बेगूसराय तीन दिवसीय दौरे पर कार्यक्रम के तहत पहुंचे। माननीय पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति सह निरीक्षी न्यायमूर्ति, बेगूसराय न्यायमंडल श्री अजित कुमार ने अपने तीन दिवसीय बेगूसराय दौरे बेगूसराय तीन दिवसीय दौरे पर कार्यक्रम के तहत पहुंचे। माननीय पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति सह निरीक्षी न्यायमूर्ति, बेगूसराय न्यायमंडल श्री अजित कुमार ने अपने तीन दिवसीय बेगूसराय दौरे के तीसरे एवं अंतिम दिन विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थानों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। उन्होंने दिन की शुरुआत मंझौल अनुमंडल स्थित प्रसिद्ध जयमंगला गढ़ मंदिर पहुंचकर मां जयमंगला की पूजा-अर्चना एवं दर्शन से की। इसके बाद वे गढ़पुरा स्थित हरिगिर धाम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महादेव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात माननीय निरीक्षी न्यायमूर्ति मंडल कारा, बेगूसराय पहुंचे, जहां मंडल कारा प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने मंडल कारा परिसर का गहन निरीक्षण करते हुए कैदियों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों के स्नानागार, भोजनशाला, पाठशाला एवं मंडल कारा स्थित अस्पताल का जायजा लिया। अस्पताल में भर्ती बीमार कैदियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों से उनके उपचार एवं उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद माननीय निरीक्षी न्यायमूर्ति रतनपुर स्थित बालिका गृह पहुंचे। वहां बालिका गृह की अधीक्षिका एवं अन्य कर्मियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। उन्होंने बालिका गृह में रह रही बच्चियों से मुलाकात कर उनकी स्थिति एवं उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा अधीक्षिका से आवास, भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने ऊलाव स्थित एसओएस बाल ग्राम का निरीक्षण किया। वहां रह रहे बच्चों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना तथा उनके रहन-सहन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण एवं भ्रमण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ऋषिकांत, जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती कविता कुमारी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्री विवेक चन्द्र वर्मा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री करुणानिधि प्रसाद आर्य सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
बेगूसराय तीन दिवसीय दौरे पर कार्यक्रम के तहत पहुंचे। माननीय पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति सह निरीक्षी न्यायमूर्ति, बेगूसराय न्यायमंडल श्री अजित कुमार ने अपने तीन दिवसीय बेगूसराय दौरे बेगूसराय तीन दिवसीय दौरे पर कार्यक्रम के तहत पहुंचे। माननीय पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति सह निरीक्षी न्यायमूर्ति, बेगूसराय न्यायमंडल श्री अजित कुमार ने अपने तीन दिवसीय बेगूसराय दौरे के तीसरे एवं अंतिम दिन विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थानों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। उन्होंने दिन की शुरुआत मंझौल अनुमंडल स्थित प्रसिद्ध जयमंगला गढ़ मंदिर पहुंचकर मां जयमंगला की पूजा-अर्चना एवं दर्शन से की। इसके बाद वे गढ़पुरा स्थित हरिगिर धाम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महादेव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात माननीय निरीक्षी न्यायमूर्ति मंडल
कारा, बेगूसराय पहुंचे, जहां मंडल कारा प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने मंडल कारा परिसर का गहन निरीक्षण करते हुए कैदियों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों के स्नानागार, भोजनशाला, पाठशाला एवं मंडल कारा स्थित अस्पताल का जायजा लिया। अस्पताल में भर्ती बीमार कैदियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों से उनके उपचार एवं उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद माननीय निरीक्षी न्यायमूर्ति रतनपुर स्थित बालिका गृह पहुंचे। वहां बालिका गृह की अधीक्षिका एवं अन्य कर्मियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। उन्होंने बालिका गृह में रह रही बच्चियों से
मुलाकात कर उनकी स्थिति एवं उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा अधीक्षिका से आवास, भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने ऊलाव स्थित एसओएस बाल ग्राम का निरीक्षण किया। वहां रह रहे बच्चों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना तथा उनके रहन-सहन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण एवं भ्रमण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ऋषिकांत, जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती कविता कुमारी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्री विवेक चन्द्र वर्मा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री करुणानिधि प्रसाद आर्य सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
- जैन स्वराज पार्टी के सूत्रधार बांकेपुर विधायक प्रशांत किशोर का बेगूसराय के डॉ फूल और चादर से उनका स्वागत किया। डॉ रंजन चौधरी के आवास पर पहुंचे प्रशांत किशोर।। एक दिवसीय दौरे पर आए थे बेगूसराय। विधायक बनने के बाद पहली बार।3
- बेगूसराय- कार्यालय कक्ष में SP ने लगाया जनता दरबार, 18 फरियादियों की सुनी फरियाद कार्यालय कक्ष में SP मनीष ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. इस मौके पर एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के गंभीर मामलों का लगातार अवलोकन करने का निर्देश दिया है.1
- बेगूसराय में जन सुराज पार्टी प्रशांत किशोर ने किया शिक्षकों के साथ संवाद।,,,,1
- मोकामा जीरो माइल बना हादसे का खतरा, सड़क के बीचोंबीच बड़े-बड़े गड्ढे; जिम्मेदारी किसकी? घोसवारी। घोसवारी प्रखंड क्षेत्र से होकर मोकामा, गोसाईगांव और घोसवारी के रास्ते सरमेरा जाने वाली सड़क पर मोकामा जीरो माइल के पास बदहाल सड़क राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन गई है। जीरो माइल ओवरपास के नीचे सड़क के बीचोंबीच करीब दो से तीन फीट तक गहरे आधा दर्जन से अधिक गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों के कारण कभी भी बड़ा सड़क हादसा हो सकता है। यह मार्ग मोकामा से गोसाईगांव और घोसवारी होते हुए सरमेरा जाने वाले वाहनों के साथ-साथ सरमेरा से मोकामा, बेगूसराय और लखीसराय की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए भी महत्वपूर्ण है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं। सड़क के बीचोंबीच बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना या गड्ढों से बचने के लिए दिशा बदलनी पड़ती है। ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों के बीच दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस स्थान पर लगातार वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कई बार वाहन असंतुलित होकर पलटने की स्थिति तक पहुंच चुके हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत को लेकर अब तक ठोस पहल नजर नहीं आ रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं और सड़क की स्थिति पहले से ही हादसे का खतरा पैदा कर रही है, तो संबंधित विभाग की नजर इस ओर क्यों नहीं जा रही है? यदि इन गड्ढों के कारण कोई बड़ा हादसा होता है और किसी की जान चली जाती है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही सड़क की मरम्मत शुरू होगी, या उससे पहले ही संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगा?1
- लखीसराय। बहादुरपुर गांव में नशे के खिलाफ चला अभियान ग्रामीणों ने नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प। लखीसराय। सेवा संकल्प अभियान के तहत लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के बड़हिया प्रखंड की डुमरी पंचायत के बहादुरपुर गांव में रविवार को नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। क्षेत्रीय विधायक सह बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों ने नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया।अभियान के दौरान बताया गया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करती है। ग्रामीणों से स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।1
- बाढ़ कांग्रेस मैदान में कांग्रेस के महासभा के साथ किया गया बैठक कि बैठक में कई मुद्दे पर चर्चा भी हुआ पटना ग्रामीण तो सरदार गुरजीत सिंह के द्वारा1
- मरांची थानां क्षेत्र के सिक्स लेन पुल के नीचे भगत टोला में मिला 36 घंटे से लापता रामप्रवेश का शव। 🚨 BREAKING NEWS | 36 घंटे से लापता मवेशी कारोबारी का गंगा किनारे मिला शव! 😱 शराब पिलाने के बाद हत्या का आरोप, 4 लोगों पर FIR! मोकामा के मरांची थाना क्षेत्र में रामप्रवेश सिंह का शव गंगा किनारे संदिग्ध हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि उन्हें शराब पिलाकर हत्या की गई। 📱 पत्नी से रात 10 बजे हुई थी आखिरी बातचीत… बातचीत के दौरान पीछे से विवाद और शराब पीने की आवाजें सुनाई देने का दावा। 🚔 पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर गंगा किनारे से शव बरामद होने की बात सामने आई है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 💔 परिवार का इकलौता कमाने वाला था रामप्रवेश… पीछे छोड़ गए एक बेटा और एक बेटी। 📍 मरांची | मोकामा | पटना #BreakingNews #MokamaNews #Maranchi #CrimeNews #BiharNews #Mokama #Breaking #ViralNews1
- बेगूसराय दिनकर भवन। पहुंचे। दरभंगा स्नातक चुनाव जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी दरभंगा से चुने गए डॉ सुरेश राय प्रसाद के समर्थन। दरभंगा स्नातक चुनाव जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी दरभंगा से चुने गए डॉक्टर सुरेश राय प्रसाद के समर्थन में बेगूसराय पहुंचे बांकीपुर के विधायक सूत्रधार प्रशांत। किशोर ने शिक्षा संवाद कार्यक्रम और उम्मीदवार के लिए वोट वोट देने की अपील की।3