19 से भीनमाल में होगा तीन दिवसीय आर्य महासम्मेलन, 151 कुंडीय महायज्ञ व शौर्य प्रदर्शन होंगे आकर्षण राजधानी जयपुर के बाहर पहली बार होगा आयोजन, 50 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना भीनमाल (विक्रम राठी) आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के तत्वावधान में आगामी 19 से 21 मार्च तक भीनमाल में तीन दिवसीय आर्य महासम्मेलन 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। भारतीय नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाला यह महासम्मेलन राजधानी जयपुर के बाहर पहली बार किसी अन्य शहर में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में देशभर से संत, विद्वान, सामाजिक कार्यकर्ता और हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। सोमवार शाम नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित नगर बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। सनातन संस्कृति जागरण संघ के सदस्य सुखराज माली ने बताया कि वर्ष 2026 महान समाज सुधारक और महर्षि दयानंद सरस्वती के प्रमुख शिष्य स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के उपलक्ष्य में आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान द्वारा पूरे प्रदेश में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में भीनमाल में 19 से 21 मार्च तक आर्य महासम्मेलन आयोजित होगा। 12 मार्च से शुरू होगा आर्य वीर-वीरांगना प्रशिक्षण शिविर आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के अध्यक्ष जयसिंह गहलोत ने बताया कि महासम्मेलन से पूर्व 12 मार्च से स्थानीय नीलकंठ महादेव मंदिर में आठ दिवसीय निःशुल्क आर्य वीर-वीरांगना प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में आर्योदय गुरुकुल के आचार्य सत्यम की टीम के मार्गदर्शन में 1500 से अधिक बालक-बालिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। सभा के मंत्री जीववर्धन शास्त्री ने बताया कि शिविर में भाग लेने के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है और 12 वर्ष से अधिक आयु के बालक-बालिकाएं इसमें भाग ले सकते हैं। 151 कुंडीय महायज्ञ में 1500 परिवार देंगे आहुति डॉ. अक्षय बोहरा ने बताया कि महासम्मेलन के प्रथम और द्वितीय दिन प्रातः 151 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें लगभग 1500 परिवार पूर्ण भारतीय वेशभूषा में आहुति देंगे। इस महायज्ञ में कोई भी व्यक्ति सपत्नीक, सपरिवार या अकेले भी भाग ले सकता है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 27 फरवरी से जारी है। शौर्य प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण सनातन संस्कृति जागरण संघ के सचिव प्रभुराम जीनगर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आर्य वीर दल तथा प्रशिक्षित बालक-बालिकाओं द्वारा मलखंभ, तलवारबाजी, लाठीबाजी और शौर्य प्रदर्शन प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा व्याख्यान, भजन, नाटक मंचन, गुरुकुल प्रदर्शनी, आर्य स्मृति वाटिका, यज्ञ मंडप, सेल्फी प्वाइंट, दीप सज्जा और रंगोली जैसे कई आकर्षण भी होंगे। कार्यक्रम में देशभर में राष्ट्र व समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्य करने वाले सैकड़ों लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। कई बड़ी हस्तियां होंगी शामिल प्यारेलाल राजव्यास ने बताया कि महासम्मेलन में गुजरात और महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, कई मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे। इसके अलावा प्रतापपुरी महाराज, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय, दैनिक भास्कर के प्रबंध संपादक जगदीश शर्मा सहित देश की कई प्रमुख हस्तियां भी कार्यक्रम में भाग लेंगी। भगवा ध्वजों से सजेगा पूरा शहर राजूसिंह माली ने बताया कि महासम्मेलन को लेकर भीनमाल शहर के मुख्य मार्गों को भगवा पताकाओं, ॐ ध्वजों, रंगोलियों और आकर्षक सजावट से सजाया जाएगा तथा पूरे नगर में होर्डिंग और बैनर लगाए जाएंगे। आयोजित बैठक में गुमानसिंह राव, केराराम चौधरी, प्यारेलाल राजव्यास, नारिंगाराम पटेल, भंवरलाल जीनगर, श्रवण सोनगरा, चतराराम माली, शंकरलाल सोलंकी, अक्षय बोहरा, राजूसिंह माली, प्रभुराम जीनगर, सुखराज माली, किशोरसिंह राजपुरोहित, रामलाल राजपुरोहित, पारसमल बंजारा, विवेकानंद बिस्सा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

- Post by Reporter Rajesh pahadiya1
- आनंद दिव्य धाम श्री वीर आकोदिया हनुमान, चौहानगढ़ में गोपालजी महाराज के सान्निध्य में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं और समाजसेवियों ने भाग लेकर दिव्य हनुमान जी के दर्शन किए तथा पूज्य महाराज गोपालदास जी के आशीर्वचन प्राप्त किए। इस भव्य होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में रेवदर के पूर्व विधायक जगसीराम कोली, भाजपा सिरोही जिला प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह देवड़ा, भाजपा भटाना मंडल अध्यक्ष कुलदीप रामपुरा, भाजपा मंडार मंडल अध्यक्ष अमराराम चौधरी, पूर्व रेवदर प्रधान कालूराम चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रावताराम चौधरी, जयदीप सिंह देवड़ा, मन की बात मंडल संयोजक अशोक पुरोहित, भैराराम चौधरी,भानाराम मेघवाल, राम सिंह अनादरा,दिनेश चौधरी (मकावल), वीपी सिंह भावरी,भँवर दास संत, मावाराम चौधरी, विरेंद्र डूडी सहित अनेक भक्तगण एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाराज ने भक्तों को हनुमान चालीसा भेंट कर अपने आशीर्वचनों में कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। सभी को मिलकर समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की तथा एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ तथा पूरे आयोजन का वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा।1
- गोल में पारंपरिक गैर नृत्य का आयोजन1
- सिवाना में श्रद्धा के साथ महिलाओं ने की शीतला माता की कथा, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना सिवाना कस्बे में शीतला माता के प्रति आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कस्बे में बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्रित होकर श्रद्धा भाव से शीतला माता की कथा का आयोजन किया। कथा के दौरान महिलाओं ने माता के भजन गाए और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर परिवार व क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।कथा आयोजन में महिलाओं ने शीतला माता के जीवन प्रसंगों और उनके महत्व को सुनते हुए भक्ति भाव से भाग लिया। इस दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और महिलाओं ने भजन-कीर्तन कथा के पश्चात महिलाओं ने माता को प्रसाद अर्पित कर उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित की। महिलाओं का कहना है कि शीतला माता की पूजा से क्षेत्र में रोग-व्याधियों से मुक्ति और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इसलिए हर वर्ष बड़ी श्रद्धा और परंपरा के अनुसार महिलाएं शीतला माता की कथा व पूजा करती हैं।इस अवसर पर कस्बे की अनेक महिलाएं और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने सामूहिक रूप से माता की आराधना कर क्षेत्र में खुशहाली और शांति की कामना की।1
- सिरोही पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी सिरोही स्थित मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी । जयपुर स्थित पोस्ट ऑफिस मुख्यालय की मेल आईडी पर एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया, जिसमें सिरोही पोस्ट ऑफिस को निशाना बनाने की बात कही गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गए। एहतियात के तौर पर सिरोही के मुख्य डाकघर को तुरंत बंद करवा दिया गया और पूरे परिसर को खाली करा लिया गया। पोस्ट ऑफिस के बाहर पुलिस का भारी जाप्ता तैनात कर दिया गया है तथा आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस के अनुसार जोधपुर से बम निरोधक दस्ता सिरोही के लिए रवाना कर दिया गया है। दस्ता मौके पर पहुंचकर डाकघर और आसपास के इलाके की गहन जांच करेगा। तब तक किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए डाकघर को एहतियातन बंद रखा गया है। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने पोस्ट ऑफिस और आसपास के इलाके में कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।1
- गैर का आनन्द लेते हुए नाचते शीतला चोक सुमेरपुर में1
- सरूपगंज थाना क्षेत्र के मांडवाड़ा खालसा में बीती रात को अज्ञात चोरों ने बंद पड़े तीन घरों के ताले तोड़ दिए। अलमारी के ताले तोड़कर सारा सामान बिखेर दिया। चोर कुछ नकदी व सामान चुराकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय पुलिस की गश्त नही होने से चोरी की वारदातें हो रही है। उन्होंने पुलिस गश्त बढाने की मांग की है।1
- सरूपगंज । मांडवाड़ा खालसा गांव में देर रात चोरों ने तीन मकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरो ने सोहनलाल प्रजापत, सवाराम प्रजापत और शंकरलाल माली के घर में घुस गए और पीडत के अनुसार करीब 1 लाख रुपए नकद सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया ।1