Shuru
Apke Nagar Ki App…
हजारीबाग पत्रकारिता संघ की अनोखी जुगलबंदी की कहानी सुनिए जुबानी...
BaरKaट्ठा Ki आwaज
हजारीबाग पत्रकारिता संघ की अनोखी जुगलबंदी की कहानी सुनिए जुबानी...
More news from Hazaribagh and nearby areas
- हजारीबाग पत्रकारिता संघ की अनोखी जुगलबंदी की कहानी सुनिए जुबानी...1
- *एसडीपीओ धनंजय कुमार ने छात्राओं से किया संवाद, कन्या उच्च विद्यालय में ‘सशक्त बेटी–सुरक्षित बेटी’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* एसडीपीओ धनंजय कुमार और शिक्षाविद मोनिला जैन ने छात्राओं को दिए सुरक्षा और करियर सफलता के टिप्स बगोदर: बगोदर के कन्या उच्च विद्यालय में गुरुवार को ‘सशक्त बेटी–सुरक्षित बेटी’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीपीओ धनंजय कुमार और विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद मोनीला जैन ने छात्राओं से संवाद कर आत्मसुरक्षा, कानूनी अधिकार, साइबर सुरक्षा और करियर निर्माण पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। एसडीपीओ धनंजय कुमार ने जेंडर समानता पर जोर देते हुए कहा कि लड़के और लड़कियों में कोई फर्क नहीं है और मेहनत व शिक्षा के बल पर छात्राएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकती हैं। उन्होंने महिलाओं और बच्चियों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए बने कानूनों, खासकर पोक्सो एक्ट की जानकारी देते हुए कहा कि छेड़छाड़, उत्पीड़न या किसी भी परेशानी की स्थिति में तुरंत अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को सूचना दें। वहीं मोनीला जैन ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने, मोबाइल और इंटरनेट का सही उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने गुड टच और बैड टच जैसे संवेदनशील विषयों पर भी छात्राओं को जागरूक किया और कहा कि किसी भी तरह की मानसिक प्रताड़ना या असुरक्षा की स्थिति में चुप न रहें, बल्कि भरोसेमंद लोगों से बात करें। विद्यालय सचिव छोटू यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया। संचालन शिक्षक नंदलाल राणा ने किया, जबकि प्रिंसिपल धनेश्वरी देवी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।1
- हजारीबाग में महंगे गैस सिलेंडर से हजारीबाग के होटल कारोबार पर मार, कीमत बढ़ते ही 30% तक घटी बिक्री, ग्राहकों ने बनाई दूरी* कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी का असर अब हजारीबाग के होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय पर साफ दिखाई देने लगा है। शहर के कई होटल संचालकों का कहना है कि सिलेंडर के दाम में करीब 993 रुपये तक इजाफा होने से उनकी लागत अचानक बढ़ गई है। पहले जहां कम कीमत में भोजन तैयार कर ग्राहकों को परोसा जाता था, वहीं अब मजबूरी में खाने की कीमत बढ़ानी पड़ रही है। इसका सीधा असर ग्राहकों की संख्या पर पड़ा है। संचालकों के अनुसार पिछले कुछ समय में बिक्री में लगभग 30 प्रतिशत तक गिरावट आई है। उनका कहना है कि अगर यही स्थिति रही तो व्यवसाय चलाना मुश्किल हो जाएगा। होटल मालिकों ने सरकार से मांग की है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर जल्द रोक लगाई जाए, ताकि व्यवसाय और आम लोगों दोनों को राहत मिल सके।1
- वन्य जीव ही प्रकृति की सुंदरता है। ऐसे जीव धीरे धीरे लुप्त होते जा रहे है।1
- हज़ारीबाग में पुलिस का NIGHT STRIKE… मनचलों में मचा हड़कंप 119 ठिकानों पर रेड, 51 मनचले थाने में… हज़ारीबाग पुलिस FULL ACTION में!1
- हजारीबाग पुलिस को पुलिस मुख्यालय से 42 नई मोटरसाइकिलें प्राप्त हुईं। एसपी अमन कुमार ने इन्हें अपराध नियंत्रण और नशा मुक्ति अभियान हेतु विभिन्न थानों के लिए रवाना किया। मुख्य समाचार हजारीबाग। जिले की विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराधियों पर त्वरित नकेल कसने के उद्देश्य से हजारीबाग पुलिस के बेड़े में शुक्रवार को 42 नई मोटरसाइकिलें शामिल की गईं। पुलिस केंद्र हजारीबाग में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक (SP) अमन कुमार ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानों के लिए रवाना किया। अपराध और नशे के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' इन मोटरसाइकिलों का मुख्य उपयोग शहर के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने के लिए किया जाएगा। एसपी अमन कुमार ने बताया कि इन वाहनों की मदद से अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान को और गति मिलेगी। अब संकरी गलियों और कठिन रास्तों पर भी पुलिस की पहुंच आसान और तेज होगी। बेड़े में बढ़ी पुलिस की ताकत उल्लेखनीय है कि झारखंड सरकार और पुलिस मुख्यालय, रांची द्वारा हाल ही में ये 42 मोटरसाइकिलें भेजी गई हैं। इससे पूर्व भी मुख्यालय द्वारा हजारीबाग जिले को 50 नई मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गई थीं। अब कुल 92 नई मोटरसाइकिलों के साथ हजारीबाग पुलिस की गश्ती टीम पहले से कहीं अधिक प्रभावी और सक्रिय नजर आएगी। ये अधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अमित आनंद, पुलिस उपाधीक्षक (CCR) मनोज कुमार सिंह और पुलिस केंद्र के परिचारी प्रवर कुमार देवव्रत सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।5
- हजारीबाग में लक्ष्मी सिनेमा हॉल के सामने पुरुषों के लिए 'अर्बन लुक मेंस फैशन' शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया है। यहां ब्रांडेड जूते, घड़ियां, चश्मे और कई अन्य एक्सेसरीज ग्राहकों को उद्घाटन सप्ताह में 25% तक की विशेष छूट पर मिलेंगी। इस नए स्टोर से शहर के युवाओं को आधुनिक फैशन के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा।1
- हजारीबाग पुलिस को हाल ही में 42 समेत कुल 92 नई मोटरसाइकिलें मिली हैं। इन बाइक्स को अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और नशा विरोधी अभियान के लिए शहरी और ग्रामीण थानों में भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।4