विराटनगर के स्थित जयसिंहपुरा गांव में करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत एवं दो लोगों के झुलसने के मामले में करीब 5 घंटे बाद प्रशासन, परिजनों और ग्रामीणों के बीच मांगों पर सहमति बन गई। तहसीलदार रामधन गुर्जर सहित बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की। मुआवजा, घायलों के समुचित इलाज तथा विद्युत पोल में करंट आने की घटना की जांच एवं कार्रवाई सहित विभिन्न मांगों पर सहमति बनने के बाद मोर्चरी के बाहर चल रहा धरना समाप्त कर दिया गया। हादसे में जयसिंहपुरा निवासी बूलाराम जाट की मौत हो गई, जबकि पूनम और राजेंद्र गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है। घटना स्थल पर पनियाला पुलिस, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सहमति बनने के बाद प्रशासन ने आगे की आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विराटनगर के स्थित जयसिंहपुरा गांव में करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत एवं दो लोगों के झुलसने के मामले में करीब 5 घंटे बाद प्रशासन, परिजनों और ग्रामीणों के बीच मांगों पर सहमति बन गई। तहसीलदार रामधन गुर्जर सहित बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की। मुआवजा, घायलों के समुचित इलाज तथा विद्युत पोल में करंट आने की घटना की जांच एवं कार्रवाई सहित विभिन्न मांगों पर सहमति बनने के बाद मोर्चरी के बाहर चल रहा धरना समाप्त कर दिया गया। हादसे में जयसिंहपुरा निवासी बूलाराम जाट की मौत हो गई, जबकि पूनम और राजेंद्र गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है। घटना स्थल पर पनियाला पुलिस, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सहमति बनने के बाद प्रशासन ने आगे की आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
- विराटनगर के स्थित जयसिंहपुरा गांव में करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत एवं दो लोगों के झुलसने के मामले में करीब 5 घंटे बाद प्रशासन, परिजनों और ग्रामीणों के बीच मांगों पर सहमति बन गई। तहसीलदार रामधन गुर्जर सहित बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की। मुआवजा, घायलों के समुचित इलाज तथा विद्युत पोल में करंट आने की घटना की जांच एवं कार्रवाई सहित विभिन्न मांगों पर सहमति बनने के बाद मोर्चरी के बाहर चल रहा धरना समाप्त कर दिया गया। हादसे में जयसिंहपुरा निवासी बूलाराम जाट की मौत हो गई, जबकि पूनम और राजेंद्र गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है। घटना स्थल पर पनियाला पुलिस, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सहमति बनने के बाद प्रशासन ने आगे की आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।1
- Post by Breaking Live News1
- नारायणपुर के वार्ड नंबर 27 में सास बहू की टक्कर..........1
- नगर निकाय आम चुनाव-2026 : नामांकन पत्रों की संवीक्षा संपन्न, 573 अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता वैध जोधपुर, नगर निकाय चुनाव-2026 के अंतर्गत जिले में कल विभिन्न नगर निगम के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा (स्क्रूटिनी) की प्रक्रिया संपन्न हुई। संवीक्षा के दौरान नामांकन पत्रों की जांच कर स्वीकृत एवं अस्वीकृत नामांकन पत्रों का निर्धारण किया गया। नगर निगम जोधपुर के 100 वार्डों के निर्वाचन के संबंध में प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा के पश्चात 230 नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गए, जबकि 634 नामांकन पत्र वैध पाए गए। संवीक्षा के उपरांत कुल 573 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए। अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 3 सितंबर निर्धारित है, जबकि चुनाव चिह्नों का आवंटन 4 सितंबर को किया जाएगा।4
- सैंथल कस्बे में हीरामल महाराज के मेले को लेकर विशाल कलश व शोभा यात्रा निकाली तथा आज मेले का आयोजन किया जा रहा है इस दौरान सैंथल बस स्टैंड पर सैथल थाना अधिकारी रजत खींची ने कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यह कलश यात्रा सैंथल कस्बे के मुख्य मुख्य मार्गो से होती हुई वापस हीरामल बाबा के स्थान पर पहुंची यह कलश यात्रा ध्वज पूजन तथा कलश पूजन के साथ हीरामल मंदिर से रवाना होकर नगर परिक्रमा करते हुए हीरामल मंदिर पर पहुंची इस दौरान ग्राम वासियों ने कलश यात्रा पर जगह-जगह फूल बरसा कर भव्य स्वागत किया तथा हीरामल बाबा व तेजाजी महाराज से आशीर्वाद लिया इस दौरान कलश यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालु तथा महिलाओं ने कलश लेते हुए कलश यात्रा में भाग लिया तथा श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए कलश यात्रा में भाग लिया इस दौरान सत्यनारायण सैनी ने बताया कि कलश यात्रा के साथ आज दिन में भी बाहर के कलाकारों के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा व मेला भरेगा तथा मेले में आए हुए सभी श्रद्धालुओं एवं ग्राम वासियों के लिए भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया गया इस दौरान प्रकाश चंद सैनी सत्यनारायण सैनी पाचूराम सैनी कैलाश सैनी भगवान सहाय सैनी जगदीश सैनी फैली राम सैनी कंचन सैनी नानगराम सैनी,कालु,मनोज, महेंद्र शर्मा, लोकेश,कालु ख़ान,राजु,छाजु सैनी, कैलाश मीणा,सहित सैकड़ो श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया3
- NH 52 पर हुआ बड़ा हादसा लोक परिवहन बस में पिकअप में हुई भयंकर भिड़ंत एक दर्जन के करीब लोग हुए घायल चोमू से इस वक्त की बड़ी खबर चोमू पत्रकार जयप्रकाश मिश्रा NH 52 पर हुआ बड़ा हादसा लोक परिवहन बस में पिकअप में हुई भयंकर भिड़ंत एक दर्जन के करीब लोग हुए घायल घायलों को एंबुलेंस की सहायता से पहुंचाया गया अस्पताल सूचना पर चोमू थाना पुलिस भी पहुंची मौके पर NH 52 पर लगा लंबा जाम RTO ऑफिस चोमू के आगे टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। हादसे के बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि पिकअप चालक के साथ मारपीट भी की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की पूरी जानकारी और मारपीट के कारणों का अभी पता नहीं चला है गलती किसकी है किसकी नहीं ,पुलिस मामले की जांच कर रही है|4
- *रलावता में विशेष वृक्षारोपण अभियान, मियावाकी तकनीक से लगाए 180 पौधे* *गृह रक्षा के 87 प्रशिक्षणरत स्वयंसेवकों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग, पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश* दौसा। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र दौसा, जिला पुलिस लाइन दौसा एवं पंचायत समिति दौसा के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत रलावता में विशेष वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान सरकारी चारागाह भूमि पर मियावाकी तकनीक से विभिन्न प्रजातियों के 180 पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण के दौरान अर्जुन, कदंब, नीम, आंवला, पलाश, जामुन सहित विभिन्न उपयोगी एवं स्थानीय पर्यावरण के अनुकूल पौधों का रोपण किया गया। मियावाकी तकनीक के माध्यम से कम क्षेत्रफल में अधिक संख्या में पौधे लगाकर घना एवं तेजी से विकसित होने वाला हरित क्षेत्र तैयार करने का प्रयास किया गया। 87 स्वयंसेवकों ने लिया भाग अभियान में गृह रक्षा दौसा के प्रशिक्षणरत बैच के 87 स्वयंसेवकों ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग लिया। स्वयंसेवकों ने पौधारोपण करने के साथ उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल के प्रति भी अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में गृह रक्षा दौसा एवं पुलिस लाइन दौसा के स्थायी स्टाफ, पंचायत समिति दौसा के कार्मिक तथा ग्राम पंचायत रलावता के सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र दौसा के डिप्टी कमांडेंट डॉ. अमन रुस्तगी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के सहयोग से पुलिस लाइन दौसा में गृह रक्षा के नए बैच का प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना विकसित करने के साथ उन्हें सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आयोजित इस विशेष वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से प्रशिक्षणरत स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह, प्रशिक्षण प्रभारी रोशन लाल पीसी, किशोरी लाल आरएसी, अनिल यादव आरएसी, हेड कांस्टेबल रत्नेश, आरक्षी नीलम एवं आरक्षी मंगतू अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। अधिकारियों एवं कार्मिकों का रहा सहयोग वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में पंचायत समिति दौसा के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु सिंघल, गृह रक्षा दौसा के कनिष्ठ सहायक सुरेश गुर्जर एवं स्वयंसेवक जितेंद्र का विशेष सहयोग रहा। वहीं पंचायत समिति दौसा की कनिष्ठ सहायक श्रीमती कल्पना अग्रवाल एवं ग्राम पंचायत रलावता के सरपंच पुखराज गुर्जर ने भी कार्यक्रम के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में सराहनीय योगदान दिया। हरित क्षेत्र विकसित करने की दिशा में पहल अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग का सामूहिक दायित्व है। पुलिस एवं गृह रक्षा जैसे अनुशासित बलों की ओर से पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों में भागीदारी आमजन को भी पौधारोपण एवं प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करती है। सरकारी चारागाह भूमि पर 180 पौधे लगाकर उसे हरित एवं पर्यावरण अनुकूल क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल पर भी जोर दिया गया।4
- विराटनगर वरिष्ठ समाजसेवी व डॉ अंबेडकर विचार मंच के प्रदेश महासचिव विराटनगर निवासी बनवारी लाल मेहरड़ा को मंगलवार 1 सितंबर 2026 सूरजगढ़ (झुंझुनू ) में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में "राष्ट्रीय गांधी सेवा रत्न अवार्ड- 2026" एवं "राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान" से सम्मानित किया गया । आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में बजरंग लाल गांधी स्मृति दिवस पर यह समारोह हुआ । समारोह में बी एल मेहरड़ा को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय, सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य करने पर यह "राष्ट्रीय गांधी सेवा रत्न अवार्ड -2026" प्रदान किया गया । समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस महानिरीक्षक राजस्थान पुलिस डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा , राज्य के पूर्व संयुक्त सचिव इंद्राज सिंह, हरियाणा सरकार के पूर्व अवर सचिव डॉ स्वामी चरण , राजस्थान एजुकेशन सोसाइटी चिड़ावा की प्रबंध निदेशक निकिता थालोर एवं आदर्श समाज समिति इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल गांधी सहित कई अन्य गणमान्य अतिथियों ने बी एल मेहरड़ा को सम्मानित किया साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल गांधी द्वारा लिखित पुस्तक " इंकलाब " एवं " स्वाधीनता की दास्तान " भेंट की गई।1