logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*उड़ीसा से डीएम को फोन कराया, फिर भी सुनवाई नहीं* *मेजा में न्याय के लिए किसान चढ़ा 50 फीट ऊंचे नीम पर* प्रयागराज:मेजा तहसील प्रशासन की लापरवाही से तंग आकर मेजा के एक किसान ने अपनी जान देने की कोशिश की। तहसील क्षेत्र के गांव जेवनिया सुवंशी का पुरा निवासी विजय लाल तिवारी पुत्र स्व. रामप्यारे ने सोमवार-मंगलवार की रात नीम के पेड़ पर चढ़कर कूदने का प्रयास किया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें नीचे उतारा। वायरल वीडियो में विजय लाल पेड़ पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। वह कह रहे हैं मैं भी ये हिंदुस्तानी हूँ अपना जमीन सब लिख के दिया हूँ डीएम साहब को। उड़ीसा से डीएम साहब के पास फोन कराया कि सर मेरा जमीन ऐसे फसा हुआ है *1 महीने से लगा रहा था तहसील के चक्कर* विजय लाल ने 08.07.2026 को जिलाधिकारी प्रयागराज और एसडीएम मेजा को लिखित प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप लगाया कि मौजा जेवनिया की गाटा संख्या 24 रकबा 0.776 हे. में वह सहखातेदार हैं। सहखातेदार अपने हिस्से से अधिक जमीन पर कब्जा किए हुए हैं और निर्माण कार्य में अवरोध डाल रहे हैं। प्रार्थना पत्र के साथ उन्होंने हिस्सा प्रमाण पत्र और खतौनी की कॉपी भी संलग्न की थी। राजस्व विभाग ने जांच कराई तो रिपोर्ट में बंटवारे और सीमांकन की सिफारिश की गई थी। लेकिन एक महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जेवनिया चौकी प्रभारी सुमित त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। इस संबंध में एसडीएम मेजा अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी अभी नहीं है। फिलहाल लेखपाल को भेजकर जांच करवाई जाएगी और विधिक कार्रवाई की जाएगी। *उड़ीसा से डीएम को फोन कराया, फिर भी सुनवाई नहीं* *मेजा में न्याय के लिए किसान चढ़ा 50 फीट ऊंचे नीम पर* प्रयागराज:मेजा तहसील प्रशासन की लापरवाही से तंग आकर मेजा के एक किसान ने अपनी जान देने की कोशिश की। तहसील क्षेत्र के गांव जेवनिया सुवंशी का पुरा निवासी विजय लाल तिवारी पुत्र स्व. रामप्यारे ने सोमवार-मंगलवार की रात नीम के पेड़ पर चढ़कर कूदने का प्रयास किया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें नीचे उतारा। वायरल वीडियो में विजय लाल पेड़ पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। वह कह रहे हैं मैं भी ये हिंदुस्तानी हूँ अपना जमीन सब लिख के दिया हूँ डीएम साहब को। उड़ीसा से डीएम साहब के पास फोन कराया कि सर मेरा जमीन ऐसे फसा हुआ है *1 महीने से लगा रहा था तहसील के चक्कर* विजय लाल ने 08.07.2026 को जिलाधिकारी प्रयागराज और एसडीएम मेजा को लिखित प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप लगाया कि मौजा जेवनिया की गाटा संख्या 24 रकबा 0.776 हे. में वह सहखातेदार हैं। सहखातेदार अपने हिस्से से अधिक जमीन पर कब्जा किए हुए हैं और निर्माण कार्य में अवरोध डाल रहे हैं। प्रार्थना पत्र के साथ उन्होंने हिस्सा प्रमाण पत्र और खतौनी की कॉपी भी संलग्न की थी। राजस्व विभाग ने जांच कराई तो रिपोर्ट में बंटवारे और सीमांकन की सिफारिश की गई थी। लेकिन एक महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जेवनिया चौकी प्रभारी सुमित त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। इस संबंध में एसडीएम मेजा अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी अभी नहीं है। फिलहाल लेखपाल को भेजकर जांच करवाई जाएगी और विधिक कार्रवाई की जाएगी।

4 hrs ago
user_Rahul Mishra Ak News
Rahul Mishra Ak News
Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रयागराज के नैनी स्थित विद्युत उपकेंद्र अरैल लिंक मार्ग पर पानी भरा हुआ है। यानी की बारिश के दौरान बरसात का पानी लबा-लब सड़क पर भरा हुआ है। साथ ही विद्युत उपकेंद्र अरैल में भी बारिश का पानी दाखिल हो चुका है। बता दें कि जब कभी भी बारिश की गति अधिक होती है, तो विद्युत उपकेंद्र अरैल में पानी पूरी तरह से भर जाता है। प्रयागराज के नैनी स्थित विद्युत उपकेंद्र अरैल लिंक मार्ग पर पानी भरा हुआ है। यानी की बारिश के दौरान बरसात का पानी लबा-लब सड़क पर भरा हुआ है। साथ ही विद्युत उपकेंद्र अरैल में भी बारिश का पानी दाखिल हो चुका है। बता दें कि जब कभी भी बारिश की गति अधिक होती है, तो विद्युत उपकेंद्र अरैल में पानी पूरी तरह से भर जाता है।
    1
    प्रयागराज के नैनी स्थित विद्युत उपकेंद्र अरैल लिंक मार्ग पर पानी भरा हुआ है। यानी की बारिश के दौरान बरसात का पानी लबा-लब सड़क पर भरा हुआ है। साथ ही विद्युत उपकेंद्र अरैल में भी बारिश का पानी दाखिल हो चुका है। बता दें कि जब कभी भी बारिश की गति अधिक होती है, तो विद्युत उपकेंद्र अरैल में पानी पूरी तरह से भर जाता है।

    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • निषाद पार्टी से मिल सकता है संजय शुक्ला को बना सकते हैं उम्मीदवार सूत्रों की माने तो
    2
    निषाद पार्टी से मिल सकता है संजय शुक्ला को  बना सकते हैं उम्मीदवार सूत्रों की माने तो
    user_Rahul Mishra Ak News
    Rahul Mishra Ak News
    Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रूस में टूरिज्म तेजी से बढ़ रहा है। 2026 में अब तक करीब 25 लाख पर्यटक रूस पहुंच चुके हैं। यह पिछले साल के मुकाबले 20% ज्यादा है। इसकी जानकारी एक रूसी अधिकारी ने दी। भारतीयों के लिए रूस जाना अब पहले से आसान हो गया है। टूरिस्ट ई-वीजा के लिए किसी इनविटेशन की जरूरत नहीं है। इसे करीब 4 दिन में हासिल किया जा सकता है। रूस का मतलब सिर्फ मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग नहीं है। यहां घूमने के लिए कई और खूबसूरत जगहें भी हैं।
    1
    रूस में टूरिज्म तेजी से बढ़ रहा है। 2026 में अब तक करीब 25 लाख पर्यटक रूस पहुंच चुके हैं। यह पिछले साल के मुकाबले 20% ज्यादा है। इसकी जानकारी एक रूसी अधिकारी ने दी।

भारतीयों के लिए रूस जाना अब पहले से आसान हो गया है। टूरिस्ट ई-वीजा के लिए किसी इनविटेशन की जरूरत नहीं है। इसे करीब 4 दिन में हासिल किया जा सकता है।

रूस का मतलब सिर्फ मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग नहीं है। यहां घूमने के लिए कई और खूबसूरत जगहें भी हैं।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मांडा ब्लाक क्षेत्र गौरैया व भरारी की सड़क पर जलनिगम की पाइप लाइन जेसीबी से खोद कर बिछाया गया जिससे पूरी रोड खराब हो गई है अभी तक मरम्मत नहीं हुआ जिससे ग्रामीण को परेशानी हो रही है
    2
    मांडा ब्लाक क्षेत्र गौरैया व भरारी की सड़क पर जलनिगम की पाइप लाइन जेसीबी से खोद कर बिछाया गया जिससे पूरी रोड खराब हो गई है अभी तक मरम्मत नहीं हुआ जिससे ग्रामीण को परेशानी हो रही है
    user_चंद्रकांत तेली
    चंद्रकांत तेली
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सावन मास में जिला अभिषेक करने निकले कांवरियों को आद्या जगत गुरु शंकराचार्य ने दी बधाइयां *महिलाओं को शंकराचार्य बनने का अधिकार, भेदभाव समाप्त हो: आद्या जगतगुरु शंकराचार्य*
    1
    सावन मास में जिला अभिषेक करने निकले कांवरियों को आद्या जगत गुरु शंकराचार्य ने दी बधाइयां 
*महिलाओं को शंकराचार्य बनने का अधिकार, भेदभाव समाप्त हो: आद्या जगतगुरु शंकराचार्य*
    user_Dhananjay Prajapati
    Dhananjay Prajapati
    Artist Meja, Prayagraj•
    17 hrs ago
  • लटकता बिजली पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है हादसा बारिश में कमजोर हुई जमीन, करंट की चपेट में आने का बढ़ा खतरा मेजा, प्रयागराज। तहसील मेजा के विकासखंड उरुवा अंतर्गत रामनगर क्षेत्र के उपाध्याय का पूरा (कजरी तालाब) में एक बिजली का पोल लंबे समय से लटका हुआ है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले पेड़ गिरने की वजह से यह पोल असंतुलित हो गया था, तभी से यह खतरनाक स्थिति में है। ग्रामीण पुदन गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, रामदीन, जंगीलाल और सुरेश गौड़ ने बताया कि बरसात के चलते जमीन भी कमजोर हो गई है, जिससे पोल कभी भी गिर सकता है। यदि यह पोल गिरता है तो आसपास गुजर रहे लोग करंट की चपेट में आ सकते हैं, जिससे गंभीर हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों व मवेशियों के लिए भी यह स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है। रास्ते से आने-जाने वाले लोग डर के साये में गुजरने को मजबूर हैं और हमेशा किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। लोगों ने बताया कि कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसे ठीक नहीं कराया जा सका है। बारिश के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है, जिससे ग्रामीणों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कराया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
    1
    लटकता बिजली पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है हादसा
बारिश में कमजोर हुई जमीन, करंट की चपेट में आने का बढ़ा खतरा

मेजा, प्रयागराज। तहसील मेजा के विकासखंड उरुवा अंतर्गत रामनगर क्षेत्र के उपाध्याय का पूरा (कजरी तालाब) में एक बिजली का पोल लंबे समय से लटका हुआ है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले पेड़ गिरने की वजह से यह पोल असंतुलित हो गया था, तभी से यह खतरनाक स्थिति में है।
ग्रामीण पुदन गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, रामदीन, जंगीलाल और सुरेश गौड़ ने बताया कि बरसात के चलते जमीन भी कमजोर हो गई है, जिससे पोल कभी भी गिर सकता है। यदि यह पोल गिरता है तो आसपास गुजर रहे लोग करंट की चपेट में आ सकते हैं, जिससे गंभीर हादसे की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों व मवेशियों के लिए भी यह स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है। रास्ते से आने-जाने वाले लोग डर के साये में गुजरने को मजबूर हैं और हमेशा किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है।
लोगों ने बताया कि कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसे ठीक नहीं कराया जा सका है। बारिश के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है, जिससे ग्रामीणों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कराया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *जमुना नगर में सीवर निर्माण की लापरवाही, हादसे को दे रही खुली चुनौती* क्षेत्र में मंगलवार को हुई बारिश ने नगर निगम और जलकल विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। नैनी चक रघुनाथ वार्ड संख्या-20 स्थित जमुना नगर गली में सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदा गया गड्ढा बारिश के पानी से पूरी तरह भर गया, जिससे वह राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। जिम्मेदार ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई, तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का यह भी कहना है कि पूर्व में हुई घटनाओं से भी जिम्मेदार विभागों ने कोई सबक नहीं लिया। अब जमुना नगर में भी वही लापरवाही दोहराई जा रही है, जिससे लोगों में भय और आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है
    1
    *जमुना नगर में सीवर निर्माण की लापरवाही, हादसे को दे रही खुली चुनौती* 
क्षेत्र में मंगलवार को हुई बारिश ने नगर निगम और जलकल विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। नैनी चक रघुनाथ वार्ड संख्या-20 स्थित जमुना नगर गली में सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदा गया गड्ढा बारिश के पानी से पूरी तरह भर गया, जिससे वह राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। जिम्मेदार ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई, तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का यह भी कहना है कि पूर्व में हुई घटनाओं से भी जिम्मेदार विभागों ने कोई सबक नहीं लिया। अब जमुना नगर में भी वही लापरवाही दोहराई जा रही है, जिससे लोगों में भय और आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है
    user_दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.