Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये अवैध असलाह-कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार थाना अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त राधाकृष्ण उर्फ अनुज जाटव पुत्र स्व0 रामदयाल उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम संगसियापुर थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात को अकबरपुर बाढ़ापुर जाने वाली रोड पर से गिरफ्तार किया गया। वहीं अभियुक्त की जामा तलाशी से एक तमंचा देशी 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
Arvind sharma kanpur dehat
थाना अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये अवैध असलाह-कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार थाना अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त राधाकृष्ण उर्फ अनुज जाटव पुत्र स्व0 रामदयाल उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम संगसियापुर थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात को अकबरपुर बाढ़ापुर जाने वाली रोड पर से गिरफ्तार किया गया। वहीं अभियुक्त की जामा तलाशी से एक तमंचा देशी 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन। माधौगढ़ क्षेत्र के मिहोनी ब्लॉक में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। ओलावृष्टि और तूफान से फसलों के भारी नुकसान के बाद दर्जनों की संख्या में किसान धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे किसानों के हाथों में तख्तियां थीं और “हमारी मांगे पूरी करो” तथा “किसान यूनियन जिंदाबाद” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। कई ग्राम पंचायतों के किसान एकजुट होकर सड़क पर उतर आए और जाम लगाकर विरोध दर्ज कराया। अकबरपुरा निवासी किसान कमलेश ने बताया कि उनके घर में शादी है, लेकिन ओला-बारिश और तूफान ने कई बीघा फसल बर्बाद कर दी। उन्होंने कहा कि “दो हजार प्रति एकड़ मुआवजा कुछ भी नहीं है। घर में न अनाज बचा है, न पैसे—ऐसे में घर कैसे चलेगा और बहन-बेटियों की शादी कैसे होगी?” खबर लिखे जाने तक मौके पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा था, जिससे किसानों में और आक्रोश बढ़ गया। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उचित मुआवजा और राहत नहीं मिली तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रशासन पर जल्द कार्रवाई का दबाव बढ़ता जा रहा है।1
- ओलावृष्टि पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, खेतों तक पहुंचा तंत्र—किसानों को राहत का भरोसा डीएम ने खुद संभाली कमान, शाम से ही शुरू हुआ सर्वे—हर नुकसान का हो रहा पारदर्शी आकलन शनिवार शाम अचानक बदले मौसम ने जनपद में तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि के साथ कहर बरपाया, जिससे जालौन, माधौगढ़, कुठौंद, कोंच और नदीगांव क्षेत्र के करीब 30 गांवों में खड़ी एवं कटी फसलें प्रभावित हो गईं। गेहूं और चना की तैयार फसलें सबसे अधिक नुकसान की चपेट में आईं, जहां कई खेतों में फसलें जमीन पर बिछ गईं तो कहीं कटी फसल भीगकर खराब हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने तत्काल प्रशासनिक मशीनरी को सक्रिय कर दिया। अपर जिलाधिकारी संजय कुमार, एसडीएम हेमंत पटेल और एसडीएम वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता के साथ स्वयं प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधानात्मक निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने मौके पर ही राजस्व निरीक्षक, लेखपालों और कृषि विभाग की टीमों को निर्देशित करते हुए कहा कि फसल क्षति का सर्वे शनिवार शाम 6 बजे से ही प्रारंभ कर दिया गया है और इसे पूर्ण पारदर्शिता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने फसल बीमा कंपनियों को भी निर्देशित किया कि वे त्वरित रूप से नुकसान का आकलन कर किसानों को लाभ दिलाने की प्रक्रिया सुनिश्चित करें।कुठौंद और माधौगढ़ क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान सामने आया है, जबकि जालौन और कोंच तहसीलों में आंशिक क्षति दर्ज की गई है। मदनेपुर, गोरा राठौर, सलैया, चटसारी, दावर और ऊंचा गांव सहित कई गांव प्रभावित हुए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी किसान को नुकसान के आकलन में उपेक्षित नहीं किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से बटाई व बलकट पर खेती करने वाले किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए कि लेखपाल खेत मालिकों से सहमति पत्र प्राप्त कर ऐसे किसानों को भी मुआवजा दिलाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक प्रभावित किसान की फसल का शत-प्रतिशत आकलन कर शासन स्तर से शीघ्र राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि यदि किसी भी प्रकार की जनहानि या पशु हानि की सूचना मिलती है तो 24 घंटे के भीतर सहायता राशि प्रदान की जाए। जिला प्रशासन की त्वरित सक्रियता और मौके पर पहुंचकर किए जा रहे सर्वे कार्य से किसानों में राहत की उम्मीद जगी है, वहीं प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि इस आपदा में किसी भी प्रभावित किसान को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।1
- रिपोर्टर अखिलेश सोनी पत्रकार जालौन जालौन जनपद के थाना कालपी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहार में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो अज्ञात शव मिलने की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक जालौन सहित थाना कालपी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके। पुलिस अधीक्षक जालौन ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल शवों की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद अमराहट थाना क्षेत्र के सिहुरा गांव में रविवार सुबह करीब 8 बजे एक व्यक्ति ने विवाद के बाद कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने कुएं में गिरे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और आनन-फानन में सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. आनंद गुप्ता ने उसका उपचार किया। जानकारी के अनुसार सिहुरा गांव निवासी सुभाष चंद्र का गांव के ही रामबाबू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद आवेश में आकर सुभाष चंद्र ने कुएं में छलांग लगा दी। परिजनों के मुताबिक सुभाष चंद्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है और वह अक्सर शराब के नशे में विवाद करते रहते हैं। उनकी पत्नी इंद्र कुमारी ने बताया कि वह कानपुर में रहती हैं और इसी वजह से वह घर पर अकेले रहते हैं। फिलहाल उपचार के बाद सुभाष चंद्र की हालत में सुधार बताया जा रहा है।3
- अमराहट थाना क्षेत्र के सिहुरा गांव में रविवार सुबह करीब 8 बजे एक व्यक्ति ने विवाद के बाद कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने कुएं में गिरे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और आनन-फानन में सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. आनंद गुप्ता ने उसका उपचार किया। जानकारी के अनुसार सिहुरा गांव निवासी सुभाष चंद्र का गांव के ही रामबाबू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद आवेश में आकर सुभाष चंद्र ने कुएं में छलांग लगा दी। परिजनों के मुताबिक सुभाष चंद्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है और वह अक्सर शराब के नशे में विवाद करते रहते हैं। उनकी पत्नी इंद्र कुमारी ने बताया कि वह कानपुर में रहती हैं और इसी वजह से वह घर पर अकेले रहते हैं। फिलहाल उपचार के बाद सुभाष चंद्र की हालत में सुधार बताया जा रहा है।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- थाना अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त राधाकृष्ण उर्फ अनुज जाटव पुत्र स्व0 रामदयाल उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम संगसियापुर थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात को अकबरपुर बाढ़ापुर जाने वाली रोड पर से गिरफ्तार किया गया। वहीं अभियुक्त की जामा तलाशी से एक तमंचा देशी 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।1
- जालौन। जनपद में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए कोंच तहसील क्षेत्र में रविवार को कहर बरपा दिया। तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने पूरे इलाके को सफेद चादर से ढक दिया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। रविवार को तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश के बीच जमकर ओले गिरे। कुछ ही देर में सड़कें, खेत और घरों की छतें सफेद ओलों से ढक गईं, जिससे ऐसा दृश्य बन गया मानो बर्फबारी हो रही हो। इस अचानक मौसम परिवर्तन से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक प्रभाव किसानों पर पड़ा है। गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। खेतों में खड़ी फसलें ओलों की मार से झुक गईं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। लगातार मौसम की मार झेल रहे किसानों के लिए यह ओलावृष्टि एक और बड़ा झटका साबित हो रही है। क्षेत्र में नुकसान का आंकलन अभी जारी है और किसान प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।1
- Post by Bheem rajawat 96288004583