ऊंचाहार:एनटीपीसी की पाइपलाइन से चोरी करते हुए पिकअप चालक गिरफ्तार,डेढ़ लाख का माल बरामद,,, रिपोर्ट-सागर तिवारी वाटसाप नं- 8742935637 ऊंचाहार , रायबरेली। पुलिस ने एनटीपीसी की राख पाइपलाइन से लोहे के पाइप चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक पिकअप चालक को चोरी के सामान के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। एनटीपीसी परियोजना से निकलने वाली राख को तीन पाइपलाइन के माध्यम से अरखा गांव स्थित ऐश पॉण्ड तक ले जाया जाता है। ये पाइप पुराने होने के कारण वर्तमान में निष्प्रयोज्य हो चुके थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने गुरुवार की रात पाइपों को काटकर पिकअप पर लाद लिया और उन्हें बेचने की फिराक में थे।मुखबिर की सटीक सूचना पर सब इंस्पेक्टर सौरभ पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप चालक रमेश कुमार (निवासी पूरे गुर्जर, मजरे कंदरावां) को दबोच लिया। तलाशी के दौरान पिकअप से लोहे के 24 नग पाइप बरामद हुए, जिनकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग डेढ लाख रुपए बताई जा रही है। पकड़े गए चालक ने पूछताछ में बताया कि मुगलपुर गांव निवासी उसके दो अन्य साथी भी इस चोरी में शामिल थे, जो पुलिस को देखते ही अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रमेश कुमार के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

- Post by Ram singh passi ⚔️1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- तालाबी नं. मे हो रही खेती ग्राम सभा टेनी मे1
- बाइक सवार की सड़क हादसे में मौतः साले के जन्मदिन पर ससुराल जा रहा था युवक। रायबरेली के महराजगंज क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने साले के जन्मदिन समारोह में शामिल होने अयोध्या स्थित अपनी ससुराल जा रहा था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पत्थर से टकरा गई।मृतक की पहचान मिलएरिया थाना क्षेत्र के पूरे बनिया मजरे डीहा निवासी राम कैलाश के रूप में हुई है। वह शुक्रवार शाम करीब 7 बजे पूरे सुखई निवासी अपने बहनोई विजय की बाइक लेकर अयोध्या के पास ससुराल के लिए निकले थे।कैर नैया नाला के पास निर्माणाधीन पुल के समीप रखे एक भारी पत्थर से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि राम कैलाश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।1
- आज हम कांशीराम जी के संघर्ष, उनके विजन और भारत की राजनीति पर उनके प्रभाव को याद करते हैं और दिल से उनका धन्यवाद करते हैं। : नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi 📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- रायबरेली : एबीवीपी संगठन के धरने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, शहर कोतवाली इलाके मे छात्र राम तिवारी ने पांच मार्च को लगाया था फाँसी, एक दिन पहले एबीवीपी के धरना देने के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा1