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यह कलश यात्रा सैंथल कस्बे के मुख्य मुख्य मार्गो से होती हुई वापस हीरामल बाबा के स्थान पर पहुंची यह कलश यात्रा ध्वज पूजन तथा कलश पूजन के साथ हीरामल मंदिर से रवाना होकर नगर परिक्रमा करते हुए हीरामल मंदिर पर पहुंची इस दौरान ग्राम वासियों ने कलश यात्रा पर जगह-जगह फूल बरसा कर भव्य स्वागत किया तथा हीरामल बाबा व तेजाजी महाराज से आशीर्वाद लिया इस दौरान कलश यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालु तथा महिलाओं ने कलश लेते हुए कलश यात्रा में भाग लिया तथा श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए कलश यात्रा में भाग लिया इस दौरान सत्यनारायण सैनी ने बताया कि कलश यात्रा के साथ आज दिन में भी बाहर के कलाकारों के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा व मेला भरेगा तथा मेले में आए हुए सभी श्रद्धालुओं एवं ग्राम वासियों के लिए भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया गया इस दौरान प्रकाश चंद सैनी सत्यनारायण सैनी पाचूराम सैनी कैलाश सैनी भगवान सहाय सैनी जगदीश सैनी फैली राम सैनी कंचन सैनी नानगराम सैनी,कालु,मनोज, महेंद्र शर्मा, लोकेश,कालु ख़ान,राजु,छाजु सैनी, कैलाश मीणा,सहित सैकड़ो श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया
    3
    सैंथल कस्बे में हीरामल महाराज के मेले को लेकर विशाल कलश व शोभा यात्रा निकाली 
तथा आज मेले का आयोजन किया जा रहा है
इस दौरान सैंथल बस स्टैंड पर सैथल थाना अधिकारी रजत खींची ने कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया 
यह कलश यात्रा सैंथल कस्बे के मुख्य मुख्य मार्गो से होती हुई वापस हीरामल बाबा के स्थान पर पहुंची 
यह कलश यात्रा ध्वज पूजन तथा कलश पूजन के साथ हीरामल मंदिर से रवाना होकर नगर परिक्रमा करते हुए हीरामल मंदिर पर पहुंची 
इस दौरान ग्राम वासियों ने कलश यात्रा पर जगह-जगह फूल बरसा कर भव्य स्वागत किया तथा हीरामल बाबा व तेजाजी महाराज से आशीर्वाद लिया 
इस दौरान कलश यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालु तथा महिलाओं ने कलश लेते हुए कलश यात्रा में भाग लिया तथा श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए कलश यात्रा में भाग लिया 
इस दौरान सत्यनारायण सैनी ने बताया कि कलश यात्रा के साथ आज दिन में भी बाहर के कलाकारों के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा व मेला भरेगा 
तथा मेले में आए हुए सभी श्रद्धालुओं एवं ग्राम वासियों के लिए भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया गया 
इस दौरान प्रकाश चंद सैनी सत्यनारायण सैनी पाचूराम सैनी कैलाश सैनी भगवान सहाय सैनी जगदीश सैनी फैली राम सैनी कंचन सैनी नानगराम सैनी,कालु,मनोज, महेंद्र शर्मा, लोकेश,कालु ख़ान,राजु,छाजु सैनी, कैलाश मीणा,सहित सैकड़ो श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • *रलावता में विशेष वृक्षारोपण अभियान, मियावाकी तकनीक से लगाए 180 पौधे* *गृह रक्षा के 87 प्रशिक्षणरत स्वयंसेवकों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग, पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश* दौसा। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र दौसा, जिला पुलिस लाइन दौसा एवं पंचायत समिति दौसा के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत रलावता में विशेष वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान सरकारी चारागाह भूमि पर मियावाकी तकनीक से विभिन्न प्रजातियों के 180 पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण के दौरान अर्जुन, कदंब, नीम, आंवला, पलाश, जामुन सहित विभिन्न उपयोगी एवं स्थानीय पर्यावरण के अनुकूल पौधों का रोपण किया गया। मियावाकी तकनीक के माध्यम से कम क्षेत्रफल में अधिक संख्या में पौधे लगाकर घना एवं तेजी से विकसित होने वाला हरित क्षेत्र तैयार करने का प्रयास किया गया। 87 स्वयंसेवकों ने लिया भाग अभियान में गृह रक्षा दौसा के प्रशिक्षणरत बैच के 87 स्वयंसेवकों ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग लिया। स्वयंसेवकों ने पौधारोपण करने के साथ उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल के प्रति भी अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में गृह रक्षा दौसा एवं पुलिस लाइन दौसा के स्थायी स्टाफ, पंचायत समिति दौसा के कार्मिक तथा ग्राम पंचायत रलावता के सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र दौसा के डिप्टी कमांडेंट डॉ. अमन रुस्तगी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के सहयोग से पुलिस लाइन दौसा में गृह रक्षा के नए बैच का प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना विकसित करने के साथ उन्हें सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आयोजित इस विशेष वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से प्रशिक्षणरत स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह, प्रशिक्षण प्रभारी रोशन लाल पीसी, किशोरी लाल आरएसी, अनिल यादव आरएसी, हेड कांस्टेबल रत्नेश, आरक्षी नीलम एवं आरक्षी मंगतू अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। अधिकारियों एवं कार्मिकों का रहा सहयोग वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में पंचायत समिति दौसा के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु सिंघल, गृह रक्षा दौसा के कनिष्ठ सहायक सुरेश गुर्जर एवं स्वयंसेवक जितेंद्र का विशेष सहयोग रहा। वहीं पंचायत समिति दौसा की कनिष्ठ सहायक श्रीमती कल्पना अग्रवाल एवं ग्राम पंचायत रलावता के सरपंच पुखराज गुर्जर ने भी कार्यक्रम के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में सराहनीय योगदान दिया। हरित क्षेत्र विकसित करने की दिशा में पहल अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग का सामूहिक दायित्व है। पुलिस एवं गृह रक्षा जैसे अनुशासित बलों की ओर से पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों में भागीदारी आमजन को भी पौधारोपण एवं प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करती है। सरकारी चारागाह भूमि पर 180 पौधे लगाकर उसे हरित एवं पर्यावरण अनुकूल क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल पर भी जोर दिया गया।
    4
    *रलावता में विशेष वृक्षारोपण अभियान, मियावाकी तकनीक से लगाए 180 पौधे*

*गृह रक्षा के 87 प्रशिक्षणरत स्वयंसेवकों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग, पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश*


दौसा। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र दौसा, जिला पुलिस लाइन दौसा एवं पंचायत समिति दौसा के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत रलावता में विशेष वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान सरकारी चारागाह भूमि पर मियावाकी तकनीक से विभिन्न प्रजातियों के 180 पौधे लगाए गए।
वृक्षारोपण के दौरान अर्जुन, कदंब, नीम, आंवला, पलाश, जामुन सहित विभिन्न उपयोगी एवं स्थानीय पर्यावरण के अनुकूल पौधों का रोपण किया गया। मियावाकी तकनीक के माध्यम से कम क्षेत्रफल में अधिक संख्या में पौधे लगाकर घना एवं तेजी से विकसित होने वाला हरित क्षेत्र तैयार करने का प्रयास किया गया।
87 स्वयंसेवकों ने लिया भाग
अभियान में गृह रक्षा दौसा के प्रशिक्षणरत बैच के 87 स्वयंसेवकों ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग लिया। स्वयंसेवकों ने पौधारोपण करने के साथ उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल के प्रति भी अपनी प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम में गृह रक्षा दौसा एवं पुलिस लाइन दौसा के स्थायी स्टाफ, पंचायत समिति दौसा के कार्मिक तथा ग्राम पंचायत रलावता के सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
प्रशिक्षण के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश
गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र दौसा के डिप्टी कमांडेंट डॉ. अमन रुस्तगी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के सहयोग से पुलिस लाइन दौसा में गृह रक्षा के नए बैच का प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना विकसित करने के साथ उन्हें सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आयोजित इस विशेष वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से प्रशिक्षणरत स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह, प्रशिक्षण प्रभारी रोशन लाल पीसी, किशोरी लाल आरएसी, अनिल यादव आरएसी, हेड कांस्टेबल रत्नेश, आरक्षी नीलम एवं आरक्षी मंगतू अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
अधिकारियों एवं कार्मिकों का रहा सहयोग
वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में पंचायत समिति दौसा के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु सिंघल, गृह रक्षा दौसा के कनिष्ठ सहायक सुरेश गुर्जर एवं स्वयंसेवक जितेंद्र का विशेष सहयोग रहा। वहीं पंचायत समिति दौसा की कनिष्ठ सहायक श्रीमती कल्पना अग्रवाल एवं ग्राम पंचायत रलावता के सरपंच पुखराज गुर्जर ने भी कार्यक्रम के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में सराहनीय योगदान दिया।
हरित क्षेत्र विकसित करने की दिशा में पहल
अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग का सामूहिक दायित्व है। पुलिस एवं गृह रक्षा जैसे अनुशासित बलों की ओर से पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों में भागीदारी आमजन को भी पौधारोपण एवं प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करती है।
सरकारी चारागाह भूमि पर 180 पौधे लगाकर उसे हरित एवं पर्यावरण अनुकूल क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल पर भी जोर दिया गया।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • नगर निकाय आम चुनाव-2026 : नामांकन पत्रों की संवीक्षा संपन्न, 573 अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता वैध जोधपुर, नगर निकाय चुनाव-2026 के अंतर्गत जिले में कल विभिन्न नगर निगम के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा (स्क्रूटिनी) की प्रक्रिया संपन्न हुई। संवीक्षा के दौरान नामांकन पत्रों की जांच कर स्वीकृत एवं अस्वीकृत नामांकन पत्रों का निर्धारण किया गया। नगर निगम जोधपुर के 100 वार्डों के निर्वाचन के संबंध में प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा के पश्चात 230 नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गए, जबकि 634 नामांकन पत्र वैध पाए गए। संवीक्षा के उपरांत कुल 573 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए। अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 3 सितंबर निर्धारित है, जबकि चुनाव चिह्नों का आवंटन 4 सितंबर को किया जाएगा।
    4
    नगर निकाय आम चुनाव-2026 : नामांकन पत्रों की संवीक्षा संपन्न, 573 अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता वैध

जोधपुर, नगर निकाय चुनाव-2026 के अंतर्गत जिले में कल विभिन्न नगर निगम के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा (स्क्रूटिनी) की प्रक्रिया संपन्न हुई। संवीक्षा के दौरान नामांकन पत्रों की जांच कर स्वीकृत एवं अस्वीकृत नामांकन पत्रों का निर्धारण किया गया।
नगर निगम जोधपुर के 100 वार्डों के निर्वाचन के संबंध में प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा के पश्चात 230 नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गए, जबकि 634 नामांकन पत्र वैध पाए गए। संवीक्षा के उपरांत कुल 573 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए।
अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 3 सितंबर निर्धारित है, जबकि चुनाव चिह्नों का आवंटन 4 सितंबर को किया जाएगा।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    38 min ago
  • दौसा पुलिस का "सशक्त महिला, सुरक्षित समाज" अभियान: 755 छात्राओं और महिलाओं को किया गया जागरूक, साइबर सुरक्षा व हेल्पलाइन की दी जानकारी दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में "सशक्त महिला, सुरक्षित समाज" विशेष अभियान के तहत व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, महिला अपराधों की रोकथाम, साइबर फ्रॉड से बचाव और नए कानूनों के प्रति आमजन को सतर्क करना है। अभियान के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर कुल 755 छात्राओं व महिलाओं को जागरूक किया गया। ​विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम और सहभागिता ​पुलिस टीमों ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों और संस्थानों में जाकर सीधे संवाद स्थापित किया: ​शिवा लाइब्रेरी, कल्लावास (थाना राहुवास): 150 छात्राएं व महिलाएं ​ग्राम वापी (थाना सैंथल): 130 छात्राएं व महिलाएं ​कालाखो (थाना सदर): 105 छात्राएं व महिलाएं ​शिव लाइब्रेरी, नांगल प्यारीवास (थाना नांगल राजावतान): 70 छात्राएं ​कालिका पेट्रोलिंग यूनिट (दौसा शहर): यूनिट द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, महिला कॉलेज, नेहरू पार्क और महात्मा गांधी स्कूल दौसा में संयुक्त रूप से 300 बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया गया। ​साइबर अपराध, सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी ​आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित छात्र-छात्राओं व महिलाओं को दैनिक सुरक्षा और कानूनी अधिकारों से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया गया: ​साइबर फ्रॉड से बचाव: किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी (OTP) व बैंक संबंधी गोपनीय विवरण साझा न करने की हिदायत दी गई। ऑनलाइन ठगी होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया। ​राजकोप सिटीजन ऐप: पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं के फोन में RajCop Citizen App डाउनलोड करवाया और इसके उपयोग के तरीके समझाए। ​आत्मविश्वास और रिपोर्टिंग: बालिकाओं को 'गुड टच-बैड टच', महिला सशक्तिकरण, नए कानूनों, यातायात नियमों और नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। साथ ही किसी भी छेड़छाड़ या अपराध की स्थिति में बिना डरे तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। ​प्रमुख हेल्पलाइन नंबर साझा किए गए: ​आपातकालीन सेवा: 112 ​चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098 ​गरिमा महिला हेल्पलाइन: 1090 ​साइबर हेल्पलाइन: 1930
    4
    दौसा पुलिस का "सशक्त महिला, सुरक्षित समाज" अभियान: 755 छात्राओं और महिलाओं को किया गया जागरूक, साइबर सुरक्षा व हेल्पलाइन की दी जानकारी 


दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में "सशक्त महिला, सुरक्षित समाज" विशेष अभियान के तहत व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, महिला अपराधों की रोकथाम, साइबर फ्रॉड से बचाव और नए कानूनों के प्रति आमजन को सतर्क करना है। अभियान के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर कुल 755 छात्राओं व महिलाओं को जागरूक किया गया। 
​विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम और सहभागिता
​पुलिस टीमों ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों और संस्थानों में जाकर सीधे संवाद स्थापित किया: 
​शिवा लाइब्रेरी, कल्लावास (थाना राहुवास): 150 छात्राएं व महिलाएं
​ग्राम वापी (थाना सैंथल): 130 छात्राएं व महिलाएं
​कालाखो (थाना सदर): 105 छात्राएं व महिलाएं
​शिव लाइब्रेरी, नांगल प्यारीवास (थाना नांगल राजावतान): 70 छात्राएं
​कालिका पेट्रोलिंग यूनिट (दौसा शहर): यूनिट द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, महिला कॉलेज, नेहरू पार्क और महात्मा गांधी स्कूल दौसा में संयुक्त रूप से 300 बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया गया।
​साइबर अपराध, सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी
​आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित छात्र-छात्राओं व महिलाओं को दैनिक सुरक्षा और कानूनी अधिकारों से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया गया: 
​साइबर फ्रॉड से बचाव: किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी (OTP) व बैंक संबंधी गोपनीय विवरण साझा न करने की हिदायत दी गई। ऑनलाइन ठगी होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया। 
​राजकोप सिटीजन ऐप: पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं के फोन में RajCop Citizen App डाउनलोड करवाया और इसके उपयोग के तरीके समझाए।
​आत्मविश्वास और रिपोर्टिंग: बालिकाओं को 'गुड टच-बैड टच', महिला सशक्तिकरण, नए कानूनों, यातायात नियमों और नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। साथ ही किसी भी छेड़छाड़ या अपराध की स्थिति में बिना डरे तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
​प्रमुख हेल्पलाइन नंबर साझा किए गए:
​आपातकालीन सेवा: 112
​चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
​गरिमा महिला हेल्पलाइन: 1090
​साइबर हेल्पलाइन: 1930
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सिकराय उपखंड मुख्यालय पर आज नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा के द्वारा प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया गया इस दौरान भाजपा के विधायक विक्रम और प्रभारी मनोज सहित दर्जनों वार्ड प्रभारी मौजूद रहे इस दौरान सभी की बैठक भी आयोजित हुई बैठक में विधायक ने कहा नगर निकाय के चुनाव हर हाल में जितने हैं और भाजपा पार्टी का ही बोर्ड बनाना है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद रहे सभी ने भाजपा पार्टी का बोर्ड बनाने का आश्वासन भी दिया है।
    1
    सिकराय उपखंड मुख्यालय पर आज नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा के द्वारा प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया गया इस दौरान भाजपा के विधायक विक्रम और प्रभारी मनोज सहित दर्जनों वार्ड प्रभारी मौजूद रहे इस दौरान सभी की बैठक भी आयोजित हुई बैठक में विधायक ने कहा नगर निकाय के चुनाव हर हाल में जितने हैं और भाजपा पार्टी का ही बोर्ड बनाना है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद रहे सभी ने भाजपा पार्टी का बोर्ड बनाने का आश्वासन भी दिया है।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    1 hr ago
  • विराटनगर के स्थित जयसिंहपुरा गांव में करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत एवं दो लोगों के झुलसने के मामले में करीब 5 घंटे बाद प्रशासन, परिजनों और ग्रामीणों के बीच मांगों पर सहमति बन गई। तहसीलदार रामधन गुर्जर सहित बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की। मुआवजा, घायलों के समुचित इलाज तथा विद्युत पोल में करंट आने की घटना की जांच एवं कार्रवाई सहित विभिन्न मांगों पर सहमति बनने के बाद मोर्चरी के बाहर चल रहा धरना समाप्त कर दिया गया। हादसे में जयसिंहपुरा निवासी बूलाराम जाट की मौत हो गई, जबकि पूनम और राजेंद्र गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है। घटना स्थल पर पनियाला पुलिस, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सहमति बनने के बाद प्रशासन ने आगे की आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
    1
    विराटनगर के स्थित जयसिंहपुरा गांव में करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत एवं दो लोगों के झुलसने के मामले में करीब 5 घंटे बाद प्रशासन, परिजनों और ग्रामीणों के बीच मांगों पर सहमति बन गई। तहसीलदार रामधन गुर्जर सहित बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की।
मुआवजा, घायलों के समुचित इलाज तथा विद्युत पोल में करंट आने की घटना की जांच एवं कार्रवाई सहित विभिन्न मांगों पर सहमति बनने के बाद मोर्चरी के बाहर चल रहा धरना समाप्त कर दिया गया।
हादसे में जयसिंहपुरा निवासी बूलाराम जाट की मौत हो गई, जबकि पूनम और राजेंद्र गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है। घटना स्थल पर पनियाला पुलिस, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
सहमति बनने के बाद प्रशासन ने आगे की आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
    2 hrs ago
  • मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की तैयारी, नशा मुक्ति केंद्रों का होगा पंजीकरण जयपुर, 2 सितम्बर। राजस्थान में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण (एसएमएचए) की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री राठौड़ की अध्यक्षता में बुधवार को स्वास्थ्य भवन में एसएमएचए की दूसरी समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, आत्महत्या की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों की निगरानी और पंजीकरण व्यवस्था को बेहतर बनाने सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। नशा मुक्ति केंद्रों का होगा पंजीकरण बैठक में प्रदेश के नशा मुक्ति केंद्रों को एसएमएचए के तहत पंजीकृत करने की प्रक्रिया शुरू करने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। केंद्रीय मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की अधिसूचना के अनुसार नशा मुक्ति केंद्रों को मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों की श्रेणी में शामिल किया गया है। प्रदेश में अब तक 29 मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों का प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन पूरा किया जा चुका है। वहीं संस्थानों की निगरानी के लिए जिला स्तर पर निरीक्षण समितियों के गठन को लेकर जिला कलेक्टरों को पत्र जारी किए गए हैं।
    1
    मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की तैयारी, नशा मुक्ति केंद्रों का होगा पंजीकरण
जयपुर, 2 सितम्बर। राजस्थान में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण (एसएमएचए) की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री राठौड़ की अध्यक्षता में बुधवार को स्वास्थ्य भवन में एसएमएचए की दूसरी समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, आत्महत्या की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों की निगरानी और पंजीकरण व्यवस्था को बेहतर बनाने सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
नशा मुक्ति केंद्रों का होगा पंजीकरण
बैठक में प्रदेश के नशा मुक्ति केंद्रों को एसएमएचए के तहत पंजीकृत करने की प्रक्रिया शुरू करने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। केंद्रीय मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की अधिसूचना के अनुसार नशा मुक्ति केंद्रों को मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों की श्रेणी में शामिल किया गया है।
प्रदेश में अब तक 29 मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों का प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन पूरा किया जा चुका है। वहीं संस्थानों की निगरानी के लिए जिला स्तर पर निरीक्षण समितियों के गठन को लेकर जिला कलेक्टरों को पत्र जारी किए गए हैं।
    user_Sunita sharma
    Sunita sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    13 min ago
  • सैंथल में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सेंटर फॉर माइक्रो फाइनेंस के सहयोग से सेक्टर मीटिंग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ की कार्यशाला आयोजित ​सैथल व कुंडल: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'सेंटर फॉर माइक्रो फाइनेंस' (Center for Micro Finance) के सहयोग से सैथल एवं कुंडल में सेक्टर मीटिंग के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। ​कार्यशाला में ब्लॉक समन्वयक (Block Coordinator) अल्पना शर्मा ने कार्यकर्ताओं को कुपोषण, उसकी पहचान, कुपोषण के विभिन्न प्रकार तथा इसके दुश्चक्र (Vicious Cycle of Malnutrition) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही 'अम्मा प्रोटोकॉल' (AMMA Protocol) पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसके अंतर्गत: ​बच्चों की वृद्धि निगरानी (Growth Monitoring) ​भूख परीक्षण (Appetite Test) ​चिकित्सकीय जटिलताओं की पहचान ​बच्चों का सही स्वास्थ्य एवं पोषण प्रबंधन एमसीएचएन दिवस के महत्व ​वाश (WASH - जल, स्वच्छता और स्वच्छता) के तहत हाथ धोने के सभी चरणों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया। ​बैठक में आंगनवाड़ी केंद्र पर मिलने वाले पोषाहार और 'फोर्टिफाइड फूड' (Fortified Food) के लाभों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि अपने दैनिक भोजन में फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थों का उपयोग करके बच्चों के पोषण स्तर में त्वरित सुधार लाया जा सकता है। ​इस प्रशिक्षण कार्यशाला में महिला सुपरवाइजर निर्मला गौतम, आशा मीणा और पृथ्वी मीणा सहित कुल 53 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं। ​कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य: क्षेत्र से कुपोषण को समाप्त करना, कुपोषित बच्चों का सही प्रबंधन व समय पर पोषण उपलब्ध कराना और सभी बच्चों के लिए बेहतर स्वास्थ्य व व्यवस्थित पोषण सुनिश्चित करना रहा।
    2
    सैंथल में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सेंटर फॉर माइक्रो फाइनेंस के सहयोग से सेक्टर मीटिंग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ की कार्यशाला आयोजित
​सैथल व कुंडल: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'सेंटर फॉर माइक्रो फाइनेंस' (Center for Micro Finance) के सहयोग से सैथल एवं कुंडल में सेक्टर मीटिंग के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
​कार्यशाला में ब्लॉक समन्वयक (Block Coordinator) अल्पना शर्मा ने कार्यकर्ताओं को कुपोषण, उसकी पहचान, कुपोषण के विभिन्न प्रकार तथा इसके दुश्चक्र (Vicious Cycle of Malnutrition) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही 'अम्मा प्रोटोकॉल' (AMMA Protocol) पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसके अंतर्गत:
​बच्चों की वृद्धि निगरानी (Growth Monitoring)
​भूख परीक्षण (Appetite Test)
​चिकित्सकीय जटिलताओं की पहचान
​बच्चों का सही स्वास्थ्य एवं पोषण प्रबंधन एमसीएचएन दिवस के महत्व 
​वाश (WASH - जल, स्वच्छता और स्वच्छता) के तहत हाथ धोने के सभी चरणों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया।
​बैठक में आंगनवाड़ी केंद्र पर मिलने वाले पोषाहार और 'फोर्टिफाइड फूड' (Fortified Food) के लाभों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि अपने दैनिक भोजन में फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थों का उपयोग करके बच्चों के पोषण स्तर में त्वरित सुधार लाया जा सकता है।
​इस प्रशिक्षण कार्यशाला में महिला सुपरवाइजर निर्मला गौतम, आशा मीणा और पृथ्वी मीणा सहित कुल 53 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं।
​कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य:
क्षेत्र से कुपोषण को समाप्त करना, कुपोषित बच्चों का सही प्रबंधन व समय पर पोषण उपलब्ध कराना और सभी बच्चों के लिए बेहतर स्वास्थ्य व व्यवस्थित पोषण सुनिश्चित करना रहा।
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.