logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मलवां ब्लॉक के बोधि खेड़ा भाऊपुर में महर्षि कश्यप व निषाद राज गुहा की जयंती पर संकीर्तन फतेहपुर।मलावा विकास खंड के बोधिखेड़ा मजरे भाऊपुर में श्री सदगुरु कृपा संकीर्तन मंडल द्वारा रविवार को महर्षि कश्यप और निषादराज गुहा की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान आयोजक एवं अतिथियों द्वारा दोनों मालवा ब्लॉक के महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।मुख्य अतिथि पूर्व सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने महाराजा निषाद राज गुह्य के जीवन और आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी को उनके पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में मौजूद सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालु गुप्ता ने कहा कि महर्षि कश्यप और निषादराज गुहा का जीवन समाज को एकता, सेवा और समर्पण का संदेश देता है।बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्वों के आदर्शों को अपनाकर समाज को बेहतर दिशा दी जा सकती है और युवाओं को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा भगवान राम के प्रति निषादराज की भक्ति और निष्ठा प्रेरणादाई है।कहा कि श्रृंगवेरपुर महाराजा निषाद राज की जयंती सामाजिक समरसता और अटूट मित्रता की प्रेरणा देता है, जो सभी भक्तों के लिए अनुकरणीय है।त्रेतायुग में निषाद जाति के राजा, जिन्होंने वनवास के दौरान भगवान राम, सीता और लक्ष्मण को गले लगाया, चरण धोए और गंगा नदी पार कराई थी।इस मौके पर तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर आरती पूजा की गई।गीत संगीत के साथ कार्यक्रम में आए भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।इस मौके पर पूर्व प्रधान मनीराम निषाद,प्रधान विजयपाल निषाद,श्रीराम,रामदास निषाद,सुरेश निषाद,सुशील निषाद,सुनील निषाद आदि रहे।

7 hrs ago
user_Rajesh Gautam
Rajesh Gautam
Press advisory बिंदकी, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

मलवां ब्लॉक के बोधि खेड़ा भाऊपुर में महर्षि कश्यप व निषाद राज गुहा की जयंती पर संकीर्तन फतेहपुर।मलावा विकास खंड के बोधिखेड़ा मजरे भाऊपुर में श्री सदगुरु कृपा संकीर्तन मंडल द्वारा रविवार को महर्षि कश्यप और निषादराज गुहा की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान आयोजक एवं अतिथियों द्वारा दोनों मालवा ब्लॉक के महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।मुख्य अतिथि पूर्व सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने महाराजा निषाद राज गुह्य के जीवन और आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी को उनके पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में मौजूद सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालु गुप्ता ने कहा कि महर्षि कश्यप और निषादराज गुहा का जीवन समाज को एकता, सेवा और समर्पण का संदेश देता है।बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्वों के आदर्शों को अपनाकर समाज को बेहतर दिशा दी जा सकती है और युवाओं को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा भगवान राम के प्रति निषादराज की भक्ति और निष्ठा प्रेरणादाई है।कहा कि श्रृंगवेरपुर महाराजा निषाद राज की जयंती सामाजिक समरसता और अटूट मित्रता की प्रेरणा देता है, जो सभी भक्तों के लिए अनुकरणीय है।त्रेतायुग में निषाद जाति के राजा, जिन्होंने वनवास के दौरान भगवान राम, सीता और लक्ष्मण को गले लगाया, चरण धोए और गंगा नदी पार कराई थी।इस मौके पर तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर आरती पूजा की गई।गीत संगीत के साथ कार्यक्रम में आए भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।इस मौके पर पूर्व प्रधान मनीराम निषाद,प्रधान विजयपाल निषाद,श्रीराम,रामदास निषाद,सुरेश निषाद,सुशील निषाद,सुनील निषाद आदि रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के औंग कस्बे के प्रयागराज कानपुर नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक ब्रेक मार दिया।जिससे पीछे से आ रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर टकरा गया।जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। केबिन में फंसे चालक को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।घायल चालक को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
    1
    फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के औंग कस्बे के  प्रयागराज कानपुर नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक ब्रेक मार दिया।जिससे पीछे से आ रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर टकरा गया।जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
केबिन में फंसे चालक को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।घायल चालक को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
    user_मो.शहीद रिपोर्टर
    मो.शहीद रिपोर्टर
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • फतेहपुर जिले के नहर कॉलोनी परिसर में एक दिवसीय धरने पर बैठे ठगी पीड़ित परिवार के हजारों कार्यकर्ता सरकार से अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए जोरदार धरना प्रदर्शन किया और सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल को ज्ञापन देकर विधानसभा और लोकसभा में ठगी पीड़ितों के दर्द को उठाने की मांग किया। ठगी पीड़ित जमा कर्ता परिवार के प्रदेश अध्यक्ष सूरज दिन विश्वकर्मा ने कहा उनका संगठन 1 सितंबर 2024 से लगातार धरने पर बैठा हुआ है और इस लगातार धरने के 20 माह हो चुके हैं। लेकिन यह आंधी गूंगी बहरी सरकार सुनने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश में अब तक 20 लाख आवेदन हुवे हैं। सरकार ने ही बर्ड्स एक्ट कानून लागू किया लेकिन उसका ही पालन सरकार खुद नहीं कर रही। आने वाले 2027 के चुनाव का ठगी पीड़ित परिवार पूरी तरीके बहिष्कार करेगा। चिटफंड कंपनियों द्वारा देश की गरीब जनता का पैसा मार कर ये कंपनियां सरकार की सारी पर भाग गई सरकार ने ही इन कंपनियों द्वारा जमा रुपए की वापसी की जिम्मेदारी ली जब तक सरकार गरीबों का पैसा वापस नहीं करेगी तब तक ठगी पीड़ित परिवार धरने पर बैठा रहेगा।
    1
    फतेहपुर जिले के नहर कॉलोनी परिसर में एक दिवसीय धरने पर बैठे ठगी पीड़ित परिवार के हजारों कार्यकर्ता सरकार से अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए जोरदार धरना प्रदर्शन किया और सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल को ज्ञापन देकर विधानसभा और लोकसभा में ठगी पीड़ितों के दर्द को उठाने की मांग किया। ठगी पीड़ित जमा कर्ता परिवार के प्रदेश अध्यक्ष सूरज दिन विश्वकर्मा ने कहा उनका संगठन 1 सितंबर 2024 से लगातार धरने पर बैठा हुआ है और इस लगातार धरने के 20 माह हो चुके हैं। लेकिन यह आंधी गूंगी बहरी सरकार सुनने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश में अब तक 20 लाख आवेदन हुवे हैं। सरकार ने ही बर्ड्स एक्ट कानून लागू किया लेकिन उसका ही पालन सरकार खुद नहीं कर रही। आने वाले 2027 के चुनाव का ठगी पीड़ित परिवार पूरी तरीके बहिष्कार करेगा। चिटफंड कंपनियों द्वारा देश की गरीब जनता का पैसा मार कर ये कंपनियां सरकार की सारी पर भाग गई सरकार ने ही इन कंपनियों द्वारा जमा रुपए की वापसी की जिम्मेदारी ली जब तक सरकार गरीबों का पैसा वापस नहीं करेगी तब तक ठगी पीड़ित परिवार धरने पर बैठा रहेगा।
    user_Bablu singh Raftaar media
    Bablu singh Raftaar media
    निष्पक्ष पत्रकारिता करना उद्देश्य Fatehpur, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • कानपुर क्राइस्ट चर्च ग्राउंड में रविवार को 61 वा क्रिश्चियन कमेटी आफ कानपुर के तत्वावधान में आयोजित ईस्टर डान सर्विस बड़े धूमधाम से मनाई गई। रविवार को सुबह 2 बजे भारी बारिश के बावजूद हजारों लोगों ने मैदान में सुनियोजित कार्यक्रम को सम्पन्न किया। वहीं पर क्वायर टीम ने यीशु जी उठा है आओ खुशियां मनायेंगे के गीत गाए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से की गई। देहरादून से आये परमेश्वर के सेवक ने यीशु मसीह के जीवित वचन का प्रचार किया कि यीशु मसीह अन्धकार को मिटा कर ज्योति में चलने और उद्धार देने के लिए संसार में आया था। सर्विस में राजनीतिक लोग भी अपने विचार व्यक्त किए और एक दूसरे को ईस्टर की बधाईयां दी। वहीं पर यीशु की जीवित होने की स्किट दिखाई गई जिसे देखकर लोगों की आंखें भर आईं। कि यीशु मसीह जीवित है। क्रिश्चियन कमेटी आफ कानपुर के सभी पादरी गण मौके पर उपस्थित रहे। भारत और विश्व की शान्ति उन्नति के लिए प्रार्थना की गई।
    5
    कानपुर क्राइस्ट चर्च ग्राउंड में रविवार को 61 वा क्रिश्चियन कमेटी आफ कानपुर के तत्वावधान में आयोजित ईस्टर डान सर्विस बड़े धूमधाम से मनाई गई। रविवार को सुबह 2 बजे भारी बारिश के बावजूद हजारों लोगों ने मैदान में सुनियोजित कार्यक्रम को सम्पन्न किया। वहीं पर क्वायर टीम ने यीशु जी उठा है आओ खुशियां मनायेंगे के गीत गाए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से की गई। देहरादून से आये परमेश्वर के सेवक ने यीशु मसीह के जीवित वचन का प्रचार किया कि यीशु मसीह अन्धकार को मिटा कर ज्योति में चलने और उद्धार देने के लिए संसार में आया था। सर्विस में राजनीतिक लोग भी अपने विचार व्यक्त किए और एक दूसरे को ईस्टर की बधाईयां दी। वहीं पर यीशु की जीवित होने की स्किट दिखाई गई जिसे देखकर लोगों की आंखें भर आईं। कि यीशु मसीह जीवित है। क्रिश्चियन कमेटी आफ कानपुर के सभी पादरी गण मौके पर उपस्थित रहे। भारत और विश्व की शान्ति उन्नति के लिए प्रार्थना की गई।
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हमीरपुर। सपा कार्यालय मे पीडीए के जननायक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देशानुसार राजा निषाद राज औऱ ऋषि मुनि कश्यप की जयंती भब्यता पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने की। मुख्य अतिथि नीलम निषाद ने दोनों महापुरुषों के जीवन से सीख लेने का आवाहन किया। इस मौके पर शुभ करण परिहार, रामप्रकाश प्रजापति, मनप्यारे निषाद, ओमप्रकाश सोनकर वारसी, राजेश विश्वकर्मा , हरनारायण निषाद, शिवनारायण निषाद, कालीचरण निषाद एडवोकेट, रमाकांत निषाद, जगमोहन यादव, परशुराम प्रजापति, लालसिंह यादव, अरशद खान, सरफ़रोज खान, तवरेज खान, सुभान खान, जुनैद खान, प्रशांत सिंह, अजय सिंह, सलीम खान, गयाप्रसाद अनुरागी, रामलखन वर्मा, सोनू यादव सहित अनेक सपाई मौजूद रहे।
    3
    हमीरपुर। सपा कार्यालय मे पीडीए के जननायक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देशानुसार राजा निषाद राज औऱ ऋषि मुनि कश्यप की जयंती भब्यता पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने की। मुख्य अतिथि नीलम निषाद ने दोनों महापुरुषों के जीवन से सीख लेने का आवाहन किया। इस मौके पर शुभ करण परिहार, रामप्रकाश प्रजापति, मनप्यारे निषाद, ओमप्रकाश सोनकर वारसी, राजेश विश्वकर्मा , हरनारायण निषाद, शिवनारायण निषाद, कालीचरण निषाद एडवोकेट, रमाकांत निषाद, जगमोहन यादव, परशुराम प्रजापति, लालसिंह यादव, अरशद खान, सरफ़रोज खान,  तवरेज खान, सुभान खान, जुनैद खान, प्रशांत सिंह, अजय सिंह, सलीम खान, गयाप्रसाद अनुरागी, रामलखन वर्मा, सोनू यादव सहित अनेक सपाई मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रायबरेली जिला सहकारी बैंक लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 3.51 रुपये करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित कर लगातार तीसरे वर्ष अपनी लाभप्रदता बनाए रखी है। बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने आज एक प्रेस वार्ता में इस उपलब्धि की घोषणा की, जिसका श्रेय भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की सहकारिता नीतियों और बैंक के कुशल प्रबंधन को दिया गया।बैंक ने बुनियादी ढांचे में भी महत्वपूर्ण सुधार किए हैं, जिसमें मुख्यालय और सभागार का जीर्णोद्धार शामिल है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी 34 शाखाओं में सोलर सिस्टम स्थापित किए गए हैं, जिससे बिजली की बचत हो रही है।समावेशी विकास के तहत, देश की पहली रेहड़ी पटरी सहकारी ऋण समिति घुरवारा के माध्यम से छोटे व्यापारियों को सशक्त किया जा रहा है। डिजिटल सशक्तिकरण के लिए 185 बी-पैक्स का कंप्यूटरीकरण जारी है, और 123 बी-पैक्स में QR कोड से उर्वरक खरीद संभव हो गई है। यूपी सरकार की बी-पैक्स उन्नयन योजना के तहत 22 समितियों को 2-2 लाख रुपये की धनराशि मिली है।बैंक ग्राहकों को 25 लाख रुपये तक की सीसी लिमिट और 10 लाख रुपये तक के पर्सनल लोन जैसी सुविधाएं प्रदान कर रहा है। 130 बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकिंग पहुंच बढ़ाई गई है। बैंक का लक्ष्य रायबरेली के आर्थिक और सामाजिक विकास में एक मजबूत भागीदार बने रहना है।
    1
    रायबरेली जिला सहकारी बैंक लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 3.51 रुपये करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित कर लगातार तीसरे वर्ष अपनी लाभप्रदता बनाए रखी है। बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने आज एक प्रेस वार्ता में इस उपलब्धि की घोषणा की, जिसका श्रेय भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की सहकारिता नीतियों और बैंक के कुशल प्रबंधन को दिया गया।बैंक ने बुनियादी ढांचे में भी महत्वपूर्ण सुधार किए हैं, जिसमें मुख्यालय और सभागार का जीर्णोद्धार शामिल है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी 34 शाखाओं में सोलर सिस्टम स्थापित किए गए हैं, जिससे बिजली की बचत हो रही है।समावेशी विकास के तहत, देश की पहली रेहड़ी पटरी सहकारी ऋण समिति घुरवारा के माध्यम से छोटे व्यापारियों को सशक्त किया जा रहा है। डिजिटल सशक्तिकरण के लिए 185 बी-पैक्स का कंप्यूटरीकरण जारी है, और 123 बी-पैक्स में QR कोड से उर्वरक खरीद संभव हो गई है। यूपी सरकार की बी-पैक्स उन्नयन योजना के तहत 22 समितियों को 2-2 लाख रुपये की धनराशि मिली है।बैंक ग्राहकों को 25 लाख रुपये तक की सीसी लिमिट और 10 लाख रुपये तक के पर्सनल लोन जैसी सुविधाएं प्रदान कर रहा है। 130 बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकिंग पहुंच बढ़ाई गई है। बैंक का लक्ष्य रायबरेली के आर्थिक और सामाजिक विकास में एक मजबूत भागीदार बने रहना है।
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • थाना चकेरी अंतर्गत लाल बंगले चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में हुआ सघन चेकिंग अभियान थाना चकेरी के अंतर्गत लाल बंगला चौकी क्षेत्र में तीन दिवसीय सघन चेकिंग अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान अधिकारियों के निर्देश पर चलाया जा रहा है। चौकी इंचार्ज अजय चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरी मुस्तैदी के साथ सड़कों पर उतरी साथ ही इस अभियान में कांस्टेबल मुकेश बाबू, संतोष और आकाश सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हुए| अभियान के दौरान हेलमेट न पहनने वालों, चार पहिया वाहनों में हूटर और सायरन का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा लगातार वाहन चालकों की जांच की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान तीन दिनों तक लगातार चलेगा, ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाया जा सके। फिलहाल, लाल बंगला क्षेत्र में पुलिस की सख्ती देखने को मिल रही है और लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। संवाददाता कानपुर मानस मिश्रा
    1
    थाना चकेरी अंतर्गत लाल बंगले चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में हुआ सघन चेकिंग अभियान 
थाना चकेरी के अंतर्गत लाल बंगला चौकी क्षेत्र में तीन दिवसीय सघन चेकिंग अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान अधिकारियों के निर्देश पर चलाया जा रहा है।
चौकी इंचार्ज अजय चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरी मुस्तैदी के साथ सड़कों पर उतरी साथ ही  इस अभियान में कांस्टेबल मुकेश बाबू, संतोष और आकाश सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हुए| अभियान के दौरान हेलमेट न पहनने वालों, चार पहिया वाहनों में हूटर और सायरन का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस द्वारा लगातार वाहन चालकों की जांच की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है 
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान तीन दिनों तक लगातार चलेगा, ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाया जा सके।
फिलहाल, लाल बंगला क्षेत्र में पुलिस की सख्ती देखने को मिल रही है और लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है।
संवाददाता कानपुर 
मानस मिश्रा
    user_Manas Mishra
    Manas Mishra
    Advertising Photographer कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • Post by रिपोर्टर-धर्मराज निषाद
    1
    Post by रिपोर्टर-धर्मराज निषाद
    user_रिपोर्टर-धर्मराज निषाद
    रिपोर्टर-धर्मराज निषाद
    Local News Reporter खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा क्षेत्र में बीती शनिवार-रविवार की रात हुई तेज बारिश और रविवार दोपहर बाद आंधी के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। पहले जहां बीते सप्ताह आई आंधी-बारिश से फसलों को मामूली नुकसान हुआ था, वहीं इस बार की बारिश ने खेतों में खड़ी और कटी पड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसानों का कहना है कि इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी कमर तोड़ दी है। क्षेत्र के कई गांवों से ओलावृष्टि की सूचना मिलने के बाद किसान नुकसान का आंकलन करने में जुट गए हैं। सबसे ज्यादा असर गेहूं, चना और सरसों की फसल पर पड़ा है। किसानों के अनुसार, खेतों में कटी पड़ी फसल भीगने से खराब होने लगी है, जबकि खड़ी फसल तेज हवाओं और ओलों से झुक गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि चना और सरसों की करीब 80 प्रतिशत, जबकि गेहूं की लगभग 50 प्रतिशत फसल प्रभावित हुई है। किसानों का कहना है कि जो गेहूं की फसल खेतों में गिर गई है, उसे हार्वेस्टर से काटना मुश्किल होगा। ऐसी फसल को अब मजदूरों के सहारे ही काटा जा सकेगा, जिससे लागत भी बढ़ेगी और समय भी लगेगा। जिन किसानों का चना और लाही (सरसों) अभी कटना बाकी है, उन्हें सबसे अधिक नुकसान होने की आशंका है। हालांकि कुछ किसानों को अभी भी उम्मीद है कि खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल सूखने के बाद कुछ हद तक दाना दे सकती है। वहीं जिन क्षेत्रों में बंधा की जमीन पर देर से बुवाई हुई थी, वहां फिलहाल नुकसान कम बताया जा रहा है। लेकिन किसानों का साफ कहना है कि अगर मौसम का यही मिजाज बना रहा, तो आने वाले दिनों में नुकसान और बढ़ सकता है। किसानों की पीड़ा किसानों का कहना है कि “जो फसल खेत में गिर गई है, वह हार्वेस्टर से नहीं उठेगी। मजदूरों से कटवानी पड़ेगी। चना और लाही की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान है। गेहूं में पहले मामूली नुकसान था, लेकिन ओलावृष्टि के बाद अब नुकसान ज्यादा हो गया है।” ग्राउंड रिपोर्ट का निष्कर्ष मौदहा क्षेत्र में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की उम्मीदों पर गहरी चोट की है। रबी सीजन की तैयार खड़ी फसल पर आई इस प्राकृतिक मार ने गांव-गांव में चिंता बढ़ा दी है। अब किसानों की निगाहें मौसम के अगले रुख और प्रशासन की राहत व्यवस्था पर टिकी हैं।
    6
    मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा क्षेत्र में बीती शनिवार-रविवार की रात हुई तेज बारिश और रविवार दोपहर बाद आंधी के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। पहले जहां बीते सप्ताह आई आंधी-बारिश से फसलों को मामूली नुकसान हुआ था, वहीं इस बार की बारिश ने खेतों में खड़ी और कटी पड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसानों का कहना है कि इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी कमर तोड़ दी है।
क्षेत्र के कई गांवों से ओलावृष्टि की सूचना मिलने के बाद किसान नुकसान का आंकलन करने में जुट गए हैं। सबसे ज्यादा असर गेहूं, चना और सरसों की फसल पर पड़ा है। किसानों के अनुसार, खेतों में कटी पड़ी फसल भीगने से खराब होने लगी है, जबकि खड़ी फसल तेज हवाओं और ओलों से झुक गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि चना और सरसों की करीब 80 प्रतिशत, जबकि गेहूं की लगभग 50 प्रतिशत फसल प्रभावित हुई है।
किसानों का कहना है कि जो गेहूं की फसल खेतों में गिर गई है, उसे हार्वेस्टर से काटना मुश्किल होगा। ऐसी फसल को अब मजदूरों के सहारे ही काटा जा सकेगा, जिससे लागत भी बढ़ेगी और समय भी लगेगा। जिन किसानों का चना और लाही (सरसों) अभी कटना बाकी है, उन्हें सबसे अधिक नुकसान होने की आशंका है।
हालांकि कुछ किसानों को अभी भी उम्मीद है कि खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल सूखने के बाद कुछ हद तक दाना दे सकती है। वहीं जिन क्षेत्रों में बंधा की जमीन पर देर से बुवाई हुई थी, वहां फिलहाल नुकसान कम बताया जा रहा है। लेकिन किसानों का साफ कहना है कि अगर मौसम का यही मिजाज बना रहा, तो आने वाले दिनों में नुकसान और बढ़ सकता है।
किसानों की पीड़ा
किसानों का कहना है कि
“जो फसल खेत में गिर गई है, वह हार्वेस्टर से नहीं उठेगी। मजदूरों से कटवानी पड़ेगी। चना और लाही की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान है। गेहूं में पहले मामूली नुकसान था, लेकिन ओलावृष्टि के बाद अब नुकसान ज्यादा हो गया है।”
ग्राउंड रिपोर्ट का निष्कर्ष
मौदहा क्षेत्र में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की उम्मीदों पर गहरी चोट की है। रबी सीजन की तैयार खड़ी फसल पर आई इस प्राकृतिक मार ने गांव-गांव में चिंता बढ़ा दी है। अब किसानों की निगाहें मौसम के अगले रुख और प्रशासन की राहत व्यवस्था पर टिकी हैं।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • विधायक के साथ उनके समर्थकों ने बिल्हौर थाने को घेरा! अपना दल के कार्यकर्ता के साथ मारपीट के मामले में भाजपा विधायक राहुल बच्चा के द्वारा बिल्हौर कोतवाली में पहुंचकर पूरे प्रकरण की जानकारी ली तथा आरोपी दारोगा के द्वारा कार्यकर्ता के साथ जो मारपीट की बात आई है उसे पर उच्च अधिकारियों से बात कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है बिल्हौर कोतवाली में तैनात शिवम सिँह तोमर नाम के दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाया गया है बिल्हौर कस्बे में कई थाने का फोर्स मौजूद है और थाने में अपना दल के समर्थकों का जमावड़ा भी है!
    1
    विधायक के साथ उनके समर्थकों ने बिल्हौर थाने को घेरा!
अपना दल के कार्यकर्ता के साथ मारपीट के मामले में भाजपा विधायक राहुल बच्चा के द्वारा बिल्हौर कोतवाली में पहुंचकर पूरे प्रकरण की जानकारी ली तथा आरोपी दारोगा के द्वारा कार्यकर्ता के साथ जो मारपीट की बात आई है उसे पर उच्च अधिकारियों से बात कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है बिल्हौर कोतवाली में तैनात शिवम सिँह तोमर नाम के दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाया गया है बिल्हौर कस्बे में कई थाने का फोर्स मौजूद है और थाने में अपना दल के समर्थकों का जमावड़ा भी है!
    user_VS live news
    VS live news
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.