Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाजरे की MSP पर खरीद और खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग, किसान महापंचायत ने सौंपा ज्ञापन
Pragti News
बाजरे की MSP पर खरीद और खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग, किसान महापंचायत ने सौंपा ज्ञापन
More news from Alwar and nearby areas
- बाजरे की MSP पर खरीद और खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग, किसान महापंचायत ने सौंपा ज्ञापन1
- किसान महापंचायत की बैठक में किसानों की समस्याओं पर हुआ मंथन हरसौली। कस्बे के श्रीसंतदास मंदिर परिसर में किसान महापंचायत की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मुसद्दीलाल यादव ने की, जबकि किसान महापंचायत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहतास बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में जिला कार्यकारिणी के समक्ष किसानों की प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। किसानों ने बाजरे की फसल को एमएसपी से अधिक दामों पर बेचने की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा फसलों में उपयोग होने वाली डीएपी और यूरिया खाद को उचित एवं कम कीमत पर आसानी से उपलब्ध कराने की मांग उठाई। बैठक में चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि 1 सितंबर को किसान महापंचायत खैरथल-तिजारा की ओर से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्रियों के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर, खैरथल-तिजारा को सौंपा जाएगा। यदि इसके बाद भी किसानों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है, तो किसान महापंचायत खैरथल-तिजारा की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर आंदोलन की रणनीति एवं कार्यकर्ता समिति तैयार की जाएगी। बैठक में जिला अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, महासचिव वीर सिंह ग्वाला, जिला उपाध्यक्ष सरजीत चौधरी पूर्ण दादा,सूबेदार मोहन सिंह, खेमचंद चौधरी, जिला सचिव दयाराम यादव, जिला संगठन मंत्री गणपत सिंह यादव, तहसील संरक्षक सूबेदार रघुवीर सिंह यादव, मुंडावर तहसील अध्यक्ष रामभरोस यादव, मुंडावर तहसील उपाध्यक्ष जगमाल सिंह सारण, मुंडावर तहसील युवा मोर्चा अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश यादव सहित करीब तीस गांवों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।4
- नीमराना में भक्तिमय माहौल: आशादीप ग्रीन एकड़ सोसायटी में भागवत कथा का शुभारंभ, गाजे-बाजे के साथ निकाली भव्य कलश यात्रा श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकाली मंगल कलश यात्रा. कलश यात्रा को करवाया नगर भ्रमण. नीमराना कस्बे की आशादीप ग्रीन एकड़ सोसायटी में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आज विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।आरडब्ल्यूए वीमैन्स क्लब की अध्यक्षा पूनम अरोड़ा ने बताया कि कथा से पूर्व आज मंगल कलश यात्रा को नगरभ्रमण करवाया गया।जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने नाचते गाते हुए भाग लिया।कथावाचक श्री कृष्ण प्रिय जी महाराज आशादीप प्रांगण स्थित भक्तेश्वर मंदिर में व्यासपीठ से कथावाचन करेंगे।इस अवसर पर राजेश यादव,होशियार यादव,चौधरी,कृष्ण चौधरी,दलीप यादव,सीए मनीष गुप्ता,अजीत यादव,भागीरथ सिंह शेखावत,महावीर यादव,सतीश,मधु ,पिंकी,रेखा,अनु सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- भामाशाह ने विद्यालय को सोलर पावर सिस्टम किया भेंट, विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन. मुण्डावर विधानसभा के जौनायचा खुर्द की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह शीशराम यादव ने करीब सवा लाख रुपये की लागत से ढाई किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल सिस्टम भेंट करने पर मुख्य अतिथि मुण्डावर विधायक ललित यादव ने उद्घाटन किया।विद्यालय प्रधानाचार्य राजकुमार यादव एवं ग्रामीणों ने विधायक ललित यादव का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच उदयभान यादव ने की।कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि जिला पार्षद भीमराज यादव,संदीप फौलादपुरिया,एमपीएस संजय यादव,एथलीट एवं कोच गजेन्द्र सिंह यादव रहे। आपको बता दें कि भामाशाह शीशराम यादव विद्यालय में पूर्व में जूते-जुराब,ब्लेजर एवं सरस्वती प्रतिमा की स्थापना करवा चुके हैं।साथ ही प्रतिवर्ष ग्यारह हजार रूपए सालाना विद्यालय को भेंट करते हैं। ग्रामीणों की मांग पर विधायक यादव ने जौनायचा खुर्द में मीणा एवं मेघवाल चौपाल निर्माण के लिए 3-3लाख रूपए की घोषणा की।वहीं विद्यालय प्रबंधन एवं ग्रामीणों ने भामाशाह शीशराम यादव का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर सरपंच अजीत यादव, सोनू यादव,मोनू यादव,नवयुवक मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव,किसान नेता हम्मीर यादव,आजाद,मंच संचालक राजेंद्र गुरूजी,अशोक यादव,रामपाल यादव,युवराज गोठवाल,सुबेसिंह गोठवाल,धर्मवीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- खेड़की गांव के वार्ड 21 से सत्यप्रकाश यादव पार्षद प्रत्याशी के रूप में मैदान में। बहरोड़, कस्बे के खेड़की गांव के वार्ड नंबर 21 से सत्यप्रकाश यादव ने पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।सत्यप्रकाश यादव ने कहा कि वार्ड में पानी, सड़क, नाली और सफाई व्यवस्था उनकी प्राथमिकता रहेगी। वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और क्षेत्र के लोगों से उनका सीधा जुड़ाव है। वार्डवासियों में उनके चुनाव लड़ने को लेकर उत्साह है। उन्होंने कहा कि मौका मिला तो वे वार्ड के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।1
- नूंह में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 27वें दिन भी जारी, सरकार का पुतला फूंका नगर परिषद नूंह के सफाई कर्मचारियों की 27 वे दिन हड़ताल पहुंच गई इस बीच आज उन्होंने सरकार का पुतला फूंका तथा शहर से सरकार की अर्थ उठाते हुए नगर परिक्रमा की1
- कोटपूतली-बहरोड़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कोटपूतली के गंगा सागर तालाब पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीपों की रोशनी से सजे परिसर में आमजन को मतदान के महत्व का संदेश दिया गया तथा लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है। उन्होंने मतदाताओं से बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और आमजन ने दीप प्रज्वलित कर शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया। स्वीप गतिविधि के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में लोकतांत्रिक सहभागिता, मतदाता जागरूकता और निष्पक्ष मतदान का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला स्वीप नोडल एवं एसीईओ गोपाल मीणा, नगर परिषद आयुक्त अरुण शर्मा, बीडीओ भागीरथ मल मीणा, डीईओ नंदलाल मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।1
- भामाशाह ने विद्यालय को सोलर पावर सिस्टम किया भेंट, विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन. मुण्डावर विधानसभा के जौनायचा खुर्द की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह शीशराम यादव ने करीब सवा लाख रुपये की लागत से ढाई किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल सिस्टम भेंट करने पर मुख्य अतिथि मुण्डावर विधायक ललित यादव ने उद्घाटन किया।विद्यालय प्रधानाचार्य राजकुमार यादव एवं ग्रामीणों ने विधायक ललित यादव का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच उदयभान यादव ने की।कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि जिला पार्षद भीमराज यादव,संदीप फौलादपुरिया,एमपीएस संजय यादव,एथलीट एवं कोच गजेन्द्र सिंह यादव रहे। आपको बता दें कि भामाशाह शीशराम यादव विद्यालय में पूर्व में जूते-जुराब,ब्लेजर एवं सरस्वती प्रतिमा की स्थापना करवा चुके हैं।साथ ही प्रतिवर्ष ग्यारह हजार रूपए सालाना विद्यालय को भेंट करते हैं। ग्रामीणों की मांग पर विधायक यादव ने जौनायचा खुर्द में मीणा एवं मेघवाल चौपाल निर्माण के लिए 3-3लाख रूपए की घोषणा की।वहीं विद्यालय प्रबंधन एवं ग्रामीणों ने भामाशाह शीशराम यादव का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर सरपंच अजीत यादव, सोनू यादव,मोनू यादव,नवयुवक मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव,किसान नेता हम्मीर यादव,आजाद,मंच संचालक राजेंद्र गुरूजी,अशोक यादव,रामपाल यादव,युवराज गोठवाल,सुबेसिंह गोठवाल,धर्मवीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।1