logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन में ओलावृष्टि और तेज बारिश से तबाही, कई जगह पेड़ उखड़े – फसलें बर्बाद जालौन क्षेत्र मे में तेज बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम के कारण किसानों और ग्रामीणों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। कई जगहों पर तेज आंधी के साथ गिरे ओलों से खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। सालाबाद मे ग्रामीणों के अनुसार बारिश और तेज हवाओं के चलते कई पेड़ उखड़कर गिर गए। गांव के पास रोड किनारे एक बड़ा खम्मा (बड़ा पेड़) आधा उखड़कर दूसरे पेड़ के सहारे टिका हुआ है, जिससे राहगीरों को भी खतरा बना हुआ है। किसी भी समय वह गिर सकता है और दुर्घटना हो सकती है। ओलावृष्टि लगभग कुछ देर तक जारी रही, जिससे खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और अन्य फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। किसान अब नुकसान का आकलन कर रहे हैं और प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द क्षेत्र का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए तथा सड़क किनारे झुके खतरनाक पेड़ को हटवाया जाए, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके।

4 hrs ago
user_Bheem rajawat 9628800458
Bheem rajawat 9628800458
पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

जालौन में ओलावृष्टि और तेज बारिश से तबाही, कई जगह पेड़ उखड़े – फसलें बर्बाद जालौन क्षेत्र मे में तेज बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम के कारण किसानों और ग्रामीणों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। कई जगहों पर तेज आंधी के साथ गिरे ओलों से खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। सालाबाद मे

ग्रामीणों के अनुसार बारिश और तेज हवाओं के चलते कई पेड़ उखड़कर गिर गए। गांव के पास रोड किनारे एक बड़ा खम्मा (बड़ा पेड़) आधा उखड़कर दूसरे पेड़ के सहारे टिका हुआ है, जिससे राहगीरों को भी खतरा बना हुआ है। किसी भी समय वह गिर सकता है और दुर्घटना हो सकती है। ओलावृष्टि लगभग कुछ देर तक जारी रही, जिससे खेतों में खड़ी गेहूं,

सरसों और अन्य फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। किसान अब नुकसान का आकलन कर रहे हैं और प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द क्षेत्र का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए तथा सड़क किनारे झुके खतरनाक पेड़ को हटवाया जाए, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • थाना सिरसा कलार क्षेत्र के ग्राम हथना बुजुर्ग में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार से चिंगारी गिरने के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग 10 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन में अचानक स्पार्किंग हुई, जिसके बाद सूखी खड़ी गेहूं की फसल ने तुरंत आग पकड़ ली। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया और ग्रामीण बाल्टी, पाइप व ट्रैक्टर की मदद से आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी। किसानों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बिजली के तार काफी जर्जर हैं और कई बार शिकायत के बावजूद विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते यह घटना हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसानों मनोज पाठक पुत्र बृजनंदन राजू पाठक पुत्र बृजनंदन दीपक पाठक पुत्र रामसेवक को मुआवजा देने और जर्जर बिजली तारों को जल्द बदलने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन को भी अवगत कराया गया है। राजस्व विभाग की टीम द्वारा नुकसान का आकलन किए जाने की बात कही जा रही है
    2
    थाना सिरसा कलार क्षेत्र के ग्राम हथना बुजुर्ग में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार से चिंगारी गिरने के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग 10 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन में अचानक स्पार्किंग हुई, जिसके बाद सूखी खड़ी गेहूं की फसल ने तुरंत आग पकड़ ली। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया और ग्रामीण बाल्टी, पाइप व ट्रैक्टर की मदद से आग बुझाने में जुट गए।
ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी। किसानों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बिजली के तार काफी जर्जर हैं और कई बार शिकायत के बावजूद विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते यह घटना हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसानों मनोज पाठक पुत्र बृजनंदन राजू पाठक पुत्र बृजनंदन दीपक पाठक पुत्र रामसेवक को मुआवजा देने और जर्जर बिजली तारों को जल्द बदलने की मांग की है।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन को भी अवगत कराया गया है। राजस्व विभाग की टीम द्वारा नुकसान का आकलन किए जाने की बात कही जा रही है
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by KD पत्रकारMEDIA
    1
    Post by KD पत्रकारMEDIA
    user_KD पत्रकारMEDIA
    KD पत्रकारMEDIA
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • उरई, जालौन। अखिल भारतीय बसोर समाज विकास समिति की ओर से रविवार को शहर के एक रेस्टोरेंट में गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें समाज से जुड़े लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। करन बरार व रामबाबू बरार ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग को भेजे गए पत्र में बसोंड, वंशफार व धरकार जातियों को मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में प्राथमिकता दिए जाने की मांग की गई थी। आरोप है कि जनपद जालौन में विकास खंड अधिकारियों व परियोजना निदेशक द्वारा शासन को भेजी गई रिपोर्ट (पत्र संख्या 645) में इन समाजों की संख्या शून्य दर्शा दी गई, जिससे ये वर्ग योजनाओं के लाभ से वंचित हो गए, जबकि जिले में इनकी संख्या लगभग एक लाख बताई जा रही है। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि 28 मार्च 2026 को सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जांच की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे समाज में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की अनुसूचित जाति सूची में बसोंड, धरकार व वंशफ़ौर जातियां दर्ज हैं और इन्हें वंचित श्रेणी में रखा गया है, बावजूद इसके योजनाओं का लाभ संख्या के अनुपात में नहीं मिल पा रहा है। गोष्ठी में यह भी आरोप लगाया गया कि कुछ क्षेत्रों में बसोंड समाज के लोगों का जबरन जाति परिवर्तन कर धानुक के रूप में दर्ज कराया जा रहा है, जिससे समाज की वास्तविक संख्या प्रभावित हो रही है और लाभ लेने में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस पर रोक लगाने व जांच कराने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश स्तर पर भी समाज के उत्थान के लिए प्रस्ताव रखे गए हैं और जनप्रतिनिधियों द्वारा इस मुद्दे को सदन में उठाया गया है, लेकिन जालौन में स्थिति जस की तस बनी हुई है। समिति ने सरकार व जनप्रतिनिधियों से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा वंचित समाज को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। साथ ही समाज को उसकी आबादी के अनुपात में राजनीतिक भागीदारी दिए जाने की भी मांग उठाई गई।इस मौके पर अरविंद, रविंद्र, हल्के, जितेंद्र, पवन कुमार मनोज कुमार, जतन सिंह, तेजराम अवनीश, मान कुंवर,अशोक, मुन्ना लाल, रामसखी,पूजा कुमारी,रिंकी, किशना देवी,गंगा देवी,मौजूद रही।
    1
    उरई, जालौन। अखिल भारतीय बसोर समाज विकास समिति की ओर से रविवार को शहर के एक रेस्टोरेंट में गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें समाज से जुड़े लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई।
करन बरार व रामबाबू बरार ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग को भेजे गए पत्र में बसोंड, वंशफार व धरकार जातियों को मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में प्राथमिकता दिए जाने की मांग की गई थी। आरोप है कि जनपद जालौन में विकास खंड अधिकारियों व परियोजना निदेशक द्वारा शासन को भेजी गई रिपोर्ट (पत्र संख्या 645) में इन समाजों की संख्या शून्य दर्शा दी गई, जिससे ये वर्ग योजनाओं के लाभ से वंचित हो गए, जबकि जिले में इनकी संख्या लगभग एक लाख बताई जा रही है।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि 28 मार्च 2026 को सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जांच की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे समाज में रोष व्याप्त है।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की अनुसूचित जाति सूची में बसोंड, धरकार व वंशफ़ौर जातियां दर्ज हैं और इन्हें वंचित श्रेणी में रखा गया है, बावजूद इसके योजनाओं का लाभ संख्या के अनुपात में नहीं मिल पा रहा है। गोष्ठी में यह भी आरोप लगाया गया कि कुछ क्षेत्रों में बसोंड समाज के लोगों का जबरन जाति परिवर्तन कर धानुक के रूप में दर्ज कराया जा रहा है, जिससे समाज की वास्तविक संख्या प्रभावित हो रही है और लाभ लेने में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस पर रोक लगाने व जांच कराने की मांग की गई।
वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश स्तर पर भी समाज के उत्थान के लिए प्रस्ताव रखे गए हैं और जनप्रतिनिधियों द्वारा इस मुद्दे को सदन में उठाया गया है, लेकिन जालौन में स्थिति जस की तस बनी हुई है।
समिति ने सरकार व जनप्रतिनिधियों से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा वंचित समाज को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। साथ ही समाज को उसकी आबादी के अनुपात में राजनीतिक भागीदारी दिए जाने की भी मांग उठाई गई।इस मौके पर अरविंद, रविंद्र, हल्के, जितेंद्र, पवन कुमार मनोज कुमार, जतन सिंह, तेजराम अवनीश, मान कुंवर,अशोक, मुन्ना लाल, रामसखी,पूजा कुमारी,रिंकी, किशना देवी,गंगा देवी,मौजूद रही।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • थाना कालपी क्षेत्रांतर्गत ग्राम लोहार में दो अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक जालौन व थाना कालपी पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । फील्ड यूनिट टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है । दोनों शवों के पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है । इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा दी गयी बाइट ।
    1
    थाना कालपी क्षेत्रांतर्गत ग्राम लोहार में दो अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक जालौन व थाना कालपी पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । फील्ड यूनिट टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है । दोनों शवों के पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है । इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा दी गयी बाइट ।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by मुजीब आलम पत्रकार
    1
    Post by मुजीब आलम पत्रकार
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अमराहट थाना क्षेत्र के सिहुरा गांव में रविवार सुबह करीब 8 बजे एक व्यक्ति ने विवाद के बाद कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने कुएं में गिरे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और आनन-फानन में सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. आनंद गुप्ता ने उसका उपचार किया। जानकारी के अनुसार सिहुरा गांव निवासी सुभाष चंद्र का गांव के ही रामबाबू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद आवेश में आकर सुभाष चंद्र ने कुएं में छलांग लगा दी। परिजनों के मुताबिक सुभाष चंद्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है और वह अक्सर शराब के नशे में विवाद करते रहते हैं। उनकी पत्नी इंद्र कुमारी ने बताया कि वह कानपुर में रहती हैं और इसी वजह से वह घर पर अकेले रहते हैं। फिलहाल उपचार के बाद सुभाष चंद्र की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
    1
    अमराहट थाना क्षेत्र के सिहुरा गांव में रविवार सुबह करीब 8 बजे एक व्यक्ति ने विवाद के बाद कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने कुएं में गिरे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और आनन-फानन में सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. आनंद गुप्ता ने उसका उपचार किया।
जानकारी के अनुसार सिहुरा गांव निवासी सुभाष चंद्र का गांव के ही रामबाबू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद आवेश में आकर सुभाष चंद्र ने कुएं में छलांग लगा दी।
परिजनों के मुताबिक सुभाष चंद्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है और वह अक्सर शराब के नशे में विवाद करते रहते हैं। उनकी पत्नी इंद्र कुमारी ने बताया कि वह कानपुर में रहती हैं और इसी वजह से वह घर पर अकेले रहते हैं।
फिलहाल उपचार के बाद सुभाष चंद्र की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 min ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    3
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.