logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विराटनगर वरिष्ठ समाजसेवी व डॉ अंबेडकर विचार मंच के प्रदेश महासचिव विराटनगर निवासी बनवारी लाल मेहरड़ा को मंगलवार 1 सितंबर 2026 सूरजगढ़ (झुंझुनू ) में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में "राष्ट्रीय गांधी सेवा रत्न अवार्ड- 2026" एवं "राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान" से सम्मानित किया गया । आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में बजरंग लाल गांधी स्मृति दिवस पर यह समारोह हुआ । समारोह में बी एल मेहरड़ा को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय, सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य करने पर यह "राष्ट्रीय गांधी सेवा रत्न अवार्ड -2026" प्रदान किया गया । समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस महानिरीक्षक राजस्थान पुलिस डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा , राज्य के पूर्व संयुक्त सचिव इंद्राज सिंह, हरियाणा सरकार के पूर्व अवर सचिव डॉ स्वामी चरण , राजस्थान एजुकेशन सोसाइटी चिड़ावा की प्रबंध निदेशक निकिता थालोर एवं आदर्श समाज समिति इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल गांधी सहित कई अन्य गणमान्य अतिथियों ने बी एल मेहरड़ा को सम्मानित किया साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल गांधी द्वारा लिखित पुस्तक " इंकलाब " एवं " स्वाधीनता की दास्तान " भेंट की गई।

7 hrs ago
user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
7 hrs ago

विराटनगर वरिष्ठ समाजसेवी व डॉ अंबेडकर विचार मंच के प्रदेश महासचिव विराटनगर निवासी बनवारी लाल मेहरड़ा को मंगलवार 1 सितंबर 2026 सूरजगढ़ (झुंझुनू ) में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में "राष्ट्रीय गांधी सेवा रत्न अवार्ड- 2026" एवं "राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान" से सम्मानित किया गया । आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में बजरंग लाल गांधी स्मृति दिवस पर यह समारोह हुआ । समारोह में बी एल मेहरड़ा को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय, सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य करने पर यह "राष्ट्रीय गांधी सेवा रत्न अवार्ड -2026" प्रदान किया गया । समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस महानिरीक्षक राजस्थान पुलिस डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा , राज्य के पूर्व संयुक्त सचिव इंद्राज सिंह, हरियाणा सरकार के पूर्व अवर सचिव डॉ स्वामी चरण , राजस्थान एजुकेशन सोसाइटी चिड़ावा की प्रबंध निदेशक निकिता थालोर एवं आदर्श समाज समिति इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल गांधी सहित कई अन्य गणमान्य अतिथियों ने बी एल मेहरड़ा को सम्मानित किया साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल गांधी द्वारा लिखित पुस्तक " इंकलाब " एवं " स्वाधीनता की दास्तान " भेंट की गई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सैंथल में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सेंटर फॉर माइक्रो फाइनेंस के सहयोग से सेक्टर मीटिंग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ की कार्यशाला आयोजित ​सैथल व कुंडल: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'सेंटर फॉर माइक्रो फाइनेंस' (Center for Micro Finance) के सहयोग से सैथल एवं कुंडल में सेक्टर मीटिंग के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। ​कार्यशाला में ब्लॉक समन्वयक (Block Coordinator) अल्पना शर्मा ने कार्यकर्ताओं को कुपोषण, उसकी पहचान, कुपोषण के विभिन्न प्रकार तथा इसके दुश्चक्र (Vicious Cycle of Malnutrition) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही 'अम्मा प्रोटोकॉल' (AMMA Protocol) पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसके अंतर्गत: ​बच्चों की वृद्धि निगरानी (Growth Monitoring) ​भूख परीक्षण (Appetite Test) ​चिकित्सकीय जटिलताओं की पहचान ​बच्चों का सही स्वास्थ्य एवं पोषण प्रबंधन एमसीएचएन दिवस के महत्व ​वाश (WASH - जल, स्वच्छता और स्वच्छता) के तहत हाथ धोने के सभी चरणों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया। ​बैठक में आंगनवाड़ी केंद्र पर मिलने वाले पोषाहार और 'फोर्टिफाइड फूड' (Fortified Food) के लाभों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि अपने दैनिक भोजन में फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थों का उपयोग करके बच्चों के पोषण स्तर में त्वरित सुधार लाया जा सकता है। ​इस प्रशिक्षण कार्यशाला में महिला सुपरवाइजर निर्मला गौतम, आशा मीणा और पृथ्वी मीणा सहित कुल 53 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं। ​कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य: क्षेत्र से कुपोषण को समाप्त करना, कुपोषित बच्चों का सही प्रबंधन व समय पर पोषण उपलब्ध कराना और सभी बच्चों के लिए बेहतर स्वास्थ्य व व्यवस्थित पोषण सुनिश्चित करना रहा।
    2
    सैंथल में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सेंटर फॉर माइक्रो फाइनेंस के सहयोग से सेक्टर मीटिंग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ की कार्यशाला आयोजित
​सैथल व कुंडल: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'सेंटर फॉर माइक्रो फाइनेंस' (Center for Micro Finance) के सहयोग से सैथल एवं कुंडल में सेक्टर मीटिंग के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
​कार्यशाला में ब्लॉक समन्वयक (Block Coordinator) अल्पना शर्मा ने कार्यकर्ताओं को कुपोषण, उसकी पहचान, कुपोषण के विभिन्न प्रकार तथा इसके दुश्चक्र (Vicious Cycle of Malnutrition) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही 'अम्मा प्रोटोकॉल' (AMMA Protocol) पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसके अंतर्गत:
​बच्चों की वृद्धि निगरानी (Growth Monitoring)
​भूख परीक्षण (Appetite Test)
​चिकित्सकीय जटिलताओं की पहचान
​बच्चों का सही स्वास्थ्य एवं पोषण प्रबंधन एमसीएचएन दिवस के महत्व 
​वाश (WASH - जल, स्वच्छता और स्वच्छता) के तहत हाथ धोने के सभी चरणों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया।
​बैठक में आंगनवाड़ी केंद्र पर मिलने वाले पोषाहार और 'फोर्टिफाइड फूड' (Fortified Food) के लाभों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि अपने दैनिक भोजन में फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थों का उपयोग करके बच्चों के पोषण स्तर में त्वरित सुधार लाया जा सकता है।
​इस प्रशिक्षण कार्यशाला में महिला सुपरवाइजर निर्मला गौतम, आशा मीणा और पृथ्वी मीणा सहित कुल 53 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं।
​कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य:
क्षेत्र से कुपोषण को समाप्त करना, कुपोषित बच्चों का सही प्रबंधन व समय पर पोषण उपलब्ध कराना और सभी बच्चों के लिए बेहतर स्वास्थ्य व व्यवस्थित पोषण सुनिश्चित करना रहा।
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • *सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान: दौसा पुलिस ने 755 छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक* *महिला अपराध, साइबर ठगी, गुड टच-बैड टच और नए कानूनों की दी जानकारी, हेल्पलाइन नंबरों के प्रति भी किया जागरूक* दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित, आईपीएस के निर्देशन में संचालित ‘सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान के तहत बुधवार को जिलेभर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में करीब 755 छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा, महिला अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधों से बचाव तथा कानूनों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत शिवा लाइब्रेरी कल्लावास थाना राहुवास में 150, ग्राम वापी थाना सैथल में 130, कालाखो थाना सदर में 105 तथा शिव लाइब्रेरी नागल प्यारीवास थाना नांगल राजावतान में 70 छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। वहीं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट जिला दौसा द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, महिला कॉलेज, नेहरू पार्क एवं महात्मा गांधी स्कूल दौसा में करीब 300 छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने बालक-बालिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को महिला अपराधों की रोकथाम, महिला सशक्तिकरण, नए कानूनों, साइबर अपराध, साइबर ठगी से बचाव, गुड टच-बैड टच, यातायात नियमों तथा मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव के लिए संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई। साथ ही साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया। हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अपराध की स्थिति में बिना भय के पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रमों में 112 आपातकालीन हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1090 गरिमा महिला हेल्पलाइन एवं 1930 साइबर हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा राजकोप सिटीजन ऐप के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों एवं महिलाओं को ऐप डाउनलोड करवाया गया। दौसा पुलिस द्वारा ‘सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक, सजग एवं सशक्त बनाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य महिला अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधों से सुरक्षा तथा महिलाओं और बालिकाओं में कानून एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर सुरक्षित समाज का निर्माण करना है। जागरूक नारी—सुरक्षित नारी। सशक्त महिला—सुरक्षित समाज।
    4
    *सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान: दौसा पुलिस ने 755 छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक*

*महिला अपराध, साइबर ठगी, गुड टच-बैड टच और नए कानूनों की दी जानकारी, हेल्पलाइन नंबरों के प्रति भी किया जागरूक*
दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित, आईपीएस के निर्देशन में संचालित ‘सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान के तहत बुधवार को जिलेभर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में करीब 755 छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा, महिला अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधों से बचाव तथा कानूनों के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के तहत शिवा लाइब्रेरी कल्लावास थाना राहुवास में 150, ग्राम वापी थाना सैथल में 130, कालाखो थाना सदर में 105 तथा शिव लाइब्रेरी नागल प्यारीवास थाना नांगल राजावतान में 70 छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। वहीं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट जिला दौसा द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, महिला कॉलेज, नेहरू पार्क एवं महात्मा गांधी स्कूल दौसा में करीब 300 छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया।
साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने बालक-बालिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को महिला अपराधों की रोकथाम, महिला सशक्तिकरण, नए कानूनों, साइबर अपराध, साइबर ठगी से बचाव, गुड टच-बैड टच, यातायात नियमों तथा मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव के लिए संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई। साथ ही साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया।
हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अपराध की स्थिति में बिना भय के पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रमों में 112 आपातकालीन हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1090 गरिमा महिला हेल्पलाइन एवं 1930 साइबर हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई।
इसके अलावा राजकोप सिटीजन ऐप के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों एवं महिलाओं को ऐप डाउनलोड करवाया गया।
दौसा पुलिस द्वारा ‘सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक, सजग एवं सशक्त बनाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य महिला अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधों से सुरक्षा तथा महिलाओं और बालिकाओं में कानून एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर सुरक्षित समाज का निर्माण करना है।
जागरूक नारी—सुरक्षित नारी।
सशक्त महिला—सुरक्षित समाज।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • बाजरे की MSP पर खरीद और खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग, किसान महापंचायत ने सौंपा ज्ञापन
    1
    बाजरे की MSP पर खरीद और खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग, किसान महापंचायत ने सौंपा ज्ञापन
    user_Pragti News
    Pragti News
    Newspaper advertising department Khairthal, Alwar•
    23 hrs ago
  • मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की तैयारी, नशा मुक्ति केंद्रों का होगा पंजीकरण जयपुर, 2 सितम्बर। राजस्थान में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण (एसएमएचए) की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री राठौड़ की अध्यक्षता में बुधवार को स्वास्थ्य भवन में एसएमएचए की दूसरी समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, आत्महत्या की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों की निगरानी और पंजीकरण व्यवस्था को बेहतर बनाने सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। नशा मुक्ति केंद्रों का होगा पंजीकरण बैठक में प्रदेश के नशा मुक्ति केंद्रों को एसएमएचए के तहत पंजीकृत करने की प्रक्रिया शुरू करने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। केंद्रीय मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की अधिसूचना के अनुसार नशा मुक्ति केंद्रों को मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों की श्रेणी में शामिल किया गया है। प्रदेश में अब तक 29 मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों का प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन पूरा किया जा चुका है। वहीं संस्थानों की निगरानी के लिए जिला स्तर पर निरीक्षण समितियों के गठन को लेकर जिला कलेक्टरों को पत्र जारी किए गए हैं।
    1
    मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की तैयारी, नशा मुक्ति केंद्रों का होगा पंजीकरण
जयपुर, 2 सितम्बर। राजस्थान में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण (एसएमएचए) की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री राठौड़ की अध्यक्षता में बुधवार को स्वास्थ्य भवन में एसएमएचए की दूसरी समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, आत्महत्या की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों की निगरानी और पंजीकरण व्यवस्था को बेहतर बनाने सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
नशा मुक्ति केंद्रों का होगा पंजीकरण
बैठक में प्रदेश के नशा मुक्ति केंद्रों को एसएमएचए के तहत पंजीकृत करने की प्रक्रिया शुरू करने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। केंद्रीय मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की अधिसूचना के अनुसार नशा मुक्ति केंद्रों को मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों की श्रेणी में शामिल किया गया है।
प्रदेश में अब तक 29 मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों का प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन पूरा किया जा चुका है। वहीं संस्थानों की निगरानी के लिए जिला स्तर पर निरीक्षण समितियों के गठन को लेकर जिला कलेक्टरों को पत्र जारी किए गए हैं।
    user_Sunita sharma
    Sunita sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    54 min ago
  • पेंशन हर महीने समय पर मिले..... पेंशन हर महीने समय पर मिले आपकी भाजपा सरकार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान कई-कई महीनों तक अटक जाता है। सुनिश्चित करें कि पेंशन की राशि हर महीने की 1 तारीख को नियमित रूप से लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचे #सामाजिक_सुरक्षा_पेंशन #पेंशन_अधिकार #बुजुर्ग_सम्मान #citycablenewsjaipur
    1
    पेंशन हर महीने समय पर मिले.....
पेंशन हर महीने समय पर मिले
आपकी भाजपा सरकार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान कई-कई महीनों तक अटक जाता है। सुनिश्चित करें कि पेंशन की राशि हर महीने की 1 तारीख को नियमित रूप से लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचे #सामाजिक_सुरक्षा_पेंशन #पेंशन_अधिकार #बुजुर्ग_सम्मान #citycablenewsjaipur
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • नरेश मीणा को BJP टिकट देकर डिप्टी CM बनाना चाहती थी? किरोड़ी लाल को किनारे करना चाहती थी बीजेपी.....|| #NareshMeena #BJP #BJPPolitics #KirodiLalMeena #RajasthanPolitics #RajasthanBJP #NareshMeenaNews #PoliticalControversy #RajasthanNews BJP Rajasthan Naresh Meena Prahlad Singh
    1
    नरेश मीणा को BJP टिकट देकर डिप्टी CM बनाना चाहती थी? किरोड़ी लाल को किनारे करना चाहती थी बीजेपी.....||

#NareshMeena #BJP #BJPPolitics #KirodiLalMeena #RajasthanPolitics #RajasthanBJP #NareshMeenaNews #PoliticalControversy #RajasthanNews BJP Rajasthan Naresh Meena Prahlad Singh
    user_Rakesh Kumar Swami
    Rakesh Kumar Swami
    सांगानेर, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सैंथल उपखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सीगपुरा में हीरामन बाबा के मेले में उमड़े लोगः भंडारे के साथ हुआ मेले का समापन कई ग्राम पंचायत से श्रद्धालु पहुंचे सैथल उपखंड मुख्यालय ग्राम पंचायत बिशनपुरा के सिगपुरा गांव में स्थित हीरामन बाबा का प्राचीन देव स्थान है। यहां पंचमी पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। हर साल की तरह इस साल भी मेले का आयोजन हुआ। मेले में दूर-दूर से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर प्रसाद चढ़ाया। मंदिर की परिक्रमा लगाई और बाबा के दर्शन किए। हीरामन देव बाबा को अल सुबह से ही बाबा के भक्तों का आना शुरू हो गया, जो देर शाम तक अनवरत चला। साल में एक दिन लगने वाले इस मेले में करीबन हजार लोगों ने बाबा के दरबार में मत्था टेका।सेवक मुकेश कुमार गुर्जर ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि मंदिर की पांच परिक्रमा लगाने और भभूति लगाने से लोगों को पीलिया से मुक्ति मिल जाती है। यहां हर साल अमावस्या के बाद भाद्र भद्र पंचमी के दिन विशाल मेला लगता है और इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बने हीरामन बाबा के चमत्कारी स्थान की मान्यता के चलते साल भर में ग्राम पंचायत बिशनपुरा कालीपहाडी बडोली सिण्डोली कुण्डल कालोता जौपाडा खानभाकरी के कई क्षेत्र से स्थानों से बड़ी संख्या में लोग आते है। हीरामन देव बाबा स्थान मेले का समापन के भंडारी का आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी पाई । इस मौके पर गांव के पंच पटेल मौजूद रहे
    3
    सैंथल उपखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सीगपुरा में हीरामन बाबा के मेले में उमड़े लोगः  भंडारे के साथ हुआ मेले का समापन
कई ग्राम पंचायत से श्रद्धालु पहुंचे
सैथल उपखंड मुख्यालय ग्राम पंचायत बिशनपुरा के सिगपुरा गांव में स्थित हीरामन बाबा का प्राचीन देव स्थान है। यहां पंचमी पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। हर साल की तरह इस साल भी मेले का आयोजन हुआ।
मेले में दूर-दूर से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर प्रसाद चढ़ाया। मंदिर की परिक्रमा लगाई और बाबा के दर्शन किए। हीरामन देव बाबा को अल सुबह से ही बाबा के भक्तों का आना शुरू हो गया, जो देर शाम तक अनवरत चला। साल में एक दिन लगने वाले इस मेले में करीबन हजार लोगों ने बाबा के दरबार में मत्था टेका।सेवक मुकेश कुमार गुर्जर ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि मंदिर की पांच परिक्रमा लगाने और भभूति लगाने से लोगों को पीलिया से मुक्ति मिल जाती है। यहां हर साल अमावस्या के बाद भाद्र भद्र पंचमी के दिन विशाल मेला लगता है और इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बने हीरामन बाबा के चमत्कारी स्थान की मान्यता के चलते साल भर में ग्राम पंचायत बिशनपुरा कालीपहाडी बडोली सिण्डोली कुण्डल कालोता जौपाडा खानभाकरी के कई क्षेत्र से स्थानों से बड़ी संख्या में लोग आते है।
हीरामन देव बाबा स्थान मेले का समापन के भंडारी का आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी पाई । इस मौके पर गांव के पंच पटेल मौजूद रहे
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • *12 घंटे में 88 वर्षीय लापता वृद्धा को मेहंदीपुर बालाजी पुलिस ने सकुशल दस्तयाब किया* *मानसिक रूप से कमजोर वृद्धा घर से हुई थी लापता, करीब 7 लाख रुपये के गहने पहने होने से पुलिस ने चलाया सघन सर्च अभियान* दौसा। मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए घर से लापता हुई 88 वर्षीय अस्वस्थ वृद्ध महिला को महज 12 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वृद्धा के मानसिक रूप से कमजोर होने तथा उसके करीब 7 लाख रुपये के गहने पहने होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रातभर सघन सर्च अभियान चलाया। महिला के सकुशल मिलने के बाद परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और अथक प्रयासों के लिए आभार जताया। यह था मामला दिनांक 1 सितंबर 2026 को मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के भालपुर निवासी सांवलिय गुर्जर ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उनकी 88 वर्षीय मां रूकमणी देवी दोपहर करीब 2 बजे घर से बिना बताए चली गई हैं। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन वृद्धा का कोई सुराग नहीं मिला। वृद्धा की अधिक उम्र, अस्वस्थता और मानसिक रूप से कमजोर होने के साथ ही करीब 7 लाख रुपये के गहने पहने होने की जानकारी को देखते हुए पुलिस थाना मेहंदीपुर बालाजी में एफआईआर संख्या 165/2026 धारा 140(3) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू की गई। रातभर चला सघन सर्च अभियान मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी सचिन कुमार शर्मा के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तत्काल भालपुर और आसपास के जंगल, बीहड़, सुनसान स्थानों, रास्तों तथा प्रमुख मार्गों पर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय ढाणीवासियों, ग्रामीणों और चरवाहों से संपर्क कर वृद्धा का हुलिया बताया तथा संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई। इसके अलावा बस स्टैंड और धर्मशाला क्षेत्रों में भी तलाश की गई। पुलिस टीम के लगातार प्रयासों और रातभर की सघन खोजबीन के परिणामस्वरूप सूचना मिलने के करीब 12 घंटे के भीतर वृद्धा को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। परिजनों को सौंपा वृद्धा के सकुशल मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपनी बुजुर्ग मां को सुरक्षित पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। परिजनों और ग्रामीणों ने मेहंदीपुर बालाजी पुलिस की सजगता, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार जताया। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर राहुल प्रकाश (आईपीएस) एवं जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित (आईपीएस) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय शंकरलाल (आरपीएस) एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त मानपुर अशोक कुमार (आरपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी सचिन कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। गठित पुलिस टीम 1. सचिन कुमार शर्मा, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना मेहंदीपुर बालाजी 2. दिलीपसिंह, सहायक उपनिरीक्षक 3. देवीसिंह, सहायक उपनिरीक्षक 4. महेशचंद, हेड कांस्टेबल नं. 16 5. राधेश्याम, कांस्टेबल नं. 774 6. बृजेश, कांस्टेबल नं. 1155 7. जितेन्द्र, कांस्टेबल नं. 401 8. ओमेन्द्र, कांस्टेबल नं. 1184 9. नरेश कुमार, कांस्टेबल नं. 1208 10. मोहित, कांस्टेबल नं. 1435 11. दिगम्बर, चालक कांस्टेबल नं. 452 मेहंदीपुर बालाजी पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि संवेदनशील मामलों में समय पर की गई सजगता और लगातार प्रयास किसी परिवार की खुशियां वापस लौटा सकते हैं।
    1
    *12 घंटे में 88 वर्षीय लापता वृद्धा को मेहंदीपुर बालाजी पुलिस ने सकुशल दस्तयाब किया*

*मानसिक रूप से कमजोर वृद्धा घर से हुई थी लापता, करीब 7 लाख रुपये के गहने पहने होने से पुलिस ने चलाया सघन सर्च अभियान*
दौसा। मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए घर से लापता हुई 88 वर्षीय अस्वस्थ वृद्ध महिला को महज 12 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वृद्धा के मानसिक रूप से कमजोर होने तथा उसके करीब 7 लाख रुपये के गहने पहने होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रातभर सघन सर्च अभियान चलाया।
महिला के सकुशल मिलने के बाद परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और अथक प्रयासों के लिए आभार जताया।
यह था मामला
दिनांक 1 सितंबर 2026 को मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के भालपुर निवासी सांवलिय गुर्जर ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उनकी 88 वर्षीय मां रूकमणी देवी दोपहर करीब 2 बजे घर से बिना बताए चली गई हैं। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन वृद्धा का कोई सुराग नहीं मिला।
वृद्धा की अधिक उम्र, अस्वस्थता और मानसिक रूप से कमजोर होने के साथ ही करीब 7 लाख रुपये के गहने पहने होने की जानकारी को देखते हुए पुलिस थाना मेहंदीपुर बालाजी में एफआईआर संख्या 165/2026 धारा 140(3) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू की गई।
रातभर चला सघन सर्च अभियान
मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी सचिन कुमार शर्मा के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तत्काल भालपुर और आसपास के जंगल, बीहड़, सुनसान स्थानों, रास्तों तथा प्रमुख मार्गों पर सघन तलाशी अभियान शुरू किया।
पुलिसकर्मियों ने स्थानीय ढाणीवासियों, ग्रामीणों और चरवाहों से संपर्क कर वृद्धा का हुलिया बताया तथा संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई। इसके अलावा बस स्टैंड और धर्मशाला क्षेत्रों में भी तलाश की गई।
पुलिस टीम के लगातार प्रयासों और रातभर की सघन खोजबीन के परिणामस्वरूप सूचना मिलने के करीब 12 घंटे के भीतर वृद्धा को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया।
परिजनों को सौंपा
वृद्धा के सकुशल मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपनी बुजुर्ग मां को सुरक्षित पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। परिजनों और ग्रामीणों ने मेहंदीपुर बालाजी पुलिस की सजगता, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार जताया।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर राहुल प्रकाश (आईपीएस) एवं जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित (आईपीएस) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय शंकरलाल (आरपीएस) एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त मानपुर अशोक कुमार (आरपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी सचिन कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
गठित पुलिस टीम
1. सचिन कुमार शर्मा, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना मेहंदीपुर बालाजी
2. दिलीपसिंह, सहायक उपनिरीक्षक
3. देवीसिंह, सहायक उपनिरीक्षक
4. महेशचंद, हेड कांस्टेबल नं. 16
5. राधेश्याम, कांस्टेबल नं. 774
6. बृजेश, कांस्टेबल नं. 1155
7. जितेन्द्र, कांस्टेबल नं. 401
8. ओमेन्द्र, कांस्टेबल नं. 1184
9. नरेश कुमार, कांस्टेबल नं. 1208
10. मोहित, कांस्टेबल नं. 1435
11. दिगम्बर, चालक कांस्टेबल नं. 452
मेहंदीपुर बालाजी पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि संवेदनशील मामलों में समय पर की गई सजगता और लगातार प्रयास किसी परिवार की खुशियां वापस लौटा सकते हैं।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • सिकराय उपखंड मुख्यालय पर आज नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा के द्वारा प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया गया इस दौरान भाजपा के विधायक विक्रम और प्रभारी मनोज सहित दर्जनों वार्ड प्रभारी मौजूद रहे इस दौरान सभी की बैठक भी आयोजित हुई बैठक में विधायक ने कहा नगर निकाय के चुनाव हर हाल में जितने हैं और भाजपा पार्टी का ही बोर्ड बनाना है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद रहे सभी ने भाजपा पार्टी का बोर्ड बनाने का आश्वासन भी दिया है।
    1
    सिकराय उपखंड मुख्यालय पर आज नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा के द्वारा प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया गया इस दौरान भाजपा के विधायक विक्रम और प्रभारी मनोज सहित दर्जनों वार्ड प्रभारी मौजूद रहे इस दौरान सभी की बैठक भी आयोजित हुई बैठक में विधायक ने कहा नगर निकाय के चुनाव हर हाल में जितने हैं और भाजपा पार्टी का ही बोर्ड बनाना है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद रहे सभी ने भाजपा पार्टी का बोर्ड बनाने का आश्वासन भी दिया है।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.