logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टायर फटने से शराब की पिकअप पलटी, शराब को लूटने की लोगों में मची होड़ समाचार उनियारा, जिला मुख्यालय से शराब भर कर सोप जा रही शराब की पिकअप उनियारा हाईवे पर शुक्रवार की दोपहर में टायर फटने से पलटा खा गई। जिससे इसमें भरी शराब मुख्य सड़क पर ही बिखर गई वहीं ड्राइवर बड़ी मुश्किल से बाल बाल बचा। सहायक उप निरीक्षक हेमराज ने बताया कि दोपहर में सोप जा रही पिकअप का टायर फटने से वह सड़क पर लहराती हुई हाइवे पर लगे साइड में पट्टी पर चढ़ गई एवं पलटा खा गई। जिससे उसमें भरी लगभग 7 से 8 लाख रुपए की शराब सड़क पर ही बिखर गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां उपस्थित भीड़ को हटाया तथा ठेकेदार को सूचना देकर तुरंत मौके पर से शराब की बिक्री भी बोतलों को दूसरी गाड़ी में मजदूरों से लोड करवा कर हाईवे का खुलासा करवाया। इस दौरान लोग शराब उठाने से भी नहीं चूक रहे थे।

1 day ago
user_Sandeep Gupta
Sandeep Gupta
उनियारा, टोंक, राजस्थान•
1 day ago
35c831ff-aeb1-4199-bbc8-722f1bce123a
5ae4901e-97f7-420d-a857-ce8c7d50a41d
cfb682e8-fe5d-4951-861c-f8c6c45bac7a

टायर फटने से शराब की पिकअप पलटी, शराब को लूटने की लोगों में मची होड़ समाचार उनियारा, जिला मुख्यालय से शराब भर कर सोप जा रही शराब की पिकअप उनियारा हाईवे पर शुक्रवार की दोपहर में टायर फटने से पलटा खा गई। जिससे इसमें भरी शराब मुख्य सड़क पर ही बिखर गई वहीं ड्राइवर बड़ी मुश्किल से बाल बाल बचा। सहायक उप निरीक्षक हेमराज ने बताया कि दोपहर में सोप जा रही पिकअप का टायर फटने से वह सड़क पर लहराती हुई हाइवे पर लगे साइड में पट्टी पर चढ़ गई एवं पलटा खा गई। जिससे उसमें भरी लगभग 7 से 8 लाख रुपए की शराब सड़क पर ही बिखर गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां उपस्थित भीड़ को हटाया तथा ठेकेदार को सूचना देकर तुरंत मौके पर से शराब की बिक्री भी बोतलों को दूसरी गाड़ी में मजदूरों से लोड करवा कर हाईवे का खुलासा करवाया। इस दौरान लोग शराब उठाने से भी नहीं चूक रहे थे।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • दीपावली पर्व को सुरक्षित ओर सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए पुलिस अलर्ट,चौकी पर की बैठक सवाई माधोपुर। जिले में दीपावली के त्योहार को शांति ओर सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए जिला पुलिस अलर्ट मोड पर है जहां आज पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में कोतवाली थाना अधिकारी मांगेलाल ने शहर चौकी पर व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में सीएलजी सदस्य,पुलिस मित्र एवं शहर के व्यापार मंडल के व्यापारी शामिल हुए। इस दौरान बैठक में कोतवाली थानाधिकारी मांगेलाल को व्यापारियों ने बाजार में दीपावली के त्योहार पर खरीदारी करने आने वाले आमजन की सुविधाओं को लेकर आपकी बात रखी। वही बैठक में दीपावली पर्व को सुरक्षित शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए चर्चा की गई। वही बाजार में पुलिस के प्वाइंट निर्धारित करने के लिए भी चर्चा हुई ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना होने से रोक जा सके। वही बैठक के दौरान कोतवाली थाना अधिकारी मांगेलाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में दीपावली के त्योहार पर बाजार में भीड़ भाड़ के चलते व्यवस्थाओं को बनाने ओर आमजन को सुविधा पूर्ण व्यवस्थाओं को लेकर शहर चौकी पर सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र एवं व्यापार मंडल के साथ बैठक आयोजित की गई। थानाधिकारी ने बताया कि बैठक में सीएलजी सदस्य ओर व्यापारियों के द्वारा कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें शहर बाजार के मुख्य प्वाइंटों पर पुलिस जाप्ता लगाने के सुझाव प्राप्त हुए वही थानाधिकारी ने बताया कि दीपावली पर बाजार में भीड़ को देखते हुए अगले दो दिनों तक वन वे रखा गया हे जिसके चलते आगामी दो दिनों तक मुख्य बाजार से आने ओर हायर सेकंडरी स्कूल से हर सहाय कटले से होकर जाने के लेते मार्ग को निर्धारित किया गया है ताकि बाजार में लगने वाले जाम की समस्या ना हो सके। थानाधिकारी मांगेलाल ने बताया कि पुलिस का उद्देश्य हे कि दीपावली का त्यौहार सौहार्द ओर शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए जिसके चलते पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में आज कोतवाली थानाधिकारी मांगेलाल के नेतृत्व में शहर पुलिस चौकी पर बैठक आयोजित हुई।
    1
    दीपावली पर्व को सुरक्षित ओर सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए पुलिस अलर्ट,चौकी पर की बैठक
सवाई माधोपुर। जिले में दीपावली के त्योहार को शांति ओर सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए जिला पुलिस अलर्ट मोड पर है जहां आज पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में कोतवाली थाना अधिकारी मांगेलाल ने शहर चौकी पर व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में सीएलजी सदस्य,पुलिस मित्र एवं शहर के व्यापार मंडल के व्यापारी शामिल हुए। इस दौरान बैठक में कोतवाली थानाधिकारी मांगेलाल को व्यापारियों ने बाजार में दीपावली के त्योहार पर खरीदारी करने आने वाले आमजन की सुविधाओं को लेकर आपकी बात रखी। वही बैठक में दीपावली पर्व को सुरक्षित शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए चर्चा की गई। वही बाजार में पुलिस के प्वाइंट निर्धारित करने के लिए भी चर्चा हुई ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना होने से रोक जा सके। वही बैठक के दौरान कोतवाली थाना अधिकारी मांगेलाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में दीपावली के त्योहार पर बाजार में भीड़ भाड़ के चलते व्यवस्थाओं को बनाने ओर आमजन को सुविधा पूर्ण व्यवस्थाओं को लेकर शहर चौकी पर सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र एवं व्यापार मंडल के साथ बैठक आयोजित की गई। थानाधिकारी ने बताया कि बैठक में सीएलजी सदस्य ओर व्यापारियों के द्वारा कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें शहर बाजार के मुख्य प्वाइंटों पर पुलिस जाप्ता लगाने के सुझाव प्राप्त हुए वही थानाधिकारी ने बताया कि दीपावली पर बाजार में भीड़ को देखते हुए अगले दो दिनों तक वन वे रखा गया हे जिसके चलते आगामी दो दिनों तक मुख्य बाजार से आने ओर हायर सेकंडरी स्कूल से हर सहाय कटले से होकर जाने के लेते मार्ग को निर्धारित किया गया है ताकि बाजार में लगने वाले जाम की समस्या ना हो सके। थानाधिकारी मांगेलाल ने बताया कि पुलिस का उद्देश्य हे कि दीपावली का त्यौहार सौहार्द ओर शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए जिसके चलते पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में आज कोतवाली थानाधिकारी मांगेलाल के नेतृत्व में शहर पुलिस चौकी पर बैठक आयोजित हुई।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • आयोजकों ने बताया कि दीपावली के अवसर पर भामाशाहों का सम्मान करने का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का आयोजन गणेश मित्र मंडल एवं समस्त ग्रामवासी सारसोप के सहयोग से किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा मौजूद रहे।
    4
    आयोजकों ने बताया कि दीपावली के अवसर पर भामाशाहों का सम्मान करने का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम का आयोजन गणेश मित्र मंडल एवं समस्त ग्रामवासी सारसोप के सहयोग से किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा मौजूद रहे।
    user_Ravi  Rajasthan Patrika
    Ravi Rajasthan Patrika
    Photographer चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • बारा अन्ता में भाइ नरेश मीणा को छोटे-छोटे बच्चे नौजवान सब स्पोर्ट् कर रहे हैं/लगाता है बीएसपी की जीत नीसे है
    1
    बारा अन्ता में भाइ नरेश मीणा को छोटे-छोटे बच्चे नौजवान सब स्पोर्ट् कर रहे हैं/लगाता है बीएसपी की जीत नीसे है
    user_सिंगर हनुमान भारती
    सिंगर हनुमान भारती
    Plumber पीपल्दा, कोटा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • . धोवड़ा में नरेगा मजदूरों की हाजिरी 3 दिन से ठप, मजदूरी डूबने की सता रही चिंता हिंडोली (बूंदी)। ग्राम पंचायत धोवडा में चल रहे नरेगा कार्य में मजदूरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वन सिंचाई परियोजना की मुख्य नहर पर करीब 60 मजदूर काम पर लगे हुए हैं, लेकिन पिछले 3 दिनों से उनकी ऑनलाइन हाजिरी अपलोड नहीं हो रही है। मजदूरों ने बताया कि वे रोज सुबह 9 बजे काम पर आ जाते हैं और शाम 5 बजे तक मौके पर ही बैठे रहते हैं। मेट और अधिकारियों को सूचना दी जाती है, लेकिन हर बार यही जवाब मिलता है कि "ट्राई कर रहे हैं, हो जाएगा।" तीन दिन बीत जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। मौके पर मौजूद मजदूरों ने कहा कि जब हाजिरी ही नहीं चढ़ेगी तो काम कैसे करें और मजदूरी का भुगतान कैसे होगा। मजदूरों को डर है कि हाजिरी नहीं चढ़ने से उनकी 3 दिन की मजदूरी डूब जाएगी। मजदूरों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तकनीकी समस्या को तुरंत ठीक किया जाए और उनकी हाजिरी मैन्युअल रूप से या किसी अन्य माध्यम से दर्ज की जाए, ताकि उन्हें समय पर उनका हक का पैसा मिल सके। मजदूरों का कहना है कि वे गरीब परिवारों से हैं और दिहाड़ी पर ही घर चलता है। अगर मजदूरी नहीं मिली तो परिवार के सामने भूखों मरने की नौबत आ जाएगी।
    1
    . धोवड़ा में नरेगा मजदूरों की हाजिरी 3 दिन से ठप, मजदूरी डूबने की सता रही चिंता
हिंडोली (बूंदी)। ग्राम पंचायत धोवडा में चल रहे नरेगा कार्य में मजदूरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वन सिंचाई परियोजना की मुख्य नहर पर करीब 60 मजदूर काम पर लगे हुए हैं, लेकिन पिछले 3 दिनों से उनकी ऑनलाइन हाजिरी अपलोड नहीं हो रही है।
मजदूरों ने बताया कि वे रोज सुबह 9 बजे काम पर आ जाते हैं और शाम 5 बजे तक मौके पर ही बैठे रहते हैं। मेट और अधिकारियों को सूचना दी जाती है, लेकिन हर बार यही जवाब मिलता है कि "ट्राई कर रहे हैं, हो जाएगा।" तीन दिन बीत जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
मौके पर मौजूद मजदूरों ने कहा कि जब हाजिरी ही नहीं चढ़ेगी तो काम कैसे करें और मजदूरी का भुगतान कैसे होगा। मजदूरों को डर है कि हाजिरी नहीं चढ़ने से उनकी 3 दिन की मजदूरी डूब जाएगी।
मजदूरों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तकनीकी समस्या को तुरंत ठीक किया जाए और उनकी हाजिरी मैन्युअल रूप से या किसी अन्य माध्यम से दर्ज की जाए, ताकि उन्हें समय पर उनका हक का पैसा मिल सके।
मजदूरों का कहना है कि वे गरीब परिवारों से हैं और दिहाड़ी पर ही घर चलता है। अगर मजदूरी नहीं मिली तो परिवार के सामने भूखों मरने की नौबत आ जाएगी।
    user_सच्ची बात ताल ठोक बात आपकी
    सच्ची बात ताल ठोक बात आपकी
    बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • राहत की खबर किसानों की चेतावनी के बाद हरकत में आया सीएडी विभाग, टेल की नहरों पर पहुंचे अधिकारी राहत की खबर किसानों की चेतावनी के बाद हरकत में आया सीएडी विभाग, टेल की नहरों पर पहुंचे अधिकारी . 10 नवंबर से अंतिम छोर तक प्राथमिकता से पानी पहुंचाने का लिखित आश्वासन, 20 नवंबर तक जारी रहेगा जल प्रवाह बूंदी जिले के देईखेड़ा क्षेत्र से गुजर रही चम्बल की नहरों के टेल क्षेत्र में नहरी पानी नहीं पहुंचने से परेशान किसानों के आंदोलन की चेतावनी आखिरकार रंग लाई। किसानों के आक्रोश और प्रदर्शन के बाद सीएडी विभाग के अधिकारी हरकत में आए और शुक्रवार को टेल क्षेत्र की नहरों का निरीक्षण कर पानी की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद देईखेड़ा में किसान प्रतिनिधियों एवं नहरी समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक कर 10 नवंबर से टेल क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर जल प्रवाह शुरू करने का लिखित आश्वासन दिया। गौरतलब है कि गुरुवार को क्षेत्र के किसानों ने देईखेड़ा पुलिस थाने पर प्रदर्शन कर संभागीय आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा था। किसानों ने चेतावनी दी थी कि यदि टेल क्षेत्र तक नहरी पानी नहीं पहुंचा तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इसके बाद शुक्रवार को विभाग के अधिशासी अभियंता आशीष सुर एवं सहायक अभियंता ने नहरों का निरीक्षण किया। दोपहर बाद देईखेड़ा में हुई बैठक में करीब एक घंटे तक चली वार्ता के बाद विभाग ने लिखित सहमति दी कि 10 नवंबर से कापरेन ब्रांच की टेल क्षेत्र की नहर में 1440 चेन पर 80 सेंटीमीटर गेज के साथ प्राथमिकता से जल प्रवाह शुरू किया जाएगा। वहीं 12 नवंबर से गेज बढ़ाकर एक मीटर किया जाएगा तथा 20 नवंबर तक लगातार जल प्रवाह जारी रखा जाएगा। इस आश्वासन से टेल क्षेत्र के किसानों को रबी फसलों की बुवाई और सिंचाई के लिए राहत मिलने की उम्मीद जगी है। बैठक में नहर अध्यक्ष लखन मीणा, धनपाल मीणा, प्रह्लाद मीणा, दिनेश व्यास, ओम जुंडवाल, छगन सिंह, नीरज मीणा, कमलेश मीणा सहित कई किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    1
    राहत की खबर 
 किसानों की चेतावनी के बाद हरकत में आया सीएडी विभाग, टेल की नहरों पर पहुंचे अधिकारी
राहत की खबर 
किसानों की चेतावनी के बाद हरकत में आया सीएडी विभाग, टेल की नहरों पर पहुंचे अधिकारी
. 10 नवंबर से अंतिम छोर तक प्राथमिकता से पानी पहुंचाने का लिखित आश्वासन, 20 नवंबर तक जारी रहेगा जल प्रवाह
बूंदी जिले के देईखेड़ा क्षेत्र से गुजर रही चम्बल की नहरों के टेल क्षेत्र में नहरी पानी नहीं पहुंचने से परेशान किसानों के आंदोलन की चेतावनी आखिरकार रंग लाई। किसानों के आक्रोश और प्रदर्शन के बाद सीएडी विभाग के अधिकारी हरकत में आए और शुक्रवार को टेल क्षेत्र की नहरों का निरीक्षण कर पानी की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद देईखेड़ा में किसान प्रतिनिधियों एवं नहरी समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक कर 10 नवंबर से टेल क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर जल प्रवाह शुरू करने का लिखित आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि गुरुवार को क्षेत्र के किसानों ने देईखेड़ा पुलिस थाने पर प्रदर्शन कर संभागीय आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा था। किसानों ने चेतावनी दी थी कि यदि टेल क्षेत्र तक नहरी पानी नहीं पहुंचा तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इसके बाद शुक्रवार को विभाग के अधिशासी  अभियंता आशीष सुर एवं सहायक अभियंता ने नहरों का निरीक्षण किया।
दोपहर बाद देईखेड़ा में हुई बैठक में करीब एक घंटे तक चली वार्ता के बाद विभाग ने लिखित सहमति दी कि 10 नवंबर से कापरेन ब्रांच की टेल क्षेत्र की नहर में 1440 चेन पर 80 सेंटीमीटर गेज के साथ प्राथमिकता से जल प्रवाह शुरू किया जाएगा। वहीं 12 नवंबर से गेज बढ़ाकर एक मीटर किया जाएगा तथा 20 नवंबर तक लगातार जल प्रवाह जारी रखा जाएगा।
इस आश्वासन से टेल क्षेत्र के किसानों को रबी फसलों की बुवाई और सिंचाई के लिए राहत मिलने की उम्मीद जगी है। बैठक में नहर अध्यक्ष लखन मीणा, धनपाल मीणा, प्रह्लाद मीणा, दिनेश व्यास, ओम जुंडवाल, छगन सिंह, नीरज मीणा, कमलेश मीणा सहित कई किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    user_Bundi hashtag News
    Bundi hashtag News
    बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • *श्योपुर एसपी मोती उर रहमान ने पत्नी संग खरीदे मिट्टी के दीये, शहरवासियों को दिया वोकल फॉर लोकल का संदेश, दीपावली के अवसर पर शुक्रवार शाम पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने पत्नी के साथ शहर के गुलंबर चौक पहुंचकर स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दीये और कलश खरीदे। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।* *श्योपुर एसपी मोती उर रहमान ने पत्नी संग खरीदे मिट्टी के दीये, शहरवासियों को दिया वोकल फॉर लोकल का संदेश, दीपावली के अवसर पर शुक्रवार शाम पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने पत्नी के साथ शहर के गुलंबर चौक पहुंचकर स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दीये और कलश खरीदे। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।* इससे पहले एसपी ने मेन बाजार और टोड़ी गणेश बाजार में पैदल निरीक्षण कर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। मीडिया से चर्चा करते हुए एसपी ने नागरिकों से अपील की कि दीपावली पर 'वोकल फॉर लोकल' को अपनाएं और स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीये एवं स्वदेशी सामग्री खरीदें, ताकि स्थानीय कारीगरों को भी रोजगार मिल सके। उन्होंने कार्बाइड गन को बेहद खतरनाक बताते हुए बच्चों और युवाओं से इससे दूर रहने की अपील की। साथ ही पटाखे खुले मैदान में और पूरी सावधानी के साथ जलाने की सलाह दी। अंत में एसपी ने जिलेवासियों को सुख-समृद्धि और सुरक्षित दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
    1
    *श्योपुर एसपी मोती उर रहमान ने पत्नी संग खरीदे मिट्टी के दीये, शहरवासियों को दिया वोकल फॉर लोकल का संदेश, दीपावली के अवसर पर शुक्रवार शाम पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने पत्नी के साथ शहर के गुलंबर चौक पहुंचकर स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दीये और कलश खरीदे। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।*

*श्योपुर एसपी मोती उर रहमान ने पत्नी संग खरीदे मिट्टी के दीये, शहरवासियों को दिया वोकल फॉर लोकल का संदेश, दीपावली के अवसर पर शुक्रवार शाम पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने पत्नी के साथ शहर के गुलंबर चौक पहुंचकर स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दीये और कलश खरीदे। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।*
इससे पहले एसपी ने मेन बाजार और टोड़ी गणेश बाजार में पैदल निरीक्षण कर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
मीडिया से चर्चा करते हुए एसपी ने नागरिकों से अपील की कि दीपावली पर 'वोकल फॉर लोकल' को अपनाएं और स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीये एवं स्वदेशी सामग्री खरीदें, ताकि स्थानीय कारीगरों को भी रोजगार मिल सके।
उन्होंने कार्बाइड गन को बेहद खतरनाक बताते हुए बच्चों और युवाओं से इससे दूर रहने की अपील की। साथ ही पटाखे खुले मैदान में और पूरी सावधानी के साथ जलाने की सलाह दी।
अंत में एसपी ने जिलेवासियों को सुख-समृद्धि और सुरक्षित दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
    user_J. p. sharma NN LIVE
    J. p. sharma NN LIVE
    Insurance Agent श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 🪔✨ धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं ✨🪔 धन-धान्य, सुख-समृद्धि और खुशियों से भरा हो आपका घर-आंगन। माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की कृपा सभी पर बनी रहे। 🙏❤️ बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश की तरफ से आप सभी को धनतेरस की ढेर सारी शुभकामनाएं। 🪔🙏❤️ जय श्योपुर, जय मध्य प्रदेश 🇮🇳
    1
    🪔✨ धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं ✨🪔

धन-धान्य, सुख-समृद्धि और खुशियों से भरा हो आपका घर-आंगन।
माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की कृपा सभी पर बनी रहे। 🙏❤️

बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश की तरफ से आप सभी को धनतेरस की ढेर सारी शुभकामनाएं। 🪔🙏❤️

जय श्योपुर, जय मध्य प्रदेश 🇮🇳
    user_बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    Yoga instructor Sheopur, Madhya Pradesh•
    18 hrs ago
  • सवाई माधोपुर न्यूज़ की खबर का असर, रेलवे स्टेशन जाने वाला रास्ता खुला, आमजन को मिली राहत सवाई माधोपुर। दीपावली पर्व को लेकर बजरिया मुख्य बाजार में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के मद्देनजर रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया था। इसके चलते रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों एवं आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर सवाई माधोपुर न्यूज़ द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई। खबर सामने आने के बाद शासन-प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया और रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते को खुलवा दिया। रास्ता खुलने से रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों, वाहन चालकों एवं आमजन को बड़ी राहत मिली है। आमजन ने समस्या का समाधान होने पर राहत की सांस ली। एक बार फिर सवाई माधोपुर न्यूज़ की खबर ने आमजन की आवाज बनकर प्रशासन का ध्यान जनसमस्या की ओर आकर्षित किया।
    2
    सवाई माधोपुर न्यूज़ की खबर का असर, रेलवे स्टेशन जाने वाला रास्ता खुला, आमजन को मिली राहत
सवाई माधोपुर। दीपावली पर्व को लेकर बजरिया मुख्य बाजार में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के मद्देनजर रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया था। इसके चलते रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों एवं आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
इस समस्या को लेकर सवाई माधोपुर न्यूज़ द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई। खबर सामने आने के बाद शासन-प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया और रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते को खुलवा दिया।
रास्ता खुलने से रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों, वाहन चालकों एवं आमजन को बड़ी राहत मिली है। आमजन ने समस्या का समाधान होने पर राहत की सांस ली।
एक बार फिर सवाई माधोपुर न्यूज़ की खबर ने आमजन की आवाज बनकर प्रशासन का ध्यान जनसमस्या की ओर आकर्षित किया।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.