Shuru
Apke Nagar Ki App…
मथुरा में NH-19 की सर्विस रोड खस्ताहाल होकर हादसों का अड्डा बन चुकी है और विकास के दावे गड्ढों में दफन होकर रह गए हैं। सर्विस रोड की इस बदहाली और लगातार हो रहे हादसों की वजह से जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।
Police Ki Aawaz News
मथुरा में NH-19 की सर्विस रोड खस्ताहाल होकर हादसों का अड्डा बन चुकी है और विकास के दावे गड्ढों में दफन होकर रह गए हैं। सर्विस रोड की इस बदहाली और लगातार हो रहे हादसों की वजह से जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र स्थित गोवर्धन चौराहे पर राजस्थान रोडवेज की बस में बैठे एक युवक से करीब 550 ग्राम सोना से भरा बैग लेकर अज्ञात बदमाश फरार हो गया। पीड़ित की पहचान राजस्थान निवासी गौरव के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत है। गौरव ने मथुरा के विभिन्न स्थानों से अपनी कंपनी के लिए लगभग 550 ग्राम सोना एकत्रित किया था और उसे बैग में रखकर ले जा रहा था। गोवर्धन चौराहे पर वह राजस्थान रोडवेज के बस चालक अपने एक परिचित से मिला और बस में चालक के बगल वाली सीट पर बैठकर सोने का बैग पास रख लिया, तभी मौका पाकर अज्ञात व्यक्ति बैग उठाकर भाग निकला। घटना के बाद गौरव द्वारा शोर मचाने पर बस चालक ने बाइक सवार बदमाशों का कुछ दूरी तक पीछा भी किया, लेकिन आरोपी चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। इसके बाद पीड़ित ने अपनी कंपनी के सहयोगियों और पुलिस को सूचना दी। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी श्लोक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया है और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर कुछ अहम सुराग मिले हैं। फिलहाल पुलिस की कई टीमें सीसीटीवी फुटेज और मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।4
- मथुरा में NH-19 की सर्विस रोड खस्ताहाल होकर हादसों का अड्डा बन चुकी है और विकास के दावे गड्ढों में दफन होकर रह गए हैं। सर्विस रोड की इस बदहाली और लगातार हो रहे हादसों की वजह से जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।1
- जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और बल प्रयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में बच्चों की मौजूदगी दिखने के बाद यह बहस तेज हो गई है कि आखिर मासूम बच्चों की मौजूदगी के बावजूद कार्रवाई क्यों की गई। इस घटनाक्रम पर पत्रकार चंद्रमोहन दीक्षित के साथ चर्चा में समाजसेवी और समाजवादी पार्टी नेता डॉ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि यदि किसी प्रदर्शन में बच्चे मौजूद थे, तो सबसे पहले उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कार्रवाई के दौरान यह ध्यान रखा जाना चाहिए कि अनावश्यक बल प्रयोग न हो। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच करवाकर गलती होने पर जिम्मेदारी तय करने की माँग की है। दूसरी तरफ, सरकार का तर्क है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है, जबकि प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट आरोप है कि उनके साथ भारी कठोरता बरती गई है। ऐसे मामलों में तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्ष जाँच को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।1
- मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में दूसरी बड़ी लूट की वारदात हुई है। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।1
- उत्तर प्रदेश के मथुरा में थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली हाईवे पर गोवर्धन चौराहे से 200 मीटर दूर जैन मंदिर के सामने लूट की एक बड़ी घटना सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यापारी के वर्कर से 80 से 85 लाख रुपये मूल्य की सोने की धातु लूट ली है। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ, स्वाट टीम, एसओजी टीम और थाना हाईवे पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस अधिकारियों सहित कई टीमें इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई हैं। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वर्कर समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।1
- थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली हाईवे पर गोवर्धन चौराहे से करीब 200 मीटर दूर स्थित जैन मंदिर के ठीक सामने बाइक सवार बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने एक व्यापारी के वर्कर गौरव, जो राजस्थान का निवासी है, को निशाना बनाकर करीब 80 से 85 लाख रुपये मूल्य की सोने की धातु लूट ली और फरार हो गए। व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और मौके पर एसएसपी, एसपी सिटी, क्षेत्राधिकारी (CO), स्वाट (SWAT) तथा एसओजी (SOG) टीम समेत थाना हाईवे की भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शक के आधार पर पीड़ित वर्कर को हिरासत में ले लिया है, जिससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध और आंतरिक संलिप्तता का प्रतीत हो रहा है। एसएसपी के निर्देश पर बदमाशों की धरपकड़ और वारदात की सच्चाई का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हैं, ताकि बाइक सवार बदमाशों के हुलिए और उनके भागने के रूट का सटीक सुराग लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि मामले का जल्द ही अनावरण कर दिया जाएगा।2
- मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर गोवर्धन चौराहे से 200 मीटर दूरी पर जैन मंदिर के सामने लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यापारी के वर्कर से 80 से 85 लाख रुपये मूल्य की सोने की धातु लूट ली है। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ, स्वाट टीम, एसओजी टीम और थाना हाईवे की पुलिस टीमें मौके पर पहुँच गईं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वर्कर सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में कई टीमें आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मामले की जाँच में जुटी हुई हैं।2
- मथुरा के रिफाइनरी नगर के अंदर भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई। इस पावन रथ यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए।1