Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीसराय। बहादुरपुर गांव में नशे के खिलाफ चला अभियान ग्रामीणों ने नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प। लखीसराय। सेवा संकल्प अभियान के तहत लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के बड़हिया प्रखंड की डुमरी पंचायत के बहादुरपुर गांव में रविवार को नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। क्षेत्रीय विधायक सह बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों ने नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया।अभियान के दौरान बताया गया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करती है। ग्रामीणों से स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।
Atmanand Singh
लखीसराय। बहादुरपुर गांव में नशे के खिलाफ चला अभियान ग्रामीणों ने नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प। लखीसराय। सेवा संकल्प अभियान के तहत लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के बड़हिया प्रखंड की डुमरी पंचायत के बहादुरपुर गांव में रविवार को नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। क्षेत्रीय विधायक सह बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों ने नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया।अभियान के दौरान बताया गया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करती है। ग्रामीणों से स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।
More news from बिहार and nearby areas
- निजी एंबुलेंस में छिपाकर ले जाई जा रही थी केन बीयर, चालक-उपचालक गिरफ्तार - देवघर से लखीसराय ले जाई जा रही थी शराब की खेप, बानाडीह के समीप उत्पाद विभाग ने वाहन जांच के दौरान पकड़ा जमुई. झाझा-जमुई मुख्य मार्ग स्थित गिद्धौर थाना क्षेत्र के बानाडीह गांव के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक निजी एंबुलेंस से भारी मात्रा में केन बीयर बरामद की है. शराब की खेप झारखंड के देवघर से लखीसराय ले जाई जा रही थी. कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने एंबुलेंस के चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लखीसराय जिले के चौराराजपुर गांव निवासी पप्पू सिंह के पुत्र सौरव कुमार तथा रामचंद्रपुर गांव निवासी बलराम शर्मा के पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि शराब की तस्करी की सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा जिले के विभिन्न इलाकों में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में गिद्धौर थाना क्षेत्र के बानाडीह गांव के समीप एक निजी एंबुलेंस को रोककर उसकी तलाशी ली गई. जांच के दौरान एंबुलेंस में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में केन बीयर बरामद हुई. पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि शराब की खेप झारखंड के देवघर से लखीसराय ले जाई जा रही थी. उत्पाद विभाग ने बरामद बीयर को जब्त कर लिया तथा एंबुलेंस को भी कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. अधिकारियों के अनुसार, शराबबंदी वाले बिहार में तस्करी के लिए निजी एंबुलेंस के इस्तेमाल की बात सामने आने के बाद मामले की जांच की जा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप किसके लिए ले जाई जा रही थी और इस तस्करी में इनके अलावा अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं. उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार दोनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए कागजी प्रक्रिया पूरी की और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने के लिए भी पूछताछ और जांच जारी है.3
- पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजकुमार का पहला जमुई दौरा: न्यायिक आवास समेत कई योजनाओं का किया शिलान्यास - पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजकुमार का पहला जमुई दौरा: न्यायिक आवास समेत कई योजनाओं का किया शिलान्यास1
- प्रेस रिलीज जमूई 19-09-2026 *चंद्रमंडीह थाना प्रभारी के संरक्षण में बढ़ते अपराध और तानाशाही जिला प्रशासन के खिलाफ छठे दिन भी धरना जारी* *छठे दिन भी धरनार्थियों से वार्ता नहीं करना किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा जिला प्रशासन-जयराम तुरी* चकाई प्रखण्ड अंतर्गत चंद्रमंडी थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि और थाना प्रभारी के संदिग्ध व संलिप्त आचरण के खिलाफ भाकपा माले, आदिवासी संघर्ष मोर्चा तथा इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के संगठनों की और से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना आज छठे दिन की अध्यक्षता भाकपा माले वरिष्ठ नेता सलीम अंसारी ने किया और कहा कि जिला प्रशासन जबतक चंद्रमडी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों लगातार हो रहे लूटपाट और 2 सितंबर की रात हुई अपराधिक घटना में शामिल अपराधियो के ऊपर कानूनी करवाई संरक्षण देने वाले थाना प्रभारी को बर्खास्त नहीं किया जायेगा तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा वही धरना की मुख्यवक्ता जयराम तुरी ने कहा कि पिछले छह दिनों से लगातार आम अवाम, महिलाएं और सामाजिक कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से अपनी न्यायसंगत मांगों अपराधियो को को संरक्षण दे रहे थाना के प्रभारी गजेंद्र कुमार को निलंबन और उनके कार्यकाल की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच—को लेकर धरने पर धरनार्थी बैठे हैं, लेकिन जिला प्रशासन और पुलिसिया महकमे के कान पर जूं तक नहीं रेंगी है। जिला प्रशासन द्वारा धरनार्थियों से किसी भी प्रकार की वार्ता न करना यह साबित करता है कि प्रशासन अपराधियों को बचाने और बचाने वाले खाकीधारियों को संरक्षण देने में लिप्त है। जमुई जिला प्रशासन की यह चुप्पी जनता के प्रति उसकी आपराधिक लापरवाही और तानाशाही रवैये को दर्शाती है। क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी या जन-आक्रोश का इंतजार कर रहा है हमारी पार्टी ने जिला प्रशासन को यह चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अविलंब वार्ता कर चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष को निलंबित नहीं किया गया, तो यह आंदोलन और अधिक आक्रामक होगा। जनता के सब्र का इम्तिहान न लिया जाए। आने वाले दिनों में इस तानाशाही के खिलाफ आंदोलन को प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक थाना प्रभारी का पुतला दहन किया जायेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। मौके आपका माले के राज्य कमेटी सदस्य बाबू साहब सिंह वासुदेव राय मोहम्मद हैदर किरण गुप्ता, सोभी राय बलदेव राय शम्भू मांझी, हिरामन राय चौबे राय, दामोदर पासवान,शुखु टुडू,सुकरा टुडू सहित सैकड़ों धरनार्थी धरना पर उपस्थित थे1
- बेगूसराय- कार्यालय कक्ष में SP ने लगाया जनता दरबार, 18 फरियादियों की सुनी फरियाद कार्यालय कक्ष में SP मनीष ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. इस मौके पर एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के गंभीर मामलों का लगातार अवलोकन करने का निर्देश दिया है.1
- मोकामा जीरो माइल बना हादसे का खतरा, सड़क के बीचोंबीच बड़े-बड़े गड्ढे; जिम्मेदारी किसकी? घोसवारी। घोसवारी प्रखंड क्षेत्र से होकर मोकामा, गोसाईगांव और घोसवारी के रास्ते सरमेरा जाने वाली सड़क पर मोकामा जीरो माइल के पास बदहाल सड़क राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन गई है। जीरो माइल ओवरपास के नीचे सड़क के बीचोंबीच करीब दो से तीन फीट तक गहरे आधा दर्जन से अधिक गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों के कारण कभी भी बड़ा सड़क हादसा हो सकता है। यह मार्ग मोकामा से गोसाईगांव और घोसवारी होते हुए सरमेरा जाने वाले वाहनों के साथ-साथ सरमेरा से मोकामा, बेगूसराय और लखीसराय की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए भी महत्वपूर्ण है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं। सड़क के बीचोंबीच बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना या गड्ढों से बचने के लिए दिशा बदलनी पड़ती है। ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों के बीच दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस स्थान पर लगातार वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कई बार वाहन असंतुलित होकर पलटने की स्थिति तक पहुंच चुके हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत को लेकर अब तक ठोस पहल नजर नहीं आ रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं और सड़क की स्थिति पहले से ही हादसे का खतरा पैदा कर रही है, तो संबंधित विभाग की नजर इस ओर क्यों नहीं जा रही है? यदि इन गड्ढों के कारण कोई बड़ा हादसा होता है और किसी की जान चली जाती है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही सड़क की मरम्मत शुरू होगी, या उससे पहले ही संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगा?1
- बेगूसराय तीन दिवसीय दौरे पर कार्यक्रम के तहत पहुंचे। माननीय पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति सह निरीक्षी न्यायमूर्ति, बेगूसराय न्यायमंडल श्री अजित कुमार ने अपने तीन दिवसीय बेगूसराय दौरे बेगूसराय तीन दिवसीय दौरे पर कार्यक्रम के तहत पहुंचे। माननीय पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति सह निरीक्षी न्यायमूर्ति, बेगूसराय न्यायमंडल श्री अजित कुमार ने अपने तीन दिवसीय बेगूसराय दौरे के तीसरे एवं अंतिम दिन विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थानों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। उन्होंने दिन की शुरुआत मंझौल अनुमंडल स्थित प्रसिद्ध जयमंगला गढ़ मंदिर पहुंचकर मां जयमंगला की पूजा-अर्चना एवं दर्शन से की। इसके बाद वे गढ़पुरा स्थित हरिगिर धाम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महादेव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात माननीय निरीक्षी न्यायमूर्ति मंडल कारा, बेगूसराय पहुंचे, जहां मंडल कारा प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने मंडल कारा परिसर का गहन निरीक्षण करते हुए कैदियों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों के स्नानागार, भोजनशाला, पाठशाला एवं मंडल कारा स्थित अस्पताल का जायजा लिया। अस्पताल में भर्ती बीमार कैदियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों से उनके उपचार एवं उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद माननीय निरीक्षी न्यायमूर्ति रतनपुर स्थित बालिका गृह पहुंचे। वहां बालिका गृह की अधीक्षिका एवं अन्य कर्मियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। उन्होंने बालिका गृह में रह रही बच्चियों से मुलाकात कर उनकी स्थिति एवं उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा अधीक्षिका से आवास, भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने ऊलाव स्थित एसओएस बाल ग्राम का निरीक्षण किया। वहां रह रहे बच्चों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना तथा उनके रहन-सहन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण एवं भ्रमण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ऋषिकांत, जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती कविता कुमारी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्री विवेक चन्द्र वर्मा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री करुणानिधि प्रसाद आर्य सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।3
- गोसाईं गांव पोखरा पर 700 लीटर अर्धनिर्मित महुआ छोवा नष्ट, आरोपी फरार गोसाईं गांव पोखरा पर 700 लीटर अर्धनिर्मित महुआ छोवा नष्ट, आरोपी फरार घोसवरी। घोसवरी थाना क्षेत्र के गोसाईं गांव स्थित पोखरा पर रविवार सुबह अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 700 लीटर अर्धनिर्मित महुआ मीठा छोवा नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान शराब निर्माण में शामिल आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। नए थानाध्यक्ष दीपक कुमार मणि को पदभार संभाले अभी एक सप्ताह भी पूरा नहीं हुआ है और उनके नेतृत्व में शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई सामने आ रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके से बड़ी मात्रा में अर्धनिर्मित महुआ छोवा नष्ट किया गया, लेकिन इससे कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। इतनी बड़ी मात्रा में शराब निर्माण की तैयारी आखिर किसकी थी? पोखरा के आसपास यह गतिविधि कब से चल रही थी और इतनी मात्रा में कच्चा माल वहां तक कैसे पहुंचा? पुलिस अब इन सवालों के जवाब तलाशने में जुटी है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के फरार होने से पुलिस के सामने उसे चिह्नित कर गिरफ्तार करने की चुनौती भी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फरार आरोपी कौन है और शराब निर्माण में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े थे। साथ ही यह भी जांच का विषय है कि महुआ छोवा तैयार करने का काम कब से चल रहा था। शराबबंदी वाले बिहार में लगातार शराब और शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिलने से इस व्यवस्था पर भी सवाल उठते रहे हैं। इतनी बड़ी मात्रा में अर्धनिर्मित शराब तैयार करने के लिए कच्चा माल कहां से आया और निर्माण स्थल तक इसे कौन पहुंचा रहा था, इसकी जांच जरूरी है। फिलहाल पुलिस ने करीब 700 लीटर अर्धनिर्मित महुआ छोवा नष्ट कर दिया है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि पुलिस फरार आरोपी तक कब पहुंचती है और पूछताछ के बाद शराब निर्माण से जुड़े अन्य लोगों की पहचान हो पाती है या नहीं। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस जांच के आधार पर होगी।1
- मरांची थानां क्षेत्र के सिक्स लेन पुल के नीचे भगत टोला में मिला 36 घंटे से लापता रामप्रवेश का शव। 🚨 BREAKING NEWS | 36 घंटे से लापता मवेशी कारोबारी का गंगा किनारे मिला शव! 😱 शराब पिलाने के बाद हत्या का आरोप, 4 लोगों पर FIR! मोकामा के मरांची थाना क्षेत्र में रामप्रवेश सिंह का शव गंगा किनारे संदिग्ध हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि उन्हें शराब पिलाकर हत्या की गई। 📱 पत्नी से रात 10 बजे हुई थी आखिरी बातचीत… बातचीत के दौरान पीछे से विवाद और शराब पीने की आवाजें सुनाई देने का दावा। 🚔 पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर गंगा किनारे से शव बरामद होने की बात सामने आई है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 💔 परिवार का इकलौता कमाने वाला था रामप्रवेश… पीछे छोड़ गए एक बेटा और एक बेटी। 📍 मरांची | मोकामा | पटना #BreakingNews #MokamaNews #Maranchi #CrimeNews #BiharNews #Mokama #Breaking #ViralNews1
- बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: तेलंगाना CM ने KCR को बताया बिहारी, गणेश विसर्जन में पथराव-थानाध्यक्ष समेत 6 पुलिसकर्मी घायल...... Bihar News Today: बिहार दिनभर की 10 बड़ी खबरों में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का KCR को लेकर दिया गया बयान चर्चा में है। विधानसभा में रेवंत रेड्डी ने KCR पर बिहार से आकर तेलंगाना को लूटने की कोशिश करने का आरोप लगाया। वहीं जमुई के झाझा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे को लेकर विवाद के बाद पुलिस टीम पर पथराव हुआ। घटना में थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा बिहार में नाबालिग से दुष्कर्म के मामलों और अपराध से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें भी इस वीडियो में देखें। Jamui और Bihar की ताजा खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें।1