*ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाले शातिर अपराधी गिरफ्तार* बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा चोरी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आजथाना तिन्दवारी व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चोरो का पर्दाफाश करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। 03 फरवरी को कस्बा तिन्दवारी से एक ट्राली व 8 फरवरी को ग्राम मुंगुस से एक ट्रैक्टर व ट्राली चोरी की घटना की सूचना थाना तिन्दवारी पर प्राप्त हुई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना तिन्दवारी पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए कैमरों आदि की मदद से अभियुक्तों की पहचान करते हुए। थाना तिन्दवारी व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कस्बा तिन्दवारी में गश्त व चेंकिग के दौरान एक संदिग्ध गाड़ी आते हुए दिखाई दी ।जिसे रोकने पर संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस द्वारा घेराबन्दी करते हुए 02 अभियुक्तों गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि वह अपने एक साथी कुलदीप के साथ मिलकर थाना तिन्दवारी व अन्य आस-पास के क्षेत्रो में चोरी की घटनाओ को अंजाम देते है तथा ग्राम मुंगुस में की गई टैक्टर व ट्राली की चोरी का जुर्म स्वीकार किया। तथा उनकी निशादेही पर 01 ट्रैक्टर व 02 ट्राली बरामद किया गया साथ ही चोरी की घटना में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर व एक चार पहिया वाहन बोलेरो भी बरामद कर सीज किया गया है। घटना में शामित एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। अभियुक्त राजू एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिस पर गैंगस्टर/गुण्डा/एक्ट/चोरी/रंगदारी/मारपीट आर्म्स एक्ट/मादक पदार्थ आदि जैसे विभिन्न मामले में करीब 47 मामले दर्ज है।गिरफ्तार अभियुक्त चंदन पर आधे दर्जन मुकदमे दर्ज है। पुलिस को ट्रैकटर, ट्राली, तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है।

- यूपी बांदा ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गिरोह का भंडाफोड़ — हिस्ट्रीशीटर समेत 2 गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व चोरी के वाहन बरामद1
- *बांदा/यूपी* संवाददाता- सत्यनारायण निषाद Mo.8429393003 उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की मनरेगा नीति के विरोध में प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ पहुंच कर विधानसभा घेराव करने जा रहे थे। बांदा से कांग्रेसियों का दलबल जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में लखनऊ के लिए रवाना हुआ, लेकिन मेन रोड पर भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। इससे आक्रोशित कांग्रेसियों ने रोड पर धरना दिया और पुलिस व सरकार विरोधी नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि केन्द्र सरकार ने मनरेगा योजना को कमजोर किया है और गरीबों के अधिकारों का शोषण किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस दमनकारी रवैए के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेगी। पुलिस ने कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर घर के अन्दर किया और हाउस अरेस्ट किया। इस अवसर पर कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बाइट - राजेश दीक्षित जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी बांदा बाइट - सीमा खान1
- बांदा। बांदा जनपद के थाना तिन्दवारी व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का एक ट्रैक्टर, दो ट्राली, घटना में प्रयुक्त एक अन्य ट्रैक्टर व बोलेरो वाहन, साथ ही एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार 3 फरवरी 2026 को कस्बा तिन्दवारी से एक ट्राली तथा 8 फरवरी 2026 को ग्राम मुंगुस से एक ट्रैक्टर व ट्राली चोरी होने की रिपोर्ट थाना तिन्दवारी में दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के दौरान ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई। 16 फरवरी 2026 को कस्बा तिन्दवारी में गश्त व चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध वाहन दिखाई दिया। रोकने का प्रयास करने पर वाहन सवार भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने एक साथी कुलदीप के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी गया ट्रैक्टर व दो ट्राली बरामद की गईं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहनों को सीज कर दिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त राजू शातिर किस्म का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, चोरी, रंगदारी, मारपीट, आर्म्स एक्ट व मादक पदार्थ अधिनियम सहित करीब चार दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।1
- बांदा में ‘ऑपरेशन ईगल’ का वार — चिल्ला पुलिस ने 1 किलो 235 ग्राम गांजे के साथ तस्कर दबोचा बांदा से बड़ी खबर है… जनपद को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत चिल्ला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में अवैध गांजे की बिक्री करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम गश्त और चेकिंग में जुटी थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पलरा-नरी रोड पर एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर बिक्री की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अभियुक्त को दबोच लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक सफेद झोले में रखा 1 किलो 235 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कल्लू पुत्र दुर्जन निवासी पलरा, थाना चिल्ला, जनपद बांदा के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना चिल्ला में मु0अ0सं0 19/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमल सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार, महिला उपनिरीक्षक ज्योत्सना नायक और कांस्टेबल सनी कुमार शामिल रहे। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- बांदा देहात कोतवाली के अंतर्गत चिल्ली ग्राम पंचायत में हुई दर्दनाक घटना में 2 वर्षीय बालक प्रमोद कुमार पुत्र योगेंद्र पाल खेलते खेलते तालाब में डूबा हुई मौत परिवार में मचा कोहराम1
- 🥰🥰😇1
- सरकार बनवा रही है आयुष्मान कार्ड सबका होगा फ्री इलाज प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना1
- मंगलवार परेड का अपर पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा — पुलिस लाइन में निर्माण कार्यों का निरीक्षण, रजिस्टर भी किए चेक बांदा से खबर… पुलिस लाइन बांदा में आज साप्ताहिक मंगलवार परेड का आयोजन किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज ने सलामी लेकर परेड का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की वेशभूषा, टर्नआउट, अनुशासन, शारीरिक दक्षता और एकरूपता का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। टीम भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल भी कराई गई और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। परेड के बाद क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण करते हुए गार्ड रूम और स्टोर रूम चेक किया गया। शस्त्रों, अभिलेखों, साफ-सफाई और रख-रखाव की स्थिति का जायजा लेकर संबंधित कर्मियों को सुरक्षा मानकों और अभिलेख संधारण को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर कैश कार्यालय, मेस, गढ़ना कार्यालय, आरटीसी बैरक सहित चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति, संसाधनों के उपयोग और समयबद्ध पूर्णता पर विशेष जोर दिया गया। तत्पश्चात अर्दली रूम आयोजित कर विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों का परीक्षण किया गया तथा पारदर्शिता और अद्यतन संधारण के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनी गईं और शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक व अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।1