logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंचायत सचिवालय में मक्का सुखाने का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में चर्चा स्याना.ब्लॉक ऊंचागांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरिया आलमपुर से एक मामला सामने आया है, जहां पंचायत सचिवालय परिसर में मक्का सुखाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों के बीच मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि पंचायत सचिवालय का उपयोग ग्रामीणों से जुड़े सरकारी कार्यों एवं पंचायत संबंधी गतिविधियों के लिए किया जाता है। ऐसे में सचिवालय परिसर में मक्का सुखाए जाने का वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सचिवालय सार्वजनिक उपयोग की जगह है और इसका इस्तेमाल निर्धारित सरकारी कार्यों के लिए ही किया जाना चाहिए। वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले को लेकर ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो पर प्रशासन की ओर से क्या संज्ञान लिया जाता है। मामला सामने आने के बाद खंड विकास अधिकारी मौकम सिंह ने बताया कि पंचायत सचिवालय ग्राम पंचायत को सौंपा जा चुका है। उन्होंने कहा कि भवन में मक्का सुखाए जाने का मामला संज्ञान में आया है। और इसकी जांच कराई जा रही है। वही ग्राम सचिव सोकींदर यादव से इस संबंध में फोन पर बात करने का प्रयास किया गया। लेकिन उनका फोन बार-बार स्विच ऑफ आता रहा। खंड विकास अधिकारी मौकम सिंह ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

20 hrs ago
user_राजेन्द्र सिंह
राजेन्द्र सिंह
सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago

पंचायत सचिवालय में मक्का सुखाने का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में चर्चा स्याना.ब्लॉक ऊंचागांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरिया आलमपुर से एक मामला सामने आया है, जहां पंचायत सचिवालय परिसर में मक्का सुखाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों के बीच मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि पंचायत सचिवालय

8d02e907-adb7-443e-92be-81584eda7323

का उपयोग ग्रामीणों से जुड़े सरकारी कार्यों एवं पंचायत संबंधी गतिविधियों के लिए किया जाता है। ऐसे में सचिवालय परिसर में मक्का सुखाए जाने का वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सचिवालय सार्वजनिक उपयोग की जगह है और इसका इस्तेमाल निर्धारित सरकारी कार्यों के लिए ही किया जाना चाहिए। वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की

4b31d696-a03b-4365-aa7d-6e48d7935456

जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले को लेकर ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो पर प्रशासन की ओर से क्या संज्ञान लिया जाता है। मामला सामने आने के बाद खंड विकास अधिकारी मौकम सिंह ने बताया कि पंचायत सचिवालय ग्राम पंचायत को सौंपा जा चुका है। उन्होंने कहा

1cc323bc-172d-4d8b-8980-3930f675ecef

कि भवन में मक्का सुखाए जाने का मामला संज्ञान में आया है। और इसकी जांच कराई जा रही है। वही ग्राम सचिव सोकींदर यादव से इस संबंध में फोन पर बात करने का प्रयास किया गया। लेकिन उनका फोन बार-बार स्विच ऑफ आता रहा। खंड विकास अधिकारी मौकम सिंह ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by गौरव प्रताप कोरी
    1
    Post by गौरव प्रताप कोरी
    user_गौरव प्रताप कोरी
    गौरव प्रताप कोरी
    Local Politician हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • राशन डीलर डकार रहे गरीबों का निवाला, 2 किलो कम राशन देने का आरोप वीडियो बनाकर किया वायरल हापुड़ नगर के मोहल्ला शिवगढ़ी से राशन वितरण में कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक राशन डीलर पर उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा से करीब दो किलोग्राम कम राशन देने का आरोप लगाया जा रहा है। वायरल वीडियो में राशन लेने पहुंचे लोगों द्वारा कम राशन दिए जाने की शिकायत करते हुए दिखाई देने की बात सामने आ रही है। आरोप है कि गरीब और पात्र परिवारों के हिस्से के राशन में कथित तौर पर घटतौली की जा रही है। मामले की जानकारी मिलने पर कुछ पत्रकार मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। वीडियो वायरल होने के बाद राशन वितरण व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। अब संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच किए जाने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    1
    राशन डीलर डकार रहे गरीबों का निवाला, 2 किलो कम राशन देने का आरोप वीडियो बनाकर किया वायरल
हापुड़ नगर के मोहल्ला शिवगढ़ी से राशन वितरण में कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक राशन डीलर पर उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा से करीब दो किलोग्राम कम राशन देने का आरोप लगाया जा रहा है। वायरल वीडियो में राशन लेने पहुंचे लोगों द्वारा कम राशन दिए जाने की शिकायत करते हुए दिखाई देने की बात सामने आ रही है। आरोप है कि गरीब और पात्र परिवारों के हिस्से के राशन में कथित तौर पर घटतौली की जा रही है। मामले की जानकारी मिलने पर कुछ पत्रकार मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
वीडियो वायरल होने के बाद राशन वितरण व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। अब संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच किए जाने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    user_Sachin Rawal
    Sachin Rawal
    Association or organisation हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • इंदौरा तालाब के निर्माण में मिली खामियां! DM ने जताई नाराजगी, ठेकेदार को नोटिस के आदेश महमूदाबाद में इंदौरा तालाब एवं पार्क के निर्माण कार्य का डीएम डॉ. राजा गणपति आर. ने निरीक्षण किया। निर्माण में गुणवत्ता संबंधी कमियां मिलने पर डीएम ने सख्त नाराजगी जताई। मानकों के विपरीत किए गए कार्य को दोबारा कराने और संबंधित ठेकेदार व कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। अनियमितता मिलने पर ब्लैकलिस्ट और एफआईआर की चेतावनी दी गई।
    1
    इंदौरा तालाब के निर्माण में मिली खामियां! DM ने जताई नाराजगी, ठेकेदार को नोटिस के आदेश
महमूदाबाद में इंदौरा तालाब एवं पार्क के निर्माण कार्य का डीएम डॉ. राजा गणपति आर. ने निरीक्षण किया। निर्माण में गुणवत्ता संबंधी कमियां मिलने पर डीएम ने सख्त नाराजगी जताई।
मानकों के विपरीत किए गए कार्य को दोबारा कराने और संबंधित ठेकेदार व कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। अनियमितता मिलने पर ब्लैकलिस्ट और एफआईआर की चेतावनी दी गई।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • खुर्जा नगर पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, गोली लगने से शातिर चोर गिरफ्तार बुलंदशहर। खुर्जा नगर थाना पुलिस ने रविवार को झाझर रोड पर ग्राम भौपुर के पास चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बिना नंबर की बाइक सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह बाइक मोड़कर जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नौशाद पुत्र शाबू निवासी ग्राम सारसोल, थाना बन्नादेवी, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी खुर्जा में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 13 हजार रुपये नकद, बिना नंबर की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक नौशाद शातिर चोर है। उसने 2 सितंबर को प्रीत विहार कॉलोनी में मकान का ताला तोड़कर नकदी चोरी की थी। इसके अलावा 12 सितंबर को गुलशन विहार में एक मकान से आभूषण चोरी करने की घटना में भी उसका नाम सामने आया है। दोनों मामलों में खुर्जा नगर थाने में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अलीगढ़, मथुरा और बुलंदशहर के विभिन्न थानों में चोरी, बरामदगी, गैंगस्टर एक्ट और अन्य आपराधिक धाराओं के कई मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के संबंध में भी थाना खुर्जा नगर में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करेगी।
    2
    खुर्जा नगर पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, गोली लगने से शातिर चोर गिरफ्तार
बुलंदशहर। खुर्जा नगर थाना पुलिस ने रविवार को झाझर रोड पर ग्राम भौपुर के पास चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बिना नंबर की बाइक सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह बाइक मोड़कर जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नौशाद पुत्र शाबू निवासी ग्राम सारसोल, थाना बन्नादेवी, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी खुर्जा में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 13 हजार रुपये नकद, बिना नंबर की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक नौशाद शातिर चोर है। उसने 2 सितंबर को प्रीत विहार कॉलोनी में मकान का ताला तोड़कर नकदी चोरी की थी। इसके अलावा 12 सितंबर को गुलशन विहार में एक मकान से आभूषण चोरी करने की घटना में भी उसका नाम सामने आया है। दोनों मामलों में खुर्जा नगर थाने में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अलीगढ़, मथुरा और बुलंदशहर के विभिन्न थानों में चोरी, बरामदगी, गैंगस्टर एक्ट और अन्य आपराधिक धाराओं के कई मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के संबंध में भी थाना खुर्जा नगर में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करेगी।
    user_Dinesh kumar pal
    Dinesh kumar pal
    Advertising agency बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • राशन डीलर पर लगा दो किलो कम राशन देने का आरोप सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल राशन वितरण में घटतौली का आरोप वीडियो वायरल, डीलर पर गरीबों को 2 किलो कम राशन देनेका आरोप हापुड़ के मोहल्ला शिवगढ़ी से राशन वितरण में कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक राशन डीलर पर उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा से करीब दो किलोग्राम कम राशन देने का आरोप लगाया जा रहा है। वायरल वीडियो में राशन लेने पहुंचे लोगों द्वारा कम राशन दिए जाने की शिकायत करते हुए दिखाई देने की बात सामने आ रही है। आरोप है कि गरीब और पात्र परिवारों के हिस्से के राशन में कथित तौर पर घटतौली की जा रही है। मामले की जानकारी मिलने पर कुछ पत्रकार मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। वीडियो वायरल होने के बाद राशन वितरण व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। अब संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच किए जाने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    1
    राशन डीलर पर लगा दो किलो कम राशन देने का आरोप सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल 
राशन वितरण में घटतौली का आरोप वीडियो वायरल, डीलर पर गरीबों को 2 किलो कम राशन देनेका आरोप
हापुड़ के मोहल्ला शिवगढ़ी से राशन वितरण में कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक राशन डीलर पर उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा से करीब दो किलोग्राम कम राशन देने का आरोप लगाया जा रहा है। वायरल वीडियो में राशन लेने पहुंचे लोगों द्वारा कम राशन दिए जाने की शिकायत करते हुए दिखाई देने की बात सामने आ रही है। आरोप है कि गरीब और पात्र परिवारों के हिस्से के राशन में कथित तौर पर घटतौली की जा रही है। मामले की जानकारी मिलने पर कुछ पत्रकार मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
वीडियो वायरल होने के बाद राशन वितरण व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। अब संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच किए जाने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    user_Narender singh
    Narender singh
    Farmer हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • हापुड़ व्यूरो रिपोर्ट पंचायत घर बनी लाइब्रेरी ग्रामीण बच्चों युवाओं के लिए पढ़ाई की एक खास जगह
    1
    हापुड़ व्यूरो रिपोर्ट पंचायत घर बनी लाइब्रेरी ग्रामीण बच्चों युवाओं के लिए पढ़ाई की एक खास जगह
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Dhaulana, Hapur•
    1 hr ago
  • थाना परतापुर पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के उपरांत शातिर अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर जनपद मेरठ की बाइट।
    1
    थाना परतापुर पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के उपरांत शातिर अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर जनपद मेरठ की बाइट।
    user_Mohd Waseem
    Mohd Waseem
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • हापुड़ ब्यूरो रिपोर्ट हापुड़ थाने में पहरा दे रहे सिपाही की सरकारी रायफल से गोली लगने से मौत हो गई।
    1
    हापुड़ ब्यूरो रिपोर्ट हापुड़ थाने में पहरा दे रहे सिपाही की सरकारी रायफल से गोली लगने से मौत हो गई।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Hapur, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से आत्मघाती कदम उठाने की घटना, मामले की जांच में जुटा पुलिस प्रशासन हापुड़। थाना धौलाना पर नियुक्त रिक्रूट आरक्षी आशीष कुमार द्वारा ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से आत्मघाती कदम उठाए जाने की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन ने आधिकारिक वक्तव्य जारी किया है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने कहा कि घटना अत्यंत दुखद है और इसकी सभी पहलुओं से जांच कराई जा रही है। पुलिस के अनुसार, ड्यूटी के दौरान आरक्षी आशीष कुमार द्वारा अपनी सर्विस राइफल से स्वयं को गोली मारने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटना के बाद तत्काल पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए घायल आरक्षी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच कराई जा रही है। पुलिस द्वारा सभी आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं तथा मृतक आरक्षी के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। साथ ही विभागीय स्तर पर भी मामले की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आरक्षी के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
    1
    ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से आत्मघाती कदम उठाने की घटना, मामले की जांच में जुटा पुलिस प्रशासन
हापुड़। थाना धौलाना पर नियुक्त रिक्रूट आरक्षी आशीष कुमार द्वारा ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से आत्मघाती कदम उठाए जाने की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन ने आधिकारिक वक्तव्य जारी किया है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने कहा कि घटना अत्यंत दुखद है और इसकी सभी पहलुओं से जांच कराई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, ड्यूटी के दौरान आरक्षी आशीष कुमार द्वारा अपनी सर्विस राइफल से स्वयं को गोली मारने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटना के बाद तत्काल पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए घायल आरक्षी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच कराई जा रही है। पुलिस द्वारा सभी आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं तथा मृतक आरक्षी के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। साथ ही विभागीय स्तर पर भी मामले की पड़ताल की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आरक्षी के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
    user_Dayanand Kumar journalist
    Dayanand Kumar journalist
    Local News Reporter Hapur, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.