समाजवादी पार्टी ने मनाई राजा निषाद राज औऱ ऋषि मुनि कश्यप की जयंती हमीरपुर। सपा कार्यालय मे पीडीए के जननायक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देशानुसार राजा निषाद राज औऱ ऋषि मुनि कश्यप की जयंती भब्यता पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने की। मुख्य अतिथि नीलम निषाद ने दोनों महापुरुषों के जीवन से सीख लेने का आवाहन किया। इस मौके पर शुभ करण परिहार, रामप्रकाश प्रजापति, मनप्यारे निषाद, ओमप्रकाश सोनकर वारसी, राजेश विश्वकर्मा , हरनारायण निषाद, शिवनारायण निषाद, कालीचरण निषाद एडवोकेट, रमाकांत निषाद, जगमोहन यादव, परशुराम प्रजापति, लालसिंह यादव, अरशद खान, सरफ़रोज खान, तवरेज खान, सुभान खान, जुनैद खान, प्रशांत सिंह, अजय सिंह, सलीम खान, गयाप्रसाद अनुरागी, रामलखन वर्मा, सोनू यादव सहित अनेक सपाई मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी ने मनाई राजा निषाद राज औऱ ऋषि मुनि कश्यप की जयंती हमीरपुर। सपा कार्यालय मे पीडीए के जननायक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देशानुसार राजा निषाद राज औऱ ऋषि मुनि कश्यप की जयंती भब्यता पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने की। मुख्य अतिथि नीलम निषाद ने दोनों महापुरुषों के जीवन से सीख लेने का आवाहन किया। इस मौके पर शुभ करण परिहार, रामप्रकाश प्रजापति, मनप्यारे निषाद, ओमप्रकाश सोनकर वारसी, राजेश विश्वकर्मा , हरनारायण निषाद, शिवनारायण निषाद, कालीचरण निषाद एडवोकेट, रमाकांत निषाद, जगमोहन यादव, परशुराम प्रजापति, लालसिंह यादव, अरशद खान, सरफ़रोज खान, तवरेज खान, सुभान खान, जुनैद खान, प्रशांत सिंह, अजय सिंह, सलीम खान, गयाप्रसाद अनुरागी, रामलखन वर्मा, सोनू यादव सहित अनेक सपाई मौजूद रहे।
- NH 34 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को पीछे से रौंदा, हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत,माँ घायल पुलिस नें पीछा कर ट्रक को कुछेछा चौकी के पास पकड़ा, मौके पर ट्रैफिक इंचार्ज सहित पुलिस बल मौजूद, मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीबाई तिराहा पेट्रोल पंप के पास का!!!4
- हमीरपुर। सपा कार्यालय मे पीडीए के जननायक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देशानुसार राजा निषाद राज औऱ ऋषि मुनि कश्यप की जयंती भब्यता पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने की। मुख्य अतिथि नीलम निषाद ने दोनों महापुरुषों के जीवन से सीख लेने का आवाहन किया। इस मौके पर शुभ करण परिहार, रामप्रकाश प्रजापति, मनप्यारे निषाद, ओमप्रकाश सोनकर वारसी, राजेश विश्वकर्मा , हरनारायण निषाद, शिवनारायण निषाद, कालीचरण निषाद एडवोकेट, रमाकांत निषाद, जगमोहन यादव, परशुराम प्रजापति, लालसिंह यादव, अरशद खान, सरफ़रोज खान, तवरेज खान, सुभान खान, जुनैद खान, प्रशांत सिंह, अजय सिंह, सलीम खान, गयाप्रसाद अनुरागी, रामलखन वर्मा, सोनू यादव सहित अनेक सपाई मौजूद रहे।3
- कानपुर क्राइस्ट चर्च ग्राउंड में रविवार को 61 वा क्रिश्चियन कमेटी आफ कानपुर के तत्वावधान में आयोजित ईस्टर डान सर्विस बड़े धूमधाम से मनाई गई। रविवार को सुबह 2 बजे भारी बारिश के बावजूद हजारों लोगों ने मैदान में सुनियोजित कार्यक्रम को सम्पन्न किया। वहीं पर क्वायर टीम ने यीशु जी उठा है आओ खुशियां मनायेंगे के गीत गाए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से की गई। देहरादून से आये परमेश्वर के सेवक ने यीशु मसीह के जीवित वचन का प्रचार किया कि यीशु मसीह अन्धकार को मिटा कर ज्योति में चलने और उद्धार देने के लिए संसार में आया था। सर्विस में राजनीतिक लोग भी अपने विचार व्यक्त किए और एक दूसरे को ईस्टर की बधाईयां दी। वहीं पर यीशु की जीवित होने की स्किट दिखाई गई जिसे देखकर लोगों की आंखें भर आईं। कि यीशु मसीह जीवित है। क्रिश्चियन कमेटी आफ कानपुर के सभी पादरी गण मौके पर उपस्थित रहे। भारत और विश्व की शान्ति उन्नति के लिए प्रार्थना की गई।5
- मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा क्षेत्र में बीती शनिवार-रविवार की रात हुई तेज बारिश और रविवार दोपहर बाद आंधी के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। पहले जहां बीते सप्ताह आई आंधी-बारिश से फसलों को मामूली नुकसान हुआ था, वहीं इस बार की बारिश ने खेतों में खड़ी और कटी पड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसानों का कहना है कि इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी कमर तोड़ दी है। क्षेत्र के कई गांवों से ओलावृष्टि की सूचना मिलने के बाद किसान नुकसान का आंकलन करने में जुट गए हैं। सबसे ज्यादा असर गेहूं, चना और सरसों की फसल पर पड़ा है। किसानों के अनुसार, खेतों में कटी पड़ी फसल भीगने से खराब होने लगी है, जबकि खड़ी फसल तेज हवाओं और ओलों से झुक गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि चना और सरसों की करीब 80 प्रतिशत, जबकि गेहूं की लगभग 50 प्रतिशत फसल प्रभावित हुई है। किसानों का कहना है कि जो गेहूं की फसल खेतों में गिर गई है, उसे हार्वेस्टर से काटना मुश्किल होगा। ऐसी फसल को अब मजदूरों के सहारे ही काटा जा सकेगा, जिससे लागत भी बढ़ेगी और समय भी लगेगा। जिन किसानों का चना और लाही (सरसों) अभी कटना बाकी है, उन्हें सबसे अधिक नुकसान होने की आशंका है। हालांकि कुछ किसानों को अभी भी उम्मीद है कि खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल सूखने के बाद कुछ हद तक दाना दे सकती है। वहीं जिन क्षेत्रों में बंधा की जमीन पर देर से बुवाई हुई थी, वहां फिलहाल नुकसान कम बताया जा रहा है। लेकिन किसानों का साफ कहना है कि अगर मौसम का यही मिजाज बना रहा, तो आने वाले दिनों में नुकसान और बढ़ सकता है। किसानों की पीड़ा किसानों का कहना है कि “जो फसल खेत में गिर गई है, वह हार्वेस्टर से नहीं उठेगी। मजदूरों से कटवानी पड़ेगी। चना और लाही की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान है। गेहूं में पहले मामूली नुकसान था, लेकिन ओलावृष्टि के बाद अब नुकसान ज्यादा हो गया है।” ग्राउंड रिपोर्ट का निष्कर्ष मौदहा क्षेत्र में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की उम्मीदों पर गहरी चोट की है। रबी सीजन की तैयार खड़ी फसल पर आई इस प्राकृतिक मार ने गांव-गांव में चिंता बढ़ा दी है। अब किसानों की निगाहें मौसम के अगले रुख और प्रशासन की राहत व्यवस्था पर टिकी हैं।6
- मौदहा (हमीरपुर)। क्षेत्र में दबंगई का मामला सामने आया है, जहां ग्राम परछा निवासी कथित भूमाफिया मुईनुद्दीन उर्फ जुम्मू व उसके साथियों पर 24 मार्च को किसान अरशद इस्लाम की खड़ी फसल जबरन काट ले जाने का आरोप लगा है पीड़ित ने पहले कोतवाली में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर अपर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी मनोज कुमार गुप्ता ने कोतवाली प्रभारी को जल्द कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं 👉 पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकीं1
- कोच रोड पर बवाल, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल जालौन देवरी गांव के पास सड़क पर अफरा-तफरी, दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत में शिवनाथ (18) और आशिक घायल। शिवनाथ के चेहरे पर गहरी चोट और टूटा दांत, वहीं बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त! घायलों का आरोप: सामने वाले बाइक चालक ने अचानक बीच सड़क मोड़ लिया। दूसरी ओर: सामने वाले का कहना — वे सामान्य गति से मोड़ रहे थे, तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी। सावधान! सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही, बड़े हादसे की वजह बन सकती है।1
- फतेहपुर।मलावा विकास खंड के बोधिखेड़ा मजरे भाऊपुर में श्री सदगुरु कृपा संकीर्तन मंडल द्वारा रविवार को महर्षि कश्यप और निषादराज गुहा की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान आयोजक एवं अतिथियों द्वारा दोनों मालवा ब्लॉक के महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।मुख्य अतिथि पूर्व सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने महाराजा निषाद राज गुह्य के जीवन और आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी को उनके पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में मौजूद सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालु गुप्ता ने कहा कि महर्षि कश्यप और निषादराज गुहा का जीवन समाज को एकता, सेवा और समर्पण का संदेश देता है।बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्वों के आदर्शों को अपनाकर समाज को बेहतर दिशा दी जा सकती है और युवाओं को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा भगवान राम के प्रति निषादराज की भक्ति और निष्ठा प्रेरणादाई है।कहा कि श्रृंगवेरपुर महाराजा निषाद राज की जयंती सामाजिक समरसता और अटूट मित्रता की प्रेरणा देता है, जो सभी भक्तों के लिए अनुकरणीय है।त्रेतायुग में निषाद जाति के राजा, जिन्होंने वनवास के दौरान भगवान राम, सीता और लक्ष्मण को गले लगाया, चरण धोए और गंगा नदी पार कराई थी।इस मौके पर तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर आरती पूजा की गई।गीत संगीत के साथ कार्यक्रम में आए भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।इस मौके पर पूर्व प्रधान मनीराम निषाद,प्रधान विजयपाल निषाद,श्रीराम,रामदास निषाद,सुरेश निषाद,सुशील निषाद,सुनील निषाद आदि रहे।1
- मौदहा नगर की तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों ने पुलिस, राजस्व, अवैध कब्जा, मारपीट, अपहरण व पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी, फरियादियों की संख्या भी घट रही है।1