Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोच रोड पर बवाल, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल जालौन देवरी गांव के पास सड़क पर अफरा-तफरी, दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत में शिवनाथ (18) और आशिक घायल। शिवनाथ के चेहरे पर गहरी चोट और टूटा दांत, वहीं बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त! घायलों का आरोप: सामने वाले बाइक चालक ने अचानक बीच सड़क मोड़ लिया। दूसरी ओर: सामने वाले का कहना — वे सामान्य गति से मोड़ रहे थे, तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी। सावधान! सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही, बड़े हादसे की वजह बन सकती है।
Dev Patel
कोच रोड पर बवाल, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल जालौन देवरी गांव के पास सड़क पर अफरा-तफरी, दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत में शिवनाथ (18) और आशिक घायल। शिवनाथ के चेहरे पर गहरी चोट और टूटा दांत, वहीं बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त! घायलों का आरोप: सामने वाले बाइक चालक ने अचानक बीच सड़क मोड़ लिया। दूसरी ओर: सामने वाले का कहना — वे सामान्य गति से मोड़ रहे थे, तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी। सावधान! सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही, बड़े हादसे की वजह बन सकती है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के सुरासी गांव में स्थित काली माता मंदिर को कुछ अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मंदिर स्थल पर पहुंचे और हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और मंदिर को ठीक कराया। साथ ही, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोग थाने पहुंचे और तहरीर दी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और इस सिलसिले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।1
- संदलपुर ब्लॉक की गढ़िया ग्राम पंचायत में रविवार को अचानक ओले गिरने लगे, जिससे खेत सफेद हो गए। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।1
- थाना कालपी क्षेत्रांतर्गत ग्राम लोहार में दो अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक जालौन व थाना कालपी पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । फील्ड यूनिट टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है । दोनों शवों के पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है । इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा दी गयी बाइट ।1
- झींझक कानपुर देहात मे बे मौसम बरसात मे किसान बेचारा परिवार पालने को मजबूर जब कि किसान से ही चलता है ब्यापार ब्यापारी भी परेशान सरकार मस्त चुनाव मे यही है आज की सच्चाई कोई भी सुनने को नहीं तैयार पब्लिक परेशान जय हिन्द जय भारत1
- कार्यकर्ता ही भविष्य के नेता: झींझक पीडीए सम्मेलन में गरजे बेरिया झींझक। समाजवादी पार्टी (सपा) के पीडीए सम्मेलन में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया ने कहा कि कार्यकर्ता ही भविष्य के नेता होते हैं। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि कार्यकर्ताओं ने जनता के दिलों में अपनी मजबूत जगह बनाई है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश इस समय गंभीर संकट से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री Narendra Modi स्वयं को ‘विश्व गुरु’ बताते हैं, लेकिन उनके पास कोई अनुयायी नहीं है। पूर्व मंत्री ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री Jawaharlal Nehru के कई अनुयायी रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पड़ोसी देश Nepal के साथ भारत के संबंध पहले जैसे नहीं रहे हैं। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली, जिसे पार्टी की मजबूती का संकेत माना जा रहा है।1
- Post by मुजीब आलम पत्रकार1
- थाना अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त राधाकृष्ण उर्फ अनुज जाटव पुत्र स्व0 रामदयाल उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम संगसियापुर थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात को अकबरपुर बाढ़ापुर जाने वाली रोड पर से गिरफ्तार किया गया। वहीं अभियुक्त की जामा तलाशी से एक तमंचा देशी 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।1
- डेरापुर मे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस मे 77 शिकायतों मे 7 शिकायतों का मौक़े पर ही हुआ निस्तारण डेरापुर तहसील परिसर मे शनिवार सुबह 10 बजे से सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एडीएम प्रशांशन अमित कुमार की अध्यक्षता मे किया गया समाधान दिवस दोपहर 2 बजे तक चला जिसमे कुल 77 फरियादी अपनी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे एडीएम प्रशासन नें सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया शेष शिकायतों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियो को सौपते हुए जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए इस दौरान उपजिलाधिकारी शिखा शंखवार तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी मौक़े पर मौजूद रहे1
- ओलावृष्टि पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, खेतों तक पहुंचा तंत्र—किसानों को राहत का भरोसा डीएम ने खुद संभाली कमान, शाम से ही शुरू हुआ सर्वे—हर नुकसान का हो रहा पारदर्शी आकलन शनिवार शाम अचानक बदले मौसम ने जनपद में तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि के साथ कहर बरपाया, जिससे जालौन, माधौगढ़, कुठौंद, कोंच और नदीगांव क्षेत्र के करीब 30 गांवों में खड़ी एवं कटी फसलें प्रभावित हो गईं। गेहूं और चना की तैयार फसलें सबसे अधिक नुकसान की चपेट में आईं, जहां कई खेतों में फसलें जमीन पर बिछ गईं तो कहीं कटी फसल भीगकर खराब हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने तत्काल प्रशासनिक मशीनरी को सक्रिय कर दिया। अपर जिलाधिकारी संजय कुमार, एसडीएम हेमंत पटेल और एसडीएम वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता के साथ स्वयं प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधानात्मक निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने मौके पर ही राजस्व निरीक्षक, लेखपालों और कृषि विभाग की टीमों को निर्देशित करते हुए कहा कि फसल क्षति का सर्वे शनिवार शाम 6 बजे से ही प्रारंभ कर दिया गया है और इसे पूर्ण पारदर्शिता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने फसल बीमा कंपनियों को भी निर्देशित किया कि वे त्वरित रूप से नुकसान का आकलन कर किसानों को लाभ दिलाने की प्रक्रिया सुनिश्चित करें।कुठौंद और माधौगढ़ क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान सामने आया है, जबकि जालौन और कोंच तहसीलों में आंशिक क्षति दर्ज की गई है। मदनेपुर, गोरा राठौर, सलैया, चटसारी, दावर और ऊंचा गांव सहित कई गांव प्रभावित हुए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी किसान को नुकसान के आकलन में उपेक्षित नहीं किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से बटाई व बलकट पर खेती करने वाले किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए कि लेखपाल खेत मालिकों से सहमति पत्र प्राप्त कर ऐसे किसानों को भी मुआवजा दिलाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक प्रभावित किसान की फसल का शत-प्रतिशत आकलन कर शासन स्तर से शीघ्र राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि यदि किसी भी प्रकार की जनहानि या पशु हानि की सूचना मिलती है तो 24 घंटे के भीतर सहायता राशि प्रदान की जाए। जिला प्रशासन की त्वरित सक्रियता और मौके पर पहुंचकर किए जा रहे सर्वे कार्य से किसानों में राहत की उम्मीद जगी है, वहीं प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि इस आपदा में किसी भी प्रभावित किसान को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।1