Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेक लगाने से अनियंत्रित हुआ ट्रेलर ट्रक के पीछे से टकराया,ट्रेलर चालक घायल। फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के औंग कस्बे के प्रयागराज कानपुर नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक ब्रेक मार दिया।जिससे पीछे से आ रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर टकरा गया।जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। केबिन में फंसे चालक को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।घायल चालक को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
मो.शहीद रिपोर्टर
ब्रेक लगाने से अनियंत्रित हुआ ट्रेलर ट्रक के पीछे से टकराया,ट्रेलर चालक घायल। फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के औंग कस्बे के प्रयागराज कानपुर नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक ब्रेक मार दिया।जिससे पीछे से आ रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर टकरा गया।जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। केबिन में फंसे चालक को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।घायल चालक को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by Sandeep tvnews3
- ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार का कहर, ट्राला-ट्रक की भिड़ंत में चालक गंभीर घायल उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाईवे पर एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। औंग ओवरब्रिज पर हुए इस भीषण हादसे में तेज रफ्तार ट्राला, अचानक ब्रेक लगाने वाले ट्रक से टकरा गया, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जनपद फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र अंतर्गत औंग कस्बे में प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाईवे ओवरब्रिज पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आगे चल रहे ट्रक (UP 70 ET 4075) ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे आ रहा ट्राला ट्रक अनियंत्रित होकर उसमें जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्राला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।1
- फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत जनता गांव मोड़ के पास सुबह लगभग 10:00 बजे हाई टेंशन लाइन के ट्रांसफार्मर में बिजली के शार्ट सर्किट से जल निगम के पावर मेक प्रोजेक्ट लिमिटेड के अंतर्गत राजधानी प्राइवेट लिमिटेड के स्टोर में आग लग गई। आग लगने से जल निगम के रखे प्लास्टिक के मोटे पाइप जलते हुए आग का गोला बन गए। धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। भयंकर आग लगने पर दूर दराज के लोगों में हड़कंप मच गया। फायर स्टेशन नजदीक होने की वजह से तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचकर आधे घंटे के प्रयास के बाद आग को पूरी तरह काबू पा लिया। तब तक कई लाख रुपए के जल निगम के प्लास्टिक के पाइप जलकर खाक हो गए। हाई टेंशन लाइन के ट्रांसफार्मर में बिजली के शार्ट सर्किट से जनता गांव के विकास अवस्थी के एक बीघा गेहूं की फसल भी जल गई।गनीमत तो यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो हजारों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो जाती।1
- फतेहपुर जिले के नहर कॉलोनी परिसर में एक दिवसीय धरने पर बैठे ठगी पीड़ित परिवार के हजारों कार्यकर्ता सरकार से अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए जोरदार धरना प्रदर्शन किया और सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल को ज्ञापन देकर विधानसभा और लोकसभा में ठगी पीड़ितों के दर्द को उठाने की मांग किया। ठगी पीड़ित जमा कर्ता परिवार के प्रदेश अध्यक्ष सूरज दिन विश्वकर्मा ने कहा उनका संगठन 1 सितंबर 2024 से लगातार धरने पर बैठा हुआ है और इस लगातार धरने के 20 माह हो चुके हैं। लेकिन यह आंधी गूंगी बहरी सरकार सुनने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश में अब तक 20 लाख आवेदन हुवे हैं। सरकार ने ही बर्ड्स एक्ट कानून लागू किया लेकिन उसका ही पालन सरकार खुद नहीं कर रही। आने वाले 2027 के चुनाव का ठगी पीड़ित परिवार पूरी तरीके बहिष्कार करेगा। चिटफंड कंपनियों द्वारा देश की गरीब जनता का पैसा मार कर ये कंपनियां सरकार की सारी पर भाग गई सरकार ने ही इन कंपनियों द्वारा जमा रुपए की वापसी की जिम्मेदारी ली जब तक सरकार गरीबों का पैसा वापस नहीं करेगी तब तक ठगी पीड़ित परिवार धरने पर बैठा रहेगा।1
- फतेहपुर।मलावा विकास खंड के बोधिखेड़ा मजरे भाऊपुर में श्री सदगुरु कृपा संकीर्तन मंडल द्वारा रविवार को महर्षि कश्यप और निषादराज गुहा की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान आयोजक एवं अतिथियों द्वारा दोनों मालवा ब्लॉक के महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।मुख्य अतिथि पूर्व सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने महाराजा निषाद राज गुह्य के जीवन और आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी को उनके पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में मौजूद सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालु गुप्ता ने कहा कि महर्षि कश्यप और निषादराज गुहा का जीवन समाज को एकता, सेवा और समर्पण का संदेश देता है।बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्वों के आदर्शों को अपनाकर समाज को बेहतर दिशा दी जा सकती है और युवाओं को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा भगवान राम के प्रति निषादराज की भक्ति और निष्ठा प्रेरणादाई है।कहा कि श्रृंगवेरपुर महाराजा निषाद राज की जयंती सामाजिक समरसता और अटूट मित्रता की प्रेरणा देता है, जो सभी भक्तों के लिए अनुकरणीय है।त्रेतायुग में निषाद जाति के राजा, जिन्होंने वनवास के दौरान भगवान राम, सीता और लक्ष्मण को गले लगाया, चरण धोए और गंगा नदी पार कराई थी।इस मौके पर तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर आरती पूजा की गई।गीत संगीत के साथ कार्यक्रम में आए भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।इस मौके पर पूर्व प्रधान मनीराम निषाद,प्रधान विजयपाल निषाद,श्रीराम,रामदास निषाद,सुरेश निषाद,सुशील निषाद,सुनील निषाद आदि रहे।1
- रायबरेली जिला सहकारी बैंक लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 3.51 रुपये करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित कर लगातार तीसरे वर्ष अपनी लाभप्रदता बनाए रखी है। बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने आज एक प्रेस वार्ता में इस उपलब्धि की घोषणा की, जिसका श्रेय भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की सहकारिता नीतियों और बैंक के कुशल प्रबंधन को दिया गया।बैंक ने बुनियादी ढांचे में भी महत्वपूर्ण सुधार किए हैं, जिसमें मुख्यालय और सभागार का जीर्णोद्धार शामिल है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी 34 शाखाओं में सोलर सिस्टम स्थापित किए गए हैं, जिससे बिजली की बचत हो रही है।समावेशी विकास के तहत, देश की पहली रेहड़ी पटरी सहकारी ऋण समिति घुरवारा के माध्यम से छोटे व्यापारियों को सशक्त किया जा रहा है। डिजिटल सशक्तिकरण के लिए 185 बी-पैक्स का कंप्यूटरीकरण जारी है, और 123 बी-पैक्स में QR कोड से उर्वरक खरीद संभव हो गई है। यूपी सरकार की बी-पैक्स उन्नयन योजना के तहत 22 समितियों को 2-2 लाख रुपये की धनराशि मिली है।बैंक ग्राहकों को 25 लाख रुपये तक की सीसी लिमिट और 10 लाख रुपये तक के पर्सनल लोन जैसी सुविधाएं प्रदान कर रहा है। 130 बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकिंग पहुंच बढ़ाई गई है। बैंक का लक्ष्य रायबरेली के आर्थिक और सामाजिक विकास में एक मजबूत भागीदार बने रहना है।1
- फतेहपुर–जल जीवन मिशन के स्टोर में लगी भीषण आग,आग लगने से लाखों का सामान जलकर हुआ राख,करोड़ों रूपये का सामान स्टोर में था डंप,आग लगने से आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार,शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका,फायर ब्रिगेड ने कड़ी मेहनत के बाद पाया काबू,जिले के बिंदकी कोतवाली के जनता गांव के पास का मामला1