logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

7 hrs ago
user_Breaking Live News
Breaking Live News
Shahpura, Jaipur•
7 hrs ago

More news from Jaipur and nearby areas
  • Post by Breaking Live News
    1
    Post by Breaking Live News
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    7 hrs ago
  • विराटनगर के स्थित जयसिंहपुरा गांव में करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत एवं दो लोगों के झुलसने के मामले में करीब 5 घंटे बाद प्रशासन, परिजनों और ग्रामीणों के बीच मांगों पर सहमति बन गई। तहसीलदार रामधन गुर्जर सहित बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की। मुआवजा, घायलों के समुचित इलाज तथा विद्युत पोल में करंट आने की घटना की जांच एवं कार्रवाई सहित विभिन्न मांगों पर सहमति बनने के बाद मोर्चरी के बाहर चल रहा धरना समाप्त कर दिया गया। हादसे में जयसिंहपुरा निवासी बूलाराम जाट की मौत हो गई, जबकि पूनम और राजेंद्र गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है। घटना स्थल पर पनियाला पुलिस, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सहमति बनने के बाद प्रशासन ने आगे की आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
    1
    विराटनगर के स्थित जयसिंहपुरा गांव में करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत एवं दो लोगों के झुलसने के मामले में करीब 5 घंटे बाद प्रशासन, परिजनों और ग्रामीणों के बीच मांगों पर सहमति बन गई। तहसीलदार रामधन गुर्जर सहित बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की।
मुआवजा, घायलों के समुचित इलाज तथा विद्युत पोल में करंट आने की घटना की जांच एवं कार्रवाई सहित विभिन्न मांगों पर सहमति बनने के बाद मोर्चरी के बाहर चल रहा धरना समाप्त कर दिया गया।
हादसे में जयसिंहपुरा निवासी बूलाराम जाट की मौत हो गई, जबकि पूनम और राजेंद्र गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है। घटना स्थल पर पनियाला पुलिस, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
सहमति बनने के बाद प्रशासन ने आगे की आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
    3 hrs ago
  • मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की तैयारी, नशा मुक्ति केंद्रों का होगा पंजीकरण जयपुर, 2 सितम्बर। राजस्थान में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण (एसएमएचए) की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री राठौड़ की अध्यक्षता में बुधवार को स्वास्थ्य भवन में एसएमएचए की दूसरी समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, आत्महत्या की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों की निगरानी और पंजीकरण व्यवस्था को बेहतर बनाने सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। नशा मुक्ति केंद्रों का होगा पंजीकरण बैठक में प्रदेश के नशा मुक्ति केंद्रों को एसएमएचए के तहत पंजीकृत करने की प्रक्रिया शुरू करने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। केंद्रीय मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की अधिसूचना के अनुसार नशा मुक्ति केंद्रों को मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों की श्रेणी में शामिल किया गया है। प्रदेश में अब तक 29 मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों का प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन पूरा किया जा चुका है। वहीं संस्थानों की निगरानी के लिए जिला स्तर पर निरीक्षण समितियों के गठन को लेकर जिला कलेक्टरों को पत्र जारी किए गए हैं।
    1
    मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की तैयारी, नशा मुक्ति केंद्रों का होगा पंजीकरण
जयपुर, 2 सितम्बर। राजस्थान में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण (एसएमएचए) की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री राठौड़ की अध्यक्षता में बुधवार को स्वास्थ्य भवन में एसएमएचए की दूसरी समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, आत्महत्या की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों की निगरानी और पंजीकरण व्यवस्था को बेहतर बनाने सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
नशा मुक्ति केंद्रों का होगा पंजीकरण
बैठक में प्रदेश के नशा मुक्ति केंद्रों को एसएमएचए के तहत पंजीकृत करने की प्रक्रिया शुरू करने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। केंद्रीय मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की अधिसूचना के अनुसार नशा मुक्ति केंद्रों को मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों की श्रेणी में शामिल किया गया है।
प्रदेश में अब तक 29 मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों का प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन पूरा किया जा चुका है। वहीं संस्थानों की निगरानी के लिए जिला स्तर पर निरीक्षण समितियों के गठन को लेकर जिला कलेक्टरों को पत्र जारी किए गए हैं।
    user_Sunita sharma
    Sunita sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    57 min ago
  • पेंशन हर महीने समय पर मिले..... पेंशन हर महीने समय पर मिले आपकी भाजपा सरकार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान कई-कई महीनों तक अटक जाता है। सुनिश्चित करें कि पेंशन की राशि हर महीने की 1 तारीख को नियमित रूप से लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचे #सामाजिक_सुरक्षा_पेंशन #पेंशन_अधिकार #बुजुर्ग_सम्मान #citycablenewsjaipur
    1
    पेंशन हर महीने समय पर मिले.....
पेंशन हर महीने समय पर मिले
आपकी भाजपा सरकार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान कई-कई महीनों तक अटक जाता है। सुनिश्चित करें कि पेंशन की राशि हर महीने की 1 तारीख को नियमित रूप से लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचे #सामाजिक_सुरक्षा_पेंशन #पेंशन_अधिकार #बुजुर्ग_सम्मान #citycablenewsjaipur
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सैंथल कस्बे में हीरामल महाराज के मेले को लेकर विशाल कलश व शोभा यात्रा निकाली तथा आज मेले का आयोजन किया जा रहा है इस दौरान सैंथल बस स्टैंड पर सैथल थाना अधिकारी रजत खींची ने कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यह कलश यात्रा सैंथल कस्बे के मुख्य मुख्य मार्गो से होती हुई वापस हीरामल बाबा के स्थान पर पहुंची यह कलश यात्रा ध्वज पूजन तथा कलश पूजन के साथ हीरामल मंदिर से रवाना होकर नगर परिक्रमा करते हुए हीरामल मंदिर पर पहुंची इस दौरान ग्राम वासियों ने कलश यात्रा पर जगह-जगह फूल बरसा कर भव्य स्वागत किया तथा हीरामल बाबा व तेजाजी महाराज से आशीर्वाद लिया इस दौरान कलश यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालु तथा महिलाओं ने कलश लेते हुए कलश यात्रा में भाग लिया तथा श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए कलश यात्रा में भाग लिया इस दौरान सत्यनारायण सैनी ने बताया कि कलश यात्रा के साथ आज दिन में भी बाहर के कलाकारों के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा व मेला भरेगा तथा मेले में आए हुए सभी श्रद्धालुओं एवं ग्राम वासियों के लिए भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया गया इस दौरान प्रकाश चंद सैनी सत्यनारायण सैनी पाचूराम सैनी कैलाश सैनी भगवान सहाय सैनी जगदीश सैनी फैली राम सैनी कंचन सैनी नानगराम सैनी,कालु,मनोज, महेंद्र शर्मा, लोकेश,कालु ख़ान,राजु,छाजु सैनी, कैलाश मीणा,सहित सैकड़ो श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया
    3
    सैंथल कस्बे में हीरामल महाराज के मेले को लेकर विशाल कलश व शोभा यात्रा निकाली 
तथा आज मेले का आयोजन किया जा रहा है
इस दौरान सैंथल बस स्टैंड पर सैथल थाना अधिकारी रजत खींची ने कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया 
यह कलश यात्रा सैंथल कस्बे के मुख्य मुख्य मार्गो से होती हुई वापस हीरामल बाबा के स्थान पर पहुंची 
यह कलश यात्रा ध्वज पूजन तथा कलश पूजन के साथ हीरामल मंदिर से रवाना होकर नगर परिक्रमा करते हुए हीरामल मंदिर पर पहुंची 
इस दौरान ग्राम वासियों ने कलश यात्रा पर जगह-जगह फूल बरसा कर भव्य स्वागत किया तथा हीरामल बाबा व तेजाजी महाराज से आशीर्वाद लिया 
इस दौरान कलश यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालु तथा महिलाओं ने कलश लेते हुए कलश यात्रा में भाग लिया तथा श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए कलश यात्रा में भाग लिया 
इस दौरान सत्यनारायण सैनी ने बताया कि कलश यात्रा के साथ आज दिन में भी बाहर के कलाकारों के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा व मेला भरेगा 
तथा मेले में आए हुए सभी श्रद्धालुओं एवं ग्राम वासियों के लिए भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया गया 
इस दौरान प्रकाश चंद सैनी सत्यनारायण सैनी पाचूराम सैनी कैलाश सैनी भगवान सहाय सैनी जगदीश सैनी फैली राम सैनी कंचन सैनी नानगराम सैनी,कालु,मनोज, महेंद्र शर्मा, लोकेश,कालु ख़ान,राजु,छाजु सैनी, कैलाश मीणा,सहित सैकड़ो श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • द्रव्यवती नदी पर गंदगी और टूटे है पार करने की रपट दुर्घटना को दे रहे न्योता यह विडियो जो आपको दिखाया गया वो है विद्याधर नगर के किशन बाग और संजय कॉलोनी की संपर्क रपट का है । ये रपट टूटी हुई है और हमेशा पानी में डूबी रहती । दिन के समय तो किसी तरह से पार किया जा सकता है मगर रात के अंधेरे में रपट को पार करना मुश्किल है । क्या ये उचित की इतना धन जनता का खर्च होने के बाद भी द्रव्यवती नदी की हालत नाले जैसी हालत बनी हुई है। कई वर्ष पहले इस नाले में मौते भी हो चुकी है फिर भी कोई ध्यान इस और नहीं है
    1
    द्रव्यवती नदी पर गंदगी और टूटे है  पार करने की रपट  दुर्घटना को दे रहे न्योता 
यह विडियो जो आपको दिखाया गया वो है विद्याधर नगर के किशन बाग और संजय कॉलोनी   की संपर्क  रपट का है  । ये रपट टूटी हुई है  और  हमेशा पानी में डूबी रहती  । दिन के समय तो  किसी तरह से पार किया जा सकता है  मगर रात के अंधेरे में रपट को पार  करना मुश्किल है  ।  क्या ये उचित की इतना धन जनता का खर्च होने के बाद भी  द्रव्यवती नदी की हालत नाले जैसी हालत  बनी हुई है।  कई वर्ष पहले इस नाले में मौते  भी हो चुकी है फिर भी  कोई ध्यान इस और नहीं है
    user_राव  पुष्पेंद्र सिंह   चौहान
    राव पुष्पेंद्र सिंह चौहान
    जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • विराटनगर वरिष्ठ समाजसेवी व डॉ अंबेडकर विचार मंच के प्रदेश महासचिव विराटनगर निवासी बनवारी लाल मेहरड़ा को मंगलवार 1 सितंबर 2026 सूरजगढ़ (झुंझुनू ) में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में "राष्ट्रीय गांधी सेवा रत्न अवार्ड- 2026" एवं "राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान" से सम्मानित किया गया । आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में बजरंग लाल गांधी स्मृति दिवस पर यह समारोह हुआ । समारोह में बी एल मेहरड़ा को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय, सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य करने पर यह "राष्ट्रीय गांधी सेवा रत्न अवार्ड -2026" प्रदान किया गया । समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस महानिरीक्षक राजस्थान पुलिस डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा , राज्य के पूर्व संयुक्त सचिव इंद्राज सिंह, हरियाणा सरकार के पूर्व अवर सचिव डॉ स्वामी चरण , राजस्थान एजुकेशन सोसाइटी चिड़ावा की प्रबंध निदेशक निकिता थालोर एवं आदर्श समाज समिति इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल गांधी सहित कई अन्य गणमान्य अतिथियों ने बी एल मेहरड़ा को सम्मानित किया साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल गांधी द्वारा लिखित पुस्तक " इंकलाब " एवं " स्वाधीनता की दास्तान " भेंट की गई।
    1
    विराटनगर वरिष्ठ समाजसेवी व डॉ अंबेडकर विचार मंच के प्रदेश महासचिव विराटनगर निवासी बनवारी लाल मेहरड़ा को मंगलवार 1 सितंबर 2026 सूरजगढ़ (झुंझुनू ) में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में "राष्ट्रीय गांधी सेवा रत्न अवार्ड- 2026" एवं "राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान" से सम्मानित किया गया । आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में बजरंग लाल गांधी स्मृति दिवस पर यह समारोह हुआ ।
समारोह में बी एल मेहरड़ा को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय, सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य करने पर यह "राष्ट्रीय गांधी सेवा रत्न अवार्ड -2026" प्रदान किया गया । समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस महानिरीक्षक राजस्थान पुलिस डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा , राज्य के पूर्व संयुक्त सचिव इंद्राज सिंह,  हरियाणा सरकार के पूर्व अवर सचिव डॉ स्वामी चरण , राजस्थान एजुकेशन सोसाइटी चिड़ावा की प्रबंध निदेशक निकिता थालोर एवं आदर्श समाज समिति इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल गांधी सहित कई अन्य गणमान्य अतिथियों ने बी एल मेहरड़ा को सम्मानित किया साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल गांधी द्वारा लिखित पुस्तक " इंकलाब " एवं " स्वाधीनता की दास्तान " भेंट की गई।
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
    7 hrs ago
  • NH 52 पर हुआ बड़ा हादसा लोक परिवहन बस में पिकअप में हुई भयंकर भिड़ंत एक दर्जन के करीब लोग हुए घायल चोमू से इस वक्त की बड़ी खबर चोमू पत्रकार जयप्रकाश मिश्रा NH 52 पर हुआ बड़ा हादसा लोक परिवहन बस में पिकअप में हुई भयंकर भिड़ंत एक दर्जन के करीब लोग हुए घायल घायलों को एंबुलेंस की सहायता से पहुंचाया गया अस्पताल सूचना पर चोमू थाना पुलिस भी पहुंची मौके पर NH 52 पर लगा लंबा जाम RTO ऑफिस चोमू के आगे टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। हादसे के बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि पिकअप चालक के साथ मारपीट भी की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की पूरी जानकारी और मारपीट के कारणों का अभी पता नहीं चला है गलती किसकी है किसकी नहीं ,पुलिस मामले की जांच कर रही है|
    4
    NH 52 पर हुआ बड़ा हादसा 

लोक परिवहन बस में पिकअप में हुई भयंकर  भिड़ंत

एक दर्जन के करीब लोग हुए घायल
चोमू से इस वक्त की बड़ी खबर 
चोमू पत्रकार जयप्रकाश मिश्रा
NH 52 पर हुआ बड़ा हादसा 
लोक परिवहन बस में पिकअप में हुई भयंकर  भिड़ंत
एक दर्जन के करीब लोग हुए घायल 
घायलों को एंबुलेंस की सहायता से पहुंचाया गया अस्पताल
सूचना पर चोमू थाना पुलिस भी पहुंची मौके पर
NH 52 पर लगा लंबा जाम RTO ऑफिस चोमू के आगे
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।
हादसे में किसी के घायल होने की सूचना है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। हादसे के बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि पिकअप चालक के साथ मारपीट भी की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।
मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की पूरी जानकारी और मारपीट के कारणों का अभी पता नहीं चला है गलती किसकी है किसकी नहीं ,पुलिस मामले की जांच कर रही है|
    user_Jaiprakash mishra
    Jaiprakash mishra
    चौमू, जयपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.