logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खुर्जा नगर पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, गोली लगने से शातिर चोर गिरफ्तार बुलंदशहर। खुर्जा नगर थाना पुलिस ने रविवार को झाझर रोड पर ग्राम भौपुर के पास चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बिना नंबर की बाइक सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह बाइक मोड़कर जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नौशाद पुत्र शाबू निवासी ग्राम सारसोल, थाना बन्नादेवी, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी खुर्जा में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 13 हजार रुपये नकद, बिना नंबर की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक नौशाद शातिर चोर है। उसने 2 सितंबर को प्रीत विहार कॉलोनी में मकान का ताला तोड़कर नकदी चोरी की थी। इसके अलावा 12 सितंबर को गुलशन विहार में एक मकान से आभूषण चोरी करने की घटना में भी उसका नाम सामने आया है। दोनों मामलों में खुर्जा नगर थाने में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अलीगढ़, मथुरा और बुलंदशहर के विभिन्न थानों में चोरी, बरामदगी, गैंगस्टर एक्ट और अन्य आपराधिक धाराओं के कई मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के संबंध में भी थाना खुर्जा नगर में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करेगी।

1 day ago
user_Dinesh kumar pal
Dinesh kumar pal
Advertising agency बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

खुर्जा नगर पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, गोली लगने से शातिर चोर गिरफ्तार बुलंदशहर। खुर्जा नगर थाना पुलिस ने रविवार को झाझर रोड पर ग्राम भौपुर के पास चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बिना नंबर की बाइक सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह बाइक मोड़कर जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नौशाद पुत्र शाबू निवासी ग्राम सारसोल, थाना बन्नादेवी, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी खुर्जा में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 13 हजार रुपये नकद,

बिना नंबर की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक नौशाद शातिर चोर है। उसने 2 सितंबर को प्रीत विहार कॉलोनी में मकान का ताला तोड़कर नकदी चोरी की थी। इसके अलावा 12 सितंबर को गुलशन विहार में एक मकान से आभूषण चोरी करने की घटना में भी उसका नाम सामने आया है। दोनों मामलों में खुर्जा नगर थाने में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अलीगढ़, मथुरा और बुलंदशहर के विभिन्न थानों में चोरी, बरामदगी, गैंगस्टर एक्ट और अन्य आपराधिक धाराओं के कई मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के संबंध में भी थाना खुर्जा नगर में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पर्वाना मेन बाजार में श्रद्धा और उत्साह के साथ स्थापित हुई श्री गणपति जी की प्रतिमा “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु पर्वाना मेन बाजार में श्रद्धा और उत्साह के साथ स्थापित हुई श्री गणपति जी की प्रतिमा “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु बुलंदशहर। ग्राम व पोस्ट पर्वाना के मेन बाजार में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री गणपति जी की प्रतिमा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ स्थापित की गई। गणेश स्थापना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की। “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से पर्वाना मेन बाजार और आसपास का पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में जाडौल चौकी से आए दरोगा राजेश कुमार भी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की। गणेश स्थापना के अवसर पर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और धार्मिक वातावरण में आयोजित कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल होकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। गणेश स्थापना कार्यक्रम में महेश लोधी, नीतीश लोधी, हिमांशु चौहान फौजी, नवनीत शर्मा, मुकुल लोधी, आकाश कश्यप, नितिन लोधी, रजत कुमार, देवेंद्र लोधी, मोनू गोयल, दीपक लोधी और सागर शर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे गणेश उत्सव के दौरान आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में पहुंचकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करें। रिपोर्टर पत्रकार समीर चौधरी परवाना #गणपति_बप्पा_मोरया #पर्वाना #बुलंदशहर
    4
    पर्वाना मेन बाजार में श्रद्धा और उत्साह के साथ स्थापित हुई श्री गणपति जी की प्रतिमा
“गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
पर्वाना मेन बाजार में श्रद्धा और उत्साह के साथ स्थापित हुई श्री गणपति जी की प्रतिमा
“गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
बुलंदशहर। ग्राम व पोस्ट पर्वाना के मेन बाजार में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री गणपति जी की प्रतिमा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ स्थापित की गई। गणेश स्थापना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की। “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से पर्वाना मेन बाजार और आसपास का पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में जाडौल चौकी से आए दरोगा राजेश कुमार भी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की।
गणेश स्थापना के अवसर पर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और धार्मिक वातावरण में आयोजित कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
आयोजकों ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल होकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
गणेश स्थापना कार्यक्रम में महेश लोधी, नीतीश लोधी, हिमांशु चौहान फौजी, नवनीत शर्मा, मुकुल लोधी, आकाश कश्यप, नितिन लोधी, रजत कुमार, देवेंद्र लोधी, मोनू गोयल, दीपक लोधी और सागर शर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे गणेश उत्सव के दौरान आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में पहुंचकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करें।
रिपोर्टर पत्रकार समीर चौधरी परवाना
#गणपति_बप्पा_मोरया #पर्वाना #बुलंदशहर
    user_Sameer Chaudhary parwana
    Sameer Chaudhary parwana
    बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बुलंदशहर के स्याना तहसील के गांव लड़ाना में ग्रामीणों की बड़ी आवाज़—“पहले रोड, फिर वोट” 🛣️🗳️ | डी-फ्रीजर और विकास की मांग, ग्राम प्रधान व स्थानीय विधायक से नाराज़ ग्रामीण BARAHBASTITV सच की आवाज़ आपके साथ
    1
    बुलंदशहर के स्याना तहसील के गांव लड़ाना में ग्रामीणों की बड़ी आवाज़—“पहले रोड, फिर वोट” 🛣️🗳️ | डी-फ्रीजर और विकास की मांग, ग्राम प्रधान व स्थानीय विधायक से नाराज़ ग्रामीण
BARAHBASTITV सच की आवाज़ आपके साथ
    user_Barahbastitv
    Barahbastitv
    Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • हापुड़ व्यूरो रिपोर्ट हापुड़ में ट्यूबवेल जाने वाली बिजली लाइन को निशाना बनाया
    1
    हापुड़ व्यूरो रिपोर्ट हापुड़ में ट्यूबवेल जाने वाली बिजली लाइन को निशाना बनाया
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Hapur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • दिल्ली के स्वरूप नगर की फैक्टरी के अंदर लगी भयानक आग, मची चीक-पुकार ख़ौफ़नाक। दिल्ली के स्वरूप नगर की फैक्टरी के अंदर भयानक आग जान बचाने के लिए लोगों ने ऊपर से लगाई छलांग। गंभीर हालात के अंदर अस्पताल के अंदर भर्ती। जान बचाने को फैक्टरी की छत से लोगों ने लगाई छलांग, कई गंभीर
    1
    दिल्ली के स्वरूप नगर की फैक्टरी के अंदर लगी भयानक आग, मची चीक-पुकार
ख़ौफ़नाक। दिल्ली के स्वरूप नगर की फैक्टरी के अंदर भयानक आग जान बचाने के लिए लोगों ने ऊपर से लगाई छलांग। गंभीर हालात के अंदर अस्पताल के अंदर भर्ती। जान बचाने को फैक्टरी की छत से लोगों ने लगाई छलांग, कई गंभीर
    user_Instant News 24Hr
    Instant News 24Hr
    Hapur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • Post by गौरव प्रताप कोरी
    1
    Post by गौरव प्रताप कोरी
    user_गौरव प्रताप कोरी
    गौरव प्रताप कोरी
    Local Politician हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • पंचायत सचिवालय में मक्का सुखाने का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में चर्चा स्याना.ब्लॉक ऊंचागांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरिया आलमपुर से एक मामला सामने आया है, जहां पंचायत सचिवालय परिसर में मक्का सुखाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों के बीच मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि पंचायत सचिवालय का उपयोग ग्रामीणों से जुड़े सरकारी कार्यों एवं पंचायत संबंधी गतिविधियों के लिए किया जाता है। ऐसे में सचिवालय परिसर में मक्का सुखाए जाने का वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सचिवालय सार्वजनिक उपयोग की जगह है और इसका इस्तेमाल निर्धारित सरकारी कार्यों के लिए ही किया जाना चाहिए। वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले को लेकर ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो पर प्रशासन की ओर से क्या संज्ञान लिया जाता है। मामला सामने आने के बाद खंड विकास अधिकारी मौकम सिंह ने बताया कि पंचायत सचिवालय ग्राम पंचायत को सौंपा जा चुका है। उन्होंने कहा कि भवन में मक्का सुखाए जाने का मामला संज्ञान में आया है। और इसकी जांच कराई जा रही है। वही ग्राम सचिव सोकींदर यादव से इस संबंध में फोन पर बात करने का प्रयास किया गया। लेकिन उनका फोन बार-बार स्विच ऑफ आता रहा। खंड विकास अधिकारी मौकम सिंह ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
    4
    पंचायत सचिवालय में मक्का सुखाने का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में चर्चा
स्याना.ब्लॉक ऊंचागांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरिया आलमपुर से एक मामला सामने आया है, जहां पंचायत सचिवालय परिसर में मक्का सुखाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों के बीच मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि पंचायत सचिवालय का उपयोग ग्रामीणों से जुड़े सरकारी कार्यों एवं पंचायत संबंधी गतिविधियों के लिए किया जाता है। ऐसे में सचिवालय परिसर में मक्का सुखाए जाने का वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सचिवालय सार्वजनिक उपयोग की जगह है और इसका इस्तेमाल निर्धारित सरकारी कार्यों के लिए ही किया जाना चाहिए। वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले को लेकर ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो पर प्रशासन की ओर से क्या संज्ञान लिया जाता है। मामला सामने आने के बाद खंड विकास अधिकारी मौकम सिंह ने बताया कि पंचायत सचिवालय ग्राम पंचायत को सौंपा जा चुका है। उन्होंने कहा कि भवन में मक्का सुखाए जाने का मामला संज्ञान में आया है। और इसकी जांच कराई जा रही है। वही ग्राम सचिव सोकींदर यादव से इस संबंध में फोन पर बात करने का प्रयास किया गया। लेकिन उनका फोन बार-बार स्विच ऑफ आता रहा। खंड विकास अधिकारी मौकम सिंह ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_राजेन्द्र सिंह
    राजेन्द्र सिंह
    सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • हापुड़ व्यूरो रिपोर्ट पंचायत घर बनी लाइब्रेरी ग्रामीण बच्चों युवाओं के लिए पढ़ाई की एक खास जगह
    1
    हापुड़ व्यूरो रिपोर्ट पंचायत घर बनी लाइब्रेरी ग्रामीण बच्चों युवाओं के लिए पढ़ाई की एक खास जगह
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Dhaulana, Hapur•
    2 hrs ago
  • ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से आत्मघाती कदम उठाने की घटना, मामले की जांच में जुटा पुलिस प्रशासन हापुड़। थाना धौलाना पर नियुक्त रिक्रूट आरक्षी आशीष कुमार द्वारा ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से आत्मघाती कदम उठाए जाने की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन ने आधिकारिक वक्तव्य जारी किया है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने कहा कि घटना अत्यंत दुखद है और इसकी सभी पहलुओं से जांच कराई जा रही है। पुलिस के अनुसार, ड्यूटी के दौरान आरक्षी आशीष कुमार द्वारा अपनी सर्विस राइफल से स्वयं को गोली मारने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटना के बाद तत्काल पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए घायल आरक्षी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच कराई जा रही है। पुलिस द्वारा सभी आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं तथा मृतक आरक्षी के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। साथ ही विभागीय स्तर पर भी मामले की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आरक्षी के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
    1
    ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से आत्मघाती कदम उठाने की घटना, मामले की जांच में जुटा पुलिस प्रशासन
हापुड़। थाना धौलाना पर नियुक्त रिक्रूट आरक्षी आशीष कुमार द्वारा ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से आत्मघाती कदम उठाए जाने की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन ने आधिकारिक वक्तव्य जारी किया है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने कहा कि घटना अत्यंत दुखद है और इसकी सभी पहलुओं से जांच कराई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, ड्यूटी के दौरान आरक्षी आशीष कुमार द्वारा अपनी सर्विस राइफल से स्वयं को गोली मारने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटना के बाद तत्काल पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए घायल आरक्षी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच कराई जा रही है। पुलिस द्वारा सभी आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं तथा मृतक आरक्षी के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। साथ ही विभागीय स्तर पर भी मामले की पड़ताल की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आरक्षी के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
    user_Dayanand Kumar journalist
    Dayanand Kumar journalist
    Local News Reporter Hapur, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.