logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: तेलंगाना CM ने KCR को बताया बिहारी, गणेश विसर्जन में पथराव-थानाध्यक्ष समेत 6 पुलिसकर्मी घायल...... Bihar News Today: बिहार दिनभर की 10 बड़ी खबरों में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का KCR को लेकर दिया गया बयान चर्चा में है। विधानसभा में रेवंत रेड्डी ने KCR पर बिहार से आकर तेलंगाना को लूटने की कोशिश करने का आरोप लगाया। वहीं जमुई के झाझा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे को लेकर विवाद के बाद पुलिस टीम पर पथराव हुआ। घटना में थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा बिहार में नाबालिग से दुष्कर्म के मामलों और अपराध से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें भी इस वीडियो में देखें। Jamui और Bihar की ताजा खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें।

2 days ago
user_Rajiv Ranjan
Rajiv Ranjan
Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
2 days ago

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: तेलंगाना CM ने KCR को बताया बिहारी, गणेश विसर्जन में पथराव-थानाध्यक्ष समेत 6 पुलिसकर्मी घायल...... Bihar News Today: बिहार दिनभर की 10 बड़ी खबरों में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का KCR को लेकर दिया गया बयान चर्चा में है। विधानसभा में रेवंत रेड्डी ने KCR पर बिहार से आकर तेलंगाना को लूटने की कोशिश करने का आरोप लगाया। वहीं जमुई के झाझा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे को लेकर विवाद के बाद पुलिस टीम पर पथराव हुआ। घटना में थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा बिहार में नाबालिग से दुष्कर्म के मामलों और अपराध से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें भी इस वीडियो में देखें। Jamui और Bihar की ताजा खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें।

More news from बिहार and nearby areas
  • स्कूटी सवार युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी - सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का प्रशासन ने लिया संज्ञान, आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई शुरू जमुई। जमुई टाउन थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कुछ स्थानीय लोगों द्वारा कथित रूप से अभद्र व्यवहार किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो में कुछ लोग स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए नजर आ रहे हैं। जिलाधिकारी नवीन ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रही घटना जमुई टाउन थाना क्षेत्र में 19 सितंबर की शाम की है। घटना के संबंध में उस समय पुलिस को कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो और अन्य सामग्री को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए स्वयं संज्ञान लिया और मामले की जांच शुरू की। जिलाधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अनुसंधान के दौरान वीडियो में दिख रहे पीड़ित युवक-युवती की पहचान कर ली गई है। इसके बाद पुलिस द्वारा मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल दोषियों की पहचान भी कर ली गई है और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में किसी व्यक्ति द्वारा शिकायत नहीं किए जाने के बावजूद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस की ओर से कार्रवाई शुरू किए जाने को प्रशासन की सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस अब वीडियो की सत्यता, घटना में शामिल लोगों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    स्कूटी सवार युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का प्रशासन ने लिया संज्ञान, आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई शुरू
जमुई। जमुई टाउन थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कुछ स्थानीय लोगों द्वारा कथित रूप से अभद्र व्यवहार किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो में कुछ लोग स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए नजर आ रहे हैं।
जिलाधिकारी नवीन ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रही घटना जमुई टाउन थाना क्षेत्र में 19 सितंबर की शाम की है। घटना के संबंध में उस समय पुलिस को कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो और अन्य सामग्री को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए स्वयं संज्ञान लिया और मामले की जांच शुरू की।
जिलाधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अनुसंधान के दौरान वीडियो में दिख रहे पीड़ित युवक-युवती की पहचान कर ली गई है। इसके बाद पुलिस द्वारा मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल दोषियों की पहचान भी कर ली गई है और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
घटना के संबंध में किसी व्यक्ति द्वारा शिकायत नहीं किए जाने के बावजूद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस की ओर से कार्रवाई शुरू किए जाने को प्रशासन की सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस अब वीडियो की सत्यता, घटना में शामिल लोगों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_Arjun Arnav
    Arjun Arnav
    जमुई, जमुई, बिहार•
    22 hrs ago
  • नीलामी में वाहन खरीदा, तीन महीने से स्वामित्व हस्तांतरण के लिए भटक रहा युवक शेखपुरा के मखदुमपुर निवासी शशिकांत कुमार ने जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) में वाहन के स्वामित्व हस्तांतरण में देरी का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि उसने नीलामी में वाहन खरीदा था, लेकिन करीब तीन महीने बीत जाने के बाद भी वाहन का स्वामित्व उसके नाम पर हस्तांतरित नहीं किया गया है। इसको लेकर वह लगातार कार्यालय का चक्कर लगा रहा है। शशिकांत कुमार के अनुसार, कई बार कार्यालय में आवेदन और संबंधित प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। सोमवार को वह अपनी शिकायत लेकर डीटीओ कार्यालय पहुंचा, जहां स्वामित्व हस्तांतरण में हो रही देरी को लेकर हंगामा किया। घटना के बाद कार्यालय परिसर में कुछ देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। युवक ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर जल्द वाहन का स्वामित्व हस्तांतरण कराने की मांग की है।
    1
    नीलामी में वाहन खरीदा, तीन महीने से स्वामित्व हस्तांतरण के लिए भटक रहा युवक
शेखपुरा के मखदुमपुर निवासी शशिकांत कुमार ने जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) में वाहन के स्वामित्व हस्तांतरण में देरी का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि उसने नीलामी में वाहन खरीदा था, लेकिन करीब तीन महीने बीत जाने के बाद भी वाहन का स्वामित्व उसके नाम पर हस्तांतरित नहीं किया गया है। इसको लेकर वह लगातार कार्यालय का चक्कर लगा रहा है।
शशिकांत कुमार के अनुसार, कई बार कार्यालय में आवेदन और संबंधित प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। सोमवार को वह अपनी शिकायत लेकर डीटीओ कार्यालय पहुंचा, जहां स्वामित्व हस्तांतरण में हो रही देरी को लेकर हंगामा किया। घटना के बाद कार्यालय परिसर में कुछ देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। युवक ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर जल्द वाहन का स्वामित्व हस्तांतरण कराने की मांग की है।
    user_NK 24 News
    NK 24 News
    Local News Reporter चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    13 hrs ago
  • बुलडोजर कार्रवाई से परेशान ठेला-रेहड़ी दुकानदारों ने NH-333 किया जाम, DSP और थाना अध्यक्ष पहुंचे; समझाने के बाद खुला रास्ता #bihar #BiharNews #samratchoudhary #MungerDistrict #havelikharagpur
    1
    बुलडोजर कार्रवाई से परेशान ठेला-रेहड़ी दुकानदारों ने NH-333 किया जाम, DSP और थाना अध्यक्ष पहुंचे; समझाने के बाद खुला रास्ता
#bihar #BiharNews #samratchoudhary #MungerDistrict #havelikharagpur
    user_Ayush Yadav journalist
    Ayush Yadav journalist
    Social Media Manager खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    14 hrs ago
  • इंडिया गेट घूमने वाले 90% लोगों को ये कड़वा सच नहीं पता!इंडिया गेट क्यों बनाया गया था? सच जानकर हैरान रह जाएंगे आप! #IndiaNews #IndiaGates #newdelhi #viralreelsシ #indiagatenewdelhi
    1
    इंडिया गेट घूमने वाले 90% लोगों को ये कड़वा सच नहीं पता!इंडिया गेट क्यों बनाया गया था? सच जानकर हैरान रह जाएंगे आप! #IndiaNews #IndiaGates #newdelhi #viralreelsシ #indiagatenewdelhi
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    15 hrs ago
  • डीटीओ कार्यालय की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, रिश्वत कांड के बाद व्यवस्था पर नजर शेखपुरा। जिला परिवहन कार्यालय इन दिनों एक बार फिर चर्चा में है। कार्यालय की कार्यप्रणाली और आम लोगों को मिलने वाली सेवाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कुछ सप्ताह पहले पटना निगरानी विभाग की टीम ने परिवहन कार्यालय में कार्रवाई करते हुए एक सरकारी कर्मी को कथित तौर पर 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई के बाद कार्यालय में कामकाज के तौर-तरीकों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों के स्थानांतरण समेत परिवहन विभाग से जुड़ी विभिन्न सेवाओं के लिए उन्हें कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। आरोप है कि कई कार्यों के लिए कर्मियों द्वारा अवैध राशि की मांग की जाती है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वहीं मौक़े पर परिवन पदाधिकारी बेबी कुमारी ने बताया की कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम है जिससे काम नहीं हो रहा है जल्द ही ठीक कर लिया जायेगा. अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को ख़ारिज करते हुये कहाँ की घुस बाली बात विल्कुल निराधार हैं. निगरानी विभाग की कार्रवाई के बाद अब लोगों की नजर जिला प्रशासन की अगली कार्रवाई पर है। लोगों का कहना है कि सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरे मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। वहीं, यह भी देखना महत्वपूर्ण होगा कि जिला प्रशासन परिवहन कार्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार और शिकायतों के निपटारे के लिए क्या कदम उठाता है।
    1
    डीटीओ कार्यालय की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, रिश्वत कांड के बाद व्यवस्था पर नजर
शेखपुरा। जिला परिवहन कार्यालय इन दिनों एक बार फिर चर्चा में है। कार्यालय की कार्यप्रणाली और आम लोगों को मिलने वाली सेवाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कुछ सप्ताह पहले पटना निगरानी विभाग की टीम ने परिवहन कार्यालय में कार्रवाई करते हुए एक सरकारी कर्मी को कथित तौर पर 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई के बाद कार्यालय में कामकाज के तौर-तरीकों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों के स्थानांतरण समेत परिवहन विभाग से जुड़ी विभिन्न सेवाओं के लिए उन्हें कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। आरोप है कि कई कार्यों के लिए कर्मियों द्वारा अवैध राशि की मांग की जाती है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वहीं मौक़े पर परिवन पदाधिकारी बेबी कुमारी ने बताया की कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम है जिससे काम नहीं हो रहा है जल्द ही ठीक कर लिया जायेगा. अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को ख़ारिज करते हुये कहाँ की घुस बाली बात विल्कुल निराधार हैं. 
निगरानी विभाग की कार्रवाई के बाद अब लोगों की नजर जिला प्रशासन की अगली कार्रवाई पर है। लोगों का कहना है कि सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरे मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। वहीं, यह भी देखना महत्वपूर्ण होगा कि जिला प्रशासन परिवहन कार्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार और शिकायतों के निपटारे के लिए क्या कदम उठाता है।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    16 hrs ago
  • तिसरी के दलपतडीह में भाजपा का मिलन समारोह ‎दुर्गा पूजा तक पेंशन नहीं मिली तो महिलाएं ब्लॉक का घेराव करें, मैं साथ खड़ा रहूंगा : बाबूलाल मरांडी तिसरी के दलपतडीह में भाजपा का मिलन समारोह ‎दुर्गा पूजा तक पेंशन नहीं मिली तो महिलाएं ब्लॉक का घेराव करें, मैं साथ खड़ा रहूंगा : बाबूलाल मरांडी ‎ ‎​भाकपा माले छोड़ भाजपा में शामिल हुए दर्जनो कार्यकर्ता ‎बाबुटोल में नदी पहाड़ के बीच पुल निर्माण की उठी मांग ‎​ ‎तिसरी प्रखंड की खटपोक पंचायत अंतर्गत दलपतडीह स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को भारतीय जनता पार्टी का मिलन समारोह सह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान धनवार विधायक सह राज्य के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों से तंग आकर भाजपा का दामन थाम लिया। ‎​हेमंत सरकार में रिश्वतखोरी और अव्यवस्था चरम पर ‎​समारोह को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, झारखंड गठन के 26 साल बीत जाने और हेमंत सरकार के 6 साल के कार्यकाल के बाद भी राज्य के कई प्रखंडों और गांवों में सड़क, बिजली व पुल पुलिया जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। मरीजों को खाट पर लादकर ले जाना पड़ रहा है। भाजपा शासन में किसी को मांगने की जरूरत नहीं पड़ती थी, लेकिन आज जाति प्रमाण पत्र के हस्ताक्षर के लिए 3 हजार रुपए तक वसूले जा रहे हैं। बीडीओ, सीओ और दरोगा स्तर पर पैसा वसूली का खेल चल रहा है। ‎​मरांडी ने पेंशन न मिलने पर नाराजगी जताते हुए महिलाओं से कहा कि यदि दुर्गा पूजा तक दिव्यांग, वृद्ध और असहायों को पेंशन नहीं मिलती है, तो पूजा के बाद प्रखंड मुख्यालय का घेराव करें, वे खुद इस आंदोलन में उनके साथ खड़े रहेंगे। ‎ ‎​खटपोक पंचायत के बाबुटोल में पुल बनाने की मांग ‎ ‎​कार्यक्रम के दौरान खटपोक पंचायत की मुखिया जानकी यादव और पूर्व मुखिया सह विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण मोदी ने रानाडीह और रिझनी कर्णपुरा में सड़क निर्माण कराने के लिए बाबूलाल मरांडी का जनता की ओर से आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने बाबुटोल गांव की गंभीर समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि तीन तरफ से नदी और एक तरफ से पहाड़ से घिरे बाबुटोल में बरसात के दिनों में आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है, इसलिए यहां जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराया जाए। ‎ ‎​माले छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ता ‎ ‎​कार्यक्रम में भाकपा माले छोड़कर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। माले छोड़कर भाजपा में आए प्रकाश यादव ने कहा कि वे माले के नेतृत्व से ऊब चुके थे, वहीं छोटी यादव ने बताया कि बाबूलाल मरांडी द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। ‎ ‎​किसने क्या कहा? ‎​अजय रंजन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने कहा क्षेत्र के विकास की आवाज बाबूलाल मरांडी हमेशा विधानसभा में उठाते हैं। वर्ष 2029 में बाबूलाल मरांडी ही झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। ‎​महेंद्र वर्मा जिला अध्यक्ष ने कहा छात्रों के साथ हेमंत सरकार में नाइंसाफी हो रही है। यदि निष्पक्ष सीबीआई जांच हो, तो सरकार के कई दिग्गज नेता जेल में होंगे। ‎​मनोज यादव जिला उपाध्यक्ष ने कहा झारखंड का विकास केवल बाबूलाल मरांडी से ही संभव है। भाजपा द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को देखकर माले के पूर्व विधायक बौखलाहट में ब्यानबाजी कर रहे हैं। ‎समारोह की अध्यक्षता तिसरी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने की तथा संचालन चंदौरी मंडल अध्यक्ष सुनील साव ने किया। मौके पर दुमका बिधान सभा प्रभारी अशोक उपाध्याय, तिसरी प्रमुख राजकुमार यादव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष माला सिन्हा, उदय साव, मनोज वर्णवाल, मोहन मोदी, नरेश यादव, रामचन्द्र यादव, रामचन्द्र ठाकुर, राजू यादव, किसुन यादव समेत कई कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।  ‎
    4
    तिसरी के दलपतडीह में भाजपा का मिलन समारोह 
‎दुर्गा पूजा तक पेंशन नहीं मिली तो महिलाएं ब्लॉक का घेराव करें, मैं साथ खड़ा रहूंगा : बाबूलाल मरांडी
तिसरी के दलपतडीह में भाजपा का मिलन समारोह 
‎दुर्गा पूजा तक पेंशन नहीं मिली तो महिलाएं ब्लॉक का घेराव करें, मैं साथ खड़ा रहूंगा : बाबूलाल मरांडी
‎
‎​भाकपा माले छोड़ भाजपा में शामिल हुए दर्जनो कार्यकर्ता 
‎बाबुटोल में नदी पहाड़ के बीच पुल निर्माण की उठी मांग
‎​
‎तिसरी प्रखंड की खटपोक पंचायत अंतर्गत दलपतडीह स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को भारतीय जनता पार्टी का मिलन समारोह सह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान धनवार विधायक सह राज्य के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों से तंग आकर भाजपा का दामन थाम लिया।
‎​हेमंत सरकार में रिश्वतखोरी और अव्यवस्था चरम पर
‎​समारोह को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, झारखंड गठन के 26 साल बीत जाने और हेमंत सरकार के 6 साल के कार्यकाल के बाद भी राज्य के कई प्रखंडों और गांवों में सड़क, बिजली व पुल पुलिया जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। मरीजों को खाट पर लादकर ले जाना पड़ रहा है। भाजपा शासन में किसी को मांगने की जरूरत नहीं पड़ती थी, लेकिन आज जाति प्रमाण पत्र के हस्ताक्षर के लिए 3 हजार रुपए तक वसूले जा रहे हैं। बीडीओ, सीओ और दरोगा स्तर पर पैसा वसूली का खेल चल रहा है।
‎​मरांडी ने पेंशन न मिलने पर नाराजगी जताते हुए महिलाओं से कहा कि यदि दुर्गा पूजा तक दिव्यांग, वृद्ध और असहायों को पेंशन नहीं मिलती है, तो पूजा के बाद प्रखंड मुख्यालय का घेराव करें, वे खुद इस आंदोलन में उनके साथ खड़े रहेंगे।
‎
‎​खटपोक पंचायत के बाबुटोल में पुल बनाने की मांग
‎
‎​कार्यक्रम के दौरान खटपोक पंचायत की मुखिया जानकी यादव और पूर्व मुखिया सह विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण मोदी ने रानाडीह और रिझनी कर्णपुरा में सड़क निर्माण कराने के लिए बाबूलाल मरांडी का जनता की ओर से आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने बाबुटोल गांव की गंभीर समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि तीन तरफ से नदी और एक तरफ से पहाड़ से घिरे बाबुटोल में बरसात के दिनों में आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है, इसलिए यहां जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराया जाए।
‎
‎​माले छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ता
‎
‎​कार्यक्रम में भाकपा माले छोड़कर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। माले छोड़कर भाजपा में आए प्रकाश यादव ने कहा कि वे माले के नेतृत्व से ऊब चुके थे, वहीं छोटी यादव ने बताया कि बाबूलाल मरांडी द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है।
‎
‎​किसने क्या कहा?
‎​अजय रंजन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने कहा क्षेत्र के विकास की आवाज बाबूलाल मरांडी हमेशा विधानसभा में उठाते हैं। वर्ष 2029 में बाबूलाल मरांडी ही झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे।
‎​महेंद्र वर्मा जिला अध्यक्ष ने कहा छात्रों के साथ हेमंत सरकार में नाइंसाफी हो रही है। यदि निष्पक्ष सीबीआई जांच हो, तो सरकार के कई दिग्गज नेता जेल में होंगे।
‎​मनोज यादव जिला उपाध्यक्ष ने कहा झारखंड का विकास केवल बाबूलाल मरांडी से ही संभव है। भाजपा द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को देखकर माले के पूर्व विधायक बौखलाहट में ब्यानबाजी कर रहे हैं।
‎समारोह की अध्यक्षता तिसरी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने की तथा संचालन चंदौरी मंडल अध्यक्ष सुनील साव ने किया। मौके पर दुमका बिधान सभा प्रभारी अशोक उपाध्याय, तिसरी प्रमुख राजकुमार यादव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष माला सिन्हा, उदय साव, मनोज वर्णवाल, मोहन मोदी, नरेश यादव, रामचन्द्र यादव, रामचन्द्र ठाकुर, राजू यादव, किसुन यादव समेत कई कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।  
‎
    user_अजय प्रजापति
    अजय प्रजापति
    पत्रकार Tisri, Giridih•
    17 hrs ago
  • भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का लाभ, अंचल कार्यालय में करें आवेदन शेखपुरा। भूमिहीन परिवारों को वासभूमि उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से अभियान बसेरा चलाया जा रहा है। शेखपुरा जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अभियान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पात्र भूमिहीन परिवारों को योजना के तहत वासभूमि का लाभ दिया जाएगा। अभियान के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के पात्र भूमिहीन परिवार लाभ ले सकते हैं। इसके लिए लाभुकों को पटना स्थित राज्य मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं है। इच्छुक परिवार अपने संबंधित अंचल कार्यालय में ही आवेदन जमा कर सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से आवेदन के नाम पर किसी के बहकावे में आकर पटना जाने से बचने की अपील की है। लोगों को भ्रमित करने वाले व्यक्तियों या संस्थाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
    1
    भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का लाभ, अंचल कार्यालय में करें आवेदन
शेखपुरा। भूमिहीन परिवारों को वासभूमि उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से अभियान बसेरा चलाया जा रहा है। शेखपुरा जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अभियान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पात्र भूमिहीन परिवारों को योजना के तहत वासभूमि का लाभ दिया जाएगा।
अभियान के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के पात्र भूमिहीन परिवार लाभ ले सकते हैं। इसके लिए लाभुकों को पटना स्थित राज्य मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं है। इच्छुक परिवार अपने संबंधित अंचल कार्यालय में ही आवेदन जमा कर सकते हैं।
प्रशासन ने लोगों से आवेदन के नाम पर किसी के बहकावे में आकर पटना जाने से बचने की अपील की है। लोगों को भ्रमित करने वाले व्यक्तियों या संस्थाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
    user_NK 24 News
    NK 24 News
    Local News Reporter चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    15 hrs ago
  • लोक भवन मार्च की तैयारी को लेकर औरैया में मजदूरों की बैठक। गौरतलब है कि 28 सितंबर को पटना में प्रस्तावित लोक भवन मार्च की तैयारी को लेकर मजदूरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जगदीश मांझी ने की। इसमें बड़ी संख्या में खेत मजदूरों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान आगामी मार्च में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने दिल्ली में आयोजित बदलाव रैली का उल्लेख करते हुए पार्टी की गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने आगामी 28 सितंबर के लोक भवन मार्च को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाग लेने की अपील की। पांडेय ने बिहार में जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कई योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पा रहा है। घाटकोसुम्भा प्रखंड में बाढ़ और जलजमाव की समस्या का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसके स्थायी समाधान की मांग की। उन्होंने हाल में प्रखंड को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर हुए आंदोलन और प्रखंड कार्यालय के घेराव का भी जिक्र किया। उन्होंने आंदोलन में शामिल लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय सहयोगियों के प्रति आभार जताया।पांडेय ने बताया कि 28 सितंबर को बाढ़, जलजमाव और अन्य जनसमस्याओं के स्थायी समाधान की मांग को लेकर पटना में लोक भवन मार्च किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 27 सितंबर की शाम शेखपुरा स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचने और वहां से पटना के लिए रवाना होने की अपील की।बैठक को पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रभूषण प्रसाद, वीरेंद्र पांडेय और अजय कुमार पांडेय ने भी संबोधित किया। बैठक का कार्यक्रम सोमवार कि दोपहर 1:00 बजे संपन्न हुआ। लोक भवन मार्च की तैयारी को लेकर औरैया में मजदूरों की बैठक। गौरतलब है कि 28 सितंबर को पटना में प्रस्तावित लोक भवन मार्च की तैयारी को लेकर मजदूरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जगदीश मांझी ने की। इसमें बड़ी संख्या में खेत मजदूरों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान आगामी मार्च में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने दिल्ली में आयोजित बदलाव रैली का उल्लेख करते हुए पार्टी की गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने आगामी 28 सितंबर के लोक भवन मार्च को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाग लेने की अपील की। पांडेय ने बिहार में जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कई योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पा रहा है। घाटकोसुम्भा प्रखंड में बाढ़ और जलजमाव की समस्या का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसके स्थायी समाधान की मांग की। उन्होंने हाल में प्रखंड को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर हुए आंदोलन और प्रखंड कार्यालय के घेराव का भी जिक्र किया। उन्होंने आंदोलन में शामिल लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय सहयोगियों के प्रति आभार जताया।पांडेय ने बताया कि 28 सितंबर को बाढ़, जलजमाव और अन्य जनसमस्याओं के स्थायी समाधान की मांग को लेकर पटना में लोक भवन मार्च किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 27 सितंबर की शाम शेखपुरा स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचने और वहां से पटना के लिए रवाना होने की अपील की।बैठक को पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रभूषण प्रसाद, वीरेंद्र पांडेय और अजय कुमार पांडेय ने भी संबोधित किया। बैठक का कार्यक्रम सोमवार कि दोपहर 1:00 बजे संपन्न हुआ।
    1
    लोक भवन मार्च की तैयारी को लेकर औरैया में मजदूरों की बैठक। गौरतलब है कि 28 सितंबर को पटना में प्रस्तावित लोक भवन मार्च की तैयारी को लेकर मजदूरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जगदीश मांझी ने की। इसमें बड़ी संख्या में खेत मजदूरों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान आगामी मार्च में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने दिल्ली में आयोजित बदलाव रैली का उल्लेख करते हुए पार्टी की गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने आगामी 28 सितंबर के लोक भवन मार्च को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाग लेने की अपील की।
पांडेय ने बिहार में जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कई योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पा रहा है। घाटकोसुम्भा प्रखंड में बाढ़ और जलजमाव की समस्या का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसके स्थायी समाधान की मांग की।
उन्होंने हाल में प्रखंड को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर हुए आंदोलन और प्रखंड कार्यालय के घेराव का भी जिक्र किया। उन्होंने आंदोलन में शामिल लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय सहयोगियों के प्रति आभार जताया।पांडेय ने बताया कि 28 सितंबर को बाढ़, जलजमाव और अन्य जनसमस्याओं के स्थायी समाधान की मांग को लेकर पटना में लोक भवन मार्च किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 27 सितंबर की शाम शेखपुरा स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचने और वहां से पटना के लिए रवाना होने की अपील की।बैठक को पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रभूषण प्रसाद, वीरेंद्र पांडेय और अजय कुमार पांडेय ने भी संबोधित किया। बैठक का कार्यक्रम सोमवार कि दोपहर 1:00 बजे संपन्न हुआ।
लोक भवन मार्च की तैयारी को लेकर औरैया में मजदूरों की बैठक। गौरतलब है कि 28 सितंबर को पटना में प्रस्तावित लोक भवन मार्च की तैयारी को लेकर मजदूरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जगदीश मांझी ने की। इसमें बड़ी संख्या में खेत मजदूरों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान आगामी मार्च में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने दिल्ली में आयोजित बदलाव रैली का उल्लेख करते हुए पार्टी की गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने आगामी 28 सितंबर के लोक भवन मार्च को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाग लेने की अपील की।
पांडेय ने बिहार में जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कई योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पा रहा है। घाटकोसुम्भा प्रखंड में बाढ़ और जलजमाव की समस्या का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसके स्थायी समाधान की मांग की।
उन्होंने हाल में प्रखंड को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर हुए आंदोलन और प्रखंड कार्यालय के घेराव का भी जिक्र किया। उन्होंने आंदोलन में शामिल लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय सहयोगियों के प्रति आभार जताया।पांडेय ने बताया कि 28 सितंबर को बाढ़, जलजमाव और अन्य जनसमस्याओं के स्थायी समाधान की मांग को लेकर पटना में लोक भवन मार्च किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 27 सितंबर की शाम शेखपुरा स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचने और वहां से पटना के लिए रवाना होने की अपील की।बैठक को पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रभूषण प्रसाद, वीरेंद्र पांडेय और अजय कुमार पांडेय ने भी संबोधित किया। बैठक का कार्यक्रम सोमवार कि दोपहर 1:00 बजे संपन्न हुआ।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    19 hrs ago
  • बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: MLC को थप्पड़ मारकर गाल लाल करने की धमकी, ट्रेन में युवती ने खुद फाड़े कपड़े; जमुई DM-SP ने साथ गाया गाना..... Bihar News Today: बिहार की 10 बड़ी खबरों में मुजफ्फरपुर के तिरहुत स्नातक क्षेत्र के MLC वंशीधर ब्रजवासी को सोशल मीडिया पर थप्पड़ मारने की धमकी देने का मामला शामिल है। MLC की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान विवाद के बाद एक युवती द्वारा कथित तौर पर अपने कपड़े फाड़ने का वीडियो सामने आया है। रेलवे के अनुसार युवती के पास टिकट नहीं था और DDU जंक्शन पर RPF ने मामले को संभाला। इसके अलावा जमुई में DM और SP के एक साथ गीत गाने का वीडियो भी चर्चा में है। बिहार की राजनीति, अपराध, वायरल खबरों और अन्य जिलों की 10 बड़ी खबरें इस वीडियो में देखें। Jamui और Bihar की ताजा खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें।
    1
    बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: MLC को थप्पड़ मारकर गाल लाल करने की धमकी, ट्रेन में युवती ने खुद फाड़े कपड़े; जमुई DM-SP ने साथ गाया गाना.....
Bihar News Today: बिहार की 10 बड़ी खबरों में मुजफ्फरपुर के तिरहुत स्नातक क्षेत्र के MLC वंशीधर ब्रजवासी को सोशल मीडिया पर थप्पड़ मारने की धमकी देने का मामला शामिल है। MLC की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की है।
वहीं दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान विवाद के बाद एक युवती द्वारा कथित तौर पर अपने कपड़े फाड़ने का वीडियो सामने आया है। रेलवे के अनुसार युवती के पास टिकट नहीं था और DDU जंक्शन पर RPF ने मामले को संभाला।
इसके अलावा जमुई में DM और SP के एक साथ गीत गाने का वीडियो भी चर्चा में है। बिहार की राजनीति, अपराध, वायरल खबरों और अन्य जिलों की 10 बड़ी खबरें इस वीडियो में देखें।
Jamui और Bihar की ताजा खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें।
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.